2026 भारतीय कैलेंडर : देखें पूरी सूची!

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Wed 5 Nov 2025 4:11:37 PM

एस्ट्रोकैंप आपके लिए लेकर आया है 2026 भारतीय कैलेंडर, जिसमें वर्ष 2026 में पड़ने वाले सभी प्रमुख त्योहारों और बैंक अवकाशों की पूरी सूची दी गई है। जैसा कि हम जानते हैं, भारत विविधता में एकता का प्रतीक है, जहां हर धर्म, जाति और संस्कृति के त्योहार को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसी विशेषता को ध्यान में रखते हुए यह कैलेंडर तैयार किया गया है, ताकि आप आने वाले पर्वों की तिथियां पहले से जान सकें और अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ बेहतर ढंग से मान सकें।


Read in English: 2026 Indian Calendar

तो आइए अब जानते हैं, साल 2026 के महत्वपूर्ण त्योहारों व अवकाशों की पूरी सूची और बनाते हैं अपने उत्सवों की पहले से बेहतरीन योजना।

भारतीय कैलेंडर का महत्व

भारतीय कैलेंडर का महत्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह केवल दिनों और महीनों को गिनने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारे त्योहारों, व्रतों धार्मिक अनुष्ठानों और कृषि-कार्य से भी सीधा संबंध रखता है। भारतीय कैलेंडर के उपाय हिंदू, जैन धर्म, सिख और बौद्ध धर्मों में धार्मिक तिथियों, व्रतों और पर्वों की गणना के लिए किया जाता है। हर त्योहार और अनुष्ठान एक विशेष तिथि, नक्षत्र या योग पर आधारित होता है। होली, दीपावली, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, महाशिवरात्रि, नवरात्रि जैसे सभी बड़े त्योहार इसी कैलेंडर की गणना के अनुसार मनाए जाते हैं।

भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसान भारतीय कैलेंडर के अनुसार ही बुवाई, कटाई, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों की योजना बनाते हैं। इसमें ऋतुओं की जानकारी भी दी जाती है। विवाह, गृह-प्रवेश, मुंडन, नामकरण आदि जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त जानने में यह कैलेंडर बहुत सहायक होता है। भारतीय कैलेंडर चंद्रमा और सूर्य पर आधारित होता है, जिसमें समय की गणना अधिक सटीक मानी जाती है। विभिन्न क्षेत्रों में विक्रमी, शक, तमिल, मलयालम आदि अलग-अलग पंचांगों का उपयोग होता है।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

2026 भारतीय कैलेंडर की संपूर्ण सूची 

जनवरी 2026 में त्योहार व अवकाश

जनवरी 2026

त्योहार

1 गुरुवार

नव वर्ष

13 मंगलवार

लोहड़ी

14 बुधवार

पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति

23 शुक्रवार

बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा, सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती

26 सोमवार

गणतंत्र दिवस

2026 भारतीय कैलेंडर : फरवरी 2026 में त्योहार व अवकाश

फरवरी 2026

त्यौहार

15 रविवार

महाशिवरात्रि

मार्च 2026 में त्योहार व अवकाश

मार्च 2026

त्योहार

3 मंगलवार

होलिका दहन

4 बुधवार

होली

19 गुरुवार

चैत्र नवरात्रि, उगाडी, गुड़ी पड़वा

20 शुक्रवार

चेटी चंड

26 गुरुवार

राम नवमी

27 शुक्रवार

चैत्र नवरात्रि पारणा

2026 भारतीय कैलेंडर : अप्रैल 2026 में त्योहार व अवकाश

अप्रैल 2026

त्योहार

1 बुधवार

बैंक अवकाश

2 गुरुवार

हनुमान जयंती

14 मंगलवार

बैसाखी, अम्बेडकर जयन्ती

19 रविवार

अक्षय तृतीया

2026 भारतीय कैलेंडर : जुलाई 2026 में त्योहार व अवकाश

जुलाई 2026

त्यौहार

16 गुरुवार

जगन्नाथ रथ यात्रा

25 शनिवार

अषाढ़ी एकादशी

29 बुधवार

गुरु-पूर्णिमा

अगस्त 2026 में त्योहार व अवकाश

अगस्त 2026

त्यौहार

15 शनिवार

हरियाली तीज, स्वतन्त्रता दिवस

17 सोमवार

नाग पंचमी

26 बुधवार

ओणम/थिरुवोणम

28 शुक्रवार

रक्षा बंधन

31 सोमवार

कजरी तीज

2026 भारतीय कैलेंडर : सितंबर 2026 में त्योहार व अवकाश

सितंबर 2026

त्योहार

4 शुक्रवार

जन्माष्टमी

14 सोमवार

गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज

25 शुक्रवार

अनंत चतुर्दशी

अक्टूबर 2026 में त्योहार व अवकाश

अक्टूबर 2026

त्योहार

2 शुक्रवार

गाँधी जयन्ती

11 रविवार

शरद नवरात्रि

19 सोमवार

दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महा अष्टमी पूजा

20 मंगलवार

दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा

29 गुरुवार

करवा चौथ

2026 भारतीय कैलेंडर : नवंबर 2026 में त्योहार व अवकाश

नवंबर 2026

त्योहार

6 शुक्रवार

धनतेरस

8 रविवार

दिवाली, नरक चतुर्दशी

10 मंगलवार

गोवर्धन पूजा

11 बुधवार

भाई दूज

14 शनिवार

बाल दिवस

15 रविवार

छठ पूजा

दिसंबर 2026 में त्योहार व अवकाश

दिसंबर 2026

त्योहार

25 शुक्रवार

मेरी क्रिसमस

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

भारतीय कैलेंडर की रोचक बातें

भारतीय कैलेंडर से जुड़ी कई रोचक बातों हैं, जो इसे बाकी दुनियाभर के कैलेंडरों से अलग और खास बनाती हैं आइए जानते हैं विस्तार से :

  • भारतीय कैलेंडर चंद्रमा और सूर्य दोनों की गति के अनुसार चलता है। भारत में दो प्रकार के दो पंचांग प्रचलित हैं- चंद्र आधारित (जैसे उत्तर भारत का पंचांग) , सौर आधारित (जैसे तमिल या मलयालम कैलेंडर)।
  • चैत्र, वैशाख, आषाढ़, सावन, आदि महीनों के नाम ऋतुओं, नक्षत्रों और मौसम से प्रेरित हैं। उदाहरण सावन का नाम श्रवण नक्षत्र के कारण पड़ा।
  • हर 32.3 महीनों में एक अधिक मास या मलमास आता है, जिससे साल में 13 महीने हो जाते हैं। इसे धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अशुभ माना जाता है।
  • भारत के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग कैलेंडरों के प्रचलन है- जैसे बंगाल में बंगाली कैलेंडर, तमिलनाडु में तमिल कैलेंडर, केरल में मलयालम कैलेंडर, महाराष्ट्र में शक पंचांग आदि।
  • हिन्दू नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा), तमिल नववर्ष (14 अप्रैल), मलयालम नववर्ष (ओणम के आसपास) -ये सभी अलग-अलग तारीखों को मनाए जाते हैं।
  • भारतीय पंचांग दिन तय करने के लिए केलव तारीख नहीं देखता, बल्कि पांच बातें देखी जाती हैं-तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण-जिसे पंचांग कहते हैं।
  • भारतीय त्योहार हर साल ग्रेगोरियन कैलेंडर (अंग्रेजी तारीख़) के अनुसार बदलते रहते हैं, क्योंकि ये तिथियां चंद्रमा की गति पर आधारित होती है।
  • कोई भी शुभ काम जैसे-शादी, गृह प्रवेश, मुंडन आदि भारतीय पंचांग देखकर किए जाते हैं, ताकि सही मुहूर्त में किया जाए और सफलता मिले। 

संतान के करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

चंद्र-सौर कैलेंडर क्या है

चंद्र-सौर कैलेंडर के अनुसार वर्ष को 12 महीनों में बांटा गया है, और ये महीने चंद्रमा की गति पर आधारित होते हैं। भारतीय पंचांग में जो महीनों के नाम होते हैं, वे चंद्र मास के अनुसार निर्धारित होते हैं। हर मास की शुरुआत अमावस्या या पूर्णिमा के अगले दिन से मानी जाती है, यह क्षेत्रीय पंरपराओं पर निर्भर करता है।

चंद्र-सौर कैलेंडर के अनुसार 12 मासों के नाम इस प्रकार हैं:

  • चैत्र (मार्च/अप्रैल)
  • वैशाख (अप्रैल/मई)
  • ज्येष्ठ (मई/जून)
  • आषाढ़ (जून/जुलाई)
  • श्रावण (जुलाई/अगस्त)
  • भाद्रपद (अगस्त/सितंबर)
  • आश्विन (सितंबर/अक्टूबर)
  • कार्तिक (अक्टूबर/नवंबर)
  • मार्गशीर्ष (नवंबर/दिसंबर)
  • पौष (दिसंबर/जनवरी)
  • माघ (जनवरी/फरवरी)
  • फाल्गुन (फरवरी/मार्च)

2026 भारतीय कैलेंडर और ऑल इंडिया रेडियो प्रसारण में इसका महत्व

2026 भारतीय कैलेंडर का उपयोग देश के सबसे बड़े सरकारी प्रसारण माध्यम, ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) द्वारा भी किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य देशभर के विभिन्न हिस्सों में समय, तिथियां, त्योहारों और महत्वपूर्ण धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सटीक जानकारी जनता तक पहुंचाना है। ऑल इंडिया रेडियो के द्वारा 2026 भारतीय कैलेंडर की सहायता से दैनिक, साप्ताहिक और वार्षिक कार्यक्रमों का समन्वय किया जाता है, जिससे लोगों को सही समय पर पूजा, व्रत, उत्सव और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों की सूचना मिलती है।

इसके अलावा, एआईआर के ज्योतिषीय और पंचांग आधारित कार्यक्रमों में भी भारतीय कैलेंडर 2025 की गणनाओं का प्रयोग होता है, जो श्रोताओं को समय अनुसार सही मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र, और योग की जानकारी उपलब्ध कराते हैं। इस प्रकार, भारतीय कैलेंडर 2025 का ऑल इंडिया रेडियो में उपयोग न केवल सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों को सटीकता से प्रसारित करने में मदद करता है, बल्कि यह देशभर में पारंपरिक ज्ञान और सामाजिक एकता को भी बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1- भारतीय कैलेंडर 2026 क्या होता है?

भारतीय कैलेंडर का महत्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था से गहराई से जुड़ा हुआ है।

2- 2026 में बसंत पंचमी कब पड़ रही है?

23 जनवरी 2026 को इस साल बसंत पंचमी पड़ेगी।

3- 2026 में गोवर्धन पूजा कब पड़ेगा?

10 नवंबर को गोवर्धन पूजा।

1- भारतीय कैलेंडर 2026 क्या होता है?

भारतीय कैलेंडर का महत्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था से गहराई से जुड़ा हुआ है।

  1. 2026 में बसंत पंचमी कब पड़ रही है?

23 जनवरी 2026 को इस साल बसंत पंचमी पड़ेगी।

  1. 2026 में गोवर्धन पूजा कब पड़ेगा?

10 नवंबर को गोवर्धन पूजा।

More from the section: Horoscope