दिवाली 2020

Author: -- | Last Updated: Thu 24 Jan 2019 9:18:23 AM

दिवाली हमारे देश का सबसे बड़ा त्यौहार है। दीपावली को दीपों का त्यौहार कहते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधि​ विधान से पूजा करने पर धन और वैभव की देवी माँ लक्ष्मी खुश होती हैं और और आशीर्वाद के रूप में धन वर्षा करती हैं। इस दिन लोग खील और बताशे से पूजा करते हैं और अपने घरों में विशेष प्रकार के पकवान बनाते हैं। भारत के कोने कोने में इस अवसर पर मेलों का आयोजन किया जाता है। दिवाली खुशियां बांटने और उत्साह मनाने का पर्व है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाता है। यह त्यौहार हमारे देश भारत के अलावा टोबागो, सिंगापुर, सूरीनम, नेपाल, मॉरीशस, गुयाना, त्रिनद और श्री लंका, म्यांमार, मलेशिया और फिजी में भी मनाया जाता है और तो और भारत के अलावा भी कई देशों में इस दिन छुट्टी का ऐलान किया जाता है।

कब मनायी जाती है दिवाली?

भारतीय पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन प्रदोष काल के अवसर पर दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। यदि दो दिन तक अमावस्या तिथि प्रदोष काल का स्पर्श न करे तो दूसरे दिन दिवाली मनाई जाती है। जबकि कुछ ज्योतिषों का मानना है कि यदि प्रदोष काल में दो दिन तक अमावस्या तिथि नहीं आती है तो पहले दिन दिवाली मनाई जानी चाहिए। ज्योतिषों का कहना है कि दीवाली के मौके पर महालक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। दिवाली पूजा यदि सही मुहूर्त पर की जाए तो इसकी विशेषता और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त
दिनांक 14 नवंबर 2020
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त 17:30:10 से 19:26:01 तक
अवधि 1 घंटे 55
प्रदोष काल 17:27:47 से 20:07:03 तक
वृषभ काल 17:30:10 से 19:26:01 तक

सूचना: यह मुहूर्त नई दिल्ली के लिए प्रभावी है।

दिवाली पर कैसे करें माता लक्ष्मी की पूजा

जैसा कि हम सब जानते हैं कि माता लक्ष्मी के पास पैसों का अनगिनत भंडार है। ऐसे में यदि माता किसी से खुश हो गई और उस पर इनकी दया हो गई तो वह व्यक्ति रातों रात मालामाल हो जाता है। ऐसे में दीवाली पर हर कोई माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहता है। इसके लिए लोग महीने भर पहले से ही अपने घरों की साफ सफाई करने लगते हैं। साथ ही दिवाली के दिन विशेष प्रकार का आयोजन करते हैं। पुराणों के अनुसार कार्तिक अमावस्या की अंधेरी रात में महालक्ष्मी स्वयं भूलोक पर आती हैं और हर घर में अपना कदम रखती है। लक्ष्मी पूजा के साथ-साथ भगवान कुबेर की पूजा करने का भी विधान है। माता लक्ष्मी की पूजा विधि करते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन की विधि

  • वैसे तो दीवाली की तैयारी हिंदू घरों में लगभग एक महीने पहले से ही शुरू हो जाती है। लेकिन यदि आपने ऐसा नहीं किया है तो आप इस दिन भी कर सकते हैं। इस दिन सबसे पहले उठकर आप अपना मंदिर साफ करें।
  • अब मंदिर समेत पूरे घर में गंगाजल छिड़कें।
  • कई लोग पहले मुख्य द्वार पर शुभ दीपावली का पोस्टर लगा देते हैं। जबकि सबसे पहले इसे मंदिर पर लगाना चाहिए।
  • शाम होते ही घर के आंगन में रंगोली बनाएं। कहते हैं कि माता लक्ष्मी को रंगोली बहुत प्रिय होती हैं और रंगों की खुशबू से वे दौड़ी चली आती हैं।
  • पूजा स्थल की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाए और उसमें लक्ष्मी जी और गणेश जी की मूर्ति रखें। अब घी का दीया जलाकर आरती शुरू करें।
  • याद रखें पूजा में जल, मौली, चावल, फल, गुड़, हल्दी, अबीर-गुलाल आदि जरूर होने चाहिए।
  • माता की पूजा पूरे परिवार सहित करनी चा​हिए।
  • अब पूजा का प्रसाद सभी में बांटें।

दिवाली की पौराणिक कथा

पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान श्री राम, भगवान लक्ष्मण और माता सीता चौदह वर्ष का बनवास काटकर घर लौटे थे। इसी खुशी में अयोध्या वासियों ने घी के दीपक जलाकर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया था। तभी से आज तक हम सब दिवाली का त्यौहार मनाते हैं। दिवाली पर्व से और भी पौराणिक मान्ताएं जुड़ी हैं। कहा जाता है कि नरकासुर नामक राक्षस अपनी अलौकिक शक्तियों के चलते देवताओं को बहुत परेशान करता था। ऐसे में भगवान श्री कृष्ण ने कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरकासुर का वध कर दिया और इस चतुर्दशी का नाम नरक चतुर्दशी पड़ गया।

दिवाली का ज्योतिष महत्व क्या है?

दिवाली हिंदू धर्म का सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ा त्यौहार है। ऐसे में इस दिन का ज्योतिष महत्व भी बहुत बड़ा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन ग्रहों की दिशा और नक्षत्र का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ होता है। कहते हैं कि सोना खरीदने से लक्ष्मी घर में प्रवेश करती है। ज्योतिषियों और विख्यात पंडितों का कहना है कि इस दिन मुहूर्त के अनुसार ही पूजा करना सही रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दीपावली के दिन अमावस्या होती है। इसलिए इस दिन सूर्य और चंद्रमा तुला राशि में स्वाति नक्षत्र में स्थित होते हैं। सूर्य और चंद्रमा की यह स्थिति शुभ और उत्तम फल देने वाली होती है। इन गुणों की वजह से सूर्य और चंद्रमा दोनों का तुला राशि में स्थित होना एक सुखद व शुभ संयोग होता है।

हम उम्मीद करते हैं कि दिवाली से संबंधित हमारा ये लेख आपको पसंद आया होगा। हमारी ओर से आप सभी को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं !

More from the section: Yearly