Author: AstroGuru Mrugank | Last Updated: Mon 18 Nov 2024 8:31:29 PM
2025 विद्यारंभ मुहूर्त: विद्यारंभ मुहूर्त का संबंध उस शुभ समय से है जिसमें बच्चे की शिक्षा की शुरुआत की जाती है। भारत एवं सनातन धर्म में इस संस्कार को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति एवं शुभ योगों को ध्यान में रखकर विद्यारंभ का मुहूर्त निकाला जाता है। शुभ मुहूर्त में बच्चे की शिक्षा शुरू करवाने का यही उद्देश्य है कि बच्चे के लिए शिक्षा और सफलता के मार्ग में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

एस्ट्रोकैंप के इस विशेष आर्टिकल में हम आपको साल 2025 में विद्यारंभ संस्कार की सबसे शुभ तिथियों और मुहूर्त से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। साथ ही, हम आपको विद्यारंभ संस्कार के महत्व, रीति-रिवाज़ और विद्यारंभ मुहूर्त की गणना करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आदि से भी अवगत कराएंगे।
2025 विद्यारंभ मुहूर्त में बच्चे की शिक्षा शुरू करवाने से उसके बौद्धिक विकास में मदद मिलती है। इसके साथ ही बच्चे को भविष्य में अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के असीम अवसर भी प्राप्त होते हैं। विद्यारंभ करने के लिए शुभ मुहूर्त में ज्योतिषी या पंडित जी भगवान गणेश और मां सरस्तवी के सामने बच्चे और उसके माता-पिता को बुलाकर पूजन करते हैं और बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। सनातन धर्म के अनुसार इस संस्कार के बाद ही बच्चा पढ़ना-लिखना शुरू करता है।
भारत के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग संस्कृतियों के लोग अपनी परंपरा के अनुसार अलग-अलग तरीके से विद्यारंभ संस्कार संपन्न करते हैं। बच्चे की कुंडली देखने के बाद ज्योतिषी 2025 विद्यारंभ मुहूर्त तय करते हैं।
तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि साल 2025 में विद्यारंभ संस्कार के लिए किन तिथियों पर शुभ मुहूर्त हैं।
Read in English: 2025 Vidyarambh Muhurat
|
तारीख |
समय |
नक्षत्र |
|
15 जनवरी |
प्रात: 07:15 से प्रात: 10:20 |
पुष्य |
|
20 जनवरी |
प्रात: 07:15 से प्रात: 09:55 |
हस्त |
|
तारीख |
समय |
नक्षत्र |
|
03 फरवरी |
प्रात: 07:10 से शाम 06:10 तक |
रेवती |
|
09 फरवरी |
दोपहर के 12:00 बजे से शाम के 06:15 तक |
आर्द्रा |
|
19 फरवरी |
प्रात: 06:59 से प्रात: 07:25 तक |
स्वाति |
|
तारीख |
समय |
नक्षत्र |
|
02 मार्च |
प्रात: 09:00 से शाम 06:25 तक |
रेवती |
|
03 मार्च |
शाम 06:00 बजे से 06:28 तक |
अश्विनी |
|
09 मार्च |
प्रात: 06:47 से शाम 06:30 तक |
पुनर्वसु |
|
10 मार्च |
प्रात: 07:47 से दोपहर 01:50 तक |
पुष्य |
2025 विद्यारंभ मुहूर्त के अनुसार, अप्रैल के महीने में विद्यारंभ अनुष्ठान के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। अगर आपको अप्रैल के माह में विद्यारंभ मुहूर्त के बारे में जानना है, तो आप किसी ज्योतिषी से संपर्क कर सकते हैं।
|
तारीख |
समय |
नक्षत्र |
|
01 मई |
दोपहर 02:20 से शाम 06:50 तक |
मृगशिरा |
|
02 मई |
प्रात: 05:58 से शाम 06:50 तक |
आर्द्रा |
|
14 मार्च |
प्रात: 06:35 से 11:45 तक |
अनुराधा |
|
18 मार्च |
शाम 06:58 से 07:01 तक |
उत्तराषाढ़ा |
|
19 मार्च |
प्रात: 05:48 से 06:10 तक |
श्रवण |
|
23 मई |
शाम 04:10 से 07:00 बजे तक |
उत्तरा भाद्रपद |
|
तारीख |
समय |
नक्षत्र |
|
05 जून |
प्रात: 05:45 से 09:10 तक |
हस्त |
|
06 जून |
प्रात: 10:15 से 03:25 तक |
चित्रा |
|
20 जून |
दोपहर 01:25 से शाम 07:20 तक |
रेवती |
|
26 जून |
प्रात: 09:50 से शाम 07:10 तक |
आर्द्रा |
|
तारीख |
समय |
नक्षत्र |
|
04 जुलाई |
शाम 04:35 से 07:10 तक |
चित्रा |
|
07 जुलाई |
प्रात: 05:50 से शाम 07:10 तक |
अनुराधा |
|
13 जुलाई |
प्रात: 05:55 से 06:50 तक |
श्रवण |
|
25 जुलाई |
प्रात: 09:15 से 11:05 तक |
पुष्य |
2025 विद्यारंभ मुहूर्त के अनुसार, अगस्त के महीने में विद्यारंभ अनुष्ठान के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। अगर आपको अगस्त के माह में विद्यारंभ मुहूर्त के बारे में जानना है, तो आप किसी ज्योतिषी से संपर्क कर सकते हैं।
|
तारीख |
समय |
नक्षत्र |
|
23 सितंबर |
दोपहर 12:39 से 01:15 तक |
हस्त |
|
तारीख |
समय |
नक्षत्र |
|
10 अक्टूबर |
दोपहर 12:15 से 02:33 तक |
कृतिका |
|
तारीख |
समय |
नक्षत्र |
|
21 नवंबर |
प्रात: 08:20 से प्रात: 11:35 तक |
अनुराधा |
|
तारीख |
समय |
नक्षत्र |
|
01 दिसंबर |
प्रात: 09:00 से दोपहर 12:12 तक |
रेवती |
|
05 दिसंबर |
प्रात: 09:00 से 10:30 तक |
रोहिणी |
संतान के करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
वैदिक ज्योतिष में विद्यारंभ संस्कार का अत्यधिक महत्व है। माता-पिता को किसी अच्छे ज्योतिषी या पंडित को अपने बच्चे की कुंडली दिखाकर उसके लिए विद्यारंभ संस्कार का शुभ मूहर्त निकलवाना चाहिए। 2025 विद्यारंभ मुहूर्त जानने के लिए बच्चे की कुंडली के साथ-साथ शुभ तिथि, नक्षत्र, राशि और वार आदि पर भी ध्यान दिया जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि विद्यारंभ मुहूर्त के लिए कौन-कौने से वार, नक्षत्र, राशि और तिथि शुभ माने जाते हैं।
शुभ वार: विद्यारंभ संस्कार के लिए सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार का दिन शुभ रहता है।
शुभ नक्षत्र: ज्योतिषी रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, अश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, अश्विनी, मृगशिरा, उत्तराषाढ़ा, चित्रा, स्वाति, अभिजीत, धनिष्ठा, श्रवण, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और शतभिषा, हस्त, मूल, रेवती और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में विद्यारंभ संस्कार करने की सलाह देते हैं।
शुभ राशि: विद्यारंभ संस्कार के लिए वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, और धनु लग्न शुभ राशियां हैं।
शुभ तिथि: इसके लिए मघा शुक्ल की सप्तमी, फाल्गुन शुक्ल की तृतीया और चैत्र-वैशाख की शुक्ल तृतीया को शुभ माना जाता है।
विद्यारंभ मुहूर्त का चयन करते समय बच्चे की आयु को ध्यान में रखा जाता है। इस मुहूर्त के लिए शुभ तिथि, वार, ग्रह-नक्षत्र और तिथि आदि भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यारंभ संस्कार चर्तुदशी तिथि, अमावस्या, प्रतिपदा, अष्टमी और सूर्य संक्रांति पर नहीं करना चाहिए। बसंत पंचमी को विद्यारंभ संस्कार के लिए शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन शिक्षा की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। यह संस्कार पौष, माष और फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर नहीं करना चाहिए।
परंपरागत रूप से जब बच्चा पांच वर्ष का हो जाता है, जब उसे शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस समय विद्यारंभ संस्कार किया जा सकता है। यदि आप अपने बच्चे की शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति का सफर आरंभ करवाने के लिए विद्यारंभ संस्कार शुभ मुहूर्त में करते हैं, तो इससे बच्चे को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं और उसे देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
इस अवसर पर भगवान गणेश और मां सरस्वती की पूजा की जाती है। भगवान गणेश ज्ञान के प्रतीक हैं और मां सरस्वती को शिक्षा की देवी माना जाता है। यह अनुष्ठान बच्चे के ज्ञान और बुद्धिमत्ता को बढ़ाने के लिए किया जाता है।
क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली
2025 विद्यारंभ मुहूर्त की शुभता एवं फल को बढ़ाने के लिए कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए। आगे बताया जा रहा है कि विद्यारंभ संस्कार के क्या नियम एवं रीतियां हैं।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !
1. विद्यारंभ संस्कार किस उम्र में किया जाता है?
बच्चे के पांच साल के होने पर यह अनुष्ठान किया जाता है।
2. 2025 विद्यारंभ मुहूर्त किस चीज़ से जुड़ा है?
इसमें शिक्षा आरंभ करने के लिए साल 2025 के शुभ मुहूर्तों के बारे में बताया गया है।
3. विद्यारंभ संस्कार में किसकी पूजा होती है?
इसमें भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है।
Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Get your personalised horoscope based on your sign.