• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

राहु गोचर 2018

Author: --- | Last Updated: Wed 29 Nov 2017 10:31:00 AM

Rahu Gochar 2018

“ड्रेगन्स हैड” यानि कि राहु, यह एक छाया ग्रह है। राहु जीवन में अचानक फल देने के लिए प्रसिद्ध है। राजनैतिक जीवन के लिए राहु ही महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। राहु एक क्रूर ग्रह है। यह ग्रह मछली की तरह घूमता है अतः इसके चक्कर में आने वाला इंसान बुरी तरह से मुसीबतों के चक्कर में फंस जाता है। राहु तामसी गुण से युक्त होता है। इसकी दैनिक गति 3 कला 11 विकला है। यह वक्री गति से चलता है। राहु अभी कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं | साल 2018 में राहु पूरे साल कर्क राशि में ही भ्रमण करेंगे। गोचर के दौरान राहु एक राशि में 18 महीने तक संचरण करता है। आइये जानते हैं वर्ष 2018 में राहु विभिन्न 12 राशियों पर अपना क्या प्रभाव डालेगा।

मेष

इस वर्ष राहु आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेगा। इसके फलस्वरुप इस वर्ष आपको ज्यादातर समय भाग दौड़ करनी पड़ेगी। सरकारी कार्यों में हानि की सम्भावना बन रही है। माता के स्वस्थ का ध्यान रखें। नौकरी पेशा लोगों को इस वर्ष हर परिस्थिति में धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा। विद्यार्थियों को अचानक शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोग कार्य की अधिकता के कारण घर में जीवन साथी को समय देने में असमर्थ रह सकते हैं। जिससे पारिवारिक क्लेश होने की संभावना बनेगी। इस समय अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें बाहर के खाने से बचें अन्यथा पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। तेल एवं चिकनाई युक्त चीजों से परहेज करें अन्यथा हृदय से सम्बंधित बीमारी का खतरा हो सकता है। इस वर्ष वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि दुर्घटना का भय है। व्यापारी वर्ग सोच समझकर साझेदारी करें अन्यथा बिजनेस में धोखा मिल सकता है।

उपाय: सात प्रकार के अनाज को पीस कर उसके आटे को गूथ कर, प्रत्येक रविवार को उस आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर नदी या पोखर में मछलियों को डालें

वृष

इस वर्ष राहु का गोचर आपकी राशि से तृतीय भाव में होगा। इस वर्ष राहु के प्रभाव से शांति और उत्साह का माहौल बनने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप नौकरी पेशा लोगों के कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी और कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थी वर्ग का आत्मविश्वास बढ़ा - चढ़ा रहेगा। आपको समाज एवं व्यवसाय में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी की अभिलाषा की पूर्ति होगी। आपका यहाँ समय हंसी- खुशी से व्यतीत होगा। कोर्ट केस में आपकी जीत होगी और शत्रु परास्त होंगे। दोस्तों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपका आत्मविश्वास आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। इस साल भाई - बहनों से अनबन हो सकती है।

उपाय: सरस्वती चालीसा का पाठ करें

मिथुन

इस वर्ष राहु आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर करेगा। द्वितीय भाव में राहु का गोचर होने इस वर्ष धन लाभ की संभावना बनेगी। व्यापारी वर्ग को व्यवसाय में लाभ मिलेगा एवं व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। इस साल आपकी गिरवी संपत्ति के मुक्त होने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई-लिखाई में कठोर श्रम करने की आवश्यकता होगी अन्यथा परिणाम आशा के विपरीत आ सकते हैं। इस वर्ष आप अदालती मामलों में फंस सकते हैं अतः सचेत रहें। भूमि - भवन से आर्थिक लाभ की सम्भावना बनेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ी उदासी रह सकती है। पारिवारिक सुखों में भी कमी रह सकती है। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में होने वाला तनाव आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। इस वर्ष आप दन्त दर्द या मुख के रोग से परेशान रह सकते हैं।

उपाय: पांच बादाम एवं एक हरा नारियल बहते पानी में डालें

कर्क

इस वर्ष राहु आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं। राहु के आपकी राशि से प्रथम भाव में गोचर करने की वजह से इस साल आप काफी गंभीर सोच - विचार में रहेंगे। व्यापारी वर्ग बड़ी व्यावसायिक की योजना बनाएंगे। आपको यश की प्राप्ति होगी। आपके अच्छे कार्यों से आप लोगों के मन में अपनी छाप छोड़ेंगे। नौकरी पेशा जातक अपने कार्य में बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे। कार्य करने में आनंद की प्राप्ति होगी जिसका परिणाम भविष्य में उत्तम होगा। विद्यार्थी वर्ग को अपनी स्मरण शक्ति को बढ़ाना बचाना चाहिए। समय पर याद करके भूलने से आप हतोत्साहित होंगे अतः ध्यान एवं एकाग्रता का सहारा लें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, आप अपने जीवन साथी को समय देने में असमर्थता महसूस करेंगे। व्यवसाय इस काल में अच्छा चलेगा। मित्र बन्धु आपकी सहायता करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शारीरिक दुर्बलता महसूस होगी। गर्दन एवं सीने के भाग में रोग की सम्भावना रह सकती है।

उपाय: रविवार को भगवान भैरव की उपासना करें एवं उन्हें गुलगुले का भोग लगाएं

सिंह

इस वर्ष राहु आपकी राशि से द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। आपको लम्बी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों का नए नए लोगों से परिचय होगा जिससे लाभ की सम्भावना बनेगी। कर्ज में कुछ कमी आएगी। विद्यार्थी वर्ग को कठिन मेहनत के बाद सफलता प्राप्त होगी। यह वर्ष आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। जीवन साथी को कष्ट की सम्भावना है अतः जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी पेशा जातकों को उन्नति एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। खर्च अधिक होने की सम्भावना बनेगी। आध्यात्मिक ध्यान की ओर इस वर्ष आप आकर्षित हो सकते हैं। इस अवधि में आप किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। वहीं नेत्र पीड़ा से भी परेशानी हो सकती है। लड़ाई-झगड़े एवं फसाद से बचें अन्यथा कानूनी कार्यवाही में फंस सकते हैं।

उपाय: गायत्री कवच का पाठ करें

कन्या

इस वर्ष राहु आपकी राशि से ग्यारहवे भाव में गोचर करेगा। आपको व्यवसाय में लाभ एवं सभी ओर से सहायता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस में लाभ एवं प्रमोशन मिलने का शुभ समाचार प्राप्त होगा। आपके कार्य से अधिकारी वर्ग प्रसन्न होंगे व आपको यश एवं कीर्ति की प्राप्ति होगी। कन्या संतति का जन्म होने से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। नए-नए कार्यों से आय के स्त्रोत बनेगे। मन में उत्साह का संचार रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च होने से परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए फिजूलीखर्ची से बचें। संतान का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। इस वर्ष आप परोपकारी कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। इस साल आपको रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। लेन - देन से जुड़े मामलों में विवाद या हानि हो सकती है इसलिए विशेष सावधानी बरतें।

उपाय: मूली का दान दें

तुला

इस वर्ष राहु आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करेंगे। इसके फलस्वरुप आपके राजनैतिक व्यक्तियों से सम्बन्ध जुड़ने की संभावना बढ़ेगी। उनसे लाभ की प्राप्ति होगी। लोग आपको सम्मान की नजर से देखेंगे। नौकरी में हानि एवं विरोध का माहौल रह सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारी लोग आपके कार्य से अंसतुष्ट रह सकते हैं। वहीं आपके जूनियर भी आप से असंतुष्ट रह सकते हैं। व्यवसाय में हानि की सम्भावना है अतः कोई भी नया कार्य इस अवधि में न करें। मन उदास एवं खिन्न रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जीवन साथी से आपसी सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा में उम्मीद से बढ़कर सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप स्वयं को थका हुआ एवं असहाय महसूस करेंगे। रोज़ सुबह की सैर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगी।

उपाय: शिव उपासना एवं रुद्राभिषेक कराएं

वृश्चिक

इस वर्ष राहु आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करेगा। आप के अंदर निराशा की भावना रह सकती है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और क्रोध की अधिकता हो सकती है। घर-परिवार का माहौल भी ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। अचानक लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा की सम्भावना रहेगी। वहीं यात्रा के दौरान कष्ट का अनुभव कर सकते हैं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मानसिक तनाव अधिक होने से स्वास्थ्य ख़राब रह सकता है। आर्थिक तौर पर स्थिति कमजोर होने के बावजूद आपका साहस बना रहेगा। विद्यार्थियों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास की सम्भाना बनेगी। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। इस वर्ष आपके भाई - बहनों का विवाह होने की संभावना है। आप तीर्थ यात्रा का भी आनंद लेंगे।

उपाय: आटे की पंजीरी में शक्कर मिलाकर चींटियों को खोपरे में भरकर खिलाएं।

धनु

इस वर्ष राहु आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहा है। जो कि लॉटरी, सट्टा, जुए एवं शेयर बाजार में आकस्मिक लाभ की सम्भावना बनाएगा। अचानक धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विपरीत लिंग के लोगों की ओर से धन की प्राप्ति का योग बनेगा। शरीर पर चोट लग सकती है। अतः संभलकर वाहन चलाएं और चलें। इस साल शल्य क्रिया (ऑपरेशन) होने की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। राहु के प्रभाव से शारीरिक कष्ट हो सकता है। जीवन साथी से वाद-विवाद की संभावना बनेगी। संतान को कष्ट रह सकता है अतः पुत्र के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हर कार्य में अड़चनों का अनुभव होगा। सामान्यत: यह समय आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। इस वर्ष विदेश यात्रा की संभावना बनेगी।

उपाय: अपने वजन के बराबर तुलाकर सप्त अनाज दान करें

मकर

इस वर्ष राहु आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करेंगे। इसके परिणामस्वरूप जीवन साथी के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर नौकरी पेशा जातक स्वयं को अपमानित महसूस कर सकते हैं। इस वजह से आप मानसिक रूप से टूट सकते हैं। अत: धैर्य के साथ काम लें। इस वर्ष नौकरी में स्थानांतरण की संभावना बनेगी। अन्य लोगों की सहायता प्राप्त होगी। जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है| व्यापारियों को व्यवसाय के संचालन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। आपके मित्र आपसे बैर भावना रख सकते हैं। अविवाहित जातक इस वर्ष विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। भाई-बहनों से आपको सहायता प्राप्त होगी।

उपाय: दुर्गा सप्तसती का पाठ करें।

कुम्भ

राहु आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे। आपको अदालती मामलों में विजय की प्राप्ति होगी और शत्रु परास्त होंगे। आप इस काल में चिंता मुक्त रहेंगे। व्यापारी वर्ग को बिजनेस में अत्यधिक सफलता मिलेगी। जीवन साथी से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात लाभप्रद रहेगी। खेल-कूद आदि में सफलता एवं लाभ की सम्भावना रहेगी। अपने लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आप आर्थिक तौर पर उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। नौकरी में सफलता एवं धन की प्राप्ति होगी। बाहर के खाने से परहेज करें अन्यथा लिवर से सम्बंधित रोग होने की संभावना बनेगी। कार्यस्थल पर संघर्ष करने के बाद सफलता प्राप्त होगी।

उपाय: अमावस्या पर पीपल के पेड़ पर कच्छ दूध मिलकर जल दें।

मीन

राहु आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे। इस वर्ष आपका ध्यान प्रेम सम्बन्धों की ओर अधिक रहेगा। नौकरी पेशा जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रह सकते हैं। जीवनसाथी से रिश्तों में कड़वाहट का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता एवं सम्मान प्राप्त होगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस वर्ष आपके मन में भ्रम की स्थिति अधिक रहेगी। आप तनाव की वजह से आपका काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। आपको सट्टा, लॉटरी एवं शेयर बाजार से लाभ की संभावना रहेगी। इस साल मित्रों से आशा के अनुरूप मदद नहीं मिलने से मन उदास होगा।

उपाय: तिल और जौं किसी हनुमान मंदिर में या किसी धार्मिक स्थल पर दान करें

रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोकैंप ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
More from the section: Horoscope 2468
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved