धनु राशि के जातक कुशाग्र बुद्धि और आकर्षक कद-काठी के होते हैं। ये लोग सीधी बात कहने वाले, आत्म विश्वासी और थोड़े से अहंकारी होते हैं। इस राशि के लोग अपनी इच्छा के अनुरुप काम करना पसंद करते हैं। आकर्षक व्यक्तित्व होने की वजह से ये लोग दूसरों पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं। इस राशि के लोग अन्याय के विरुद्ध होते हैं और अपने लोगों की रक्षा के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
धनु राशि के जातकों के साथ आज क्या होने वाला है खास? जानें धनु राशि का आज का राशिफल:
Friday, May 17, 2024
अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ख़ास तौर पर माइग्रेन के मरीज़ों को समय पर खाना नहीं छोड़ना चाहिए, नहीं तो उन्हें व्यर्थ में भावनात्मक तनाव से गुज़रना पड़ सकता है। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। जीवनसाथी के साथ ख़रीदारी मज़ेदार रहेगी। इससे आप दोनों के बीच की समझ में भी इज़ाफ़ा होगा। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आँखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। अपने किस मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है।
धनु राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – धनु राशिफल 2023
अपनी राशि चुनें:
Get your personalised horoscope based on your sign.