कर्क राशि के जातक सामान्य कद-काठी के होते हैं और इनका चेहरा गोलाकार व सुंदर होता है। इस राशि के जातक स्वभाव से संवेदनशील और भावुक होते हैं। ये लोग तीव्र बुद्धि, अच्छी याददाश्त और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। कर्क राशि के लोगों का ध्यान हमेशा अपने परिवार और बच्चों पर रहता है। इस राशि के जातक ज्यादातर समय अपने प्रियजनों के साथ बिताना पसंद करते हैं।
जानें कर्क राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन:
Saturday, May 18, 2024
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। टीवी पर फ़िल्म देखना और अपने नज़दीकी लोगों के साथ गप्पें मारना - इससे बेहतर और क्या हो सकता है? अगर आप थोड़ी कोशिश करें तो आपका दिन कुछ इसी तरह गुज़रेगा।
कर्क राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – कर्क राशिफल 2023
अपनी राशि चुनें:
Get your personalised horoscope based on your sign.