वृश्चिक राशिफल 2022: Vrishchik Rashifal 2022 in Hindi

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Wed 5 Jan 2022 11:41:28 PM

वृश्चिक राशिफल 2022 (Vrishchik Rashifal 2022) को समझें तो, आने वाला नया साल वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि संकेत मिल रहे हैं कि, इस वर्ष 2022 में आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। सालभर कई ग्रहों का आपकी राशि के विभिन्न भावों में होने वाला गोचर, आपको उससे जुड़े कई परिणाम देने वाला है। हम अक्सर ये देखते हैं कि नया साल आते ही हर कोई नव वर्ष से जुड़ी जीवन के विभिन्न क्षेत्रों की भविष्यवाणी जानने के लिए उत्सुक होता है, इसलिए एस्ट्रोकैंप के विद्वान ज्योतिषचार्यों ने ग्रहों-सितारों की गणना कर विशेष आपके लिए तैयार किया है, “वृश्चिक राशिफल 2022”. इसकी मदद से आप जान सकेंगे कि आपके प्रेम संबंधों व वैवाहिक जीवन, करियर व आर्थिक जीवन, पारिवारिक व शिक्षा और स्वास्थ्य जीवन से जुड़ी हर जानकारी। हमारे इस राशिफल विशेष में आपको कुछ महाउपाय भी सुझाए गए है, जिसकी मदद से वृश्चिक राशि के जातक अपने आने वाले कल को और अधिक सफल बना सकेंगे।


भविष्यफल 2022 को समझें तो, ये वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों की सेहत के लिए मिलाजुला रहेगा। विशेष रूप से इस वर्ष गुरु बृहस्पति की आपकी राशि के चतुर्थ भाव में असीम कृपा, आपको अपने सभी पुराने रोगों से निजात दिलाने में मदद करेगी।

अन्य राशियों के बारे में यहां पढ़ें- वृश्चिक राशिफल 2023

अब बात करें आपके आर्थिक जीवन की तो, धन से जुड़े मामलों में आपके लिए ये साल मिश्रित रहने वाला है। खासतौर से शुरूआती भाग में आपके ऋण के छठे भाव के स्वामी आपके धन के दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसके कारण आपको अपने ख़र्चों के प्रति विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। लेकिन इस दौरान भी आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए लगातार प्रयास करते दिखाई देंगे। वहीं करियर में वृश्चिक राशि वालों को सामान्य ही फल प्राप्त होंगे। हालांकि कुछ जातकों को स्थान परिवर्तन होने से, कई मानसिक परेशानियों से भी दो-चार होना पड़ेगा। परंतु यदि आप किसी विदेश से जुड़ी यात्रा पर जाना चाहते थे तो, ये वर्ष उसके लिए अनुकूल रहने वाला है।

पारिवारिक दृष्टि से भी, समय प्रतिकूल रहने की ओर इशारा कर रहा है। इस दौरान आप घर के बड़े-बुजुगों का सहयोग प्राप्त करने और परिवार के सदस्यों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। वहीं यदि आप छात्र हैं तो वृश्चिक राशि की भविष्यवाणी 2022 के अनुसार, आपको शिक्षा के क्षेत्र में शुरुआत में तो आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे, परंतु मध्य समय के बाद आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। क्योंकि इस दौरान आपका ध्यान शिक्षा के प्रति थोड़ा भ्रमित नज़र आएगा।

अब बात करें प्रेम संबंधों की तो, जहाँ प्रेम में पड़े जातकों की लव लाइफ इस वर्ष प्रेम और रोमांस से भरी रहने वाली है। तो वहीं यदि आप शादीशुदा हैं तो, इस वर्ष अपने दांपत्य जीवन में आपको भी सामान्य से बेहतर ही फल मिलने के योग बनेंगे। जिसके परिणामस्वरूप आप दोनों ही अपने साथी व प्रेमी के साथ हसीन पलों का आनंद लेते दिखाई देंगे।

अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट से जानें, वर्षभर कैसा रहेगा शनिदेव को कुंडली में प्रभाव!

Read in English - Scorpio Horoscope 2022

वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन

वृश्चिक राशि के जातकों के आर्थिक जीवन की बात करें तो, धन से जुड़े मामलों में आपको इस वर्ष मिश्रित परिणाम मिलेंगे। विशेष रूप से साल का प्रारंभ आपके खर्चों में वृद्धि लेकर आएगा, क्योंकि आपके छठे भाव के स्वामी इस समय आपके धन भाव में होंगे। जिसके परिणामस्वरूप आप जनवरी से लेकर अप्रैल तक फिजूल के खर्चे करते हुए, अपनी आर्थिक तंगी बढ़ा सकते हैं। हालांकि मार्च माह में बुध का मीन राशि में होने वाला गोचर, आर्थिक जीवन में आपको कुछ सकारात्मकता देने वाला है। क्योंकि इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

इसके बाद मई से, आप अलग-अलग माध्यमों से धन प्राप्त करने में भी सफल होंगे। क्योंकि गुरु बृहस्पति इस समय के दौरान आपकी आय के भाव को दृष्टि करेंगे। ऐसे में यदि आपका धन कही अटका हुआ था तो, आप इस अवधि में उसे भी हासिल कर सकते हैं। वहीं सितंबर के महीने में आपको कुछ गुप्त स्रोतों से भी धन प्राप्ति में सफलता मिलेगी, जिससे आप धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए आर्थिक सहयोग करने से पीछे नहीं रहेंगे। साथ ही इस वर्ष नंबर और दिसंबर माह में जब मंगल देव अपना गोचर आपके विवाह के भाव में करेंगे, तो भी आपको जीवनसाथी से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार स्वास्थ्य

स्वास्थ्य जीवन की बात करें तो, वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार आपको इस वर्ष सेहत से जुड़े मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। क्योंकि इस दौरान शनि और गुरु बृहस्पति का होने वाला स्थान परिवर्तन, आपके स्वास्थ्य के लिए विशेष फलदायी सिद्ध होगा। खासतौर से अप्रैल के मध्य में जहां गुरु बृहस्पति का गोचर, आपको अपने पुराने गंभीर रोगों से निजात दिलाने में मदद करेगा। तो वहीं शनि का गोचर भी होने से, आपकी सेहत में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देगा। जिससे इस कारण आप यदि किसी लंबे समय से चल रही बीमारी से पीड़ित थे तो, उससे मुक्ति मिल सकेगी।

ये अवधि स्वास्थ्य में सुधार लाने के साथ ही, आपको कई पेट संबंधित परेशानी से भी मुक्ति दिलाने वाली है। हालांकि आपको अगस्त से लेकर अक्टूबर के मध्य तक, अपनी मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। क्योंकि आशंका है कि उन्हें स्वास्थ्य कष्ट हो और इससे आपके मानसिक तनाव में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा सितंबर माह से लेकर साल के अंत तक, आप किसी शारीरिक चोट या दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इसलिए खासतौर से वाहन चलाने वाले जातकों को, विशेष सावधानी बरतने की सबसे अधिक आवश्यकता होगी।

वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार करियर

वृश्चिक राशि के करियर को समझे तो, वर्ष 2022 इस राशि के जातकों के लिए समय सामान्य ही रहने वाला है। क्योंकि इस वर्ष छायाग्रह राहु का आपकी राशि के छठे भाव में होने वाला गोचर, आपको कई प्रकार की मानसिक परेशानियां दे सकता है। इसलिए कोशिश करें और खासतौर से अप्रैल से लेकर मई के अंत तक, अपने विचारों और सोच में सकारात्मकता लेकर आएं। इसके बाद मई के अंत से लेकर सितंबर माह तक, आपको अपने कार्यक्षेत्र पर कुछ परिवर्तन दिखाई देंगे। हालांकि ये परिवर्तन आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। वो जातक जो विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं या किसी मल्टी नेशनल कंपनी में कार्यरत हैं , उन्हें सफलता मिलने की संभावना सबसे अधिक है। क्योंकि जहाँ नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग बनेंगे, तो वहीं व्यापारी जातक भी नए संपर्क बनाने में सफल होंगे।

गौरतलब है कि नवंबर तक, आपको अपने करियर को लेकर थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि आपके अप्रत्याशित व आकस्मिकता के अष्टम भाव के स्वामी का गोचर इस समय आपके कार्यक्षेत्र के दशम भाव में होगा। ऐसे में ये अवधि आपको अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी, तब जाकर आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। जिसके कारण यह समय भी आपको अपनी मेहनत के अनुसार ही परिणाम देते हुए, आपके लिए लाभदायक साबित होगा। इसके बाद अक्टूबर से लेकर साल का अंत विशेष तौर पर, आपके लिए सबसे अधिक उत्तम रहने वाला है। क्योंकि इस समय आपको आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे आपको प्रमोशन मिलने के योग बनेंगे। बावजूद इसके आपको इस अवधि में सबसे अधिक अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए शुरुआती समय कुछ परेशानियां लेकर आ रहा है। हालांकि मध्य समय के बाद जब जुलाई माह में सूर्य देव आपकी राशि के नवम भाव में गोचर करेंगे, तब परिस्थितियां काफी बेहतर होंगी। वहीं व्यापारी दृष्टि से देखा जाए तो, यह साल आपके लिए उत्तम ही रहेगा। खासतौर से मई के माध्य से आप अपने व्यापार में, विस्तार के लिए नई योजना बनाने में सफल होंगे।

करियर विकल्प को चुनने में हो रही है समस्या, अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट और पाएं समाधान!

वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार शिक्षा

वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार, शिक्षा में आपको इस वर्ष सामान्य ही परिणाम प्राप्त होंगे। जनवरी से लेकर अप्रैल तक की समय अवधि आपके लिए कुछ बेहतर होगी। हालांकि फिर उसके बाद मई से लेकर सितंबर तक आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि यह समय आपके लिए प्रतिकूल रहेगा, इसलिए इस दौरान आपको पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी, अन्यथा विपरीत परिणाम प्राप्त होने से आपको परेशानी हो सकती है।

उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले जातकों के लिए भी, समय थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। ऐसे में अपनी मेहनत जारी रखते हुए, अपने शिक्षकों व गुरुओं की मदद लें। यदि आप प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो, मई से लेकर अक्टूबर तक का समय आपके लिए अत्यंत उत्तम रहेगा। क्योंकि इस समय आपके पंचम भाव के स्वामी की उपस्थिति, अपने ही भाव में होगी। जिसके कारण आपको सफलता मिलने के पूर्ण योग बनते दिखाई देंगे। इसके अलावा माध्यमिक स्तरीय छात्रों के लिए सितंबर के बाद का समय, अपार सफलता की ओर इशारा कर रहा है। इस समय आप अच्छे अंक प्राप्त कर सफलता की सीढ़ी चढ़ते दिखाई देंगे। साथ ही अप्रैल 2022 के अंतिम चरण में शनि का कुंभ राशि में गोचर होगा, जिसके परिणामस्वरूप साल के अंतिम चरण में खासतौर से अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक, कुछ छात्रों के स्थान परिवर्तन होने के योग भी बनने वाले हैं।

वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार पारिवारिक जीवन

वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार पारिवारिक जीवन को समझें तो, उसमें इस वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों को सामान्य से कम अनुकूल फल मिलेंगे। खासतौर से साल की शुरुआत यानी कि जनवरी माह से अप्रैल तक, आपको पारिवारिक जीवन में प्रतिकूल फल मिलने के योग बन रहे हैं। क्योंकि इस दौरान आपके मातृपक्ष के भाव में कई ग्रहों की युति होगी, जिसके परिणामस्वरूप आपके घर-परिवार में अशांति का वातावरण होने से, आपको परेशानी हो सकती है। हालांकि इसके बाद अप्रैल से, परिस्थितियों में कुछ सुधार आएगा। क्योंकि आपके घरेलू खुशियों और मां के चतुर्थ भाव के स्वामी का इस समय अपने ही भाव में उपस्थित होना, आपको सबसे अधिक अपनी मां का सहयोग प्राप्त करने में मदद करेगा।

इसके बाद जून से लेकर सितंबर तक, मंगल ग्रह का स्थान परिवर्तन होने से आपका पारिवारिक जीवन भी प्रभावित होगा और इसके कारण आप अपने परिवार को एकजुट करने में पूर्ण रूप से सफल होंगे। वहीं इस समय आपको अपने बड़े-बुजुर्गों से, ज़रूरी सहयोग व आशीर्वाद मिलने में भी सफलता मिलेगी। सितंबर के मध्य समय के दौरान, कर्मफल दाता शनि का आपके तृतीय भाव में विराजमान होना, आपके छोटे भाई-बहनों के लिए कुछ वाद-विवाद की स्थितियां उत्पन्न करेगा। ऐसे में आपको उनसे बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए, मर्यादा आचरण बरतने की सलाह दी जाती है।

बृहत् कुंडली से जानें कैसी रहेगी आपकी कुंडली में ग्रहों-नक्षत्रों की दशा!

वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार वैवाहिक जीवन

वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार, वृश्चिक राशि के विवाहित जातकों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान आप पूर्व की चल रही हर गलतफहमी और विवाद को दूर करते हुए, उससे निजात पा सकेंगे। क्योंकि लाल ग्रह मंगल इस समय आपके प्रेम के पंचम भाव को दृष्टि करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में विश्वास और प्रेम की बढ़ोतरी होने की संभावना बनेगी। खासतौर से साल की शुरुआत का समय, आपके दांपत्य जीवन के लिए सबसे अधिक उत्तम रहेगी। फिर इसके बाद अप्रैल के अंतिम चरण में, शनि देव का कुंभ राशि में होने वाला गोचर आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। इस दौरान आपका अपने जीवनसाथी से किसी कारणवश मन-मुटाव संभव है। शनि के प्रभाव के कारण ही आप छोटी-छोटी बातों को लेकर, आपस में विवाद करते दिखाई देंगे। ऐसे में आपको एक-दूसरे पर विश्वास दिखाते हुए, हर विवाद को साथ मिलकर सुलझाने की आपको सलाह दी जाती है।

इसके बाद सितंबर से लेकर नवंबर माह के अंतिम चरण तक, आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले से मुक्ति मिलेगी। क्योंकि आपके छठे भाव के स्वामी इस समय बेहद मजबूत स्थिति में होंगे, जिससे आपके लिए सफलता मिलने के प्रबल योग बनते दिखाई देंगे। इसका सकारात्मक असर सीधे तौर पर आपके दांपत्य जीवन पर पड़ेगा और आप अपने साथी के साथ जिंदगी का खुलकर आनंद लेते दिखाई देंगे। यदि आप सिंगल है, लेकिन विवाह योग्य हैं तो सितंबर से लेकर साल का अंत आपके लिए सबसे अधिक शुभ रहेगा। क्योंकि ये वो समय होगा जब आपको इच्छा अनुसार साथी मिलने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार प्रेम जीवन

प्रेम राशिफल 2022 के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस साल अपने प्रेम जीवन में अनुकूलता प्राप्त होगी। क्योंकि ये समय प्रेम में पड़े जातकों के जीवन में प्रेम और रोमांस की वृद्धि लेकर आ रहा है। हालांकि साल का शुरुआती भाग यानी जनवरी से लेकर फरवरी माह के अंतिम चरण तक, आपको थोड़ा सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है। क्योंकि इस दौरान आपके प्रेम संबंधों के पंचम भाव पर शनि देव का प्रभाव, किसी कारणवश आपका अपने प्रियतम से विचारों का मतभेद होने का कारण बनेगा।

परंतु मार्च के मध्य से लेकर सितंबर तक आप दोनों अपने प्रेम के इस रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए, एक दूसरे पर विश्वास दिखाते नजर आएंगे। जिससे आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा, साथ ही इस दौरान आपको एक-दूसरे को समझने का बेहतर अवसर भी मिलेगा। वो जातक जो अपने जीवन में सच्चे प्रेम की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए भी सितंबर से नवंबर तक की समय अवधि विशेष उत्तम रहने वाली है। क्योंकि इस दौरान गुरु बृहस्पति की असीम कृपा से आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना अधिक है। इसके अलावा साल के अंतिम दो महीनों में यानी नवंबर, दिसंबर में, कुछ जातक अपने प्रेमी के साथ प्रेम विवाह में बंधने का फैसला भी ले सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल 2022 के अनुसार ज्योतिषीय उपाय

  1. नियमित रूप से हर मंगलवार व शनिवार के दिन, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

  2. पारिवारिक समृद्धि के लिए, घर पर सुन्दरकाण्ड का पाठ करवाएं।

  3. स्वास्थ्य जीवन में सकारात्मकता पाने के लिए, आपको नियमित रूप से मंगल ग्रह के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।

  4. कार्यक्षेत्र में तरक्की हेतु, मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़-चना खिलाना भी, आपके लिए उत्तम रहने वाला है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

More from the section: Horoscope