• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

शुभ विवाह मुहूर्त 2019

Author: - | Last Updated: Wed 31 Oct 2018 12:29:17 PM

देखें वर्ष 2019 के लिए विवाह मुहूर्त और जानें खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए किस दिन, तारीख, तिथि, नक्षत्र और समय में करें शुभ विवाह।

Vivah
विवाह मुहूर्त 2019
दिनांक दिन तिथि नक्षत्र विवाह मुहूर्त की अवधि
15 जनवरी 2019 मंगलवार नवमी अश्विनी नक्षत्र में 07:15 - 13:56 बजे तक
17 जनवरी 2019 गुरुवार एकादशी रोहिणी नक्षत्र में 22:34 - 31:15 बजे तक
18 जनवरी 2019 शुक्रवार द्वादशी रोहिणी नक्षत्र में 07: 15 - 12:25 बजे तक
22 जनवरी 2019 मंगलवार द्वितीया मघा नक्षत्र में 24:20 - 31:14 बजे तक
23 जनवरी 2019 बुधवार तृतीया मघा नक्षत्र में 07: 14 - 13:41 बजे तक
25 जनवरी 2019 शुक्रवार पंचमी हस्त नक्षत्र में 16: 25 - 31: 14 बजे तक
26 जनवरी 2019 शनिवार षष्ठी हस्त नक्षत्र में 07:13 - 16:19 बजे तक
चित्रा नक्षत्र में 27:35 - 31:12 बजे तक
27 जनवरी 2019 रविवार सप्तमी चित्रा नक्षत्र में 07:12 - 09:28, 11:28 - 14:24 बजे तक
29 जनवरी 2019 मंगलवार नवमी अनुराधा नक्षत्र में 15:14 - 27:02 बजे तक
30 जनवरी 2019 बुधवार दशमी अनुराधा नक्षत्र में 15:38 - 16:40 बजे तक
05 फरवरी 2019 मंगलवार प्रतिपदा धनिष्ठा नक्षत्र में 29:15 - 31:07 बजे तक
06 फरवरी 2019 बुधवार द्वितीया धनिष्ठा नक्षत्र में 07:07 - 09:08 बजे तक
08 फरवरी 2019 शुक्रवार तृतीया उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में 14: 58 - 23:25 बजे तक
09 फरवरी 2019 शनिवार चतुर्थी उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में 12:26 - 17:30 बजे तक
रेवती नक्षत्र में 17:30 - 31:04 बजे तक
10 फरवरी 2019 रविवार पंचमी रेवती नक्षत्र में 07:04 - 18:49 बजे तक
14 फरवरी 2019 गुरुवार नवमी रोहिणी नक्षत्र में 07:01 - 08:33 बजे तक
19 फरवरी 2019 मंगलवार पूर्णिमा मघा नक्षत्र में 14:12 - 30:56 बजे तक
20 फरवरी 2019 बुधवार प्रतिपदा मघा नक्षत्र में 06:56 - 08:00 बजे तक
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में 29:04 - 30:55 बजे तक
21 फरवरी 2019 गुरुवार द्वितीया उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में 06:55 - 23:21 बजे तक
22 फरवरी 2019 शुक्रवार तृतीया चित्रा नक्षत्र में 24:17 - 29:51 बजे तक
3 मार्च 2019 रविवार द्वादशी श्रवण नक्षत्र में 08:59 - 12:29 बजे तक
7 मार्च 2019 गुरुवार प्रतिपदा उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में 23:44 - 30:40 बजे तक
8 मार्च 2019 शुक्रवार द्वितीया उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में 06:40 - 23:16 बजे तक
रेवती नक्षत्र में 23:16 - 30:38 बजे तक
9 मार्च 2019 शनिवार तृतीया रेवती नक्षत्र में 06:38 - 21: 39 बजे तक
अश्विनी नक्षत्र में 26:35 - 30:37 बजे तक
10 मार्च 2019 रविवार चतुर्थी अश्विनी नक्षत्र में 06:37 - 15:38 बजे तक
12 मार्च 2019 मंगलवार षष्ठी रोहिणी नक्षत्र में 28:53- 29 32 बजे तक
15 अप्रैल 2019 सोमवार दशमी मघा नक्षत्र में 07:23 - 14:39 बजे तक
16 अप्रैल 2019 मंगलवार द्वादशी उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में 25:50 - 29:54 बजे तक
17 अप्रैल 2019 बुधवार त्रयोदशी उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में 05:54 - 18:31, 22:07 - 23:35 बजे तक
हस्त नक्षत्र में 23:35 - 29:53 बजे तक
18 अप्रैल 2019 गुरुवार चतुर्दशी हस्त नक्षत्र में 05:53 - 10:29, 15:57 - 19:26 बजे तक
19 अप्रैल 2019 शुक्रवार पूर्णिमा चित्रा नक्षत्र में 06:02 - 11:32, 12:44 - 19:29 बजे तक
स्वाति नक्षत्र में 19:29 - 29:51 बजे तक
20 अप्रैल 2019 शनिवार एकादशी स्वाति नक्षत्र में 05:51 - 17:58 बजे तक
22 अप्रैल 2019 सोमवार तृतीया अनुराधा नक्षत्र में 11:25 - 16:45 बजे तक
26 अप्रैल 2019 शुक्रवार सप्तमी श्रवण नक्षत्र में 23:14 - 29:45 बजे तक
27 अप्रैल 2019 शनिवार अष्टमी श्रवण नक्षत्र में 05:45 - 26:12 बजे तक
धनिष्ठा नक्षत्र में 26:12 - 29:44 बजे तक
28 अप्रैल 2019 रविवार नवमी धनिष्ठा नक्षत्र में 05:44 - 25:42 बजे तक
6 मई 2019 सोमवार द्वितीया रोहिणी नक्षत्र में 16:36 - 25:13, 27:37 - 29:36 बजे तक
7 मई 2019 मंगलवार तृतीया रोहिणी नक्षत्र में 05:36 -16:27 बजे तक
12 मई 2019 रविवार अष्टमी मघा नक्षत्र में 12:43 - 29:32 बजे तक
13 मई 2019 सोमवार नवमी मघा नक्षत्र में 05:32 - 08:16 बजे तक
16 मई 2019 गुरुवार द्वादशी हस्त नक्षत्र में 05:30-05:42 बजे तक
चित्रा नक्षत्र में 05:42-11:55 बजे तक
17 मई 2019 शुक्रवार त्रयोदशी स्वाति नक्षत्र में 17:36-27:07 बजे तक
18 मई 2019 शनिवार पूर्णिमा अनुराधा नक्षत्र में 26:22-26:41 बजे तक
19 मई 2019 रविवार प्रतिपदा अनुराधा नक्षत्र में 05:29-26:07 बजे तक
23 मई 2019 गुरुवार पंचमी उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 05:27-23:48 बजे तक
24 मई 2019 शुक्रवार षष्ठी श्रवण नक्षत्र में 11:56-17:19 बजे तक
25 मई 2019 शनिवार षष्ठी श्रवण नक्षत्र में 05:26-06:25 बजे तक
धनिष्ठा नक्षत्र में 19:36-20:26 बजे तक
28 मई 2019 मंगलवार नवमी उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में 18:58-26:30 बजे तक
29 मई 2019 बुधवार दशमी उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में 15:21-21:18 बजे तक
रेवती नक्षत्र में 21:18 - 28:04 बजे तक
30 मई 2019 गुरुवार एकादशी रेवती नक्षत्र में 05:24 - 22:15 बजे तक
अश्विनी नक्षत्र में 23:51 - 29:02 बजे तक
31 मई 2019 शुक्रवार द्वादशी अश्विनी नक्षत्र में 05:24 - 17:17 बजे तक
8 जून 2019 शनिवार षष्ठी मघा नक्षत्र में 18:10 - 26:55 बजे तक
9 जून 2019 रविवार सप्तमी मघा नक्षत्र में 05:23 - 14:27, 15:39 - 15:49 बजे तक
10 जून 2019 सोमवार अष्टमी उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में 14:21 - 22:24 बजे तक
11 जून 2019 मंगलवार नवमी उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में 05:23 - 08:46 बजे तक
12 जून 2019 बुधवार दशमी हस्त नक्षत्र में 06:06 - 11:51 बजे तक
चित्रा नक्षत्र में 11:51 - 27:37 बजे तक
16 जून 2019 रविवार चतुर्दशी अनुराधा नक्षत्र में 05:23 - 10:07 बजे तक
25 जून 2019 मंगलवार अष्टमी उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में 05:25 - 29:11 बजे तक
27 जून 2019 गुरुवार नवमी रेवती नक्षत्र में 06:21 - 06:55 बजे तक
अश्विनी नक्षत्र में 08:31 - 18:15 बजे तक
28 जून 2019 शुक्रवार दशमी अश्विनी नक्षत्र में 06:36 - 09:11 बजे तक
6 जुलाई 2019 शनिवार चतुर्थी मघा नक्षत्र में 16:49 - 21:50 बजे तक
7 जुलाई 2019 रविवार पंचमी उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में 20:13 - 28:44 बजे तक
8 जुलाई 2019 सोमवार षष्ठी उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में 05:30 - 15:26 बजे तक
हस्त नक्षत्र में 26:02 - 29:31 बजे तक
9 जुलाई 2019 मंगलवार अष्टमी हस्त नक्षत्र में 16:25 - 17:15 बजे तक
चित्रा नक्षत्र में 17:15 - 29:31 बजे तक
10 जुलाई 2019 बुधवार नवमी चित्रा नक्षत्र में 05:31 - 16:22 बजे तक
स्वाति नक्षत्र में 16:22- 29:31 बजे तक
11 जुलाई 2019 गुरुवार दशमी स्वाति नक्षत्र में 05:31 - 15:55 बजे तक
8 नवंबर 2019 शुक्रवार एकादशी उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में 12:24- 30:39 बजे तक
9 नवंबर 2019 शनिवार द्वादशी उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में 06:39 - 10:14, 11:26 - 14:55 बजे तक
रेवती नक्षत्र में 14:55 - 30:40 बजे तक
10 नवंबर 2019 रविवार त्रयोदशी रेवती नक्षत्र में 06:40 - 16:30 बजे तक
अश्विनी नक्षत्र में 18:06 - 30:41 बजे तक
11 नवंबर 2019 सोमवार चतुर्दशी अश्विनी नक्षत्र में 06:41 - 10:48 बजे तक
13 नवंबर 2019 बुधवार प्रतिपदा रोहिणी नक्षत्र में 22:00 - 30:43 बजे तक
14 नवंबर 2019 गुरुवार द्वितीया रोहिणी नक्षत्र में 06: 43 - 25:11 बजे तक
19 नवंबर 2019 मंगलवार सप्तमी मघा नक्षत्र में 22:10 - 30:48 बजे तक
20 नवंबर 2019 बुधवार अष्टमी मघा नक्षत्र में 06:48 - 19:17 बजे तक
21 नवंबर 2019 गुरुवार नवमी उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में 18:29 - 22:17 बजे तक
22 नवंबर 2019 शुक्रवार दशमी उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में 09:01 - 16:41 बजे तक
हस्त नक्षत्र में 16:41 - 30:50 बजे तक
23 नवंबर 2019 शनिवार द्वादशी हस्त नक्षत्र में 06:50 - 14:44 बजे तक
चित्रा नक्षत्र में 14:44 - 27:43 बजे तक
28 नवंबर 2019 गुरुवार द्वितीया मूल नक्षत्र में 08:22 - 16:18, 18:18 - 30:55 बजे तक
29 नवंबर 2019 शुक्रवार तृतीया मूल नक्षत्र में 06:55 - 07:33 बजे तक
30 नवंबर 2019 शनिवार चतुर्थी उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 18:05 - 23:14 बजे तक
1 दिसंबर 2019 रविवार पंचमी श्रवण नक्षत्र में 11:29 - 30:57 बजे तक
2 दिसंबर 2019 सोमवार षष्ठी श्रवण नक्षत्र में 06: 57 - 11:43 बजे तक
धनिष्ठा नक्षत्र में 11:4 3 - 13:37, 17:13 - 30:58 बजे तक
3 दिसंबर 2019 मंगलवार सप्तमी धनिष्ठा नक्षत्र में 06:58 - 14:16 बजे तक
7 दिसंबर 2019 शनिवार एकादशी रेवती नक्षत्र में 17:03 - 19:35 बजे तक
8 दिसंबर 2019 रविवार एकादशी अश्विनी नक्षत्र में 08:29 - 17:15 बजे तक
10 दिसंबर 2019 मंगलवार त्रयोदशी रोहिणी नक्षत्र में 29:57 - 31:04 बजे तक
11 दिसंबर 2019 बुधवार चतुर्दशी रोहिणी नक्षत्र में 07:04 - 10:59, 22:54 - 31:04 बजे तक
12 दिसंबर 2019 गुरुवार पूर्णिमा मृगशिरा नक्षत्र में 07:04 - 30:18 बजे तक

विवाह

विवाह एक पवित्र बंधन और मांगलिक समारोह होता है जिसके ज़रिये विवाहित जोड़ी अपने आने वाले नए जीवन की शुरुआत करती है। ये मिलन न केवल दो आत्माओं का संगम होता है, बल्कि इस बंधन से दो परिवारों का भी मेल सुनिश्चित होता है। विवाह हर व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हर कोई शादी के बाद खुशहाल दाम्पत्य जीवन की कामना करता है।

चूंकि दो लोगों के लिए विवाह जीवनभर का बंधन होता है, इसलिए इसके सही मुहूर्त का होना महत्वपूर्ण माना गया है। शादी के बाद अपने सुखी वैवाहिक जीवन को लेकर सभी लोग काफी उम्मीदें रखते हैं। शायद इसलिए ही शादी को शुभ मुहूर्त और सही समय में किया जाना चाहिए। ऐसे में दोनों वर और वधु की कुंडली सही तरह मिलान करने के बाद जो तारीख तय की जाती है वही विवाह का शुभ मुहूर्त कहलाती है।

विवाह मुहूर्त की गणना ?

  • अन्य मुहूर्त की तरह ही विवाह मुहूर्त की गणना भी पंचांग की मदद से की जाती है।
  • पंचांग में वार / दिन, तिथि, नक्षत्र, योग और करण शामिल होते हैं।
  • दूसरे मुहूर्त की तरह विवाह मुहूर्त भी संबंधित व्यक्तियों की कुंडली को ध्यान में रखकर निकाला जाता है।
  • ये माना गया है कि विवाह मुहूर्त की गणना करते समय, किसी को भी कुंडली में उपस्थित दोषों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।
  • विवाह समारोह की शुभ तिथि को निर्धारित करने में ग्रहों की स्थिति सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • विवाह मुहूर्त की गणना करते समय युवक और युवती दोनों की जन्म कुंडली और अन्य सभी ज़रूरी विवरणों को ध्यान में रखना होता है।

विवाह मुहूर्त चक्र 2019

नक्षत्र मूल, अनुराधा, मृगशिरा, रेवती, हस्त, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़, उत्तराभाद्रपद, स्वाति, मघा, रोहिणी
माह ज्येष्ठ, माघ, फाल्गुन, वैशाख, मार्गशीर्ष, आषाढ़
गृह विचार विवाह में कन्या के लिए गुरुबल, वर के लिए सूर्यबल और दोनों के लिए चंद्रबल का विचार शुभ माना गया है।
गुरुबल विचार जहाँ बृहस्पति कन्या की राशि से नवम, पंचम, एकादश, द्वितीया और सप्तम राशि में होना शुभ होता है। वहीं दशम, तृतीय, षष्ठ और प्रथम राशि में दान देने से शुभ और चतुर्थ, अष्टम, द्वादश राशि में होना अशुभ होता है।
सूर्यबल विचार सूर्य की स्थिति वर की राशि से तृतीय, षष्ठ, दशम, एकादश राशि में शुभ होती है। लेकिन चतुर्थ, अष्टम, द्वादश राशि में अशुभ होता है।
चंद्रबल विचार चंद्रमा, वर और कन्या की राशि में तीसरा, छठा, सातवां, दसवां, ग्यारहवां शुभ होता है। पहला, दूसरा, पांचवां, नौवां, दान देने से शुभ और चौथा, आठवां, बारहवां अशुभ होता है।
शुभ लग्न तुला, मिथुन, कन्या, वृष और धनु लग्न शुभ है। इसके अलावा अन्य मध्यम होते हैं।
लग्न शुद्धि लग्न से बारहवें शनि, दसवें मंगल, तीसरे शुक्र, लग्न में चंद्रमा और क्रूर ग्रह अच्छे नहीं होते। लग्नेश, शुक्र, चंद्रमा, छठे और आठवें में शुभ नहीं होते। लग्नेश और सौम्य ग्रह आठवें में अच्छे नहीं होते और सातवें में कोई भी ग्रह शुभ नहीं होता है।

विवाह मुहूर्त 2019 का ज्योतिषीय महत्व

विवाह मुहूर्त की गणना ज्योतिषीय तथ्यों, ग्रहों की स्तिथि और विवाह कानून को ध्यान में रखते हुए की जाती है। हमेशा से ही विवाह को बेहद शुभ माना गया है इसलिए भी विवाह मुहूर्त की गणना करते समय किसी प्रकार का कोई जोख़िम नहीं लिया जाता। इस बात को और ज़्यादा बेहतर समझने के लिए, नीचे दिए गए विवाह मुहूर्त से संबंधित मुख्य ज्योतिषीय तथ्य पढ़ें

:
  • लड़के की कुंडली और शादी करने वाली लड़की का मेल हिन्दू परम्पराओं के अनुसार होना चाहिए।
  • वर-वधू के जन्म लग्न या जन्म राशि में अष्टम राशि का लग्न, विवाह लग्न नहीं होना चाहिए।
  • विवाह लग्न से 12वें भाव में शनि व 10वें भाव में मंगल स्थित नहीं होना चाहिए।
  • विवाह लग्न से तीसरे स्थान पर शुक्र व लग्न भाव में कोई पापी ग्रह स्थित नहीं होना चाहिए।
  • जन्मपत्रिका का अष्टमेश यानि अष्टम भाव का स्वामी विवाह लग्न में स्थित नहीं होना चाहिए।
  • विवाह लग्न से 12वें भाव में शनि व 10वें भाव में मंगल स्थित नहीं होना चाहिए।
  • विवाह लग्न कर्तरी दोष युक्त नहीं होना चाहिए अर्थात विवाह लग्न के द्वितीय और द्वादश भाव में कोई पापी ग्रह स्थित नहीं होना चाहिए।
  • विवाह लग्न में क्षीण चन्द्रमा स्थित नहीं होना चाहिए, साथ ही चंद्र व शुक्र छठे और मंगल अष्टम भाव में स्थित नहीं होना चाहिए।
  • विवाह लग्न से सप्तम भाव में कोई भी ग्रह स्थित नहीं होना चाहिए।

हम आशा करते हैं कि इस लेख में विवाह मुहूर्त 2019 पर दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। एस्ट्रोकैंप की ओर से आपको शुभकामनाएँ!

More from the section: General 2615
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved