नाम के अनुसार गुण मिलान करने के लिए यहाँ दिए गए बॉक्स में अंग्रेजी में अपना तथा अपने प्रिय का नाम भरें और जानें कितने प्रतिशत मिलते हैं आप दोनों के गुण। नाम के अनुसार अपने प्यार को परखिए –
नाम से गुण मिलान, ज्योतिषीय नज़रिए से बेहद महत्वपूर्ण है। हालाँकि अंग्रेज़ी के महान साहित्यकार विलियम्स शेक्सपियर ने नाम की अहमियत को नकार कर ये कहा था कि नाम में क्या रखा है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, नाम का अर्थ केवल यह नहीं है कि वह एक व्यक्ति के लिए उसकी पहचान मात्र हो, बल्कि नाम उसके जीवन का अस्तित्व होता है। क्योंकि जब हम किसी व्यक्ति का नाम लेकर उसे पुकारते हैं तो उसके नाम की ध्वनि भी वातावरण में एक कंपन पैदा करती है। इसी कंपन से एक ऊर्जा का निर्माण होता है।
उदाहरण के लिए इस बात से समझते हैं कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का असली नाम युसूफ़ ख़ान था, लेकिन फिल्मी दुनिया में उन्हें सफलता दिलीप कुमार के नाम से मिली। ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनके बदले नामों ने उन्हें ज़मीन के जगमगाते जुगनुओं से आकाश का चमकता सितारा बना दिया।
नाम से गुण मिलान कीरो पद्धति पर है आधारित
नाम से गुण मिलान, प्रेम, मित्रता, पार्टनरशिप या फिर विवाह के लिए आवश्यक है। क्योंकि जीवन के ये ऐसे पहलू हैं जिनमें दो लोगों के बीच सामंजस्यता और वैचारिक समझदारी बेहद आवश्यक है। इन रिश्तों में एक-दूसरे का साथ मानो ऐसा है जैसे कि दो पहिया वाहन हो। यानि एक पहिया अगर ख़राब हो जाए तो इस रिश्ते का चलना मुश्किल हो जाएगा। एस्ट्रोसेज अंक ज्योतिष की कीरो पद्धति के आधार पर नाम से गुण मिलान करता है।
नाम से गुण मिलान के द्वारा दो पार्टनर के नाम को लेकर उनके गुण को मिलाया जाता है। हालांकि यह कुंडली मिलान से अलग है। क्योंकि इसमें गुण मिलान के लिए दो लोगों (वर और वधु) की कुंडलियों को मिलाकर उनके बीच के गुण मिलाए जाते हैं। कीरो पद्धति में मूलांक, भाग्यांक व नामांक तीनों का उपयोग फलादेश के लिए किया जाता है।
कीरो के अनुसार, व्यक्ति के मूलांक व भाग्यांक को तो बदला नहीं जा सकता है क्योंकि यह प्रकृति प्रदत्त वरदान होता है यानि नीयति ने जो उनके लिए लिख दिया है वह होना तय है। लेकिन नामांक को बदल सकते हैं, नामांक में परिवर्तन कर नाम को शुभ बना सकते हैं। ताकि जीवन भर सकारात्मक प्रभाव मिल सके।
कीरो ने प्रत्येक वर्णों के साथ अंकों का निर्धारण अपने सिद्धांत के आधार पर किया है। कीरो ने अपनी तालिका में 9 अंक का प्रयोग नहीं किया, मात्र 8 अंक तक ही रखा। यहाँ नीचे हम अक्षरों और उनके सामने निर्धारित अंक की सूची दे रहे हैं : -
अग्रेज़ी वर्णमाला के अक्षर और अंकों की सूची
| अक्षर | निर्धारित अंक |
| A, I, J, Q, Y | 1 |
| B, K, R | 2 |
| C, G, L, S | 3 |
| D, M, T | 4 |
| E, H, N, X | 5 |
| U, V, W | 6 |
| O, Z | 7 |
| M, P, F | 8 |
उपरोक्त तालिका में आपने अंग्रेज़ी वर्णमाला के अक्षर समूह और उनके लिए निर्धारित किए गए अंकों को जान लिया है। ऐसे में अब आपको किसी व्यक्ति का नामांक ज्ञात करने में भी कोई कठिनाई नहीं आएगी। उदाहरण के लिए समझिए कि यदि किसी व्यक्ति का नाम का नाम RUSTOM (रुस्तम) है, ऊपर दी गई तालिका के अनुसार,
R - 2यहाँ R के लिए 2, U के लिए 6, S के लिए 3, T के लिए 4, O के लिए 7 और M के लिए 8 अंक निर्धारित है। अब हमें इन अंको का योग करना है। 2+6+3+4+7+8 यहाँ इन अंको का योग 30 है। अब चूंकि अंकों का योग दहाई से ज्यादा है तो ऐसी स्थिति में दहाई अंक को अंको को अलग-अलग करके जोड़ा जाएगा। जैसे 3+0=3 यानि रुस्तम का नामांक तीन हुआ।
अंक शास्त्र या अंक ज्योतिष में नाम का विशेष महत्व है। क्योंकि नामांक के आधार पर न केवल व्यक्ति के स्वभाव बल्कि उसके जीवन का फलादेश भी ज्ञात किया जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, नामांक से किसी व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य के साथ-साथ उसके भूतकाल को भी जाना जा सकता है। इसलिए नाम से गुण मिलान के लिए कीरो पद्धति बेहद कारगर है।
जैसे - अगर प्रेमी का अंक 1 है और प्रेमिका का अंक भी 1 है तो दोनों के बीच समान भावना और प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। इससे उनके बीच टकराव की स्थिति देखने को मिलेगी। यदि इस स्थिति में प्रेमिका का अंक 2 होता है तो दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। जबकि प्रेमी का अंक 1 हो और प्रेमिका का 3 तो प्रेम जीवन सुखद रहता है। यह उनके और उनके रिश्ते के लिए अच्छा होगा।
वहीं इसी स्थिति में यदि प्रेमिका का नामांक 4 हो तो दोनों के बीच बिना किसी कारण विवाद होता रहता है। 5 अंक वाली प्रेमिका के साथ मौखिक रुप से वाद-विवाद होने की सम्भावना रहती है। 6 अंक वाली प्रेमिका 1 अंक के प्रेमी के साथ सुखी प्रेम जीवन का आनंद लेती है। 7 अंक वाली प्रेमिका के साथ 1 अंक के प्रेमी का प्रेम जीवन सुखी होता है। वहीं 1 अंक के प्रेमी और 8 अंक वाली प्रेमिका के बीच प्रेम जीवन में कमी बनी रहती है। जबकि 9 अंक वाली प्रेमिका 1 अंक के प्रेमी के साथ सुखमय प्रेम जीवन का आनंद लेती है। इसी प्रकार आप निम्न तालिका के माध्यम से प्रेमी जोड़े के बीच की अनुकूलता को देख सकते हैं
| अंक | अतिमित्र | मित्र | सम | शत्रु |
| 1 | ------ | 2,3,6,7,9 | 1,8 | 4,5 |
| 2 | 2,6,9 | 1,4,7 | 3,8 | 5 |
| 3 | 6,9 | 1,5 | 2,4,7 | 3,8 |
| 4 | 4,6 | 2,7,8,9 | 3,5 | 1 |
| 5 | ------ | 3 | 4,6,7,8,9 | 1,2,5 |
| 6 | 2,3,4,6,9 | 1 | 5,7,8 | ------ |
| 7 | 7,9 | 1,2,4,6 | 3,5,8 | ------ |
| 8 | ------ | 4,6 | 1,2,5,7,8,9 | 3 |
| 9 | 2,3,6,7,9 | 1,4 | 5,8 | ------ |
नामांक आने के बाद अब बारी आती है नामांक वाले व्यक्ति की विशेषता को जानने की। यहाँ नीचे हम नामांक और उसकी विशेषता की टेबल दे रहे हैं जिससे आपको यह ज्ञात होगा कि किस विशेष नामांक वाला व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है।
| नामांक | व्यक्ति का स्वभाव |
| 1 | जिन जातकों का नामांक 1 होता है, वे एक सफल व्यक्ति होते हैं। समाज में आपको मान-सम्मान और ख्याति प्राप्त होती है। दूसरों के सहयोग के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलती है। |
| 2 | 2 नामांक वाले व्यक्ति को जीवन में अधिक संघर्ष करना पड़ता है। आप राजनीतिज्ञ होते हैं लेकिन आपमें निरंतरता की कमी दिखाई देती है। आयात एवं निर्यात से जुड़े व्यापार में आपको सफलता मिलती है। |
| 3 | इस नामांक के जातकों को करियर में सफलता पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ता है। हालाँकि आपके कार्य क्षेत्र में स्थिरता बनी रहती है। |
| 4 | इस नामांक की महिलाओं को रिलेशनशिप में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। यदि आपका नामांक 4 है तो आपको शेयर मार्केट से दूरी बनाकर रखना चाहिए। |
| 5 | इस नामांक के व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं। समाज में आपको मान-सम्मान और पहचान मिलती है। आप सकारात्मक सोच के होते हैं और इसलिए हर क्षेत्र में सफलता की नींव रखते हैं। |
| 6 | इस नामांक के जातक मनोरंजन, डिज़ाइनिंग और कला के क्षेत्र में सफलता पाते हैं और विलासपूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं। |
| 7 | इस नामांक के जातकों को प्रत्येक क्षेत्र में सावधानी से क़दम बढ़ाना चाहिए, क्योंकि यह नामांक केवल कुछ ही लोगों के लिए अनुकूल होता है। इसमें कला और साहित्य के क्षेत्र से संबंध रखने वाले जातकों को सफलता मिलती है। |
| 8 | इस नामांक के जातक अच्छे योजनाकार होते हैं। परंतु वे किसी न किसी स्कैंडल में फँस जाते हैं। आप जीवन में कई प्रकार की बाधाओं का भी सामना करते हैं। |
| 9 | जिन जातकों का नामांक 9 होता है वे खुले विचार के होते हैं। आपको स्वतंत्रता अधिक रास आती है। आप रचनात्मक और दृढ़ निश्चयी होते हैं। |
सामाजिक जीवन में कोई शख़्स हमारा बहुत अच्छा मित्र होता है और कोई हमारा सामान्य मित्र। जबकि कोई हमारा शत्रु भी होता है और कोई हमारे समान सोच रखने वाला होता है। अब ज़ाहिर है जिनसे हमारी नहीं बनती है उनके साथ रिश्ते जोड़ना ठीक नहीं होगा। क्योंकि यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा। रिलेशनशिप में आपने यह ज़रुर देखा होगा कि कई लोगों का प्यार ज्यादा दिन तक नहीं चल पाता है। ऐसे में रिश्ते को टिकाऊ बनाए रखने के लिए आवश्यक है पार्टनर का सही चुनाव।
नाम से गुण मिलान कर आप अपने लिए सही पार्टनर का चुनाव कर सकते हैं। कई बार प्रेम को लेकर हमारे ज़हन में कई तरह के सवाल उठते हैं। ये सवाल प्रेम की शुरुआत में अधिकतर परेशान करते हैं। साथी की विश्वसनीयता या उसके साथ भविष्य को लेकर हम बहुत सोचते हैं। ऐसे में नाम के अनुसार गुण मिलान टूल आपकी चिंता को दूर करता है।
Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Get your personalised horoscope based on your sign.