नामकरण मुहूर्त 2021 | Namkaran Muhurat 2021 Dates & Timings

Author: -- | Last Updated: Thu 28 May 2020 11:13:31 AM

नामकरण संस्कार मुहूर्त 2021 (Namkaran Muhurat 2021) के हमारे इस लेख में जानें कि साल 2021 में कौन सा दिन रहेगा, आपके बालक के नामकरण के लिए सबसे ज्यादा शुभ? किस नाम के गुण आपके बच्चे की कुंडली से खाते हैं मेल? साथ ही नामकरण संस्कार मुहूर्त अनुसार आखिर क्यों करना होता है बेहद ज़रूरी?


एस्ट्रोसेज महा कुंडली में पाएं कुंडली आधारित अपना सटीक फलादेश

आज के इस आधुनिक युग में, ये अक्सर देखने को मिलता है कि माता-पिता अपने बच्चों के नाम, इतने अटपटे रख देते हैं, जिनका अर्थ स्वंय उन्हीं से पूछना पड़ता है। बच्चे के होने के बाद अक्सर माता-पिता अपने बच्चों के नाम को ख़ास और दूसरों से बिलकुल अलग बनाने के लिए गूगल-इंटरनेट की मदद तक लेते हैं। ये भी खासा चलन में है कि, कई माता-पिता अपने नाम के अक्षरों के साथ फेर-बदल कर, उससे निजात हुए शब्द को ही अपने बच्चे का नाम रख देते हैं। वहीं कई लोग देवी-देवताओं के गुण बच्चों के अंदर आए, इस कोशिश में बच्चे का नाम कई देवी-देवताओं के नाम या उनके पर्यायवाची नामों पर रखते है।

नामकरण संस्कार 2021 का महत्व

नाम चाहे कितना ही अच्छा, सुन्दर या अटपटा क्यों न हो, माता-पिता ये बात भलीभांति समझते हैं कि बच्चे का नाम ही आगे चलकर इस संसार में उसकी सबसे बड़ी पहचान बनेगा, जो उसके साथ सदैव उसकी तक मृत्यु तक उसी से जुड़ा रहेगा। यही कारण है कि बच्चे का नामकरण करते हुए हर माता-पिता को न केवल शुभ मुहूर्त का ज्ञात होना बेहद ज़रूरी होता है, बल्कि उन्हें हर नाम पर विशेष सोच-विचार करने की भी सलाह दी जाती है।

नामकरण मुहूर्त 2021

यदि किसी बालक का जन्म वर्ष 2021 में हुआ है और उसके नामकरण संस्कार संपन्न होना बाकी है तो, उसके लिए आप हमारे द्वारा नीचे दी गई नामकरण मुहूर्त 2021 की सूची का इस्तेमाल कर इस समारोह के लिए सबसे उचित शुभ मुहूर्त की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जनवरी नामकरण मुहूर्त 2021
दिनांक वार/दिन मुहूर्त का आरंभ काल मुहूर्त का समाप्ति काल
01 जनवरी, 2021 शुक्रवार 07:13:23 20:15:21
04 जनवरी, 2021 सोमवार 19:17:10 31:14:05
06 जनवरी, 2021 बुधवार 07:14:25 26:08:44
08 जनवरी, 2021 शुक्रवार 07:14:38 14:13:06
13 जनवरी, 2021 बुधवार 10:31:38 31:14:46
14 जनवरी, 2021 गुरुवार 07:14:42 29:04:47
18 जनवरी, 2021 सोमवार 07:43:22 31:14:11
20 जनवरी, 2021 बुधवार 07:13:46 31:13:46
21 जनवरी, 2021 गुरुवार 07:13:32 15:36:32
24 जनवरी, 2021 रविवार 07:12:39 31:12:39
25 जनवरी, 2021 सोमवार 07:12:18 25:55:40
28 जनवरी, 2021 गुरुवार 07:11:06 27:50:37
फरवरी नामकरण मुहूर्त 2021
दिनांक वार/दिन मुहूर्त का आरंभ काल मुहूर्त का समाप्ति काल
01 फरवरी, 2021 सोमवार 18:26:27 31:09:08
03 फरवरी, 2021 बुधवार 07:08:01 31:08:02
04 फरवरी, 2021 गुरुवार 07:07:26 19:45:40
12 फरवरी, 2021 शुक्रवार 14:23:48 31:01:56
14 फरवरी, 2021 रविवार 16:33:25 26:01:00
17 फरवरी, 2021 बुधवार 06:57:50 23:49:14
21 फरवरी, 2021 रविवार 15:43:44 30:54:17
22 फरवरी, 2021 सोमवार 06:53:20 10:58:12
24 फरवरी, 2021 बुधवार 13:17:52 30:51:27
25 फरवरी, 2021 गुरुवार 06:50:28 13:17:57
28 फरवरी, 2021 रविवार 09:36:11 30:47:29
मार्च नामकरण मुहूर्त 2021
दिनांक वार/दिन मुहूर्त का आरंभ काल मुहूर्त का समाप्ति काल
01 मार्च, 2021 सोमवार 06:46:27 30:46:26
03 मार्च, 2021 बुधवार 06:44:22 25:36:21
04 मार्च, 2021 गुरुवार 23:58:04 30:43:19
05 मार्च, 2021 शुक्रवार 06:42:15 22:38:16
08 मार्च, 2021 सोमवार 20:40:40 30:38:59
10 मार्च, 2021 बुधवार 06:36:47 21:03:03
14 मार्च, 2021 रविवार 06:32:17 30:32:18
15 मार्च, 2021 सोमवार 06:31:09 30:31:10
19 मार्च, 2021 शुक्रवार 13:44:39 30:26:35
21 मार्च, 2021 रविवार 06:24:16 19:24:49
24 मार्च, 2021 बुधवार 06:20:46 23:13:07
28 मार्च, 2021 रविवार 06:16:09 30:16:09
29 मार्च, 2021 सोमवार 06:14:58 30:14:58
अप्रैल नामकरण मुहूर्त 2021
दिनांक वार/दिन मुहूर्त का आरंभ काल मुहूर्त का समाप्ति काल
01 अप्रैल, 2021 गुरुवार 11:02:16 30:11:31
08 अप्रैल, 2021 गुरुवार 06:03:34 28:57:44
12 अप्रैल, 2021 सोमवार 08:02:25 29:59:11
16 अप्रैल, 2021 शुक्रवार 18:07:38 29:54:53
25 अप्रैल, 2021 रविवार 05:45:54 16:15:08
26 अप्रैल, 2021 सोमवार 12:46:12 29:44:58
28 अप्रैल, 2021 बुधवार 17:13:39 29:43:08
29 अप्रैल, 2021 गुरुवार 05:42:15 14:30:21
मई नामकरण मुहूर्त 2021
दिनांक वार/दिन मुहूर्त का आरंभ काल मुहूर्त का समाप्ति काल
02 मई, 2021 रविवार 08:59:40 29:39:41
03 मई, 2021 सोमवार 05:38:50 29:38:51
05 मई, 2021 बुधवार 13:24:03 29:37:15
06 मई, 2021 गुरुवार 05:36:28 10:32:38
07 मई, 2021 शुक्रवार 12:26:37 29:35:41
09 मई, 2021 रविवार 05:34:15 19:32:57
13 मई, 2021 गुरुवार 05:31:32 29:31:32
14 मई, 2021 शुक्रवार 05:30:54 29:30:54
17 मई, 2021 सोमवार 13:22:00 29:29:09
21 मई, 2021 शुक्रवार 15:23:24 29:27:07
23 मई, 2021 रविवार 05:26:13 29:26:13
24 मई, 2021 सोमवार 05:25:50 24:13:15
26 मई, 2021 बुधवार 05:25:04 25:16:10
30 मई, 2021 रविवार 05:23:49 29:23:49
31 मई, 2021 सोमवार 05:23:35 16:02:01
जून नामकरण मुहूर्त 2021
दिनांक वार/दिन मुहूर्त का आरंभ काल मुहूर्त का समाप्ति काल
02 जून, 2021 बुधवार 05:23:07 17:00:07
04 जून, 2021 शुक्रवार 05:22:47 29:22:47
06 जून, 2021 रविवार 05:22:31 26:28:00
10 जून, 2021 गुरुवार 16:24:10 29:22:16
11 जून, 2021 शुक्रवार 05:22:16 14:30:41
17 जून, 2021 गुरुवार 22:13:52 29:22:39
18 जून, 2021 शुक्रवार 05:22:47 20:41:29
20 जून, 2021 रविवार 05:23:07 29:23:07
21 जून, 2021 सोमवार 05:23:20 16:46:09
27 जून, 2021 रविवार 05:24:52 15:56:19
जुलाई नामकरण मुहूर्त 2021
दिनांक वार/दिन मुहूर्त का आरंभ काल मुहूर्त का समाप्ति काल
01 जुलाई, 2021 गुरुवार 05:26:13 29:26:13
02 जुलाई, 2021 शुक्रवार 05:26:35 15:31:08
07 जुलाई, 2021 बुधवार 05:28:38 27:23:00
11 जुलाई, 2021 रविवार 05:30:30 26:22:17
15 जुलाई, 2021 गुरुवार 05:32:29 29:32:29
16 जुलाई, 2021 शुक्रवार 05:32:59 29:33:00
19 जुलाई, 2021 सोमवार 22:27:30 29:34:33
23 जुलाई, 2021 शुक्रवार 14:26:15 29:36:45
25 जुलाई, 2021 रविवार 05:37:51 11:18:06
26 जुलाई, 2021 सोमवार 10:26:48 26:56:47
28 जुलाई, 2021 बुधवार 10:45:51 29:39:31
29 जुलाई, 2021 गुरुवार 05:40:04 29:40:04
30 जुलाई, 2021 शुक्रवार 05:40:39 29:40:39
अगस्त नामकरण मुहूर्त 2021
दिनांक वार/दिन मुहूर्त का आरंभ काल मुहूर्त का समाप्ति काल
04 अगस्त, 2021 बुधवार 05:43:27 28:25:29
11 अगस्त, 2021 बुधवार 09:32:27 16:56:07
12 अगस्त, 2021 गुरुवार 15:27:01 29:47:56
13 अगस्त, 2021 शुक्रवार 05:48:28 29:48:28
19 अगस्त, 2021 गुरुवार 22:42:27 29:51:42
20 अगस्त, 2021 शुक्रवार 05:52:15 20:52:08
22 अगस्त, 2021 रविवार 19:39:54 29:53:18
23 अगस्त, 2021 सोमवार 05:53:48 19:26:27
25 अगस्त, 2021 बुधवार 05:54:51 16:21:00
26 अगस्त, 2021 गुरुवार 17:16:26 29:55:22
27 अगस्त, 2021 शुक्रवार 05:55:52 24:47:57
30 अगस्त, 2021 सोमवार 06:39:32 26:02:32
सितंबर नामकरण मुहूर्त 2021
दिनांक वार/दिन मुहूर्त का आरंभ काल मुहूर्त का समाप्ति काल
01 सितंबर, 2021 बुधवार 05:58:25 12:35:07
03 सितंबर, 2021 शुक्रवार 16:42:12 29:59:24
08 सितंबर, 2021 बुधवार 06:01:51 30:01:51
09 सितंबर, 2021 गुरुवार 06:02:21 24:20:20
12 सितंबर, 2021 रविवार 09:50:41 30:03:49
16 सितंबर, 2021 गुरुवार 06:05:45 30:05:45
17 सितंबर, 2021 शुक्रवार 06:06:16 27:36:19
22 सितंबर, 2021 बुधवार 06:08:42 30:08:43
23 सितंबर, 2021 गुरुवार 06:09:13 30:09:13
26 सितंबर, 2021 रविवार 14:33:34 30:10:42
27 सितंबर, 2021 सोमवार 06:11:13 30:11:13
अक्टूबर नामकरण मुहूर्त 2021
दिनांक वार/दिन मुहूर्त का आरंभ काल मुहूर्त का समाप्ति काल
01 अक्टूबर, 2021 शुक्रवार 06:13:16 26:57:55
06 अक्टूबर, 2021 बुधवार 16:37:19 30:15:58
07 अक्टूबर, 2021 गुरुवार 06:16:30 30:16:29
08 अक्टूबर, 2021 शुक्रवार 06:17:04 18:59:55
10 अक्टूबर, 2021 रविवार 06:18:11 14:44:31
13 अक्टूबर, 2021 बुधवार 10:19:34 20:09:56
14 अक्टूबर, 2021 गुरुवार 18:54:40 30:20:30
18 अक्टूबर, 2021 सोमवार 10:50:13 18:09:56
20 अक्टूबर, 2021 बुधवार 06:24:08 30:24:08
21 अक्टूबर, 2021 गुरुवार 06:24:46 16:17:46
25 अक्टूबर, 2021 सोमवार 06:27:23 28:11:09
28 अक्टूबर, 2021 गुरुवार 09:41:35 30:29:24
29 अक्टूबर, 2021 शुक्रवार 06:30:06 11:38:47
नवंबर नामकरण मुहूर्त 2021
दिनांक वार/दिन मुहूर्त का आरंभ काल मुहूर्त का समाप्ति काल
01 नवंबर, 2021 सोमवार 12:53:28 30:32:12
05 नवंबर, 2021 शुक्रवार 26:23:52 30:35:07
10 नवंबर, 2021 बुधवार 06:38:54 30:38:54
11 नवंबर, 2021 गुरुवार 06:39:40 14:59:22
14 नवंबर, 2021 रविवार 16:31:59 30:41:59
15 नवंबर, 2021 सोमवार 06:42:47 30:42:47
21 नवंबर, 2021 रविवार 06:47:33 30:47:33
24 नवंबर, 2021 बुधवार 16:29:25 30:49:55
25 नवंबर, 2021 गुरुवार 06:50:43 18:49:34
29 नवंबर, 2021 सोमवार 06:53:53 30:53:52
दिसंबर नामकरण मुहूर्त 2021
दिनांक वार/दिन मुहूर्त का आरंभ काल मुहूर्त का समाप्ति काल
01 दिसंबर, 2021 बुधवार 06:55:26 30:55:26
02 दिसंबर, 2021 गुरुवार 06:56:12 16:28:20
08 दिसंबर, 2021 बुधवार 07:00:39 22:40:04
09 दिसंबर, 2021 गुरुवार 21:51:06 31:01:22
10 दिसंबर, 2021 शुक्रवार 07:02:05 21:48:36
12 दिसंबर, 2021 रविवार 20:05:19 31:03:26
13 दिसंबर, 2021 सोमवार 07:04:06 31:04:06
19 दिसंबर, 2021 रविवार 07:07:43 16:52:19
22 दिसंबर, 2021 बुधवार 07:09:19 16:54:54
26 दिसंबर, 2021 रविवार 07:11:09 31:11:09
27 दिसंबर, 2021 सोमवार 07:11:33 19:31:33
29 दिसंबर, 2021 बुधवार 07:12:19 26:39:12
30 दिसंबर, 2021 गुरुवार 24:34:34 31:12:39
31 दिसंबर, 2021 शुक्रवार 07:12:56 22:04:40

नामकरण संस्कार शुभ मुहूर्त 2021

हिंदू धर्म में प्रत्येक व्यक्ति के लिए उसके जन्म से लेकर मृत्यु तक कुल 16 संस्कारों का उल्लेख किया गया है, जिसे पूरे रीती-रिवाज और शुभ मुहूर्त अनुसार संपन्न कर व्यक्ति कई तरह की परेशानियों से खुद को बचा सकता है। इन्हीं 16 संस्कारों में से एक है नामकरण संस्कार, जिसमें माता-पिता अपनी नवजात संतान का परंपरा और शुभ मुहूर्त अनुसार पूरे विधि-विधान से उसका नाम रखकर, उसे एक अलग पहचान देते हैं।

परंतु आजकल के कई मॉर्डन माता-पिता बिना नामकरण संस्कार को संपन्न किये और बिना किसी शुभ मुहूर्त के ही अपने-अपने बच्चों के नाम रख देते हैं। जिसके चलते बच्चे को उसके जीवन में बहुत सी परेशानियाँ आती हैं। बच्चे को इन्ही सभी परेशानियों से बचाने के लिए हिंदू धर्म में नाम रखने के लिए एक ख़ास समारोह का उल्लेख किया गया है, जिसे हम नामकरण संस्कार कहते हैं। वहीं बच्चे के द्वारा ये संस्कार उसके जन्म नक्षत्र और जन्म तिथि को ध्यान में रखकर संपन्न करना नामकरण मुहूर्त कहलाता है।

कैसे करें नामकरण संस्कार 2021 के शुभ मुहूर्त की गणना?

नामकरण संस्कार के शुभ मुहूर्त की गणना के लिए, आप किसी ज्योतिषाचार्य या किसी विशेषज्ञ पुरोहित की मदद ले सकते हैं। बच्चे के नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त निकालते समय पंडित हिन्दू पंचांग की मदद लेते है, जिसमें वो बच्चे की जन्म कुंडली का सही से अध्ययन कर उसके ग्रह-नक्षत्रों को समझते हुए ही उसका नाम रखते हैं।

हिन्दू धर्म में इस संस्कार को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है क्योंकि इससे न केवल शिशु को सामाजिक लाभ मिलता है बल्कि उसे बड़े होने के बाद अपने जीवन में भी बहुत से लाभ प्राप्त होते हैं। मान्यता अनुसार नामकरण संस्कार के द्वारा बालक को मानसिक और शारीरिक विकास में मदद मिलती है। जिससे उसकी बुद्धि और पराक्रम में भी वृद्धि होती है। नामकरण संस्कार बालक को उसकी पहचान देता है, जो हर व्यक्ति के जीवन में बेहद अहम होती है। लेकिन इस दौरान भी हर माता-पिता को कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।

नामकरण शुभ मुहूर्त 2021 - शुभ तिथि और शुभ नक्षत्र

  • नामकरण संस्कार केवल और केवल शुभ मुहूर्त अनुसार ही शिशु की ग्रह दशा और भविष्य फल को समझते हुए किया जाना चाहिए।
  • सनातन धर्म की मान्यता अनुसार, हर माता-पिता को अपने शिशु के जन्म के 11वें या 12वें दिन ही उसका नामकरण संस्कार संपन्न कर लेना चाहिए।
  • पंचांग की माने तो, ये संस्कार सूतक के तुरंत बाद ही संपन्न होना चाहिए।
  • जबकि पंचांग की तिथि को देखें तो, चतुर्थी, नवमी, चतुर्दशी और अमावस्या तिथि को यह संस्कार करना वर्जित माना जाता है।
  • इसके अलावा किसी भी सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन नामकरण संस्कार के लिए ज्योतिष में सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
  • वहीं नक्षत्रों को देखें तो, अश्वनी, शतभिषा, स्वाति, चित्रा, रेवती, हस्त, पुष्य, रोहिणी, मृगशिरा और अनुराधा, उत्तराषाढ़ा, उत्तराफ़ाल्गुनी, उत्तराभाद्रपद, श्रवण नक्षत्रों में बच्चे का नामकरण संस्कार करना बेहद उत्तम रहता है।
  • शास्त्रों अनुसार, नामकरण संस्कार में बच्चे के दो नाम रखे जाते हैं, जिसमें से पहला उसका गुप्त नाम होता है और दूसरा प्रचलित नाम, जिससे वो दुनिया में जाना जाता है।

नामकरण संस्कार 2021 को संपन्न करते हुए ज़रूर बरतें ये सावधानियां

  • नामकरण संस्कार करते हुए, केवल पवित्र या स्वच्छ स्थान का प्रयोग करें। संभव हो तो इसे अपने घर पर ही कराए, परन्तु ऐसा न होने पर किसी धार्मिक स्थल या मंदिर में ही इस संस्कार को किया जाना शुभ रहता है।
  • इस दौरान मात-पिता और शिशु को नए वस्त्र पहनने चाहिए और आयोजन में केवल करीबियों को ही आमंत्रित करना चाहिए।
  • पुरोहित की मदद से शिशु का नाम उसकी राशि के अनुसार ही रखना उचित होता है। अन्यथा भविष्य में बच्चे को हानि होने की संभावना अधिक रहती है।
  • नामकरण संस्कार वाले दिन, घर के किसी भी सदस्य को भूल से भी मीट, मछली, अंडे, शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • नामकरण संस्कार वाले दिन शिशु का हाथ लगाते हुए अनाज, वस्त्र, फल, मिठाई आदि वस्तुएँ ज़रूरतमंद लोगों को दान करें।
  • समारोह वाले दिन बालक के माता-पिता को भूलकर भी बाल नहीं कटवाने चाहिए।
  • इस दिन शिशु को घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद ज़रूर दिलवाएँ।

हम आशा करते है कि नामकरण मुहूर्त 2021 पर हमारे द्वारा लिखा गया ये लेख, आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। हम आपके मंगल भविष्य की कामना करते हैं।

More from the section: Horoscope