राहु गोचर 2020: राहु का राशि परिवर्तन

Author: -- | Last Updated: Wed 23 Jan 2019 9:32:33 AM

अक्सर लोग राहु का नाम सुनकर ही कांप जाते हैं। उन्हें लगता है कि यदि उन पर राहु का प्रभाव तो जीवन में सब अमंगल ही अमंगल होगा और बनते काम बिगड़ने लगेंगे। जबकि ऐसा नहीं है। राहु सिर्फ बुरा ही नहीं अच्छा प्रभाव भी देता है। एक बार यदि राहु आप पर मेहरबान हो जाए तो धन वर्षा होने के साथ ही इंसान काफी तरक्की भी करता है। वहीं राहु की स्थिति अगर आपकी कुंडली में खराब हो तो आपको मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। साल 2020 के शुरुआती महीनों में राहु मिथुन राशि में स्थित रहेगा और 23 सितंबर 2020 के बाद अपनी स्थिति बदलेगा। 23 सितंबर 2020 को राहु मिथुन से वृषभ राशि में संचार करेंगे। आज हम आपको 2020 का राशिफल बता रहे हैं। जिसके चलते यह पता चलते कि साल 2020 में राहु का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष

  • राहु का गोचर मेष राशि से तीसरे भाव में यानि मिथुन राशि में रहेगा।
  • राहु का तीसरे भाव में रहना बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • राहु की कृपा से इस साल आप काफी ऊर्जावान होंगे और अपने दम पर कई काम कर लेंगे।
  • आर्थिक स्थिति से भी आप खुद को काफी मजबूत महसूस करेंगे।
  • मेष राशि के वो जातक जो खेल के क्षेत्रों से जुड़े हैं उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कोई बड़ा मंच मिल सकता है या कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी।
  • शादीशुदा लोगों के जीवन में खटास आ सकती है।
  • इसलिए जरूरी होगा कि शुरुआत से अपने रिश्ते को ग़लतफ़हमी का शिकार न होने दें।

वृषभ

  • वृषभ राशि से राहु का गोचर धन भाव यानि दूसरे भाव में रहेगा।
  • आर्थिक मामलों में इस साल आपको काफी सतर्क होने की जरूरत है।
  • अपनी कटु वाणी के चलते परिवार के सदस्यों के साथ खटपट हो सकती है।
  • कार्यक्षेत्र में अपने अहम को हावी न होने दें और आॅफिस की गपशप से दूर रहें।
  • सितंबर के बाद राहु आपकी ही राशि में गोचर होगा जिसके चलते आपको ग़लतफ़हमियाँ हो सकती हैं।
  • इस दौरान आॅफिस और घर की कलह के चलते आप तनाव का शिकार हो सकते हैं।

मिथुन

  • राहु के प्रभाव के चलते आपको साल 2020 में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • वर्ष के शुरुआती कुछ महीनों में ही आपका कोई अपना आपका लाभ दिखाकर आपसे पैसे हड़प सकता है, इसलिए सावधान रहें।
  • काम का भार अधिक न लें अन्यथा आप तनाव की चपेट में आ जाएंगे।
  • बिज़नेस वालों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
  • पैसों के लेन देने से सावधान रहें।
  • इस साल आप कई छोटी मोटी यात्राएं करेंगे।
  • अपने घर में किसी मांगलिक कार्य को संपन्न कराएँगे।
  • सिंतबर—अक्टूबर के बाद का समय आपके लिए बहुत शुभ है।

कर्क

  • बारहवें भाव में राहु के गोचर होने से आप तनाव का शिकार होंगे।
  • इसके अलावा भी कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान करेंगी।
  • राहु का मिथुन राशि में प्रवेश करने से कर्क राशि के उन जातकों के लिए अच्छा रहेगा जो विदेश जाने का सपना देख रहे हैं।
  • जीवनसाथी के साथ इस साल अच्छा वक्त बीतेगा।
  • अविवाहित लोगों को इस साल अपना प्रेमी मिल सकता है।
  • आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी और जगह जगह उधार दिया हुआ धन वापस आएगा।
  • सितंबर के बाद राहु का ग्यारहवें भाव में गोचर होने से आपको हर तरफ से शुभ समाचार सुनने को ​मिलेंगे।

सिंह

  • 2020 के शुरुआती कुछ महीनों में राहु आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर रहेगा।
  • इस साल आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
  • एक ओर जहां इस साल आपके पास चौतरफा पैसा आएगा, वहीं ख़र्चों में भी काफी वृद्धि होगी।
  • वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
  • जीवनसाथी के साथ क्वॉलिटी वक्त बिताएं।
  • परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
  • साल के मध्य में आप किसी मांगलिक कार्य को संपन्न करा सकते हैं।
  • शिक्षा के क्षेत्र में आप काफी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

कन्या

  • राहु का गोचर कन्या राशि से दशम भाव में चल रहा है।
  • करियर में आपको मुंह की खानी पड़ सकती है।
  • साल के शुरुआत से ही सोच समझकर कदम उठाएं।
  • आॅफिस में आप बहस का शिकार हो सकते हैं।
  • बिना मतलब की गपशप और गॉसिप से दूर रहें।
  • इस साल जीवन साथी आपके लिए हर स्थिति में मददगार साबित होगा।
  • संतान की ओर से दुखद समाचार मिलने की संभावना है।
  • अगस्त महीने के बाद आप परिवार समेत किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
  • अध्यात्म के प्रति आपका खासा रुझान रहेगा।

तुला

  • तुला राशि से नवम भाव में राहु का गोचर रहेगा।
  • यह गोचर साल के शुरुआती कुछ महीनों के लिए तो ठीक है लेकिन साल के मध्य में आपको बहुत बोझ झेलना पड़ेगा।
  • आर्थिक स्थिति भी काफी चरमराई हुई रहेगी।
  • तनाव के चलते परिवार में किसी के साथ बहस हो सकती है।
  • इस साल आपके कई बनते काम रुकेंगे।
  • संतान की ओर से भी आपके जीवन में दिक्कतें आएँगी।
  • हालांकि साल का अंत अच्छा रहेगा।
  • परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक

  • वृश्चिक वालों की राशि में साल 2020 में राहु का स्थान अष्टम भाव में रहेगा।
  • इस साल आपको उस विषय में सफलता मिलेगी जिसको लेकर आप लंबे समय से शोध कर रहे थे।
  • इस साल आप खुद को काफी फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
  • आॅफिस में आपके सीनियर और आपके बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे।
  • बिज़नेस से जुड़े लोगों के लिए यह साल उतना शुभ नहीं है।
  • माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।

धनु

  • साल 2020 में राहु आपकी राशि से सप्तम में रहेगा।
  • इस साल किसी पर भी आँख मूंद कर भरोसा न करें।
  • किसी क़रीबी के साथ पैसों का लेन देन न करें।
  • धोखा मिलने की संभावना है।
  • किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी।
  • यह दोस्त आपकी पारिवारिक स्थिति को सही करने में अहम रोल निभाएगा।
  • वैवाहिक जीवन में राहु की स्थिति की वजह से भ्रम पैदा हो सकता है।
  • बातचीत का सिलसिला जारी रखें और अपनी वाणी पर संयम बरतें।
  • सितंबर से राहु का गोचर धनु राशि से छठे भाव में होगा जिससे आपको शुभ फल मिलेंगे।

मकर

  • वर्ष 2020 की शुरुआत से राहु का गोचर मकर राशि से छठे भाव में रहेगा।
  • इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी।
  • वक्त थोड़े समय के लिए आपकी परीक्षा लेगा लेकिन आप उसे पास कर लेंगे।
  • परिवार में बड़े भाई के साथ विवाद हो सकता है।
  • लेकिन आप अपनी सूझबूझ से इसे जल्दी ही सही कर लेंगे।
  • वैवाहिक जीवन में राहु के कारण परेशानियां और ग़लतफ़हमियां आ सकती हैं।
  • सितंबर के बाद पंचम भाव में राहु का गोचर होने से भ्रम का सा माहौल बना रहेगा।
  • संतान के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है।

कुंभ

  • साल 2020 में कुंभ राशि वालों का राहु पंचम भाव में रहेगा।
  • पारिवारिक जीवन में काफी बाधाएं आने की संभावना हैं।
  • वैवाहिक लोगों के जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से विवाद हो सकता है।
  • इस साल आपको संतान की ओर से अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा।
  • साल के मध्य में हाथ थोड़ा टाइट रहेगा लेकिन साल के अंतिम महीनों में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • शिक्षा के क्षेत्र में इस साल आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मीन

  • इस साल 2020 में आपकी राशि से चतुर्थ भाव में यानि मिथुन राशि में राहु का गोचर बना हुआ है।
  • जिसके चलते माता पिता के साथ इस साल अनबन हो सकती है।
  • आॅफिस के काम के दबाव के चलते आप मानसिक रोगों का शिकार हो सकते हैं।
  • पैसों की कमी नहीं होगी लेकिन ख़र्चों में भी काफी वृद्धि होगी।
  • आॅफिस के काम को लेकर छोटी-छोटी यात्राओं पर जाने का योग बना हुआ है।
  • नये काम की शुरुआत के लिए साल के अंतिम तीन महीने बेहद अनुकूल हैं।
More from the section: Yearly