• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

Singh Rashifal 2020: सिंह राशि वार्षिक राशिफल

Author: -- | Last Updated: Wed 23 Jan 2019 9:48:16 AM

सिंह राशिफल 2020 सिंह राशिफल 2020 के मुताबिक़ यह साल सिंह राशि के लोगों के लिए मिला जुला रहेगा। इस साल सिंह राशि के जातकों को कुछ ऐसे सबक मिलेंगे जो जिंदगी भर उनके काम आएंगे। ये साल आपके लिए कुछ नए और अच्छे अवसर भी लेकर आएगा जिन्हें आप अपनी ओर मोड़ने में सक्षम होंगे। आपके सितारे इस साल आपके पक्ष में हैं इसलिए आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। राहु इस वर्ष की शुरुआत में आपके ग्यारहवें भाव में स्थित होंगे जोकि सितंबर के मध्य में आपके दशम भाव यानि वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जनवरी के अंतिम सप्ताह में शनि आपके छठे भाव में अपनी स्वराशि मकर में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति देव भी 30 मार्च को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और वक्री होकर पुनः 30 जून को पांचवे भाव में धनु राशि में आ जाएंगे। वहीं साल के अंतिम महीनों में बृहस्पति पुनः आपके छठे भाव में प्रवेश कर जाएंगे।

राशिफल 2020 के अनुसार इस साल सिंह राशि वाले छोटी दूरी की लाभपूर्ण यात्राएं करेंगे। वर्ष के आरंभ में आप तीर्थाटन भी कर सकते हैं। वहीं कुछ यात्राएं समाज सेवा को लेकर भी करनी पड़ सकती हैं। बृहस्पति और शनि के संयुक्त प्रभाव के चलते अप्रैल से जुलाई के बीच और नवंबर मध्य के बाद आप विदेश यात्रा कर सकते हैं क्योंकि इस वक्त विदेश यात्रा का अच्छा योग बना हुआ है। वो काम जिनको लेकर आप लंबे अरसे से परेशान थे वो इस साल सुलझ जाएंगे और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। इस साल आप कलात्मक कामों में भी हाथ आजमा सकते हैं। इस साल आप प्रॉपर्टी लेने की योजना बना सकते हैं जिसके लिए जनवरी से मार्च और मई के मध्य में आप लोन ले सकते हैं। ये साल सिंह राशि वालों के लिए मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि इस वर्ष आप अपने क्षेत्र में स्थापित होने की उम्मीद कर सकते हैं। तो 2020 में अच्छे अवसर को लपकने के लिए तैयार रहिए।

कार्यक्षेत्र

साल 2020 सिंह राशि के जातकों के करियर के लिहाज से बहुत अच्छा रहने की संभावना है। इस साल आपका ध्यान केंद्रित रहेंगा जिससे आपका प्रदर्शन हर क्षेत्र में बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप कोशिश करेंगे तो पारिवारिक और पेशेवर जीवन के बीच आप सामंजस्य बिठा पाएंगे जो आपके लिए बहुत जरुरी है। इस साल की शुरुआत में ही शनि आपके छठे घर में प्रवेश कर जाएंगे और वर्ष पर्यंत इसी भाव में रहेंगे, इस गोचर के चलते नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। आपके उच्च पदस्थ अधिकारियों से इस दौरान आपको सराहना भी मिल सकती है। कार्य में पदोन्नति के साथ सिंह राशि के कुछ जातकों के ट्रांसफर होने की भी संभावना है जोकि आपके मनमाफिक होगा और इससे आपको ख़ुशी मिलेगी।

राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि वालों को मई से सितंबर के बीच कार्यक्षेत्र में छोटी-मोती समस्याएं आ सकती हैं लेकिन उसके बाद स्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इस साल नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। इस साल आप कार्यस्थल पर मिले हर मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। ख्याल रखें कि आपके काम में त्रुटि न हो क्योंकि इस साल कार्यस्थल पर आपको परखा भी जा सकता है। इस साल अपने सीनियर कर्मचारियों के साथ बहस करने से बचें ऐसी स्थिति में आपको नुकसान हो सकता है। जुलाई से दिसंबर तक समय आपके लिए बेहतरीन रहेगा।

सिंह राशि के करियर राशिफल 2020 के अनुसार, व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह साल शुभ फलदायी रहने वाला है। इस साल अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहें हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद रह सकता है बशर्ते काम शुरू करने से पहले आप संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से सलाह ले लें। इस साल आप केवल धन ही नहीं कमाएंगे बल्कि कार्यक्षेत्र में भी सफलता हासिल करेंगे। करियर के लिहाज से ये साल सिंह राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक राशिफल 2020 के अनुसार, कई उतार-चढ़ावों के बावजूद भी ये साल सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस साल आप ज्यादा से ज्यादा धन कमाने की कोशिश करेंगे लेकिन आपके ग्रहों की स्थिति ऐसी बनी हुई है कि आपका खर्चा भी खूब होगा। इसलिए आर्थिक मामलों में सोच समझकर चलें। कई बार आपको ऐसा भी महसूस हो सकता है कि बेवजह आपका धन खत्म हो रहा है, अगर आप धन को बेवजह खर्च होने से बचाना चाहते हैं तो अच्छी बजट योजना बनाएं। वर्ष की शुरुआत से मार्च तक और फिर जुलाई से नवंबर के बीच आपके पास धन का अच्छा स्रोत रहेगा। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना भी बन रही है। सितंबर तक राहु की 11वें भाव में स्थिति आपको धन अर्जन करने के कई मौके देगी बस आपको अवसरों को पहचानना है। साल 2020 में आर्थिक मामलों को लेकर सिंह राशि वालों को ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस साल उनको धन कहीं न कहीं से प्राप्त हो ही जाएगा बस उन्हें इतना ध्यान देना है कि इस धन को सही तरीके से खर्चें।

पारिवारिक जीवन

राशिफल 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए ये साल थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। हालांकि साल की शुरुआत अच्छे रहने की संभावना है और घर में किसी नए सदस्य की ऐंट्री भी हो सकती है। इस साल आपको अपने भाई-बहनों का हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। समाज में आपका और आपके परिवार का रुतबा इस साल बढ़ेगा। इस साल अपने परिवार की जरूरतों को देखते हुए ही आपको कार्य करने की सलाह दी जाती है नहीं तो परिस्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर जा सकती हैं जिससे आप परेशान हो सकते हैं। इस साल कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। यदि आप परिवार को एकजुट रखना चाहते हैं तो इस साल आपको कुछ समझौते करने की जरुरत है। साल के बीच में पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इस साल आपको पारिवारिक जीवन में मिलाजुला परिणाम मिलेगा। अप्रैल से जुलाई के बीच बृहस्पति और शनि की छठे घर में स्थिति आपको प्रबल बनाएगी जिससे आप अपने दुश्मनों पर हावी रहेंगे।

प्रेम जीवन

प्रेम राशिफल 2020 के मुताबिक़ ये साल आपके लिए कई परिवर्तन लेकर आने वाला है। सिंह राशि के कुछ जातकों को इस साल उनका जीवन साथी मिल सकता है वहीं रिश्ता टूटने से दुखी कुछ लोगों को इस साल नया साथी मिल सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आप एक से ज्यादा प्रेम संबंधो में पड़कर अपने जीवन में अशांति ले आएं। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये साल प्रेम संबंधो को लेकर मिलाजुला ही रहने वाला है। इस साल आप अपने प्रेम जीवन से संतुष्ट नहीं रहेंगे। अगर आप प्रेम जीवन में खुद को ज्यादा अहमियत देने की कोशिश करेंगे तो आपके हाथ सिर्फ नाकामी लगेगी। इसलिए प्रेम संबंधो को लेकर उतावलापन न दिखाएं। वर्ष के अंत में आपके जीवन में परिवर्तन आएगा और आप अपने प्रेमी के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताएंगे। इस दौरान हंसी और गम के मौके भी आएँगे लेकिन ये वक्त प्यार में डूबने का होगा। जनवरी से लेकर मार्च और जुलाई से नवंबर तक का समय प्रेम जीवन के लिए अनुकूल है। इस दौरान कुछ प्रेमी जोड़े शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।

शिक्षा

भविष्य कथन 2020 के अनुसार ये साल सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए शुभ फलदायक रहने वाला है। प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने वाले सिंह राशि के लोगों को भी इस साल सफलता मिलने की संभावना है। साल की शुरुआत से मार्च के अंत तक आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मार्च से जून के अंत तक शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। वो लोग जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं इस दौरान जा सकते हैं। जुलाई से नवंबर के अंत तक शिक्षा के लिए पुनः अच्छा समय रहेगा और इस दौरान आप नई उपलब्धियां भी प्राप्त कर पाएंगे।

राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि के वो लोग जो विधि तथा कानून (लॉ), इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, सोशल सर्विस, कंपनी सेक्रेट्री और सेवा प्रदाता क्षेत्र की पढाई कर रहे हैं उन्हें इस वर्ष सफलता मिलेगी। ये साल शिक्षा के लिहाज से सिंह राशि के जातकों के लिए स्वर्णिम वर्ष रहेगा।

स्वास्थ्य

भविष्यफल 2020 के मुताबिक़ सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस साल बहुत अच्छा रहने वाला है। वर्ष के आरंभ में आप अच्छी जीवन शैली निर्वाह करेंगे आप अच्छा भोजन लेंगे और साथ ही व्यायाम भी करेंगे जिससे आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। हालांकि अप्रैल से जुलाई के मध्य तक आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना पड़ेगा क्योंकि इस समय अष्टम भाव के स्वामी बृहस्पति आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे जोकि रोगों का भाव है इस दौरान आपको कोई ऐसा रोग लग सकता है जो लंबे समय तक चल सकता है। इस समय में वसा युक्त खाना खाने से बचें नहीं तो मोटापे और डायबटीज की समस्या भी आपको हो सकती है। नवंबर मध्य तक आपके स्वास्थ्य में सुधार होने के आसार हैं और पुरानी बीमारियां भी दूर होने की संभावना है। हालांकि नवंबर के बाद से वर्ष के अंत तक स्वास्थ्य के प्रतिकूल रहने की संभावना है।

स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि के जातकों को इस साल शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर खुद को पक्का रखना होगा क्योंकि इस साल आपके स्वास्थ्य की परीक्षा हो सकती है। अत्यधिक तनाव से इस साल बचने की कोशिश करें। इस साल आपके ऊपर काम का बोझ भी होगा जिससे स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है ऐसे में काम के बीच अपने लिए भी वक्त निकालें और आराम करें।

वर्ष 2020 में किये जाने वाला विशेष ज्योतिषीय उपाय:

  • इस साल अगर आप समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं और उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होना चाहते हैं तो पूरे साल आपको निम्नलिखित उपाय करने चाहिए: रोज सूर्योदय से पहले उठें और नग्न आँखों से उगते हुए सूरज के रक्तिम वर्ण के दर्शन करें।
  • इसके बाद नहाकर तांबे के पात्र में लाल रंग के फूल और लाल कुमकुम मिलाकर जल से सूरज को अर्घ्य दें
  • आदित्य हृदय स्त्रोत का पूर्ण रूप से पाठ करें।
  • इसके अलावा आप अपने घर या ऑफिस में सूर्य यन्त्र की स्थापना करके सूर्य के सकारात्मक प्रभावों को और भी अधिक बड़ा सकते हैं एवं करियर में सफलता एवं समाज में मान-सम्मान में वृद्धि भी अर्जित कर सकते हैं।

उम्मीद है ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। वर्ष 2020 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

More from the section: Yearly 2669
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved