पढ़ें वृश्चिक 2023 राशिफल (Vrishchik 2023 Rashifal) और जानिए अपना भविष्य

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Mon 7 Aug 2023 8:07:04 PM

वृश्चिक 2023 राशिफल (Vrishchik 2023 Rashifal): इस आर्टिकल आपको वर्ष 2023 में वृश्चिक राशि के जीवन में आने वाले परिवर्तनों के बारे में सटीक भविष्यवाणियां प्राप्त होंगी। यह राशिफल पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है और हमारे विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और चाल का अच्छे से विश्लेषण कर तैयार किया है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2023 में वृश्चिक राशि के जातकों के आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, प्रेम और वैवाहिक जीवन, शिक्षा तथा स्वास्थ्य में क्या बदलाव आने की संभावना है।


Click here to read in English: Scorpio 2023 Horoscope

अन्य राशियों के बारे में यहां पढ़ें- 2023 राशिफल

वृश्चिक 2023 राशिफल (Vrishchik 2023 Rashifal) के अनुसार, साल की शुरुआत में मंगल वृषभ राशि में स्थित होगा और इसका मिथुन राशि के आठवें भाव में गोचर करना भी आपके लिए अधिक अनुकूल न रहने की आशंका है, विशेष रूप से सेहत के लिहाज से। अप्रैल में होने वाला बृहस्पति का मेष राशि में गोचर भी इसी तरफ इशारा कर रहा है। इसलिए वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर बेहद सावधान रहना होगा क्योंकि उन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि अपच, पेट का इन्फेक्शन, खांसी और मोटापे आदि का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और तनाव से बचने के लिए रूचि के अनुसार शारीरिक गतिविधियां करें, जिससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहे।

करियर की बात करें तो, वृश्चिक 2023 राशिफल (Vrishchik 2023 Rashifal) के अनुसार, यह साल आपके करियर और सामाजिक छवि में परिवर्तन लेकर आएगा। आपको कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अपनी योग्यता और क्षमताओं के दम पर आप उन सभी मुश्किलों से बाहर आने में सफल होंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही आपके संबंध सहकर्मियों के साथ अच्छे बने रहेंगे। जो जातक अपना व्यापार कर रहे हैं, उन्हें इस साल के दौरान काफ़ी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है, जिसके चलते आप अपने व्यापार को बढ़ाने के बारे में भी सोचेंगे। हालांकि, इसके लिए आप लोन ले सकते हैं। यह साल उनके लिए भी उपयुक्त होगा जो अपने नए व्यापार की शुरूआत करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें बिज़नेस में धन लगाने के लिए निवेशक मिल सकते हैं।

जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कैसा होगा वृश्चिक राशिफल 2024

प्रेम जीवन की बात करें तो, वृश्चिक 2023 राशिफल (Vrishchik 2023 Rashifal) के अनुसार, यह साल आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा साबित हो सकता है। कभी स्थिति सामान्य होगी तो कभी मुश्किलों से भरी, विशेष रूप से जुलाई के महीने में जब आपके लग्न भाव के स्वामी मंगल और आपके सातवें भाव के स्वामी शुक्र सिंह राशि में दसवें भाव में युति करेंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए संकेत मिल रहे हैं कि वे अपने कार्यस्थल पर किसी के साथ प्यार में पड़ सकते हैं। जो जातक पहले से रिलेशनशिप में हैं, वे अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन तालमेल और आपसी समझ शेयर करेंगे। साथ ही इस साल अपने साथी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि अपने प्रिय के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। उपाय स्वरूप सुझाव दिया जाता है कि प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का जाप करें।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

वर्ष 2023 में कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक जीवन?

वृश्चिक 2023 राशिफल (Vrishchik 2023 Rashifal) के अनुसार, इस साल अप्रैल में जब बृहस्पति आपके छठे भाव में गोचर करेंगे, उस समय आपके ऊपर कर्ज़ और लोन का भार बढ़ने की आशंका है। हालांकि आप यह कर्ज़ किसी अच्छे काम के लिए लेंगे जैसे कि बिज़नेस बढ़ाने या फिर प्रॉपर्टी खरीदने के लिए। छठे भाव में राहु पहले से विराजमान होंगे, इसलिए आपको लोन लेने से पहले सावधान रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा अनजाने में हानि होने और खर्चों में वृद्धि होने आशंका है।

वर्ष 2023 में आप नई-नई चीज़ों को सीखने का प्रयास करेंगे, जो आय के प्रवाह को सुगम बनाते हुए बचत करने में आपको सक्षम बनाएगी। विदेशी निवेश जैसे बिटकॉइन और विदेशी शेयर मार्केट आदि में निवेश करना इस साल थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। एक गलत कदम आपकी आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ सकता है। इसलिए वृश्चिक 2023 राशिफल (Vrishchik 2023 Rashifal) आपको सलाह देता है कि निवेश और संपत्ति की खरीद को लेकर आप जो भी निर्णय लें, उनमें सतर्क रहें।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

वर्ष 2023 में कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य?

वृश्चिक 2023 राशिफल (Vrishchik 2023 Rashifal) के अनुसार, साल के शुरू में वृषभ राशि में मंगल स्थित होगा और मिथुन राशि में आठवें भाव में इसकी चाल आपकी सेहत के लिए प्रतिकूल साबित हो सकती है। अप्रैल माह में बृहस्पति का मेष राशि में गोचर भी इस बात को दर्शा रहा है कि वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर बेहद सावधान रहना होगा क्योंकि उन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्याओं जैसे अपच, पेट का इन्फेक्शन, खांसी और मोटापे आदि का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और तनाव से बचने के लिए योग, व्यायाम जैसी शारीरिक गतिविधियां करें, ताकि आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहे।

इस दौरान आपको तला-भुना और बाहर का खाना खाने से भी बचना होगा, वरना इसका असर सेहत पर पड़ सकता है। इसलिए आपको घर का बना खाना और फल-सब्ज़ी आदि का सेवन करने की सलाह दी जाती है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें।

वर्ष 2023 में कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों का करियर?

वृश्चिक 2023 राशिफल (Vrishchik 2023 Rashifal) के अनुसार, इस साल आपके करियर में परिवर्तन आने की संभावना है। आपको कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और योग्यता के बल पर आप इन सभी परेशानियों से बाहर निकलने में सक्षम होंगे। इससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। जो जातक अपना व्यापार कर रहे हैं, उन्हें इस साल के दौरान लाभ होने की संभावना अधिक है, जिसके परिणामस्वरूप आप अपने व्यापार का विस्तार करने के बारे में भी विचार करेंगे। हालांकि इसके लिए आपको लोन पड़ सकता है। जो लोग नए व्यापार की शुरूआत करना चाहते हैं, उनके लिए ये साल अनुकूल है। आपको बिज़नेस में धन लगाने के लिए निवेशक मिल सकते हैं।

अंत में, आपको यही सलाह दी जाती है कि सकारात्मक सोच और नज़रिये वाले लोगों के साथ रहें। साल 2023 के मध्य में कोई भी नया काम लेने से बचें। साथ ही थोड़ा सावधान रहें क्योंकि आपको आगे कई नए अवसर प्राप्त होंगे। साल 2023 के दौरान रियल स्टेट बिज़नेस से जुड़े लोगों को भी काफ़ी मुनाफा होगा।

संतान के करियर की हो रही है टेंशन! अभी आर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

वृश्चिक 2023 राशिफल: शिक्षा

वृश्चिक 2023 राशिफल (Vrishchik 2023 Rashifal) के अनुसार, वृश्चिक राशि के जो छात्र पुलिस या सेना में शामिल होने के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे हैं, उनके लिए यह साल अनुकूल रहेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने वाले छात्र इस साल बुलंदियां हासिल करेंगे। जो छात्र एथलेटिक्स या अन्य गतिविधियों से जुड़े हैं, उनके लिए 2023 फलदायी सिद्ध होगा। बस आपको केवल यह सलाह दी जाती है कि बेकार के कामों में समय बर्बाद करने से अच्छा है कि अपना सारा ध्यान पढ़ाई में केंद्रित करें।

वर्ष 2023 में कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों का पारिवारिक जीवन?

वृश्चिक 2023 राशिफल (Vrishchik 2023 Rashifal) भविष्यवाणी करता है कि यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए औसत रहेगा। आशंका है कि आपके परिवार में किसी बात या मामले को लेकर असंतोष की भावना दिखाई देगी क्योंकि शनि आपके चौथे भाव में मौजूद होंगे। ये परिस्थितियां साल के शुरूआती कुछ दिनों को छोड़कर पूरे वर्ष बनी रहने की संभावना है। सिंह राशि के दसवें भाव के सक्रिय होने के कारण, यह साल करियर के लिहाज़ से अनुकूल रहेगा लेकिन आपको पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। काम के ज्यादा बोझ की वजह से आपको पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखने में परेशानी महसूस हो सकती है। साथ ही आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसके चलते आपको अपने परिवार से दूरी का अनुभव होगा।

वृश्चिक 2023 राशिफल: वैवाहिक जीवन

वृश्चिक 2023 राशिफल (Vrishchik 2023 Rashifal) के अनुसार, वैवाहिक जीवन से जुड़े सभी मसले आपके नियंत्रण में होंगे लेकिन आपको जीवनसाथी के साथ बहस या वाद-विवाद करने से बचना होगा क्योंकि इन मतभेदों और विवादों के कारण रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। साथ ही पार्टनर की सेहत को लेकर भी आपको सावधान रहना होगा। आपको सलाह दी जाती है कि समय-समय पर उनका चेकअप कराएं और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें। जो लोग अपने परिवार का विस्तार करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए साल का दूसरा भाग अनुकूल रहेगा क्योंकि कुंडली में संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं, इसलिए इस समय का फायदा उठाएं।

वृश्चिक 2023 राशिफल: प्रेम जीवन

प्रेम जीवन के लिहाज़ से यह साल आपके लिए औसत रहने की आशंका है। विशेष रूप से जुलाई के महीने में जब आपके लग्न स्वामी मंगल और सातवें भाव के स्वामी शुक्र सिंह राशि में दसवें भाव में युति करेंगे। इस राशि के सिंगल जातक कार्यस्थल पर किसी के साथ प्यार में पड़ सकते हैं। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें अपने रिश्ते में बेहतरीन तालमेल और आपसी समझ देखने को मिलेगी। साथ ही आप अपने साथी के साथ शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और वो आपके लिए कितनी ख़ास है, इस बात का उन्हें एहसास कराएं।

उपाय

  • वृश्चिक राशि के अधिपति देव कार्तिकेय जी और हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही, कार्तिकेय स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • छोटे भाई-बहनों की मदद करें एवं उनकी देखभाल करें।
  • शनिवार को गुड़ से बनी मिठाई गरीबों में दान करें।
  • लाल रंग के रुमाल अपनी जेब में रखें।
  • प्रतिदिन सुबह उठते ही सबसे पहले शहद का सेवन करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद!

More from the section: Horoscope