गुरु गोचर 2020: बृहस्पति का राशि परिवर्तन

Author: -- | Last Updated: Wed 23 Jan 2019 9:36:02 AM

गुरु सभी ग्रहों में सबसे प्रधान ग्रह माना जाता है। गुरु को सबसे शुभ ग्रह कहा जाता है। ज्योतिषियों की मान्यता है कि जिस लोगों पर गुरु की कृपा होती है, उनकी कुंडली में कई दोषों का प्रभाव कम हो जाता है। चाहे पारिवारिक जीवन हो, प्रोफेशनल जीवन हो या विवाह संबंधी हो, गुरु ग्रह हर कार्य के लिए शुभ होता है। यदि कुंडली में गुरु अशुभ भाव में स्थित हो तब भी गुरु गोचर के समय जातक को शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। राशियों में विशेष रूप से गुरु धनु और मीन राशि का स्वामी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी पर गुरु की कृपा हो जाए तो उसकी किस्मत रातों रात चमक जाती है। व्यक्ति जिस क्षेत्र में हाथ डालता है उसे सफलता ही मिलती है। एक राशि चक्र को पूरा करने में इसे तेरह महीने लगते हैं। गुरु पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का भी स्वामी है। गुरु बृहस्पति साल 2020 में 30 मार्च की सुबह तक धनु राशि में गोचर करेगा और इसके बाद 30 मार्च 2020 से 30 जून 2020 तक गुरु मकर राशि में रहेगा। फिर बाद में 30 जून 2020 को धनु राशि में फिर से प्रस्थान करेगा। गौरतलब है की गुरु 20 नवंबर 2020 को फिर से मकर राशि में गोचर करेगा और साल के अंत तक इसी राशि में स्थित रहेगा। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि साल 202 में गुरु गोचर का विभिन्न राशियों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

  • मेष राशि के नौवें और बारहवें भाव का स्वामी है।
  • यदि साल 2020 की बात करें तो गुरु आपके नवम भाव में विराजमान होगा।
  • गुरु की कृपा से आपका पारिवारिक जीवन तो सुखी रहेगा ही साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
  • आपको मानसिक तनाव ज्यादा परेशान करता है, लेकिन इस साल गुरु आपको इन नकारात्मक प्रभावों से बचाने में अहम भूमिका अदा करेगा।
  • ज़मीन जायदाद के मामलों में साल का मध्य थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन साल के अंत में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
  • इस साल आप अपना घर या आॅफिस ख़रीद सकते हैं।
  • शादीशुदा लोगों के लिए भी यह साल उत्तम है।
  • ​जो लोग शादी के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए भी साल 2020 अच्छा रहेगा।
  • वैवाहिक जीवन में नया मेहमान आ सकता है।
  • इस साल आध्यात्म के प्रति आपका लगाव रहेगा।
  • किसी धार्मिक स्थल की तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
  • साल के अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि वालों के आठवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी गुरु है।
  • इस साल गुरु आपके अष्टम भाव में स्थित होगा।
  • गुरु गोचर की कृपा से इस साल आपको हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
  • आपके रुके हुए काम बनेंगे और किसी नए काम का उदघाटन भी हो सकता है।
  • विदेश यात्रा के संयोग हैं।
  • इस साल आपको स्वास्थ्य की ओर से निराशा का सामना करना पड़ सकता है।
  • पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं।
  • धार्मिक कार्यों के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा।
  • परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि

  • गुरु मिथुन राशि वालों के सातवें और दसवें भाव का स्वामी है।
  • साल 2020 में गुरु आपके सप्तम भाव में स्थित होगा।
  • जिसके चलते आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।
  • इस साल पारिवारिक सुख मिलने के साथ ही आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी।
  • गुरु गोचर की कृपा से लंबे वक्त से रुके काम पूरे होंगे।
  • बिज़नेस करने वालों के लिए ये वक़्त काफी अच्छा रहेगा।
  • 14 मई 2020 से गुरु की वक्री होने की वजह से वैवाहिक जीवन में खटपट हो सकती है।
  • विदेश यात्रा का योग है, लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी बरतना न भूलें।

कर्क राशि

  • गुरु आपके छठे और नौवें भाव का स्वामी है।
  • साल 2020 में गुरु आपके छठे भाव में स्थित होगा।
  • इस गोचर से आप किसी लंबी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।
  • पेट की समस्या आपको काफी परेशान करेगी इसलिए अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें।
  • इस साल आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • बिजनेस वालों के लिए साल 2020 बहुत अच्छा रहेगा।
  • परिवार में कलेश हो सकता है।
  • अपनी वाणी पर संयम बरतें।
  • अविवाहित लोगों के जीवन में गुरु गोचर से प्रेमी मिल सकता है।
  • नौकरी बदलनी हो या किसी नए बिज़नेस की शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं तो साल 2020 आपके लिए बहुत शुभ साबित होगा।
  • निवेश करने पर भी आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि

  • गुरु बृहस्पति आपके पांचवें और आठवें भाव का स्वामी है।
  • साल 2020 में गुरु आपके पांचवें भाव में विराजमान होगा।
  • इस साल आपकी कड़ी मेहनत काफी रंग लाएगी।
  • सिंह राशि के जातक इस साल पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं।
  • नई जॉब के आॅफर आएँगे और सैलरी में भी भारी बढ़ोत्तरी होगी।
  • परिवार के लोगों के साथ किसी मुद्दे पर विवाद हो सकता है।
  • इस साल लेन देन के मामलों से दूर रहें।

कन्या राशि

  • कन्या राशि वालों के चौथे और सातवें भाव का स्वामी गुरु है।
  • इस साल गुरु आपके चौथे भाव में स्थित होगा।
  • बिज़नेस वालों के लिए साल 2020 बेहद शुभ साबित होगा।
  • बेरोजगारों को इस साल अच्छी नौकरी मिलेगी।
  • स्वास्थ्य के परिपेक्ष्य में इस साल आपको निराशा का सामना करना पड़ेगा।
  • आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
  • अविवाहित जातकों के विवाह होने के उत्तम संयोग हैं।

तुला राशि

  • तुला राशि वालों के तीसरे और छठे भाव का स्वामी गुरु है।
  • इस साल गुरु आपके तीसरे भाव में स्थित होगा।
  • जीवनसाथी के साथ इस साल अच्छा वक्त बीतेगा।
  • माता पिता के आशीर्वाद से आप करियर में काफी आगे बढ़ेंगे।
  • नौकरी और बिज़नेस करने वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • साल के मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि

  • गुरु आपके दूसरे और पंचम भाव का स्वामी है।
  • साल 2020 में गुरु आपके तीसरे भाव में स्थित होगा।
  • गुरु गोचर की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • लंबे समय से आप जिस बीमारी से जूझ रहे हैं उससे छुटकारा मिलेगा।
  • परिवार में बड़े सदस्यों से विवाद हो सकता है इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें।
  • साल के मध्य में किसी बिज़नेस या अन्य क्षेत्र में भूलकर भी निवेश ना करें।
  • पार्टनर के साथ इस साल अच्छा वक्त बीतेगा।

धनु राशि

  • गुरु आपकी राशि और राशि से चौथे भाव का स्वामी है।
  • साल 2020 के दौरान गुरु आपके पहले भाव में स्थित होगा।
  • जिस वजह से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
  • पेट और हार्ट से संबंधित रोग दूर होंगे।
  • मार्च के अंत में गुरु आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा जिसके फलस्वरूप आर्थिक स्थिति काफी सबल रहेगी।
  • साल के अंत में धन वर्षा हो सकती है।
  • अविवाहित लोगों के इस साल विवाह होने के पूरे पूरे योग हैं।
  • इस साल नौकरी बदलना आपके लिए सही नहीं है।
  • अगर फिर भी बदलें तो काफी सोच समझकर कदम उठाएं।

मकर राशि

  • मकर राशि वालों के तीसरे और बारहवें भाव का स्वामी गुरु है।
  • इस साल 2020 के दौरान गुरु आपके बारहवें भाव में विराजमान होगा।
  • गुरु की कृपा से इस साल आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
  • धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान होगा और आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।
  • धनु राशि के जातकों के जीवन में किसी नए साथी के आने की संभावना भी बन सकती है।
  • करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
  • गुरु गोचर के दौरान बिज़नेस के क्षेत्र में निवेश करने से बचें।
  • इस साल पैसों का लेन देन कम ही रखें।

कुम्भ राशि

  • गुरु कुंभ राशि वालों के दूसरे और ग्यारहवें भाव का स्वामी है।
  • इस साल 2020 में गुरु आपके ग्यारहवें भाव में विराजमान होगा।
  • इस साल आप अपना नया घर या आॅफिस ख़रीद सकते हैं।
  • किसी पुराने दोस्त से मिलाप होगा।
  • ये दोस्त आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका अदा करेगा।
  • ज़मीन जायदाद या शेयर मार्किट मे निवेश करना आपके लिए फायदे का सौदा बनेगा।
  • वाहन चलाते वक़्त सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
  • परिवार वालों के साथ इस साल अच्छा वक्त बीतेगा।

मीन राशि

  • गुरु आपकी राशि और राशि से दशम भाव का स्वामी है।
  • इस साल 2020 में गुरु का गोचर आपके दशम भाव में होगा।
  • नौकरी के क्षेत्र में इस साल आपको काफी सफलता मिलेगी।
  • बिज़नेस में निवेश करना आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगा।
  • इस साल आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • आॅफिस के काम के चलते आप तनाव का शिकार हो सकते हैं।
More from the section: Yearly