2026 इस्लामिक कैलेंडर: प्रमुख पर्वों एवं अवकाशों की पूरी लिस्ट!

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Wed 5 Nov 2025 4:03:34 PM

2026 इस्लामिक कैलेंडर को आमतौर पर हिजरी कैलेंडर के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसा चंद्र कैलेंडर है जिसका इस्तेमाल दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा इस्लामिक पर्वों और त्योहारों की तिथियों को जानने और उनकी तैयारी करने के लिए किया जाता है। जहाँ ग्रेगोरियन कैलेंडर सूर्य पर आधारित होता है, वहीं इस्लामिक कैलेंडर चंद्र पर आधारित होता है। इसके एक वर्ष में 12 चंद्र महीने होते हैं और यह अंग्रेजी कैलेंडर से लगभग 10 से 12 दिन छोटा होता है।


To Read in English: 2026 Islamic Calendar

एस्ट्रोकैंप के इस विशेष आर्टिकल में आपको 2026 इस्लामिक कैलेंडर के माध्यम से हिजरी वर्ष, 12 महीनों के नाम और वर्ष 2026 में पड़ने वाले बड़े त्योहारों और अवकाशों की जानकारी प्राप्त होगी। 

2026 इस्लामिक कैलेंडर का महत्व

इस्लामी कैलेंडर की शुरुआत 622 ईसा पूर्व में हुई थी जब पैगंबर मुहम्मद मक्का से मदीना आए थे। इस कैलेंडर का उपयोग अधिकतर इस्लाम धर्म के बड़े पर्वों जैसे कि रमज़ान, ईद-उल-फ़ित्र और ईद-उल-अज़हा आदि के बारे में जानने के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर में हर महीने की शुरुआत चांद नज़र आने के साथ होती है इसलिए सामान्य रूप से ग्रेगोरियन कैलेंडर में महत्वपूर्ण पर्वों की तिथियों में बदलाव होता है। 

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

हिजरी कैलेंडर 2026: 12 महीनों के नाम

ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, यहां हम आपको साल 2026 में इस्लामिक महीनों के नाम और उनके शुरू होने के समय की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। हालांकि, यह तिथियां चांद के दिखने के आधार पर भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग हो सकती हैं:

हिजरी माह के नाम

ग्रेगोरियन तिथियां (2026)

मुहर्रम 1447 हिजरी

17 जुलाई- 15 अगस्त, 2026

सफ़र 1447 हिजरी

16 अगस्त- 13 सितंबर, 2026

रबी-उल-अव्वल 1447 हिजरी

14 सितंबर- 13 अक्टूबर, 2026

रबी-अल-थानी 1447 हिजरी

14 अक्टूबर- 11 नवंबर, 2026

जुमादा-अल-उला 1447 हिजरी

12 नवंबर- 10 दिसंबर, 2026

जुमादा-अल-थानी 1447 हिजरी

11 दिसंबर- 8 जनवरी, 2027

रज्जब 1447 हिजरी

9 जनवरी- 7 फरवरी, 2027

शबान 1447 हिजरी

8 फरवरी- 9 मार्च, 2027

रमजान 1447 हिजरी

10 मार्च- 8 अप्रैल, 2027

शव्वाल 1447 हिजरी

9 अप्रैल- 8 मई, 2027

धुल-क़ादा 1447 हिजरी

9 मई- 7 जून, 2026

धुल-हिज्जाह 1447 हिजरी

8 जून- 6 जुलाई, 2027

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

प्रमुख पर्व एवं अवकाशों की संपूर्ण सूची

  • इस्लामिक नव वर्ष- 1 मुहर्रम 1447 आह: 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) 

इस्लामिक नव वर्ष को हिजरी नव वर्ष के नाम से भी जाना जाता है जो 2026 इस्लामी कैलेंडर के प्रथम माह मुहर्रम की शुरुआत को दर्शाता है। यह पवित्र दिन ध्यान और स्मरण के लिए अच्छा होता है

  • आशूरा - 10 मुहर्रम 1447 आह: 26 जुलाई 2026, (रविवार)

मुहर्रम का 10वां दिन शिया मुसलमानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस दिन कर्बला के खिलाफ जंग में इमाम हुसैन शहीद हुए थे।

  • मिलाद-अल-नबी - 12 रबी अल-अव्वल 1447 आह: 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार)

मिलाद को पैगंबर मुहम्मद के जन्म का प्रतीक माना जाता है और इस दिन मुस्लिम धर्म के लोग नमाज़, प्रार्थनाएं और दावत करते हैं। साथ ही, कुछ लोग इस दिन चिंतन करते हैं। 

  • लैलत अल-मिराज - 27 रजब 1447 आह: 04 फरवरी 2027 (बुधवार)

यह रात्रि पैगम्बर मुहम्मद की स्वर्ग की यात्रा का स्मरण दिलाती है और इसे ही इसरा और मेराज के नाम से जाना जाता है। 

  • लैलत अल-बराह - 15 शबान 1447 आह: 22 फरवरी 2027 (रविवार) 

इस पर्व को क्षमा की रात के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इस रात अल्लाह से प्रार्थना और क्षमा याचना की जाती है, विशेष रूप से दक्षिण एशियाई और मध्य पूर्वी देशों में।

  • रमजान - 1 रमजान 1447 आह: 10 मार्च 2027 

रमजान रोज़ा, नमाज़ और आत्म-अनुशासन का पवित्र महीना होता है। इस दिन मुस्लिम धर्म के लोग सुबह से शाम तक रोज़ा रखते हैं और धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करते हैं। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

  • लैलत अल-क़द्र: रमजान के अंतिम 10 दिन: संभावित तिथि: 6 अप्रैल 2027 (सोमवार- 27वां रमजान)

मुस्लिम समुदाय में इसे शक्ति की रात के रूप में जाना जाता है। इस दिन पवित्र कुरान का अवतरण हुआ था। ऐसी मान्यता है कि इस रात की गई इबादत हज़ार महीनों में की गई इबादत के समान होती है।

  • ईद अल-फ़ित्र - 1 शव्वाल 1447 आह: - 09 अप्रैल 2027 (गुरुवार)

रमज़ान के समाप्त होने पर बड़े स्तर पर जश्न मनाया जाता है। एक स्थान पर सभी मुस्लमान सामूहिक नमाज़ के लिए एकत्रित होते हैं और फिर दान और भोजन करते हैं।

  • हज यात्रा - धुल-हिज्जा 1447 आह: 17 जून 2027 (08 जून- 06 जुलाई, 2027)

इस्लामिक कैलेंडर के इस पवित्र महीने में लाखों मुसलमान मक्का की पवित्र यात्रा पर जाते हैं। हज के मुख्य दिन 8 से 12 जिलहिज्जा तक होते हैं।

  • अराफा – 9 धुल-हिज्जा 1447 आह: 16 जून 2027 (मंगलवार)

यह दिन नमाज़ और रोजा रखने का होता है, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो हज यात्रा पर नहीं जा रहे होते हैं। इस्लाम धर्म में इसे सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। 

  • ईद अल-अधा – 10वां धुल-हिज्जा 1447 आह: 17 जून 2027 (बुधवार)

इस पर्व को “बलिदान के पर्व” के रूप में भी जाना जाता है और इस दिन को पैगंबर इब्राहिम द्वारा दिए गए बलिदान के तौर पर याद किया जाता है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

1- इस्लामिक कैलेंडर किस पर आधारित होता है?

2026 इस्लामिक कैलेंडर मुख्य रूप से चंद्र पर आधारित होता है और इसमें 12 महीने होते हैं। 

2- साल 2026 में रमजान 1447 आह कब शुरू होगा? 

2026 इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान का पवित्र महीना 10 मार्च 2027 को शुरू होगा। 

3- ईद-उल-अज़हा क्यों मनाया जाता है? 

इस दिन अल्लाह के प्रति भक्ति में पैगंबर इब्राहिम द्वारा दिए गए बलिदान को याद किया जाता है। 

1- इस्लामिक कैलेंडर किस पर आधारित होता है?

2026 इस्लामिक कैलेंडर मुख्य रूप से चंद्र पर आधारित होता है और इसमें 12 महीने होते हैं।

  1. साल 2026 में रमजान 1447 आह कब शुरू होगा?

2026 इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान का पवित्र महीना 10 मार्च 2027 को शुरू होगा।

  1. ईद-उल-अज़हा क्यों मनाया जाता है?

इस दिन अल्लाह के प्रति भक्ति में पैगंबर इब्राहिम द्वारा दिए गए बलिदान को याद किया जाता है।

More from the section: Horoscope