• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

सूर्य ग्रहण 2018

Author: --- | Last Updated: Fri 29 Dec 2017 12:09:30 PM

हिन्दू धर्म और वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रहण का बड़ा महत्व है। वेदों में सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, पिता और सम्मान का कारक कहा जाता है इसलिए सूर्य ग्रहण का घटित होना कई मायनों में महत्वपूर्ण है। साल 2018 में कुल 3 सूर्य ग्रहण घटित होने वाले हैं। इनमें पहला ग्रहण 16 फरवरी, दूसरा ग्रहण 13 जुलाई और तीसरा सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को घटित होगा। चूंकि ये तीनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, इसलिए यहां पर इनका धार्मिक प्रभाव व सूतक माना नहीं जाएगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं होने से देश की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। भारत में जन जीवन सामान्य रहेगा।

Surya grahan 2018

हालांकि जहां-जहां सूर्य ग्रहण दिखाई देगा वहां पर इसका प्रभाव जरूर होगा। साल 2018 में होने वाले तीनों सूर्य ग्रहण का विवरण इस प्रकार है:

नोट: निम्न तालिकाओं में दिया गया समय भारतीय समयानुसार है। ये तीनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, इसलिए यहां पर इनका सूतक माना नहीं जाएगा।

सूर्य ग्रहण: 16 फरवरी 2018

दिनांक समय ग्रहण का प्रकार दृश्यता
15-16 फरवरी 2018 00:25:51 से सुबह 04:17:08 बजे तक आंशिक साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका

नोट: यह सूर्य ग्रहण 15 और 16 फरवरी की मध्य रात्रि में घटित होगा और भारत में नहीं दिखाई देगा।

साल 2018 में घटित होने वाला पहला सूर्य ग्रहण 16 फरवरी को दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात्रि 00:25:51 से सुबह 04:17:08 बजे तक घटित होगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। भारत को छोड़कर यह ग्रहण दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों जैसे- दक्षिण अमेरिका, पैसेफिक, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में दृश्यमान नहीं होने की वजह से इस सूर्य ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा।

क्या सूर्य पुत्र शनि की 2018 में आप पर होगी कृपा, पढ़ें: शनि गोचर 2018

सभी राशियों पर होने वाला प्रभाव

यह सूर्य ग्रहण शतभिषा​ नक्षत्र और कुम्भ​ राशि में लग रहा है। शतभिषा राहु का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र से संबंधित राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण थोड़ा कष्टकारी रह सकता है। शेष अन्य राशियों में इस ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा। आइए उन प्रभावों पर डालते हैं एक नज़र...

मेष

धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ

माता जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता थोड़ी बढ़ सकती है। परिवार में कोई विवाद भी हो सकता है। आपको किसी प्रकार के कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन

धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बच्चों से मतभेद हो सकते हैं। छात्रों को अध्ययन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क

अचानक धन हानि हो सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। चुनौती पूर्ण समय है। इस दौरान किसी प्रकार का शारीरिक कष्ट भी हो सकता है।

सिंह

वैवाहिक जीवन और बिजनेस पार्टनरशिप में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जीवनसाथी की सेहत में गिरावट होने से चिंता बढ़ सकती है।

कन्या

आप अपने शत्रु और विरोधियों पर हावी रहेंगे। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। समय व परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

तुला

किसी भी कार्य में आसानी से सफलता नहीं मिलेगी, अतः सफलता पाने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। पिता जी से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है।

वृश्चिक

करियर में तरक्की होगी और बिजनेस में लाभ होगा। नये स्रोतों से धन प्राप्त होगा। नौकरी और बिजनेस में लाभ तथा सफलता प्राप्त होने की प्रबल संभावना है।

धनु

छोटी दूरी की यात्राएं मंगलकारी सिद्ध होंगी। भाई-बहनों की ओर से आपको धन लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

मकर

आय के मुकाबले खर्च अधिक होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी परेशानी हो सकती है। काम के सिलसिले में परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।

कुंभ

स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी। इस अवधि में तनाव बिल्कुल न लें, आपके लिए यही बेहतर होगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

मीन

पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय सही नहीं दिखाई दे रहा है।

साल 2018 में किस राशि पर होगी बृहस्पति की कृपा, जरूर पढ़ें: गुरु गोचर 2018

सूर्य ग्रहण: 13 जुलाई 2018

दिनांक समय ग्रहण का प्रकार दृश्यता
13 जुलाई 2018> प्रातः 07:18:23 बजे से 09:43:44 बजे तक आंशिक दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, पेसिफिक, हिन्द महासागर

साल 2018 में दूसरा सूर्य ग्रहण 13 जुलाई को घटित होगा। यह भी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। हालांकि साउथ ऑस्ट्रेलिया, पैसेफिक और हिन्द महासागर में यह ग्रहण दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार इस ग्रहण की अवधि प्रातः 07:18:23 बजे से 09:43:44 बजे तक रहेगी।

यह सूर्य ग्रहण आर्द्रा नक्षत्र और मिथुन राशि में लगेगा। आर्द्रा राहु का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र से संबंधित राशि वालों को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है हालांकि इसके अलावा इस आंशिक सूर्य ग्रहण का असर शेष अन्य राशियों पर भी पड़ेगा।

इस राशिफल के माध्यम से जानते हैं ग्रहण का प्रभावः-

मेष

धन प्राप्ति और बिजनेस में मुनाफे के योग बन रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति होने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ

आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलना होगा। क्योंकि आय की तुलना में खर्च अधिक होने से वित्तीय प्रबंधन बिगड़ सकता है। कार्य को लेकर घर से दूर जाना पड़ेगा।

मिथुन

मानसिक तनाव बचने की कोशिश करें। शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

कर्क

आर्थिक स्थिति पहले की तरह सामान्य ही रहेगी। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं। परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद भी हो सकता है।

सिंह

आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों की ओर हर प्रकार की मदद मिल सकती है।

कन्या

पारिवारिक जीवन में विवाद की स्थिति बनी रह सकती है। माता जी की सेहत में गिरावट होने से आप थोड़े मायूस हो सकते हैं।

तुला

संतान पक्ष को किसी प्रकार की शारीरिक पीड़ा हो सकती है। एकाग्रता की कमी की वजह से छात्रों को अध्ययन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक

अपनी कार्य और उससे मिलने वाली सफलताओं को लेकर संतुष्ट दिखाई देंगे। शत्रु पक्ष आपके सामने कमज़ोर रहेगा। आपको विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

धनु

वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है।

मकर

धन हानि होने की संभावना है, इसलिए आर्थिक मामलों को गंभीरता से लें। त्वचा संबंधी विकार होने की संभावना है। समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

कुंभ

पिताजी के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। लंबी दूरी की यात्राओं में किसी प्रकार की परेशानी हो सकती है। सफलता पाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा।

मीन

नवीन स्रोतों से आमदनी प्राप्त होगी। करियर में उछाल आएगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कई क्षेत्रों में आपको सफल परिणाम प्राप्त होंगे।

2018 में इन राशि वालों को राहु रातों रात दिलाएगा बड़ी सफलता! राहु गोचर 2018

सूर्य ग्रहण: 11 अगस्त 2018

दिनांक समय ग्रहण का प्रकार दृश्यता
11 अगस्त 2018 दोपहर 13:32:08 से शाम 17:00:40 तक आंशिक नॉर्थ/ईस्ट यूरोप, नॉर्थ/वेस्ट एशिया, नॉर्थ उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक, आर्कटिक

11 अगस्त 2018 को इस साल का तीसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा और इसकी दृश्यता भारत में नहीं रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सूर्य ग्रहण पुष्य नक्षत्र और कर्क राशि में लग रहा है। पुष्य शनि का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र से संबंधित राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण समस्या उत्पन्न कर सकता है। हालांकि हर राशि पर ग्रहण का प्रभाव अलग-अलग होता है। पढ़ें सभी 12 राशि पर होने वाले प्रभाव के बारे में।

ग्रहण का सभी राशियों पर होने वाला प्रभाव-

मेष: प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलने की संभावना है। आमदनी बढ़ेगी और मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

वृषभ: आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों में मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों और मित्रों से मुलाकात होगी।

मिथुन: स्वास्थ्य संबंधी विकार होने की संभावना है। काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक होने से वित्तीय प्रबंधन बिगड़ सकता है।

कर्क: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर असर होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में लापरवाही न करें।

सिंह: किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति पहले की तरह सामान्य ही रहेगी।

कन्या: भाई-बहनों से मदद मिलेगी, यात्रा के योग बनेंगे। व्यवसाय में आपको सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

तुला: निजी जीवन में अशांति और अस्थिरता रहने से परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में भी समस्याएं आएंगी। मॉं की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

वृश्चिक: छात्रों को अध्ययन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गलतफहमी होने से प्रियतम के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।

धनु: प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलने से मन में खुशी का भाव रहेगा। आप उन्नति करेंगे और अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे।

मकर: जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। गलतफहमी होने से बिजनेस पार्टनर के साथ भी विवाद की स्थिति बन सकती है।

कुंभ: धन हानि और मान-सम्मान को चोट पहुंचने से निराशा हो सकती है। चेहरे या त्वचा से संबंधित विकार हो सकते हैं।

मीन: लंबी दूरी की यात्राएं कष्टकारी साबित हो सकती हैं। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।

रत्न, यंत्र, जड़ी और अन्य ज्योतिष उत्पाद के लिए विजिट करें: एस्ट्रोकैंप ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

More from the section: Horoscope 2480
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved