केतु गोचर 2020: केतु का राशि परिवर्तन

Author: -- | Last Updated: Wed 23 Jan 2019 9:30:54 AM

हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में केतु को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। लोग इसके नाम से ही डरते हैं। यदि किसी की कुंडली में ग्रहों की दशा केतु के आसपास है तो व्यक्ति खासा भयभीत हो जाता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि केतु के सिर्फ दुष्प्रभाव ही होते हैं। यदि केतु ने अपनी दया दृष्टि बनाई तो व्यक्ति की किस्मत रातों रात बदल जाती है। केतु को तर्क, बुद्धि, ज्ञान, वैराग्य और कल्पना आदि का कारक माना जाता है। केतु के आशीर्वाद से जातक जीवन में ऊँचाइयों पर पहुंचते हैं और इनमें अधिकांश आध्यात्मिक ऊंचाई पर होते हैं। हालांकि दूसरी ओर इसका प्रभाव भी इस तरह होता है कि केतु दिमाग के ऊपर ऐसी माया डालता है कि इंसान अपने आगे किसी को कुछ नही समझता है। जबकि केतु यदि शुभ हो तो उसे सब कुछ साफ साफ दिखता है। साल 2020 में केतु का गोचर धनु राशि में रहेगा। सितम्बर 23, 2020 को केतु धनु राशि से वृश्चिक राशि में प्रस्थान करेगा और सात के अंत तक इसी राशि में बना रहेगा। केतु हमेशा राहु की भांति वक्री चाल ही चलता है। आज हम आपको 2020 में केतु का सभी राशियों पर प्रभाव बता रहे हैं।

मेष राशि

  • वर्ष की शुरुआत मे केतु आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करेगा।
  • केतु की दया से इस साल आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
  • आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव रहेगा साथ ही ख़र्चों में भी वृद्धि होगी।
  • साल के शुरुआत में पिता के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है।
  • विदेश जाने के लिए सोच रहे है तो केतु आपका समर्थन करेगा।
  • स्वास्थ्य की ओर से आप खुद को बहुत भाग्यवान महसूस करेंगे।

वृषभ राशि

  • साल 2020 में केतु आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेगा।
  • इस वर्ष आपका आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा।
  • साल के मध्य में किसी मांगलिक कार्य को संपन्न करा सकते हैं।
  • यदि आप पढ़ाई से संबंधित कोई रिसर्च करना चाहते हैं तो जून से लेकर अक्टूबर के बीच का वक्त बेहद अनुकूल है।
  • केतु की दया से इस साल आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
  • लंबे समय से चली आ रही बीमारी से मुक्ति मिलेगी।
  • इस साल बढ़ते ख़र्चों की वजह से आप मानसिक तनाव मे रहेंगे।
  • वैवाहिक जीवन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।
  • कर्ज़ के लेन–देन से इस साल दूर रहें। अन्यथा केतु का प्रकोप ऐसा होगा कि आप कर्ज तले दबते चले जाएंगे।

मिथुन राशि

  • वर्ष 2020 में केतु आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करेगा।
  • अविवाहित लोगों को इस साल अपना जीवनसाथी मिलेगा।
  • पैसों में दर्द और तनाव इस साल आपकी गले की हड्डी बनेगा।
  • बच्चों की ख़ातिर साल के मध्य में आप जबरदस्त निवेश करेंगे।
  • ज़मीन या प्लाट मामले को लेकर पिता के साथ विवाद हो सकता है।
  • किसी मित्र के आगमन से इस वर्ष आपका अकेलापन दूर होगा।

कर्क राशि

  • साल 2020 की शुरुआत में ही केतु आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेगा।
  • जिसके चलते आपको जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र में साल के शुरुआती तीन से चार महीने बहुत अच्छे रहेंगे लेकिन बाद में आपको कठिन संघर्ष करना पड़ेगा।
  • वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।
  • जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।
  • माता के साथ किसी निजी मामले को लेकर विवाद हो सकता है।
  • हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
  • स्वास्थ्य की बात करें तो अपने पेट का विशेष ध्यान रखें।
  • जितना संभव हो घर से बाहर के खाने को नज़रअंदाज़ करें।

सिंह राशि

  • वर्ष 2020 की शुरुआत में केतु आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेगा।
  • इस साल आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप खुद को बहुत अनुभवी महसूस करेंगे।
  • आॅफिस में सीनियर के साथ विवाद हो सकते हैं। जिसके बाद लंबे समय तक विवाद में रहेंगे।
  • साल के मध्य में आप खुद को किसी तरह के भ्रम में महसूस करेंगे और घुटन भी महसूस होगी।
  • इस परेशानी के चलते आपका पारिवारिक जीवन अस्त व्यस्त हो सकता है।
  • वैवाहिक जीवन में जीवन साथी को नज़रअंदाज़ न करें।
  • सितम्बर माह से केतु चतुर्थ भाव में गोचर करेगा।
  • इस समय मे ज़मीन से जुड़ा कोई भी निवेश न करें और न ही घर की साज सजावट मे धन लगाएं।

कन्या राशि

  • वर्ष के शुरुआती महीनों में केतु का यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में प्रस्थान करेगा।
  • केतु के इस भाव में गोचर का आपको काफी लाभ मिलेगा।
  • नौकरी में तरक्की होगी और नई जॉब के आॅफर भी आएँगे।
  • पारिवारिक जीवन में सुकून बना रहेगा।
  • माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे।
  • घर या ज़मीन लेते वक्त जल्दबाजी न करें।

तुला राशि

  • साल 2020 की शुरुआत में ही केतु गोचर आपकी राशि से तृतीय भाव में रहेगा।
  • अगर आप इस वर्ष किसी लंबी यात्रा पर जाते हैं तो परेशानी उठानी पड़ सकती है।
  • ग़लतफ़हमी की वजह से छोटे भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है।
  • आध्यात्मिक कार्य के साथ धार्मिक यात्राओं में रुचि बनी रहेगी।
  • जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा लेकिन उनके स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहें।
  • आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
  • यदि आप खिलाड़ी हैं तो आपको अच्छा लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

  • इस साल केतु का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होने जा रहा है।
  • अपने गुस्से पर काबू रखें नहीं तो कई ​बनते काम बिगड़ सकते हैं।
  • कटु वाणी के चलते पिता के साथ विवाद हो सकता है। जिसका ख़ामियाज़ा आपको ज़मीन सम्बन्धी मामले में भुगतने को मिल सकता है।
  • मार्च के बाद आपको सरकार या किसी उच्च पद से सम्मान मिल सकता है।
  • आपको में भी आपकी पदोन्नति होगी और सैलरी भी बढ़ सकती है।

धनु राशि

  • वर्ष की शुरुआत में केतु का यह गोचर आपकी ही राशि मे बना रहेगा।
  • इस वर्ष आप खुद को काफी डर या दबाव में महसूस करेंगे।
  • फरवरी माह में आप किसी मांगलिक कार्य को संपन्न करा सकते हैं।
  • इस वर्ष आपको स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।
  • नौकरी या व्यवसाय को लेकर इस वर्ष कोई महत्वपूर्ण निर्णय नही लें।
  • साल के अंत में भारी नुकसान होने की संभावना है।

मकर राशि

  • साल 2020 में केतु का यह गोचर आपकी राशि में बारहवें भाव में बना रहेगा।
  • लंबी यात्रा के दौरान दुर्घटना होने की संभावना है।
  • केतु गोचर की वजह से आपका स्वभाव काफी आक्रामक और गंभीर रहेगा।
  • आपको साल की शुरुआत में धन हानि हो सकती है।
  • सितम्बर माह से केतु का गोचर एकादश भाव में होगा।
  • इसके कारण आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी।
  • आप नया आॅफिस ख़रीद सकते हैं।

कुम्भ राशि

  • वर्ष की शुरुआत में केतु का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में होगा।
  • अपना व्यवसाय करने वाले इस वर्ष पार्टनर से सतर्क करें।
  • बिजनेस में धोखाधड़ी होने की संभावना है।
  • नौकरी पेशा जातकों को इस साल बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
  • बॉस आपके काम से खुश होकर आपका प्रमोशन कर सकते हैं।
  • अविवाहित लोगों के विवाह होने के योग है।
  • जबकि वैवाहिक लोगों का जीवन चुनौतीपूर्ण रहेगा।
  • सितम्बर में केतु का गोचर दशम भाव में होने से व्यापार में हानि हो सकती है।

मीन राशि

  • वर्ष की शुरुआत में केतु का गोचर आपकी राशि से दशम भाव में होगा।
  • बच्चों की पढ़ाई को लेकर इस वर्ष आप कई अहम फैसले लेंगे।
  • यात्रा के दौरान दुर्घटना होने की संभावना है, इसलिए अपना ध्यान रखें।
  • वैवाहिक जीवन में खुशी और सुकून का माहौल बनेगा।
  • करियर के लिहाज से इस वक्त आपकी किस्मत चमकेगी।
  • सितम्बर में केतु का गोचर नवम भाव में होने से सम्बन्धी कार्यों में रुझान बढ़ेगा।
More from the section: Yearly