कुंभ राशि के जातकों में मानवीय गुण होते हैं। ये लोग उदारवादी और शुभचिंतक होते हैं। ये लोग अपने लक्ष्य के प्रति बेहद ईमानदार रहते हैं। क्रांतिकारी सोच और उदारवादी व्यक्तित्व इन लोगों की खास पहचान है। इस राशि के कुछ लोग एकांत और ध्यान में रहना अधिक पसंद करते हैं। कभी-कभी क्रोधित हो जाने पर इस राशि के लोग हिंसक हो जाते हैं।
अब जानें कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का राशिफल:
Saturday, May 18, 2024
गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय ख़ासा ख़याल रखने की ज़रूरत है। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुक्सान हो सकता है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं। यात्रा पर किसी हसीन अजनबी से मुलाकात आपको अच्छे अनुभव करा सकती है।
कुम्भ राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – कुम्भ राशिफल 2023
अपनी राशि चुनें:
Get your personalised horoscope based on your sign.