2023 चीनी कैलेंडर: 2023 चीनी त्योहार

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Mon 19 Sep 2022 5:04:55 PM

2023 चीनी कैलेंडर, एस्ट्रोकैंप के इस विशेष ब्लॉग में आपको वर्ष 2023 में मनाये जाने वाले चीनी त्योहारों और कुछ पब्लिक हॉलिडेज़ के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही इसमें आपको चीनी नववर्ष से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों और रीति-रिवाजों के बारे में भी जानने को मिलेगा। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं 2023 चीनी कैलेंडर से जुड़ी चीजों के बारे में।

2023 चीनी कैलेंडर की बात करें तो, इस कैलेंडर का उपयोग चीन के अलावा दुनियाभर में रहने वाले तमाम चीनी समुदायों द्वारा किया जाता है। यह एक लूनी सोलर कैलेंडर है यानी यह चंद्र और सूर्य की गणनाओं पर आधारित होता है। दूसरे शब्दों में कहें तो, यह कैलेंडर सूर्य के देशांतर और चंद्रमा की कलाओं के खगोलीय अवलोकनों का विश्लेषण कर तैयार किया जाता है। चीनी कैलेंडर और यहूदी कैलेंडर 2023 में समानताएं देखने को मिलती है क्योंकि वर्ष 2023 उष्णकटिबंधीय वर्ष (ट्रॉपिकल ईयर) है, जो कि चीनी और यहूदी दोनों कैलेंडरों के साथ मिलता-जुलता प्रतीत होता है।

Read In English: Chinese Calendar 2023

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

इसके अलावा, 2023 चीनी कैलेंडर और ग्रेगोरियन कैलेंडर में भी थोड़ी समानता पाई जाती है, जैसे कि चीनी कैलेंडर में 12 महीने होते हैं लेकिन लीप वर्ष होने पर इसमें एक माह बढ़ जाता है। जबकि ग्रेगोरियन कैलेंडर में लीप वर्ष होने पर सिर्फ़ एक दिन बढ़ता है। सरल शब्दों में, 2023 चीनी कैलेंडर एक लीप वर्ष है, जिसके तहत इसमें 12 की बजाय 13 महीने होंगे। चीनी कैलेंडर में हर 3 साल में एक लीप वर्ष होता है। इस प्रकार ग्रेगोरियन कैलेंडर और चीनी कैलेंडर में लीप वर्ष की अवधि हमेशा समान नहीं होती है।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

आइये अब आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं 2023 चीनी कैलेंडर के त्योहारों और अवकाशों की सूची पर।

2023 चीनी कैलेंडर: चीनी त्योहारों और अवकाशों की सूची

तिथि दिन चीनी पर्व
1 जनवरी रविवार न्यू ईयर डे
21 जनवरी शनिवार स्प्रिंग फेस्टिवल ईव
22 जनवरी रविवार लूनर न्यू ईयर/चीनी नव वर्ष
23 जनवरी सोमवार स्प्रिंग फेस्टिवल गोल्डन वीक हॉलिडे
24 जनवरी मंगलवार स्प्रिंग फेस्टिवल गोल्डन वीक हॉलिडे
25 जनवरी बुधवार स्प्रिंग फेस्टिवल गोल्डन वीक हॉलिडे
26 जनवरी गुरुवार स्प्रिंग फेस्टिवल गोल्डन वीक हॉलिडे
27 जनवरी शुक्रवार स्प्रिंग फेस्टिवल गोल्डन वीक हॉलिडे
5 फरवरी रविवार लैंटर्न फेस्टिवल
21 फरवरी मंगलवार जहोंघे फेस्टिवल
8 मार्च बुधवार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
12 मार्च रविवार आर्बर डे
21 मार्च मंगलवार मार्च इक्वीनॉक्स
5 अप्रैल बुधवार क्विंग-मिंग-जी
1 मई सोमवार लेबर डे (मज़दूर दिवस)
4 मई गुरुवार युथ डे (युवा दिवस)
1 जून गुरुवार बाल दिवस
21 जून बुधवार जून सोल्स्टिस (जून संक्रांति)
22 जून गुरुवार ड्रैगन बोट फेस्टिवल
1 जुलाई शनिवार सीपीसी स्थापना दिवस
11 जुलाई मंगलवार मेरीटाइम डे (चीनी सामुद्रिक दिवस)
1 अगस्त मंगलवार आर्मी डे
22 अगस्त मंगलवार चीनी वैलेंटाइन डे
30 अगस्त बुधवार स्पिरिट फेस्टिवल
10 सितंबर रविवार टीचर्स डे (शिक्षक दिवस)
23 सितंबर शनिवार सितंबर इक्वीनोक्स (सितंबर विषुव)
29 सितंबर शुक्रवार मिड-ऑटम फेस्टिवल
1 अक्टूबर रविवार नेशनल डे (राष्ट्रीय दिवस)
2 अक्टूबर सोमवार नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे
3 अक्टूबर मंगलवार नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे
4 अक्टूबर बुधवार नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे
5 अक्टूबर गुरुवार नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे
6 अक्टूबर शुक्रवार नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे
7 अक्टूबर शनिवार नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे
23 अक्टूबर सोमवार डबल नाइंथ फेस्टिवल
8 नवंबर बुधवार जर्नलिस्ट्स डे
22 दिसंबर शुक्रवार दिसंबर सोल्स्टिस (दिसंबर संक्रांति)
25 दिसंबर सोमवार क्रिसमस डे
संतान के करियर की हो रही है टेंशन! अभी आर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

2023 चीनी कैलेंडर: चीनी नववर्ष से जुड़े रोचक तथ्य

  • चीनी नववर्ष को ज़्यादातर 'लूनर न्यू ईयर' या 'स्प्रिंग फेस्टिवल' के नाम से जाना जाता है, जो चीन समेत दूसरे एशियाई देशों में भी मनाया जाने वाला साल का सबसे बड़ा दिन होता है। यह दिन दुनिया के 2 अरब लोगों द्वारा यानी कि लगभग एक चौथाई आबादी द्वारा मनाया जाता है।
  • चीनी नववर्ष सबसे पहले 3500 साल पहले मनाया गया था। लोक कथाओं के अनुसार, हर साल नववर्ष के अवसर पर 'नियान' नाम का जानवर एक गांव पर हमला करता था। कुछ समय बाद, एक बूढ़े आदमी ने देखा कि नियान लाल रंग और तेज़ आवाज़ से डरता है, तभी से लोग इस दिन पटाखे जलाते हैं और अपने घर को लाल रंग से सजाते हैं, जिसे चीन में शुभ रंग माना जाता है।
  • नववर्ष से लगभग एक सप्ताह पहले लोग अपने घरों की साफ़-सफाई करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पिछले वर्ष का दुर्भाग्य दूर होता है और नए साल में सौभाग्य का आगमन होता है।
  • न्यू ईयर ईव पर यानी कि शाम के समय लोग परिवार के सदस्यों का एक साथ डिनर प्लान करते हैं या यूं कहें कि दावत रखते हैं। हर साल लाखों लोग अपने परिवारजनों और करीबियों से मिलने के लिए एक देश से दूसरे देश यात्रा करते हैं। इस डिनर में कई पकवान जैसे मछली, स्प्रिंग रोल, मिठाई, नूडल्स और गोल्डन कलर्ड फ्रूट (सुनहरे रंग के फल) आदि शामिल होते हैं। गोल्डन कलर्ड फ्रूट के पीछे मान्यता यह है कि ये फल सौभाग्य लेकर आते हैं। इस दिन को मुख्य रूप से स्प्रिंग माइग्रेशन या चुन्युन कहते हैं।
  • इस अवसर पर मुख्यतः परिवार के सदस्यों द्वारा बुजुर्गों और बच्चों को तोहफे दिए जाते हैं। लाल रंग के लिफाफे में नकद (धन) होता है, जिन्हें बेहद ख़ास माना जाता है। इस लिफाफे में दिए जाने वाले धन का योग कुछ भी हो सकता है, लेकिन इसमें अंक 4 शामिल नहीं होना चाहिए क्योंकि अंक 4 को अशुभ माना जाता है।
  • चीनी लालटेन महोत्सव, जो चंद्र नववर्ष या लूनर न्यू ईयर के अंत का जश्न मनाने के लिए उत्सव के 15वें दिन मनाया जाता है और इसमें जलती हुई लालटेन को हवा में, नदी में और समुद्र में छोड़ा जाता है।
  • चीनी नववर्ष परेड की सबसे ख़ास बात होती है कि इसमें शेर और ड्रैगन का नृत्य देखने को मिलता है। साथ ही विभिन्न कॉस्ट्यूम में पोल डांस भी देखने को मिलता है। शेर और ड्रैगन का संबंध सौभाग्य और समृद्धि से होता है।
  • आपकी राशि कौन सी है? ये आप अच्छी तरह से जानते होंगे लेकिन क्या आप चीनी राशियों के बारे में जानते हैं? चीन राशिचक्र में भी 12 राशियां होती हैं, जिनमें प्रत्येक राशि एक जानवर का प्रतिनिधित्व करती है। इन बारह राशियों के नाम इस प्रकार हैं: चूहा (रैट), बैल (ऑक्स), बाघ (टाइगर), खरगोश (रैबिट), ड्रैगन, साँप (स्नेक), घोड़ा (हॉर्स), भेड़ (शीप), बंदर (मंकी), मुर्गा (रूस्टर), कुत्ता (डॉग), सूअर (पिग)।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

2023 चीनी कैलेंडर: बेबी जेंडर प्रेडिक्शन

बेबी जेंडर कैलेंडर का उपयोग प्राचीन चीन के शाही परिवार द्वारा अजन्मे बच्चों के लिंग की भविष्यवाणी करने के लिए किया जाता था ताकि परिवार में ताकि अधिक बेटे पैदा हों। ताकि वे अपने अधिकार और उत्तराधिकारी के स्थान की रक्षा कर सकें।

इस कैलेंडर का पालन करते हुए अधिकांश चीनी माता-पिता अपने बच्चे का लिंग जानने के लिए इसी पद्धति का उपयोग करते थे, जिसके अनुसार चंद्र कैलेंडर में महिला के जन्म की तिथि और बच्चे के जन्म की अनुमानित तिथि की गणना की जाती है। बच्चे के लिंग की भविष्यवाणी माता के गर्भधारण करने की तिथि यानी चंद्र तिथि के आधार पर की जाती थी।

हालांकि, आधुनिक युग में लोगों के नज़रिये में भी बदलाव आया है और अब उनमें लिंग को लेकर निष्पक्षता का भाव देखने को मिलता है। इसलिए अब ज्यादातर चीनी दंपति द्वारा इस तकनीक का उपयोग नहीं किया जाता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये ‘2023 चीनी कैलेंडर’ लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !
More from the section: Horoscope