गृह प्रवेश मुहूर्त 2022 - Griha Pravesh Muhurat 2022 Dates & Timings

Author: -- | Last Updated: Wed 26 May 2021 1:23:27 PM

गृह प्रवेश 2022 का यह लेख आपको साल 2022 में गृह प्रवेश संस्कार कराने की शुभ तिथि, शुभ दिन और शुभ समय की संपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही हम आपको बताएंगे गृह प्रवेश संस्कार का महत्व, गृह प्रवेश मुहूर्त की गणना करते समय ध्यान रखने योग्य बातें, गृह प्रवेश करते समय बरती जाने वाली सावधानियां और भी बहुत सी खास बातें-


गृह प्रवेश मुहूर्त 2022

एक इंसान के अनेक सपने होते हैं, जिसमें से अपने सपनों का घर बनाना भी एक सपना होता है। जब व्यक्ति अपना घर बनाता है, तो उसकी छोटी से छोटी चीज़ों को बड़े ही शौक से करता है। घर जब बनकर तैयार हो जाता है और उसमें प्रवेश करने की बारी आती है तो लोग पूजा-पाठ कराने के बाद उसमें प्रवेश करना चाहते हैं। हर शुभ काम की तरह ही इस शुभ काम के लिए भी एक शुभ मुहूर्त तलाशते हैं, जिसे गृह प्रवेश मुहूर्त के नाम से जाना जाता है।

शास्त्रों के अनुसार यदि व्यक्ति शुभ मुहूर्त में घर में प्रवेश करें तो उस घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है। वहां रहने वाले लोगों के जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती और उनके द्वारा सोचे गए हर कार्य पूरे होते हैं। आज हम आपको गृह प्रवेश मुहूर्त 2022 के इस लेख में साल 2022 में आने वाले सभी शुभ मुहूर्त जिस दौरान आप अपने घर में प्रवेश कर सकते हैं उसकी चर्चा करेंगे। साथ ही गृह प्रवेश करने की विधि और गृह प्रवेश करने से जुड़ी सारी जानकारियां आपके साथ साझा करेंगे -

Click Here To Read In Eng: Grih Pravesh Muhurat 2022

गृह प्रवेश मुहूर्त 2022 की सूची

नीचे दी गयी सूची में आपको साल 2022 में गृह प्रवेश कराने के लिए हर महीने की शुभ तिथि, शुभ दिन और शुभ समय की जानकारी दी जा रही है। आप अपनी सुविधानुसार शुभ मुहूर्त का चयन कर सकते हैं -

फरवरी 2022
दिनांक वार मुहूर्त
5 फरवरी शनिवार 07:07:19 बजे से 27:49:34 बजे तक
10 फरवरी गुरुवार 11:10:28 बजे से 31:03:55 बजे तक
11 फरवरी शुक्रवार 07:03:11 बजे से 30:37:54 बजे तक
18 फरवरी शुक्रवार 16:42:39 बजे से 30:57:28 बजे तक
19 फरवरी शनिवार 06:56:34 बजे से 16:52:06 बजे तक
मार्च 2022
दिनांक वार मुहूर्त
26 मार्च शनिवार 20:04:02 बजे से 30:18:53 बजे तक
मई 2022
दिनांक वार मुहूर्त
2 मई सोमवार 24:33:38 बजे से 29:40:01 बजे तक
11 मई बुधवार 19:28:37 बजे से 29:33:11 बजे तक
12 मई गुरुवार 05:32:31 बजे से 18:53:34 बजे तक
13 मई शुक्रवार 18:49:23 बजे से 29:31:52 बजे तक
14 मई शनिवार 05:31:14 बजे से 15:24:44 बजे तक
16 मई सोमवार 13:18:21 बजे से 29:30:02 बजे तक
20 मई शुक्रवार 05:27:55 बजे से 17:31:04 बजे तक
25 मई बुधवार 05:25:45 बजे से 29:25:45 बजे तक
26 मई गुरुवार 05:25:23 बजे से 10:55:48 बजे तक
30 मई सोमवार 17:00:57 बजे से 29:24:07 बजे तक
जून 2022
दिनांक वार मुहूर्त
01 जून बुधवार 05:23:39 बजे से 13:00:09 बजे तक
10 जून शुक्रवार 05:22:34 बजे से 27:37:29 बजे तक
16 जून गुरुवार 12:37:46 बजे से 29:22:50 बजे तक
22 जून बुधवार 20:47:15 बजे से 30:14:57 बजे तक
दिसंबर 2022
दिनांक वार मुहूर्त
02 दिसंबर शुक्रवार 06:56:44 बजे से 30:56:44 बजे तक
03 दिसंबर शनिवार 06:57:30 बजे से 29:36:49 बजे तक
08 दिसंबर गुरुवार 09:40:13 बजे से 31:01:13 बजे तक
09 दिसंबर शुक्रवार 07:01:55 बजे से 14:59:40 बजे तक
21 दिसंबर बुधवार 08:33:49 बजे से 22:18:45 बजे तक

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

गृह प्रवेश मुहूर्त 2022 का महत्व

घर ईंट-पथरों से मिलाकर बनाई एक ऐसी जगह होती है, जहाँ एक इन्सान अपने परिवार के साथ अपनी ज़िंदगी गुज़ारता है। गृह या मकान हर इंसान की मूलभूत आवश्यकता है, और अपनी इसी ज़रूरत को पूरा करने के लिए व्यक्ति जी-जान से मेहनत करता है। एक इंसान जिस सोच या शिद्दत से घर को बनाता है, कभी-कभी किन्हीं कारणों की वजह से उसका सुख नहीं उठा पाता और ये कारण होते हैं, उनके द्वारा गृह प्रवेश के समय की गयी गलतियां।

जिस प्रकार हम किसी भी शुभ कार्य को शुभ मुहूर्त में करते हैं, ठीक उसी तरह ही गृह प्रवेश भी शुभ मुहूर्त में ही करना बहुत जरूरी होता है। गृह प्रवेश मुहूर्त निकालने के लिए शुभ तिथि, नक्षत्र, दिन आदि जैसी महत्वपूर्ण बिंदुओं की गणना की जाती है। शास्त्रों के अनुसार गृह प्रवेश मुहूर्त निकालने के लिए इतने गहन विश्लेषण की ज़रूरत इसीलिए होती है, ताकि एक व्यक्ति जब अपने नए घर में प्रवेश करे, तो उसे वहां किसी प्रकार की परेशानी ना हो और उसके जीवन में हमेशा ख़ुशियाँ, शांति और धन-दौलत का आगमन होता रहे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

गृह प्रवेश मुहूर्त 2022 की गणना के समय ध्यान रखने योग्य बातें गृह प्रवेश यदि शुभ मुहूर्त में हो तो उस घर में खुशहाली हमेशा बनी रहती हैं और उस घर में खूब बरकत आती है। इस संस्कार को सही मुहूर्त के अनुसार ही किया जाना चाहिए। गृह प्रवेश मुहूर्त की गणना करते समय पंचांग के अनुसार तिथि, नक्षत्र और ग्रहों आदि को ध्यान में रखा जाता है। वैसे तो मुहूर्त हमेशा किसी पंडित या ज्योतिषी से ही निकलवाना चलिए, लेकिन अगर आप स्वयं मुहूर्त का चयन कर रहे हैं, तो नीचे बताई गयी बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए-

  • सूर्य के उत्तरायन में गृह प्रवेश करना बहुत शुभ रहता है।
  • माह की बात करें तो माघ, फाल्गुन, वैशाख व् ज्येष्ठ महीने में गृह प्रवेश करना अच्छा होता है। लेकिन ध्यान रहे कि आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद और आश्विन, जिसे चातुर्मास कहते हैं, शास्त्रों के अनुसार उसमें गृह प्रवेश करना वर्जित माना जाता है। पौष का महीना भी गृह प्रवेश के लिए शुभ नहीं होता है।
  • गृह प्रवेश के लिए अगर नक्षत्रों को देखें तो उत्तराषाढ़ा, उत्तरा भाद्रपद, उत्तरा फाल्गुनी, रोहिणी, चित्रा, मृगशिरा, रेवती, अनुराधा, पुष्य, शतभिषा, स्वाति और धनिष्ठा नक्षत्र शुभ फलदायी होते हैं।
  • वहीँ दिन के हिसाब से मंगलवार का दिन गृह प्रवेश के लिए शुभ नहीं माना जाता। कुछ विशेष परिस्थितियों में, शनिवार व रविवार का दिन भी घर में प्रवेश करने के लिए वर्जित होता है।
  • तिथि की बात करें तो अमावस्या और पूर्णिमा को छोड़ शुक्लपक्ष 2, 3, 5, 7, 10, 11, 12, और 13 तिथियां शुभ रहती हैं।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी आर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

गृह प्रवेश संस्कार 2022 की पूरी विधि

हिन्दु धर्म में हर शुभ कार्य को करने के लिए एक विशेष विधि होती है, जिसमें लोग देवी-देवताओं की पूजा और हवन आदि करते हैं, ताकि उनके आशीर्वाद से व्यक्ति जिस उदेश्य से वह कार्य को कर रहा हो वो पूरा हो और उसका अच्छा लाभ भी मिल सके। गृह प्रवेश संस्कार का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। इस संस्कार को पूरे विधि-विधान से करने से घर में खुशियाँ आती हैं और हमेशा वहां भगवान का वास रहता है। इस पूजा से घर बनाते समय हुई भूल-चूक आदि की भी शुद्धि हो जाती है। तो आईये आपको बताते हैं गृह प्रवेश पूजा की पूरी विधि -

सबसे पहले गृह प्रवेश की पूजा वाले दिन सुबह के समय घर के मेन गेट पर फूल की या फिर आम के पत्ते की तोरण लगाएँ। घर को फूल और रंगोली से भी सजाएं। अब सबसे पहले एक कलश में गंगाजल भरकर उसकी स्थापना कर लें और उसमें आम या अशोक के पत्तों के साथ नारियल रखें। इसके बाद कलश व नारियल पर कुमकुम से स्वास्तिक बनाकर गृह प्रवेश की पूजा शुरू करें। इस बात खास ख्याल रखें कि जब पूजा की शुरुआत हो तो उस समय घर के सभी लोग पूजा वाली जगह पर मौजूद रहें। यह पूजा आप किसी पंडित से ही कराएं। पूजा विधि पूरी हो जाने पर मंगल कलश के साथ सूर्य की रोशनी में अपने नए घर में प्रवेश करें।

शुभ फलों की प्राप्ति के लिए पांच मांगलिक वस्तुएं (नारियल, पीली हल्दी, गुड़, चावल, दूध) लेकर पूजा पर बैठने वाला पुरुष पहले दाहिना पैर व स्त्री अपना बायां पैर बढ़ाकर घर में प्रवेश करे। गृह प्रवेश की पूजा वाले दिन गणेश जी की मूर्ति, श्री यंत्र और दक्षिणावर्ती शंख ज़रूर घर में ले जाना चाहिए। पूजा घर, रसोई और घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनायें और घर की एंट्री में गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करके उनकी भी पूजा करें। जब गणेश जी की पूजा संपन्न हो जाये उसके बाद घर के ईशान कोण में या फिर पूजा घर में कलश को स्थापित कर दें।

गृह प्रवेश की पूजा होने के बाद रसोई घर की भी पूजा करें। उसके बाद कुछ मीठा बनाकर पहले भगवान को और उसके बाद ब्राह्मण या किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और उन्हें कुछ दक्षिणा दें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

उम्मीद है कि इस लेख में गृह प्रवेश मुहूर्त 2022 के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी। एस्ट्रोकैंप से जुड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद !

More from the section: Yearly