• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

सिंह राशिफल 2019

Author: -- | Last Updated: Thu 4 Jan 2018 3:07:53 PM

सिंह राशिफल 2018 सिंह राशि वाले जातकों को वर्ष 2019 में करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करना होगा। हालांकि आर्थिक मोर्चे पर इस साल धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। धन संबंधी मामलों में भाग्य का साथ मिलने से आय में बढ़ोत्तरी होगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कैसा होगा सिंह राशिफल 2022

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार आर्थिक जीवन

आप इस वर्ष अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए विदेश यात्रा करेंगे और इसका आपको ज़बरदस्त फ़ायदा होगा। आर्थिक क्षेत्र में आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। निवेश अथवा शेयर बाज़ार से आपको धन लाभ मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भविष्यफल 2019 की मानें तो इस वर्ष आपका ख़र्च भी बढ़ सकता है इसलिए धन की बचत पर भी ध्यान दें। जीवनसाथी की ओर से आपको आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। इस वर्ष आप अपनी उधारी को चुकाएंगे। आर्थिक सुधार के कारण व्यापार और मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के लिए आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन आपको अपेक्षित नतीजे मिलने के कारण आत्म संतुष्टी भी होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। हालांकि बाद में परिणाम आपके अनुकूल रहेगा। कोशिश करें कि विवाद ज़्यादा न बढ़े। इस वर्ष आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। आप घर, जमीन या फिर वाहन ख़रीद सकते हैं। यदि बैंक में आपको लोन बकाया है तो इस वर्ष उसे चुकाएंगे। आर्थिक संपन्नता के कारण समाज के प्रभावी लोगों से आपकी पहुँच बढ़ेगी जिसका आपको लाभ मिलेगा। साल के अंत में धन को लेकर सावधानी बरतें, क्योंकि इस समय धन हानि के संकेत हैं।

भाग्य स्टार:

वर्ष 2019 में कब बन रहे हैं आर्थिक उन्नति के योग?: आर्थिक रिपोर्ट

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार करियर

इस साल सफलता पाने के लिए आपको मेहनत करनी होगी, क्योंकि यह साल करियर की दृष्टि से सामान्य नज़र आ रहा है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह का विवाद हो सकता है। साल के मध्य में स्थिति में सुधार नज़र आएगा। इस दौरान आपको आगे बढ़ने के मौक़े मिलेंगे। अपने सीनियर्स का सम्मान करें और उनकी दिशा-निर्देशों का सही तरह से पालन करें। साल के अंत में स्थिति में और भी सुधार देखा जाएगा। इस दौरान आपका पदोन्नति संभव है। टूरिज्म के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह साल अपार संभावनाएं लेकर आ रहा है। इसके अलावा हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में जातकों को अधिक लाभ होने की संभावना है। मीडिया से जुड़े लोगों को निराशा हाथ लग सकती है। इस क्षेत्र में आपको करियर बनाने के लिए काफ़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। वहीं जो जातक व्यापार से जुड़े हुए हैं। उनको लाभ मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। हालाँकि व्यापार में ईमानदारी बरतें और लोगों से अच्छे संबंध स्थापित करें। कच्चा तेल, रिफ़ाइनरी, गैस, लोहा से संबंधित व्यापार में अधिक मुनाफ़ा होने के संकेत हैं। डिजीटल मार्केटिंग एवं डिजीटल मीडिया भी करियर के लिए अच्छा क्षेत्र हैं। इसमें आगे बढ़ने की ढेरों संभावनाएं हैं। इससे आपको नाम और शौहरत दोनों ही मिलेंगी।

भाग्य स्टार: 3/5

हमारे विद्वान ज्योतिषी से प्राप्त करें: करियर रिपोर्ट

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार शिक्षा

इस साल छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उच्च शिक्षा पाने के लिए छात्रों को दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े जातकों को सफलता के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। वहीं जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं उन्हें कामयाबी के लिए जमकर मेहनत करने की आवश्यकता होगी। साल के प्रारंभ में पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इस समय परिस्थितियाँ आपके विपरीत रहेंगी। पढ़ाई में मन कम लगेगा और खेलकूद के प्रति आपका लगाव अधिक होगा। हालांकि किसी अन्य कारण से भी आपका मन पढ़ाई से भटक सकता है। साल के दूसरे चरण में परिस्थितियों में सुधार होगा और आपका मन पढ़ाई में लगेगा। इस समय आप जमकर मेहनत करेंगे। ख़ासकर बोर्ड के परीक्षार्थियों को इस दौरान जमकर मेहनत करेंगे जिससे की परीक्षा में उनको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। पढ़ाई का यह सिलसिला साल अंत तक जारी रखें। हालांकि इस समय छात्रों को अपना मूल्यांकन स्वयं करना होगा। आपके मित्र, क्लासमेट्स आपको पढ़ाई में मदद करेंगे। रिसर्च से जुड़े विद्यार्थियों को शोध का विषय सोच समझकर चुनना होगा, तभी उनको सफलता मिलेगी। कैट की तैयारी करने वाले के लिए यह साल अनुकूल हो सकता है।

भाग्य स्टार: 3/5

वर्ष 2019 में शिक्षा के क्षेत्र में मिलेंगे सुनहरे अवसर: एजुकेशन रिपोर्ट

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार पारिवारिक जीवन

साल 2019 आपके पारिवारिक जीवन के लिए उत्तम संकेत दे रहा है। इस साल आपके घर में ख़ुशियों का वातावरण देखने को मिलेगा। घर में भाई-बहनोें की बीच सामंजस्य की स्थिति देखने को मिलेगी हालाँकि पिताजी से आपका वैचारिक मनमुटाव हो सकता है अथवा उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है। घर में सदस्यों की संख्या बढ़ सकती है, इस साल नन्हें मेहमान का भी आगमन हो सकता है। बच्चों की सेहत का ख़्याल रखें। इस साल सहपरिवार आप ट्रिप अथवा किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। साल की शुरुआत में घर की ओर से आपको शुभ समचार सुनने को मिल सकता है। इस दौरान आपके परिजनों में से किसी को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। इसके अलावा घर में किसी तरह का धार्मिक आयोजन भी संभव है। वहीं मध्य में परिवार में किसी सदस्य की सेहत में कमी देखी जा सकती है। ऐसे में उनकी सेहत का ख़्याल रखें। घर में बच्चों की तरक्की से माता-पिता का चेहरा ख़ुश दिखाई देगा। माता जी को सेहत का भी लाभ मिलेगा। घर में बड़ों का सम्मान करें और उनकी आज्ञा का पालन करें। इससे आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा और आपकी तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे। साल के अंत में घर के किसी सदस्य का विवाह होने की प्रबल संभावना है। इससे घर में ख़ुशियाँ आएंगी और सभी रिश्तेदारों से मिलना होगा।

भाग्य स्टार:

हमारे ज्योतिषियों से पाएँ अपनी: फैमिली रिपोर्ट

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार शादी एवं बच्चे

वैवाहिक जीवन के लिए यह साल सामान्य से बेहतर नज़र आ रहा है। जीवनसाथी को किसी प्रकार की बीमारी घेर सकती है, लिहाज़ा उनकी सेहत का ख़्याल रखें। विवाह योग्य जातक इस वर्ष परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। यदि वह आपके किसी बात को लेकर रुठ गए हैं तो उन्हें प्यार से मनाएं और यह विश्वास दिलाएं कि आगे से इस तरह की पुनरावृत्ति नही होगी। इस वर्ष साथी के साथ आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए सुखदायी रहेगी। अच्छे जीवनसाथी बनने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं को न केवल समझना होगा बल्कि उनके विचारों की कद्र भी करनी होगी। साल के मध्य में जीवनसाथी के प्रति आप अधिक आकर्षित होंगे। इस समय आप उनके प्रति अधिक रोमांटिक नज़र आएंगे। आपको संतान प्राप्ति की भी हो संभावना है। साल की शुरुआत में बच्चों में बच्चों की सेहत में कमी देखी जा सकती है। ऐसे में उनकी सेहत का ख़्याल रखें। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चे अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे आपको उन पर गर्व महसूस होगा, पढ़ाई-लिखाई क्षेत्र में उनकी ज़रुरतों को पूरा करें। इस समय बच्चे भी अपनी ज़िम्मेदारियों के प्रति गंभीर दिखाई देंगे।

भाग्य स्टार: 3.5/5

जानें साल 2019 में कैसी रहेगी आपकी मैरिड लाइफ: मैरिज रिपोर्ट

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार प्रेम जीवन

इस साल आपको प्रेम में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। शुरुआत में प्रियतम के साथ प्रेम-मिलाप ठीक प्रकार से होगा, परंतु बाद में छोटी-छोटी बात को लेकर दोनों में बहस संभव है। इससे बचने के लिए प्रेम में पारदर्शिता बनाए रखें और साथी पर अकारण शक न करें। ध्यान रखें यह साल प्रेम जीवन के लिए सामान्य रहने रहेगा इसलिए इस वर्ष को प्रेम के लिए अनुकूल बनाने के लिए आपको काफ़ी जतन की करने की आवश्कता होगी। जैसे - यदि साथ का मन कहीं पर घूमने का है तो आप उन्हें कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। उन्हें बीच-बीच में प्यारा सा तोहफ़ा दे सकते हैं। किसी सहकर्मी से प्यार हो सकता है। ऐसी स्थिति में पहले उनकी आदतों को अच्छी तरह से परख लें। साल के मध्य में साथी पर किसी प्रकार का दबाव न डाले, क्योंकि इस समय आपके प्यार का रिश्ता नाजुक मोड़ पर रहेगा। कोशिश करें इस समय वासनात्मक विचारों को न लाएं, तो यह आपके लिए बेहतर होगा। वहीं साल के अंत में प्रेम के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। इस समय प्यार का पूरा आनंद उठाया जा सकता है। हालांकि लोगों की नज़रों से बचकर रहें। वे आपको बदनाम कर सकते हैं।

भाग्य स्टार: 3/5

साल 2019 में कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ? अभी प्राप्त करें: लव रिपोर्ट

सिंह राशिफल 2019 के अनुसार स्वास्थ्य

इस साल आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी और आपके विचारों में सकारात्मक भाव देखने को मिलेगा जिससे आपका मन ख़ुश रहेगा। हालाँकि किसी दबाव में तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। साल के प्रारंभ में आपको अपच, गैस आदि की शिकाय रह सकती है। इससे बचने के लिए अधिक मात्रा में भोजन न करें और न ही अधिक वसायुक्त डाइट लें। वहीं साल के मध्य में आपको मौसम परिवर्तन के दौरान होने वाली छोटी-मोटी बीमारियों से बचकर रहें। परिजनों की सेहत का ख्याल रखें। घर में किसी को पुरानी बीमारी पुनः परेशान कर सकती है। ऐसे में उनका उपचार कराएं। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को हल्के में बिल्कुल न लें। हैल्दी डाइट आपकी सेहत को और भी दुरुस्त रखेगी। स्वस्थ्य रहने के लिए आप अपनी दिनचर्या में योग-व्यायाम को जोड़ सकते हैं। तंदुरुस्ती और मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आध्यात्मिक विषयों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। कुछ मौसमी बीमारियाँ आपको तंग कर सकती है। गर्मी के कारण होने वाले रोगों से संभल कर रहें व साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें। थकान से बचने के लिए मनोरंजन सबसे अच्छा तरीका है। इससे आप ताजगी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर इस वर्ष आपके ख़र्च में भी कटौती होगी।

भाग्य स्टार: 4/5

वर्ष 2019 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य ? हमारे ज्योतिषाचार्य से प्राप्त करें: हेल्थ रिपोर्ट

More from the section: Horoscope 2501
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved