Author: Vijay Pathak | Last Updated: Mon 3 Nov 2025 10:52:22 AM
सिंह 2026 राशिफल : यह आर्टिकल एस्ट्रोकैंप द्वारा विशेष रूप से आपके लिए तैयार किया गया है जिससे आपको यह जानने का मौका मिलेगा कि वर्ष 2026 के दौरान सिंह राशि के जातकों के जीवन में किस तरह की खुशियां दस्तक देने वाली हैं और किन चुनौतियों का सामना करने के लिए आपको तैयार रहना चाहिए।
सिंह राशि के जातकों के जीवन में 2026 की सटीक भविष्यवाणी आपको इस आर्टिकल में पढ़ने को मिलेगी। यह भविष्यफल पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष की गणनाओं पर आधारित है जिसे हमारे विद्वान एवं अनुभवी ज्योतिषीऐस्ट्रोगुरु मृगांकद्वारा विभिन्न ग्रहों के गोचर, ग्रह गणना और सितारों की चाल तथा नक्षत्रों की स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि वर्ष 2026 में सिंह राशि के जातकों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में किस तरह के परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
सिंह 2026 राशिफल (Simh 2026 Rashifal) के अनुसार आपको आपके प्रेम जीवन, वैवाहिक जीवन, करियर, आर्थिक जीवन, स्वास्थ्य और शिक्षा में किस तरीके के परिणाम मिलेंगे, आपका पारिवारिक जीवन किस दिशा में आगे बढ़ेगा, यह सब कुछ विस्तार से बताया गया है। तो चलिए अब जानते हैं कि सिंह 2026 राशिफल (Simh 2026 Rashifal) के अनुसार यह साल सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा साबित होगा।
Click here to read in English: Leo 2026 Horoscope
सिंह राशि के जातकों के आर्थिक जीवन को देखें तो सिंह 2026 राशिफल (Simh 2026 Rashifal) यह भविष्यवाणी करता है कि यह वर्ष आपके लिए आर्थिक तौर से वर्ष की शुरुआत में बहुत बेहतर रहने वाला है क्योंकि बृहस्पति महाराज 2 जून तक आपके एकादश भाव में विराजमान रहेंगे जिसमें 11 मार्च तक वह वक्री अवस्था में और उसके बाद मार्गी अवस्था में आ जाएंगे।
इसके अतिरिक्त वर्ष की शुरुआत में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र पंचम भाव में बैठकर आपके एकादश भाव को देखेंगे। इन सभी ग्रह स्थितियों के आधार पर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती चली जाएगी। आपको ग्रहों का साथ मिलेगा और आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, अष्टम भाव में विराजमान शनि महाराज कुछ न कुछ खर्च लगाए रखेंगे।
2 जून से 31 अक्टूबर के बीच बृहस्पति भी द्वादश भाव में चले जाएंगे जिससे अच्छे और शुभ कामों पर खर्च होने के योग बनेंगे। यह सभी ग्रह स्थितियां आर्थिक तौर पर दबाव बढ़ाएंगी इसलिए आपको अपना एक सही बजट बनाकर धन का सदुपयोग करने पर ध्यान देना चाहिए। यदि आप वर्ष की शुरुआत से ही सही धन प्रबंधन करके चलेंगे तो पूरे वर्ष धन की कोई कमी नहीं होगी। वर्ष की शुरुआत से ही शेयर बाजार में निवेश करना भी आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष शुरुआत में पेट से जुड़ी समस्याएं लेकर आ सकता है। वर्ष की शुरुआत में पंचम भाव पर छह ग्रहों का प्रभाव आपको पेट से जुड़ी समस्याएं दे सकता है। सिंह 2026 राशिफल (Simh 2026 Rashifal) के अनुसार आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। यदि आप ऐसा नहीं करते और अपना ध्यान नहीं रखते तथा बाहर का भोजन, ज्यादा बासी भोजन या फिर ज्यादा तला और भुना भोजन करते हैं तो यकीन मानिए कि इस साल आपका पेट आपको बार-बार परेशान करेगा।
वसा जनित समस्याएं आपका मोटापा बढ़ा सकती हैं। पेट में संक्रमण होने की स्थिति भी बन सकती है। शनि के अष्टम भाव में होने से और वर्ष के मध्य में बृहस्पति महाराज के द्वादश भाव में बैठकर छठे और आठवें भाव से संबंध बनाने के कारण पेट से जुड़े रोगों में बढ़ोतरी हो सकती है इसलिए आपको विशेष रूप से जून से अक्टूबर के अंत तक अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी।
अप्रैल से जून और अक्टूबर से दिसंबर का समय स्वास्थ्य समस्याओं में कमी लेकर आएगा और पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली
सिंह 2026 राशिफल (Simh 2026 Rashifal) के अनुसार यदि आपके करियर की बात करें तो अष्टम भाव में बैठे शनि महाराज पूरे वर्ष आपके दशम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिससे काम का दबाव आपके ऊपर स्पष्ट रूप से रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को भरपूर मेहनत करनी चाहिए।
हालांकि, बृहस्पति के वर्ष की शुरुआत से मध्य तक एकादश भाव में रहने से वरिष्ठ अधिकारियों से आपको लाभ मिलेगा। उनसे आपके संबंध सुधरेंगे और आप उनकी प्रशंसा के पात्र बनेंगे जिससे वर्ष के मध्य में आपको पदोन्नति मिल सकती है। हालांकि, इसके लिए आपको स्वयं को साबित भी करना होगा।
यदि आप एक व्यावसाय करने वाले जातक हैं तो वर्ष की शुरुआत से लेकर 5 दिसंबर तक राहु महाराज आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे और सप्तम भाव के स्वामी शनि महाराज पूरे वर्ष अष्टम भाव में विराजमान रहने वाले हैं। इससे व्यापार में उतार-चढ़ाव और बहुत ज्यादा तेजी से देखने को मिलेगी। आप जो भी निर्णय लें, वह जल्दबाजी में न लें और किसी विषय विशेषज्ञ व अत्यंत अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर काम करेंगे तो व्यापार में अच्छी वृद्धि देखने को मिल सकती है।
31 अक्टूबर से बृहस्पति आपकी राशि में प्रवेश करके वहां से आपके सप्तम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिससे व्यापार में वृद्धि होने के योग बनेंगे और व्यवसाय में उन्नति होगी।
सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए देखें तो वर्ष की शुरुआत आपके लिए थोड़ी कमजोर रह सकती है क्योंकि बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल आपके चतुर्थ भाव में होंगे तथा अष्टम भाव में बैठे शनि की उन पर दृष्टि होगी जिससे शिक्षा में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आपका ध्यान बार-बार भटकेगा और पढ़ाई से आप विमुख हो सकते हैं जिससे शिक्षा में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, बृहस्पति वर्ष के मध्य तक आपके पंचम भाव को देखेंगे जिससे आपके अंदर पढ़ने का जज्बा बना रहेगा और आप लगातार प्रयास भी करेंगे कि अपनी पढ़ाई को जारी रखें।
सिंह 2026 राशिफल (Simh 2026 Rashifal) के अनुसार यदि आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं तो दम लगाकर मेहनत करें। इस वर्ष आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को इस वर्ष चुनौतियां तो मिलेंगी लेकिन उन चुनौतियों को पार करते हुए सफलता का मार्ग भी आपको प्राप्त हो जाएगा लेकिन कोई भी रास्ता बिना मेहनत के नहीं मिलेगा इसलिए आपको अन्य साथियों से आगे बढ़कर मेहनत करने पर अच्छे फल मिलेंगे।
यदि आप विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं तो वर्ष के मध्य में आपको सफलता मिलने की स्थिति बन सकती है इसलिए इस दिशा में अपनी तरफ से प्रयास सही समय पर जरूर करें।
सिंह 2026 राशिफल (Simh 2026 Rashifal) के अनुसार वर्ष 2026 आपके पारिवारिक जीवन के लिए सामान्य रहने की संभावना है। बृहस्पति महाराज की दृष्टि वर्ष के शुरुआत से लेकर मध्य तक आपके तीसरे भाव पर रहेगी जिससे भाई-बहनों से संबंध मजबूत रहेंगे, रिश्ते में प्रेम रहेगा और हर कार्य में वे आपकी सहायता करेंगे। शनि महाराज की दृष्टि आपके दूसरे भाव पर पूरे वर्ष बनी रहेगी। इससे कुटुंब के लोगों में सामान्य रूप से प्रेम बना रहेगा लेकिन कोई किसी की बात तभी तक सुनेगा, जब तक कि उसका कोई नुकसान उसे नहीं दिखाई दे रहा हो।
31 अक्टूबर से बृहस्पति महाराज के आपकी राशि में प्रवेश करने के बाद आप कुछ धार्मिक हो जाएंगे। घर में शुभ कार्य संपादित करेंगे जिससे घर का माहौल सकारात्मक रूप से प्रभावित होगा। हालांकि, इस वर्ष पिताजी को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं इसलिए आपको उनका ध्यान रखना होगा।
माताजी का स्वास्थ्य वर्ष की शुरुआत में कमजोर रहने की संभावना है लेकिन वर्ष के मध्य के बाद उनके स्वास्थ्य में अच्छा सुधार देखने की उम्मीद की जा सकती है। इस वर्ष आपके घर कोई नई गाड़ी आने के योग बनेंगे। वर्ष के मध्य में कोई शुभ कार्य या पूजा पाठ भी संपन्न हो सकती है। किसी संतान के जन्म के कारण भी परिवार में खुशी आने के योग बन सकते हैं।
सिंह 2026 राशिफल (Simh 2026 Rashifal) के अनुसार यदि आपके वैवाहिक जीवन पर दृष्टि डाली जाए तो यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। हर पल चुनौती से भरा होगा। कभी आपको प्यार देखने को मिलेगा और कभी समस्या क्योंकि राहु पूरे वर्ष यानी कि लगभग 5 दिसंबर तक आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे और सप्तम के स्वामी शनि महाराज आपके अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे।
ससुराल के लोगों से मुलाकात होती रहेगी लेकिन कुछ बातों को लेकर उनसे विरोधाभास रहेगा। राहु की सप्तम भाव में उपस्थिति जीवनसाथी को थोड़ा निरंकुश सा बनाएगी और आपकी राशि में केतु की उपस्थिति शक करने की स्थिति उत्पन्न कर सकती है। इससे आप दोनों के बीच गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है जो किसी भी रिश्ते के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे में आपके रिश्ते में टकराव बढ़ सकता है और आप एक-दूसरे के प्रति गलतफहमियों से भर सकते हैं। इसे दूर करने में बृहस्पति महाराज वर्ष के मध्य तक आपकी मदद करेंगे।
जून की शुरुआत से अक्टूबर के अंत तक बृहस्पति के द्वादश भाव में जाने से आपके रिश्ते में परेशानियां बढ़ सकती हैं। हालांकि, अक्टूबर के अंत में जब बृहस्पति आपकी राशि में आकर सप्तम भाव को देखेंगे, तब इन चुनौतियों में कमी लेकर आएंगे और आपसी समन्वय को बढ़ाएंगे जिससे आपका रिश्ता फिर से ठीक हो जाएगा।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह 2026 राशिफल (Simh 2026 Rashifal) यह भविष्यवाणी करता है कि वर्ष की शुरुआत में आपको अपने प्रेम जीवन में बहुत आनंद आएगा। अनेक ग्रहों का प्रभाव आप और आपके प्रियतम के बीच प्रेम बढ़ाएगा। आप एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। आप अपने प्रियतम को अपने परिवार वालों और अपने मित्रों से भी मिलवाने का प्रयास करेंगे। हालांकि, इसके लिए सही मौके की तलाश में रहें, नहीं तो गलत समय पर ऐसा करना आपको समस्या दे सकता है। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य लोगों की रुचि आपके अंदर जग सकती है। ऐसे रिश्तों को दोस्ती तक ही रखें तो बेहतर होगा, नहीं तो यह आपके प्रेम जीवन को मुश्किल में डाल सकता है।
वर्ष की अंतिम तिमाही में आप अपने प्रियतम के साथ खुशी भरे पल बिताएंगे। उनसे अपने प्यार का जी भर कर इजहार करेंगे। आपके विश्वास भरे रिश्ते की पकड़ मजबूत होगी। यदि आप उनसे विवाह करना चाहते हैं तो उसके लिए वर्ष की अंतिम तिमाही उपयुक्त रहेगी। इस दौरान यदि आप विवाह के लिए उनसे कहेंगे तो वह आपकी बात को मना नहीं कर पाएंगे।
अविवाहित जातकों का विवाह वर्ष के अंतिम तिमाही में होने के प्रबल योग बनेंगे। आपको स्वयं पर और अपने रिश्ते पर विश्वास रखना चाहिए।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !
सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं।
वर्ष की शुरुआत में आपको अपने प्रेम जीवन में बहुत आनंद आएगा।
प्रतिदिन श्री सूर्याष्टक का पाठ करें।