• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

स्वास्थ्य राशिफल 2021 - Health Horoscope 2021 in Hindi

Author: -- | Last Updated: Wed 23 Dec 2020 4:06:07 PM

स्वास्थ्य राशिफल 2021 (Health Horoscope 2021) की मदद से आप अपनी चंद्र राशिनुसार जान सकते हैं कि, आने वाला नववर्ष आपके स्वास्थ्य जीवन पर कैसा प्रभाव डालने वाला है। एस्ट्रोकैंप का ये स्वास्थ्य राशिफल 2021, सभी राशि के जातकों के लिए बेहद मददगार है, क्योंकि इसे सभी ग्रहों और नक्षत्रों की गणना कर, हमारे विशेषज्ञ और ज्योतिषाचार्यों ने ख़ास आपके लिए तैयार किया है।

एस्ट्रोवार्ता से करें दुनियाभर के किसी भी ज्योतिषी से फोन पर बात

हमे बचपन से ही ये बताया जाता है कि एक स्वस्थ शरीर में ही, स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ विचारधारा का निवास होता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी सेहत के प्रति ज़रा भी लापरवाही न करते हुए, अधिक जागरूक होना चाहिए। हमे ये समझना चाहिए कि जब हमारा स्वास्थ्य अच्छा होगा, तभी हम खुद को स्वास्थ्य आतंरिक शक्ति, शांत मन और आत्मविश्वास से भरपूर रखने में सफल होते हुए, अपने जीवन का पूर्ण रूप से आनंद ले सकेंगे। यही मुख्य कारण है कि हमे इस बात का पता होना, चाहिए कि हमारा स्वास्थ्य कब खराब होगा। क्योंकि अगर हम ये जान गए तो हम खुद की सेहत के प्रति और अधिक सतर्क रह सकते है। आपके इसी सवाल का जवाब देने के लिए, हमारे वरिष्ठ और विशेषज्ञ ज्योतिषशास्त्र हर राशि की ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सही आकलन कर, आपको आपकी राशि अनुसार स्वास्थ्य को लेकर हर छोटी-बड़ी जानकारी देते है।

स्वास्थ्य राशिफल 2021 में दी गई हर भविष्यवाणी आपको नए वर्ष में अपने स्वास्थ्य को और भी बेहतर बनाने में मदद करेगी। तो चलिए अपनी चंद्र राशि के आधार पर जानते हैं, वर्ष 2021 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य जीवन।

व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्या के लिए हमारे ज्योतिषियों से करें स्वास्थ्य परामर्श

Click here to read in English: Health Horoscope 2021

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 ( Health Horoscope 2021) के अनुसार, इस पूरे ही वर्ष मेष राशि के जातकों को सामान्य परिणामों की प्राप्ति होगी। यह वर्ष आपके लिए कोई बड़ा रोग तो लेकर नहीं आएगा, परंतु बावजूद इसके आपको इस पूरे ही साल छोटी-छोटी समस्याओं से कुछ परेशानी हो सकती है। निजी जीवन और कार्य क्षेत्र पर काम की अधिकता रहेगी, क्योंकि इस दौरान आपके दशम भाव में शनि देव विराजमान होंगे। जिससे आपको कुछ थकान और मानसिक तनाव से दो-चार होना पड़ सकता है।

राशिफल 2021 (Rashifal 2021)को समझें तो, इस वर्ष जहाँ छाया ग्रह केतु आपकी राशि के अष्टम भाव में विराजमान होंगे। तो वहीं राहु भी आपके दूसरे भाव को प्रभावित करेंगे, जिससे आपको पेट से जुड़ी कुछ समस्या होने के योग बनेंगे। ऐसे में आपको बाहर का तला-भुना खाने से परहेज करना होगा, अन्यथा फ़ूड पोइज़निंग संभव है। इसके साथ ही कुछ जातकों को इस वर्ष गुदा रोग, रक्त संबंधी, आदि जैसी समस्या भी हो सकती है। साथ ही कुछ जातक ज़रूरी आराम न लेने के चलते, सिरदर्द, स्लिप डिस्क, एसिडिटी, आदि से भी ग्रस्त रहेंगे। इसके लिए बेहतर रहेगा कि अपने काम से कुछ समय निकालते हुए, सही आराम और निद्रा लें।

कुल मिलाकर कहें तो आपको, इस पूरे ही साल अपना ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: सोने या तांबे में अपने दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में, मूँगा रत्न धारण करें।

वर्ष 2021 का मेष राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मेष राशिफल 2021

वृषभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 (Health Rashifal 2021) के अनुसार, वृषभ राशि के सभी जातकों का स्वभाव अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क होता है, और आपको अपने इसी अच्छे स्वभाव का शुभ परिणाम इस वर्ष मिलने की संभावना अधिक है।

राशिफल 2021 की मुख्य भविष्यवाणियों को देखें तो, इस वर्ष के शुरुआत में ही लाल ग्रह मंगल आपकी राशि के द्वादश भाव में विराजमान होंगे। इस दौरान सूर्य देव भी अपना गोचर करते हुए, आपके अष्टम भाव में प्रस्थान करेंगे। जिसके परिणामस्वरूप आपको, अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले से अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। अन्यथा तेज बुखार, सिरदर्द या अन्य कोई शारीरिक चोट संबंधित समस्याओं से आपको दो-चार होना पड़ सकता है।

वृषभ राशिफल (Vrishabha Rashifal) के अनुसार, इस वर्ष आपकी राशि में ही राहु ग्रह विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही केतु भी आपके सप्तम भाव को प्रभावित करेंगे, जिससे आपको कुछ अन्य शारीरिक समस्या होने की आशंका रहेगी। इस दौरान आपको अपनी सेहत के प्रति जरा भी लापरवाही न बरतते हुए, छोटे से छोटा रोग होने पर भी तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होगी। अन्यथा छोटी दिखने वाली कोई समस्या, भविष्य में किसी गंभीर रोग को जन्म दे सकती है। राहु केतु की ये स्थित इस पूरे ही वर्ष, आपके जीवन में सेहत से जुड़े कई उतार-चढ़ाव भी लेकर आएगी। जिसका सीधा असर आपके ख़र्चों में वृद्धि लेकर आएगा, इससे आपके मानसिक तनाव में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी।

2021 के भविष्यकथन को समझे तो, साल के मध्य में यानी अप्रैल से मई माह के दौरान का समय, आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए सबसे अधिक बेहतर रहेगा। इस दौरान आप अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेते दिखाई देंगे। वो जातक जो किसी गंभीर समस्या से परेशान थे, उन्हें अपने रोगों से मुक्ति मिलेगी।

कुल मिलाकर कहें तो वर्ष का उत्तरार्ध, आपकी इच्छा के अनुसार सामान्य से बेहतर ही रहेगा। इसलिए आपको इस वर्ष की शुरुआत से मार्च के दौरान, सबसे अधिक अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। ऐसे में अधिक मसालेदार और बाहर के भोजन से परहेज करें। साथ ही अधिक समय टीवी या मोबाइल पर बर्बाद न करें, अन्यथा नेत्र विकार, जांघ, कमर में दर्द, आदि की समस्या हो सकती है। कुछ महिलाओं को मासिक समस्याओं में भी, इस साल किसी तरह की परेशानी संभव है।

भाग्य स्टार:3.5 /5

उपाय: बेहतर स्वास्थ्य प्राप्ति के लिए प्रतिदिन छोटी कन्याओं के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लें, तथा उन्हें शुक्रवार के दिन कुछ मिठाई भेंट करें।

वर्ष 2021 का वृषभ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – वृषभ राशिफल 2021

एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली से पाएं 250+ पन्नों की अपनी कलरफुल कुंडली

मिथुन राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल 2021 (Mithun Swasthya Rashifal 2021) के अनुसार, स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस वर्ष आपको प्रतिकूल फलों की प्राप्ति होगी। क्योंकि मिथुन राशि के लोग शारीरिक तौर पर थोड़ा कम ही सक्रिय दिखाई देते हैं, बावजूद इसके इस वर्ष आप कई प्रकार के रोगों की चपेट में आ सकते हैं। इस वर्ष कर्मफल दाता शनि आपकी राशि के अष्टम भाव में विराजमान होंगे, जहां वो गुरु बृहस्पति के साथ युति करेंगे। इस युति का नकारात्मक प्रभाव, सीधे तौर पर आपके स्वास्थ्य जीवन पर पड़ेगा। जिससे आपको कोई बड़ा रोग सता सकता है।

भविष्यफल 2021 के अनुसार, अष्टम भाव में शनि की उपस्थिति आपको किसी बड़ी बीमारी से ग्रस्त कर सकती है। ऐसे में आपको शुरुआत से ही, अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत होगी। इसके साथ ही अन्य ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि, इस वर्ष छाया ग्रह राहु-केतु भी क्रमशः आपकी राशि के द्वादश और छठे भाव को सक्रिय करेंगे। जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होगी। ऐसे में आपको वायु से संक्रमित रोगों से, खुद को बचाकर रखने की अधिक आवश्यकता होगी।

इसके साथ ही इस वर्ष नेत्र विकार, अनिद्रा, गैस, बाय, गठिया या अपच जैसी समस्याएं भी आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। इनसे बचने के लिए आपको सही खान-पान लेते हुए, समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेने की आवश्यकता होगी।

कुल मिलाकर कहें तो वर्ष 2021 का मध्य भाग, आपके लिए सबसे अधिक अच्छा रहने वाला है।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: अपने खाने में लाल की जगह, हरी मिर्च का इस्तेमाल अधिक करें।

वर्ष 2021 का मिथुन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मिथुन राशिफल 2021

कर्क राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 (Cancer Health Horoscope 2021) के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। क्योंकि इस दौरान आपको कोई बड़ा परेशान नहीं करेगा, जिससे आप अपने बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेते दिखाई देंगे। ग्रहों की स्थिति को देखें तो, इस वर्ष आपके सप्तम भाव में शनि और गुरु बृहस्पति की युति होगी। जिसके चलते शनिदेव आपको इस पूरे ही वर्ष कुछ छोटी-छोटी समस्याएं देते रहेंगे। परंतु गुरु बृहस्पति का शनि के ऊपर प्रभाव, इन सभी समस्याओं से बचाव करने में, आपकी मदद करेगा।

राशिफल 2021 (Rashifal 2021) ये भी दर्शा रहा है कि, छाया ग्रह केतु का आपके पंचम भाव में होना, आपको पेट से जुड़ा कोई रोग दे सकता है। इसलिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखते हुए, अपने आहार में हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें। अन्यथा कब्ज की समस्या हो सकती है।

हेल्थ होरोस्कोप 2021 के अनुसार, आपके लिए जनवरी से अप्रैल के मध्य का समय थोड़ा अधिक सावधानी बरतने वाला रहेगा। क्योंकि इस दौरान आपको किसी प्रकार का शारीरिक रोग हो सकता है। इसके अलावा आपके लिए 15 अप्रैल के बाद से सितंबर तक का महीना, विशेष उत्तम रहेगा। इस दौरान अब खुद को ऊर्जावान पाएंगे, जिससे आप एक बेहतर स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे।

फिर पुनः मध्य सितंबर से मध्य नवंबर के बीच, आपको कुछ स्वास्थ्य कष्ट संभव है। इसलिए खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग और व्यायाम का सहारा लेना, इस वर्ष आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण रहेगा।

कुल मिलाकर कहें तो, यह वर्ष आपके लिए सामान्य से बेहतर ही रहने वाला है।

भाग्य स्टार: 4/5

उपाय: बेहतर स्वास्थ्य के लिए, नियमित रूप से गुरु बृहस्पति के बीज मंत्र का जप करें।

वर्ष 2021 का कर्क राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कर्क राशिफल 2021

सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

सिंह राशि के स्वास्थ्य जीवन को देखें तो, (Leo Health Horoscope 2021) के अनुसार, आने वाला नव वर्ष सिंह राशि के जातकों के स्वास्थ्य जीवन को, खास तौर पर प्रभावित करने वाला है। क्योंकि इस दौरान आपको अपनी सेहत से जुड़े, कई उतार-चढ़ावों से दो-चार होना पड़ेगा। विशेष रुप से वर्ष की शुरुआत में ही, छाया ग्रह केतु की आपके चतुर्थ भाव में उपस्थिति आपको छाती से जुड़ी समस्या दे सकती है। जिसके चलते काम के बीच आप छाती में कुछ जकड़न महसूस करेंगे। इस समस्या से निजात पाने के लिए, आपको अपना कुछ धन भी खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि आप इस पूरे ही साल अपनी सेहत के प्रति, खुद को सतर्क भी रखेंगे। जिससे बीमारी को बढ़ने से पहले ही, आप उसे दूर करने में सफल रहेंगे।

राशिफल 2021 (Rashifal 2021) ये संकेत भी दे रहा है कि, इस समय आपकी राशि के छठे भाव में शनि और बृहस्पति की मजबूत युति आपको कुछ स्वास्थ्य समस्या दे सकती हैं। क्योंकि राशि का छठा भाव, जीवन के विभिन्न रोगों को दर्शाता है। ऐसे में छठे भाव में उपस्थित आपके अष्टम भाव के स्वामी शनि, आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत तो करेंगे, परंतु उनका गुरु बृहस्पति के साथ युति करना आपको किसी बड़े रोग से पीड़ित कर सकता है। इसलिए जितना संभव हो अपना उचित ध्यान रखें, अन्यथा आपको गुर्दों, बड़ी आँत या फिर आमाशय से संबंधित कोई विकास संभव है।

स्वास्थ्य राशिफल से जुड़ी सभी भविष्यवाणियों को देखें तो, वो जातक जो वात रोगों, जोड़ों में दर्द या मधुमेह की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें इस पूरे वर्ष अपना विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

कुल मिलाकर कहें तो, इस साल का उत्तरार्ध आपके लिए सबसे अधिक अनुकूल रहने वाला है।

भाग्य स्टार: 2/5

उपाय: बेहतर स्वास्थ्य प्राप्ति के लिए, हर शनिवार सरसों के तेल में अपनी छाया देखकर छाया दान करें।

वर्ष 2021 का सिंह राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – सिंह राशिफल 2021

कन्या राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

कन्या स्वास्थ्य राशिफल 2021 (Kanya Health Rashifal 2021) पर नज़र डालें तो, पता चलता हैं कि कन्या राशि के जातकों के लिए यह साल सामान्य से काफी बेहतर रहने वाला है। क्योंकि इस पूरे ही वर्ष छाया ग्रह केतु, राशि के तीसरे भाव में उपस्थित होकर आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि के साथ-साथ, आपका आत्मबल भी मजबूत करने का कार्य करेंगे।

इससे आप हर प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में सक्षम होंगे। आप अपने पूर्व के किसी बड़े रोग से भी, इस वर्ष निजात पाते हुए बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। जिससे आप पहले से अधिक चुस्ती-फुर्ती और ऊर्जावान से भरपूर होंगे। साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी इस साल बेहद मजबूत होगी।

कन्या राशिफल 2021 (Virgo Rashifal 2021) के अनुसार इस साल की शुरुआत, आपके लिए सबसे अधिक बेहतर रहने वाली है। इसके बाद अप्रैल से सितंबर का महीना, थोड़ा सावधानी बरतने वाला रहेगा। खासतौर से वो जातक मूत्र, जनन तंत्र या मधुमेह के रोग से पीड़ित हैं, उन्हें अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अप्रैल से सितंबर के दौरान ग्रहों की स्थिति, कुछ जातकों को आमाशय में दर्द, अपच, एसिडिटी की समस्या भी दे सकती है। वहीं बुजुर्ग जातकों को जोड़ो में दर्द की शिकायत भी रहेगी। ऐसे में शुरुआत से ही अपने खान-पान में सुधार करते हुए, योग और व्यायाम का सहारा लेने आपके लिए बेहतर रहेगा। क्योंकि ऐसा करके ही आप एक अच्छे व बेहतर स्वास्थ्य जीवन का लाभ उठाने में सफल रहेंगे।

Health Horocope 2021 को समझे तो, सितंबर के बाद का समय भी आपके लिए शुरुआती समय की तरह ही उत्तम रहेगा। इस दौरान आप बेहतर स्वास्थ्य के चलते, किसी अच्छी यात्रा का आनंद लेते दिखाई देंगे। कुल मिलाकर कहें तो, मध्य भाग के अलावा ये पूरा ही वर्ष आपके लिए विशेष अनुकूल रहने वाला है।

भाग्य स्टार: 4/5

उपाय: मंगलवार के दिन थोड़ी साबुत मूंग की दाल रात में भिगोकर, अगले दिन बुधवार को अपने दोनों हाथों से गोवंश को खिलाएं। इससे आपको अपने किसी बड़े रोग से निजात मिल सकेगी।

वर्ष 2021 का कन्या राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कन्या राशिफल 2021

तुला राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

स्वास्थ्य राशिफल 2021 (Health Horoscope 2021) को देखें तो, तुला राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत विशेष अनुकूल फलों की प्राप्ति के साथ होगी, जिससे आप बेहतर स्वास्थ का आनंद लेंगे। हालांकि सालभर आपके दूसरे और अष्टम भाव में उपस्थित क्रमशः, छाया ग्रह केतु-राहु की उपस्थिति, आपको कुछ खान-पान से जुड़ी समस्या दे सकती है। ऐसे में अपने खाने की आदतों में सुधार करें, बावजूद इसके कोई बड़ा रोग इस साल नहीं होगा।

तुला राशि के स्वास्थ्य जीवन के अनुसार, आपको इस पूरे ही वर्ष अत्यधिक और बासी भोजन करने की अपनी खराब आदत में भी, सुधार करने की सलाह दी जाती है। अन्यथा पेट से जुड़ा रोग परेशान कर सकता है। इसके लिए मार्च और अप्रैल का महीना सबसे अधिक विशेष रहेगा, इसलिए इस दौरान खासतौर से बाहर के तले-भुने या अधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें। इसके अलावा शेष समय आप अपनी अच्छी सेहत के चलते, आनंद और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

कुल मिलाकर कहें तो, पूर्व वर्ष के अनुसार यह वर्ष आपके लिए विशेष अनुकूल रहने वाला है।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: हर प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निजात पाने के लिए लकड़ी वाला कच्चा कोयला, अपने ऊपर से 7 बार वार कर बहते जल में प्रवाहित करें।

वर्ष 2021 का तुला राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – तुला राशिफल 2021

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

वृश्चिक राशिफल 2021 (Scorpio Rashifal 2021) को देखें तो, यह नया वर्ष आपके स्वास्थ्य जीवन में मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस समय आपकी राशि में केतु की उपस्थिति, आपको अचानक से किसी रोग से पीड़ित कर सकती है। जिससे आपको अपने स्वास्थ्य जीवन में, उतार-चढ़ाव भरी स्थितियों से दो-चार होना पड़ेगा। ऐसे में धैर्य रखें और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहें, तभी आप किसी बड़े रोग से अपना बचाव कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) के तीसरे भाव में गुरु बृहस्पति और शनि का गठजोड़, सभी जातकों के स्वास्थ्य जीवन के लिए विशेष अनुकूल रहेगा। इसके साथ ही वर्ष की शुरुआत में मंगल देव भी आपके छठे भाव में उपस्थित होंगे, जिससे आपको अपने पूर्व के किसी बड़े रोग से मुक्ति मिलेगी। सरल शब्दों में कहें तो, इस वर्ष शनि, गुरु बृहस्पति और मंगल आपकी अंदरूनी ताकत और ऊर्जा को बढ़ाने में, आपके लिए मददगार साबित होंगे।

स्वास्थ्य जीवन 2021 (Health Horoscope 2021) को देखें तो, जनवरी से मई यानी वर्ष के शुरुआती माह में आपको अपने स्वास्थ्य का सबसे अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। क्योंकि इस दौरान योग बन रहे हैं कि, आपको कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्या परेशान करें। ऐसे में अपने खान-पान को सही रखते हुए, अपने दिनचर्या में उचित परिवर्तन लेकर आएं।

कुल मिलाकर कहें तो शुरुआती महीनों के अलावा, इस वर्ष का शेष समय आपके लिए सबसे अधिक अनुकूल रहने वाला है।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: चाँदी के अर्धचंद्र के साथ, मोती रत्न अपने गले में धारण करें।

वर्ष 2021 का वृश्चिक राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – वृश्चिक राशिफल 2021

धनु राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2021 (Dhanu Swasthy Rashifal 2021) के अनुसार, स्वास्थ्य के मामलों में धनु राशि के सभी जातकों को इस वर्ष सामान्य से कम ही बेहतर फलों की प्राप्ति होगी। क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में उपस्थित केतु, आपको इस पूरे ही वर्ष मानसिक तनाव देते रहेगा। जिसके चलते आपको अनिद्रा की समस्या, पैरों में दर्द और नेत्र संबंधित कोई विकार परेशान कर सकता है।

2021 की भविष्यवाणी से, ये भी पता चलता है कि आपकी राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति भी इस वर्ष आपके दूसरे भाव में शनि देव के साथ युति करेंगे। गुरु बृहस्पति और शनि की उपस्थिति आपकी राशि के लिए, कुछ प्रतिकूल दिखाई दे रही है। जिसका सीधा नकारात्मक प्रभाव आपके दिनचर्या और खान-पान पर पड़ेगा। ऐसे में समय रहते ही अपने भोजन में संतुलित आहार लेते हुए, खुद को शांत रखें और हर प्रकार की शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं से अपना बचाव करें। अन्यथा ग्रहों की इस पीड़ित स्थिति के चलते, आप मोटापा या दाँतों में दर्द की समस्या से भी पीड़ित हो सकते हैं। इस वर्ष के काम की अधिकता के चलते, आप सही नींद लेने में असमर्थ रहेंगे। जिससे आपको कमर में दर्द की समस्या से भी, दो-चार होना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य जीवन 2021 (Health Horoscope 2021) के अनुसार, इस सालकुछ जातकों को बुखार, फोड़े-फुंसी, शारीरिक चोट लगने की समस्या, आदि से भी परेशानी होगी। जिसके पीछे की मुख्य वजह मौसमी बदलाव का होना होगा। ऐसे में शुद्ध हवा के लिए किसी अच्छी जगह पर जाने का प्लान करें, इससे आप खुद को सेहतमंद रखने में सफल रहेंगे। वहीं मोटापे से बचने के लिए नियमित रूप से दिन में दो बार दौड़ना या जोगिंग करना, आपके लिए उचित रहेगा।

भाग्य स्टार: 2/5

उपाय: हर बृहस्पतिवार और शनिवार के दिन, पीपल के वृक्ष को बिना छुए जल चढ़ाएं। इससे आपका स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होगा।

वर्ष 2021 का धनु राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – धनु राशिफल 2021

मकर राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

मकर राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021, संकेत दे रहा है कि आपको इस वर्ष अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी। हालांकि इस पूरे ही वर्ष आप छोटी-छोटी समस्याओं से परेशान रहेंगे, परंतु कोई भी बड़ा रोग आपको नहीं होगा। जिससे आप शारीरिक रूप से खुद को सेहतमंद पाएंगे। संभावना है कि पूर्व के किसी गंभीर रोग से भी, आपको इस समय हमेशा के लिए निजात मिले। लेकिन उसके लिए आपको समय-समय पर अपनी सेहत के प्रति खुद को बहुत सतर्क रखते हुए, सही योगाभ्यास, ध्यान और व्यायाम करने की जरूरत होगी।

Makar Health Horoscope के राशिफल 2021 से ये संकेत भी मिल रहे हैं कि, कुछ ग्रहों का प्रभाव आपको मानसिक तनाव और बेचैनी दे सकता है। जिससे आपको कई प्रकार की शारीरिक समस्या होने के योग बनेंगे। ऐसे में बेहतर सेहत प्राप्ति के लिए एक अच्छे अनुशासन का पालन करते हुए, खुद को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखना ही इस वर्ष आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण कार्य रहेगा।

कुल मिलाकर कहें तो पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष, आपका स्वास्थ्य जीवन काफी बेहतर रहेगा। जिससे अच्छी सेहत का आनंद ले सकेंगे।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: शुक्रवार के दिन अपनी अनामिका उंगली में, चाँदी की मुद्रिका में ओपल रत्न धारण करना, आपके लिए उचित रहेगा।

वर्ष 2021 का मकर राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मकर राशिफल 2021

कुंभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

Kumbh Swasthy Rashifal में, कुंभ राशि के जातकों के लिए यह पूरा ही वर्ष सामान्य रहेगा। क्योंकि आपके राशि स्वामी शनि, आपके द्वादश भाव में उपस्थित होंगे। जिससे आपको कुछ शारीरिक समस्याएं तो परेशान करेंगी, परंतु पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष उनमें अधिक तेजी से सुधार नज़र आएगा। इसका आपकी सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हालांकि योग बन रहे हैं कि कुंभ राशि के बुजुर्ग जातकों को, पैरों में दर्द, मोच, जोड़ों में दर्द की कुछ समस्या परेशान करें। ऐसे में उनका उचित ध्यान रखना इस समय महत्वपूर्ण रहेगा।

हेल्थ होरोस्कोप 2021, से यह संकेत मिल रहे हैं कि आपको इस वर्ष की शुरुआत में एसिडिटी, अपच और गठिया जैसी समस्याओं के अलावा, अन्य छोटी-छोटी समस्याएं जैसे: सर्दी, जुखाम, आदि भी परेशान करे। इसलिए जितना बेहतर हो खुद को इन समस्याओं से बचाकर रखें, अन्यथा इनका नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

इस वर्ष कुछ ग्रहों की स्थिति ये भी संकेत दे रही है कि, वर्ष के मध्य में जब आपके राशि स्वामी वक्री होंगे, तब आपको किसी प्रकार की पैर से जुड़ी शारीरिक चोट लगने के योग बनेंगे। इसलिए इस दौरान अपना विशेष तौर पर ध्यान रखते हुए, ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपको शारीरिक हानि पहुंचे। वाहन चलाने वाले जातकों को भी, इस साल खासतौर से सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है।

कुल मिलाकर कहें तो इस वर्ष का मध्य भाग में, यानी अप्रैल से अगस्त के दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। क्योंकि यही वो समय होगा, जब आपको कुछ छोटी-मोटी शारीरिक समस्या परेशान कर सकती हैं।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन, चीटियों को आटा डालें। साथ ही विकलांगों की मदद करें।

वर्ष 2021 का कुंभ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कुंभ राशिफल 2021

मीन राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2021

भविष्यकथन 2021 के अनुसार, मीन स्वास्थ्य राशिफल (Meen Rashifal) आपके लिए इस वर्ष उत्तम फल लेकर आ रहा है। क्योंकि इस दौरान आपको कोई बड़ी समस्या से परेशानी नहीं होगी, परंतु बावजूद इसके आपको जोड़ों में दर्द, कमर में दर्द, जैसी कुछ समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है।

वार्षिक राशिफल 2021 (Yearly Horoscope 2021) में, वर्ष का शुरुआती भाग आपकी सेहत के लिहाज से उत्तम रहेगा। क्योंकि इस दौरान आपकी राशि के एकादश भाव में उपस्थित, आपके राशि स्वामी गुरु बृहस्पति आपको बेहतर स्वास्थ्य देने का कार्य करेंगे। जिसके चलते आपको अपने किसी पुराने रोग से भी, हमेशा-हमेशा के लिए निजात मिल सकेगी।

इसके बाद अप्रैल की शुरुआत से सितंबर के मध्य, आपकी राशि के स्वामी आपके द्वादश भाव में विराजमान हो जाएंगे। इस दौरान आपको आपको कुछ स्वास्थ्य हानि संभव है। ऐसे में विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं से खुद का बचाव करते हुए, आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी।

Meen Health Life 2021 को देखें तो, इस वर्ष के अंतिम 2 माह, यानी नवंबर-दिसंबर का समय सेहत के लिहाज से थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है। ऐसे में आपको अधिक वसायुक्त भोजन तथा असंतुलित दिनचर्या में सुधार करते हुए, खुद को हर प्रकार की मोटापे की समस्या से बचाने की आवश्यकता होगी। अन्यथा भविष्य में आपको कोई बड़ा रोग परेशान कर सकता है। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर किसी अच्छे चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

कुल मिलाकर कहें तो इस वर्ष का शुरुआती भाग, आपके लिए सबसे अधिक उत्तम रहेगा।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: बेहतर स्वास्थ्य प्राप्ति के लिए, सोमवार के दिन दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

वर्ष 2021 का मीन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मीन राशिफल 2021
More from the section: Yearly 3171
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved