पढें अंक ज्योतिष राशिफल 2021 और जाने मूलांक के आधार कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला साल। आपके पारिवारिक जीवन, वैवाहिक और प्रेम जीवन, आर्थिक जीवन, स्वास्थ्य, करियर की संपूर्ण जानकारी हम आपको इस लेख में देने जा रहें हैं।
अपने पाँच वर्षों का वर्षफल जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली
Click here to read in Eng: Numerology 2021 Predictions
अंक ज्योतिष को अंग्रेजी में न्यूमेरोलाॅजी कहा जाता है। इसे संख्याओं का विज्ञान भी कहा जाता है। अंक ज्योतिष या अंक शास्त्र में मुख्यतौर पर मूलांक के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है किसी व्यक्ति की तारीख का कुल योग उस व्यक्ति का मूलांक होता है। उदाहरण के लिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 30 मई को हुआ है, तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 3+0=3 आता है, यानि 3 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा।
हर मूलांक का एक स्वामी ग्रह होता है और उस ग्रह का असर मानव के जीवन पड़ता है। आगे बढ़ने से पहले आपको बताते हैं कि मूलांक 1 से मूलांक 9 तक के स्वामी ग्रह कौन हैं।
मूलांक | स्वामी ग्रह |
1 | सूर्य ग्रह |
2 | चंद्र ग्रह |
3 | बृहस्पति ग्रह |
4 | राहु ग्रह |
5 | बुध ग्रह |
6 | शुक्र ग्रह |
7 | केतु ग्रह |
8 | शनि ग्रह |
9 | मंगल ग्रह |
अंक ज्योतिष 2021 की मदद से हम आने वाले अच्छे और बुरे समय का पता लगा सकते हैं। तो देर किस बात की चलिए जानते हैं कि साल 2021 में मूलांक 1 से मूलांक 9 तक के लोगों के कैसा रहने वाला है।
यहाँ पढ़ें अपना राशिनुसार वार्षिक फल - राशिफल 2021
अंक ज्योतिष 2021 के अनुसार मूलांक 1 वालों के लिए यह साल मिला-जुला रहने वाला है।
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह साल बेहद शुभ है। कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा की गयी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा और आपकी पदोन्नति होने की भी संभावना है। दूसरी तरफ व्यापारियों के लिए 2021 का शुरूआती समय थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसीलिए इस दौरान सावधानी से काम लें और निवेश करने से बचें। हालाँकि साल के मध्य में आप अच्छा खासा लाभ कमा पाएंगे।
आर्थिक जीवन की बात करें तो यह साल आपको पैसों के मामले में सामान्य फल देगा। इस मूलांक के सामान्य विद्यार्थीयों के लिए यह साल बहुत अच्छा है। वहीँ बात करें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों की तो आपको सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।
घर-परिवार में साल के मध्य के समय कुछ मतभेद देखने को मिल सकते हैं। मूलांक 1 के शादीशुदा लोगों के रिश्ते में भी तनाव रहने की संभावना है। यह स्थिति साल के उत्तरार्ध में सही होगी और आपके दांपत्य जीवन में मज़बूती आएगी।
कुलमिलाकर देखा जाये तो साल 2021 में भाग्य पर निर्भर रहने से ज़्यादा मूलांक 1 वालों को अपनी सूझ-बुझ का इस्तेमाल करना चाहिए।
जीवन में चल रही है समस्या! समाधान जानने के लिए प्रश्न पूछें ।
अंक ज्योतिष 2021 के अनुसार मूलांक 2 वालों को साल 2021 में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।
सबसे पहले अगर बात नौकरीपेशा वाले लोगों कि करें तो इस साल आपके काम की तारीफ़ होगी और कुछ लोगों के कार्यस्थल में परिवर्तन होने की संभावना है। इस मूलांक के कुछ लोग लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। इसके अलावा आपका धर्म-कर्म में मन लगेगा और आप धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के भी प्लान बना सकते हैं।
आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा और आप सभी के रिश्ते में एक नयापन देखने को मिलेगा। अगर बात करें मूलांक 2 वाले सामान्य छात्रों की तो आपको सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा, वहीं उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे विद्यार्थियों को अच्छा फल मिलेगा।
मूलांक 2 के प्रेमी जातक इस साल अपने प्रेम संबंध को एक रिश्ते में बाँध सकते हैं और विवाह करने का विचार बना सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ शादीशुदा जातकों को जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अपने पति या पत्नी के साथ रिश्ते सामान्य नहीं रहेंगे। सही समझ और बातचीत के द्वारा आप दोनों बेहतर रिश्ता बनाने में कामयाब हो सकते हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो मूलांक 2 वालों को साल 2021 में किसी भी मुश्किल परिस्थिति से निकलने के लिए अपने घर के बड़ों से सलाह-मशवरा करना चाहिए।
अंक ज्योतिष 2021 के अनुसार मूलांक 3 वालों को साल 2021 में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।
इस साल आपके मन में ईश्वर के प्रति काफी आस्था रहेगी और आप धार्मिक कार्यों में अपनी भागीदारी रखेंगे। मानसिक शांति के लिए आप अध्यात्म को अपने जीवन से जोड़ सकते हैं। पैसों की बात करें तो मूलांक 3 वाले लोगों को इस साल बहुत ही सोच समझ कर चलना होगा, क्योंकि आपके द्वारा बेवजह के खर्चे से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
नौकरीपेशा लोगों को साल की शुरुआत में सरकार की ओर से कोई लाभ मिल सकता है। यदि आप कहीं जॉब करते हैं तो आपके कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव नजर आएगा, हालांकि साल के उत्तरार्ध में यह समस्या समाप्त हो जाएगी और आपको भाग्य का समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन भी हो सकता है।
सामान्य विद्यार्थियों की बात करें तो साल की शुरुआत आपके लिए सही रहेगी। वहीँ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिलने की काफी संभावना है। इस मूलांक के प्रेमी जातकों के लिए साल 2021 सामान्य रहेगा। कुछ लोगों को अपने प्रेम के रिश्ते को वैवाहिक बंधन में बांधने का मौका मिल सकता है।
कुलमिलाकर देखा जाए तो साल 2021 में मूलांक 3 वालों को मानसिकतौर पर काफी मजबूत रहना होगा।
राजयोग रिपोर्ट से जानें कब होगा आपका भाग्योदय?
अंक ज्योतिष 2021 के अनुसार मूलांक 4 वालों के लिए साल 2021 मिलाजुला रहेगा।
इस साल आपको ज्यादा दिमाग ना लगाते हुए दिल से काम लेने की जरूरत होगी। आपके बहुत सारे सपने इस साल पूरे होने की संभावना है। मूलांक 4 के प्रेमी जातकों के रिश्ते में रोमांस की अधिकता रहेगी, हालांकि छोटी-मोटी नोकझोंक भी देखने को मिलती रहेगी, लेकिन इसका असर आपके रिश्ते पर किसी भी प्रकार से नहीं पड़ेगा।
इस मूलांक के विद्यार्थियों की बात करें तो आपके लिए साल की शुरुआत सही रहने की संभावना है। वहीँ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को साल के मध्य में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मैनेजमेंट, सोशल सर्विस, ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े छात्रों के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है।
करियर की बात की जाए तो साल 2021 में मूलांक 4 के वह लोग जो किसी सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं, उनको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस मूलांक के व्यापारियों के लिए यह साल सही रहने वाला है। आपको अपने फायदे के अलावा समाज के लिए भी कुछ कार्य करने चाहिए। इससे समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी।
साल 2021 के पूर्वार्ध में मूलांक 4 के जातकों का पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। विवाहित जातकों की बात करें तो यह साल सामान्य रहने वाला है। साल के मध्य में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन साल के अंतिम महीने काफी सही बितने वाले हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो साल 2021 में मूलांक 4 वालों को धैर्य और सूझबूझ रखने की जरूरत होगी।
अंक ज्योतिष 2021 के अनुसार मूलांक 5 वालों को साल 2021 में भरपूर लाभ मिलेगा।
आपकी सेहत इस साल अच्छी रहेगी। इस मूलांक के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। आपको बस कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। मूलांक 5 के प्रेमी जातकों के लिए भी यह साल शुभ रहेगा। साल के मध्य में प्रेम विवाह होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में घरवाले आपके गैरजिम्मेदाराना रवैये से नाराज़ हो सकते हैं।
पैसों के मामले में साल 2021 मिला-जुला रहने वाला है। आप बजट बनाकर चलेंगे और केवल जरूरत की जगह पर ही खर्च करेंगे। साल की शुरुआत में आपको आमदनी के नए स्रोत मिल सकते हैं।
वहीं नौकरी करने वाले जातकों को साल के मध्य में कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। इस मूलांक के वह व्यापारी जो विदेशी व्यापार करते हैं उन्हें लाभ मिल सकता है। आप सामाजिक कार्यों में भी इस साल बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कुल मिलाकर देखा जाए तो मूलांक 5 वालों के लिए यह साल सामान्य से बेहतर बीतने वाला है।
किसी भी समस्या का हल जानने के लिए हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषियों से अभी जुड़े!!
अंक ज्योतिष 2021 के अनुसार मूलांक 6 वालों के लिए साल 2021 काफी अच्छा रहेगा।
इस मूलांक के प्रेमी जातकों के प्रेम जीवन में बाहर आएगी और आप अपने प्रेमी को खुश रखने की हर संभव कोशिश करेंगे। आप दोनों किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मूलांक 6 के विद्यार्थियों के लिए साल 2021 सही रहेगा। आप इस दौरान पढ़ाई पर अपना पूरा ध्यान लगाएंगे और अच्छे परिणाम भी प्राप्त करेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को कोई उपलब्धि मिल सकती है।
साल की शुरुआत में आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। यदि आप जॉब करते हैं तो यह साल आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आप इस साल के मध्य तक अपनी नौकरी बदल सकते हैं। व्यापारी जातक जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, उनको काफी लाभ मिलेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए भी यह साल काफी अच्छा है आप कोई नई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
शादीशुदा जातकों के जीवन में इस साल काफी संतुष्टि रहेगी। आप अपने जीवनसाथी का ख्याल रखेंगे और उनके प्रति ईमानदार रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह से आपको लाभ भी मिल सकता है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो मूलांक 6 वाले लोग अपने अंदर छुपी काबिलियत का इस्तेमाल कर इस साल को अपने लिए बेहतरीन बना सकते हैं।
अंक ज्योतिष 2021 के अनुसार मूलांक 7 वालों को साल 2021 में काफी उन्नति मिलेगी।
यह साल छात्रों के लिए जमकर मेहनत करने वाला होगा, क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को साल के मध्य में मनवांछित फल मिलेंगे।
पैसों की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी और आमदनी में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण आप अपने पुराने उधार और लोन आदि आसानी से चुका पाएंगे।
इस मूलांक के वह जातक जो किसी के प्रेम में हैं वह इस साल अपने प्रेमी के विषय में अपने घरवालों से बात कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए साल की शुरुआत थोड़ी कष्टकारी रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा आपका रिश्ता मजबूत बनेगा और आप दोनों अपने पुराने गिले-शिकवे को दूर कर लेंगे।
नौकरी कर रहे लोग इस साल अपने आसपास के लोगों की भावनाओं की कद्र करते हुए उनकी मदद करेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को इस साल अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो मूलांक 7 वालों के लिए साल 2021 काफी अच्छा रहने वाला है।
करियर परामर्श रिपोर्ट देगी आपको सफलता के लिए उचित सुझाव व उपाय
अंक ज्योतिष 2021 के अनुसार मूलांक 8 वालों को साल 2021 में सामान्य फल मिलेंगे।
सबसे पहले बात करें अगर शादीशुदा लोगों की तो आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी, लेकिन फिर भी आप अपनी सूझबूझ से अपने पति या पत्नी का विश्वास हासिल कर लेंगे। यह साल प्रेमियों के लिए काफी चुनौती भरा रहने वाला है। इस मूलांक के सिंगल लोगों को किसी का प्रपोजल मिल सकता है।
छात्रों की बात करें तो साल 2021 में किसी शिक्षक या घर के बड़ों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। इस साल होने वाली परीक्षाओं में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी सफलता मिलेगी।
सेहत की बात करें तो आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, इसीलिए योग और ध्यान को अपने जीवन में शामिल करें और सही दिनचर्या का पालन करें।
नौकरी करने वालों के लिए यह साल अच्छा बितने वाला है। आपकी पुरानी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। मूलांक 8 के व्यापारियों के लिए भी साल 2021 बहुत अच्छा बीतेगा। आप अपने बिजनेस का बड़े स्तर पर विस्तार करते दिखाई देंगे।
कुल मिलाकर देखा जाए तो मूलांक 8 वालों के लिए साल 2021 अच्छे परिणाम देगा। 8 अंक शनि देव का प्रतिनिधित्व करता है, इसीलिए आप अपनी किसी भी परेशानी को दूर करने के लिए शनि मंत्र का जाप कर सकते हैं।
कुंडली आधारित विस्तृत शनि रिपोर्ट के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं
अंक ज्योतिष 2021 के अनुसार मूलांक 9 वालों के लिए साल 2021 नई संभावनाओं को लेकर आएगा।
इस मूलांक के छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। साल की शुरुआत में आपको काफी मेहनत करनी होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी समय अच्छा रहेगा, आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
पैसों की बात करें तो इस साल आप अपने खर्चों पर नजर रखें नहीं तो परेशानी हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और परिवार के सदस्यों में प्रेम की वृद्धि देखने को मिलेगी।
मूलांक 9 के जॉब कर रहे लोगों के लिए साल की शुरुआत अच्छी होगी और आपको पदोन्नति या वेतन वृद्धि की सौगात मिल सकती है। व्यापारियों को भी इस साल अच्छे परिणाम मिलेंगे। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अपने साझीदार का पूरा सहयोग मिलेगा।
प्रेमी जातकों की बात करें तो आप दोनों के रिश्ते में प्रेम की अधिकता रहेगी। विवाहित जातक अपने पति और पत्नी के प्रति काफी ईमानदार रहेंगे। वहीं सेहत पर नजर डालें तो आपका स्वास्थ्य वैसे तो अच्छा रहेगा, लेकिन आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो मूलांक 9 वालों को साल 2021 में काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
आशा करते हैं कि अंक ज्योतिष 2021 भविष्यफल सभी मूलांक वालों को पसंद आया होगा।
एस्ट्रोकैंप यह कामना करता है कि आपका आने वाला साल मंगलमय हो।
Get your personalised horoscope based on your sign.