• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

अंक ज्योतिष 2022- अंक राशिफल 2022

Author: -- | Last Updated: Fri 17 Sep 2021 1:41:28 PM

अंक ज्योतिष 2022 राशिफल एस्ट्रोकैंप में आप पढ़िए अपने जीवन में अंकों द्वारा पड़ने वाले प्रभाव और उनका असर। अंक ज्योतिष 2022 के फलादेश के माध्यम से हम आपको देंगे आने वाले साल की महत्वपूर्ण घटनाओं और परिस्थितियों की जानकारी। हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि साल 2022 अंक ज्योतिष के आधार पर आपके लिए कैसा रहेगा। और जीवन में आने वाले नकारात्मक प्रभाव को दूर करने का उपाय भी साझा करेंगे।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अंक ज्योतिष 2022 राशिफल

अंकशास्त्र के अनुसार, प्रत्येक संख्या एक ग्रह के साथ प्रतिध्वनित होती है, जिसका अपना महत्व है। संख्या की ऊर्जा और प्रभाव हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि, ज्यादातर समय इसे नजरअंदाज किया जाता है, लेकिन हर संख्या अपने हिसाब से एक व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालता है।

अंक ज्योतिष फलादेश 2022 आपके मूलांक पर आधारित है। मूल संख्या जातक के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रभाव डालती है। इसलिए, यह मूल और भविष्यवाणियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जो इस संख्या के आधार पर किसी व्यक्ति के जीवन पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालता है।

वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा अंक 6 वाले लोगों को क्योंकि वर्ष 2022 का कुल योग 6 (2+0+2+2=6) है। हालांकि प्रभाव सभी अंकों के लोगों पर पड़ेगा, तो जानते हैं साल 2022 का अंक ज्योतिष के आधार पर भविष्यफल।

Click here to read in English: Numerology 2022 Reading

अंक ज्योतिष 2022- मूलांक 1

जिन व्यक्तियों का मूलांक 1 है, उनके लिए साल 2022 मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। वर्ष की पहली तिमाही में आपका व्यक्तिगत जीवन अच्छा होगा और आपको लोगों के बीच पसंद किया जाएगा। काम को लेकर थोड़ा उतार-चढ़ाव रहने वाला है। साल के मध्य तक आपको अपने व्यवसाय में कुछ परिणाम मिलेंगे। हालांकि, आपको पूरे वर्ष कुछ नए रोजगार के अवसर और अच्छे व्यावसायिक प्रस्ताव भी मिलेंगे। जो एक फ्रेशर्स के लिए अच्छी शुरुआत हो सकती है। यह साल उन लोगों के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा जिनके पास पाइपलाइन में कुछ नया व्यापार शुरू करने की योजना है। वित्त वर्ष मध्यम रहेगा और व्यय इस वर्ष के दौरान उच्च पक्ष पर हो सकता है।

2022 अंक ज्योतिष कुंडली के अनुसार, छात्र विपरीतलिंगी आकर्षण के कारण कुछ विचलित रहने वाले है, जिसके कारण उनका पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा। यह वर्ष उन विद्यार्थियों के लिए फलदायी रहेगा, जिनको उच्च शिक्षा प्राप्त करने या बाहर विदेश जाकर पढ़ाई करने की तमन्ना है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको अपने प्रदर्शन के हिसाब से परिणाम नहीं मिलेंगे।

गृहिणियों के लिए साल 2022 आनंद भरा रहने वाला है, इस साल उनको अपनों से प्यार और सम्मान मिलेगा। साल के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे और साथ ही साथ परिवार में भी सुधार आएगा। हालांकि जो सिंगल है उनको अपने सपनों को साकार करने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। जो लोग पहले से किसी स्वस्थ रिश्तों में हैं, वे अपने प्रिय के साथ जीवन में एक कदम आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखे तो इस साल आपको अपना ख्याल रखने की ज्यादा जरूरत है। विशेष रूप से आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। इसलिए जब भी घर से बाहर जाएं धूप का चश्मा

लगाकर ही निकलें ।

इस वर्ष से क्या सीखना है?

यह वर्ष आपको जीवन में संतुलन बनाना सिखाएगा, क्योंकि यह आपको अपने व्यक्तिगत, पेशेवर और प्रेम जीवन में अपना समय प्रबंधित करने की चुनौती देगा।

उपाय

महिला या पुरुष दोनों ही महिला मित्र की मदद या समर्थन करें, जिससे पेशेवर जीवन के साथ-साथ निजी जीवन में भी वृद्धि होगी।

अंक ज्योतिष 2022- मूलांक 2

जिन व्यक्तियों का मूलांक 2 है, उनके लिए साल 2022 जीवन में दूसरा मौका लेकर आने वाला है। यह वह सही समय है जब आपके पास अपनी कमियों को सुधारने के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में अपने लिए नई चीजों को बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। साल की शुरुआत में अतीत से जुड़े मामले हल हो सकते हैं, जो काफी हद तक आपके मन को शांति देंगे। आप साल के मध्य तक कमांडिंग स्थिति में होंगे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। आप पेशेवर मोर्चे पर प्रभावी ढंग से अपने प्रयासों के लिए जिम्मेदारियां भी लेंगे। आप के कलात्मक पक्ष का कायाकल्प होगा और आप अपने जीवन में चीजों को नया स्वरूप देने के लिए उत्सुक होंगे।

आपको साल के उत्तरार्ध के दौरान काम के मोर्चे पर चीजों को प्रबंधित करने की आवश्यकता होगी, क्योंकि आप पर अधिकारियों का दबाव हो सकता है, और नौकरी की असुरक्षा आप पर मानसिक रुप से भारी असर डालेगी। जो लोग ट्रेडिंग में हैं वे सिस्टम या नीतियों के बदलाव से कुछ चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। जो लोग कानूनी प्रथाओं या मुकदमेबाजी से जुड़े हैं, उनके लिए यह वक्त बेहतर होगा।

जो छात्र ह्यूमैनिटीज, डिजाइनिंग और हॉस्पिलिटि के क्षेत्र से जुड़े है, उनके लिए इस साल की दूसरी तिमाही का वक्त बेहद अनुकूल होगा। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं वे साल के उत्तरार्ध के दौरान अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। रिश्तों के लिहाज से आने वाला साल आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका परिवार और प्रियजनों के साथ प्यार और लगाव बढ़ेगा। प्रेमी जातकों को लिए यह साल बेहतर होगा, आप अपनी अतीत की गलतियों से सबक लेंगे। जिसके बाद आप दोनों के बीच का मन मुटाव और गलतफहमी खत्म होगी, और आप फिर एक-दूसरे के साथ आ सकेंगे।

वित्तीय लिहाज से यह साल आपके लिए कुछ चुनौतियां ला सकता है। हालांकि, साल की शुरुआत में की गई आपकी बचत आपको साल के उत्तरार्ध में खर्चों में मदद करेगी।

इस वर्ष से क्या सीखना है?

यह वर्ष आपको प्राथमिकता के अनुसार काम करना सिखाएगा, जो आपको त्वरित निर्णय लेने में मदद करेगा और काम के साथ-साथ व्यक्तिगत मोर्चे पर चालाक बनाएंगा।

उपाय

इस वर्ष लंबी या छोटी दोनों तरह की यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी आर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

अंक ज्योतिष 2022- मूलांक 3

जिन व्यक्तियों का मूलांक 3 है, उनके लिए साल 2022 मिले जुले परिणाम लेकर आएगा। नई चीजों की शुरुआत करने के लिए यह साल अच्छा नहीं है, लेकिन पिछली योजनाओं पर काम करने पर साल की दूसरी तिमाही तक अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। साल की पहली तिमाही आपके लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण और उलझन भरी होगी। आपको विशेष रूप से पेशेवर मोर्चे पर चीजों को प्राथमिकता देना और उनको पूरा करने में मुश्किल होगी।

साल की शुरुआत में आपको अपने कारोबार से जुड़े फैसले लेने से बचना चाहिए। क्योंकि इस दौरान आप पर विरोधी विचारों का भार अधिक होगा। घर के सदस्यों या करीबी दोस्तों से आप मदद ले सकते है, जिससे आपको लाभ मिलेगा। साल के मध्य में आपके व्यवसाय में कुछ बड़े बदलाव होंगे, और चौथी तिमाही तक सभी हालात सामान्य हो जाएंगे। हालांकि इस दौरान आपको अपने विरोधियों से प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पड़ सकता है, और उनके बीच अपनी स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में उथल-पुथल केवल तीसरी तिमाही तक ही होने की संभावना है। इसलिए इस अवधि के दौरान आपको थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है।

इस साल विषय के चयन को लेकर छात्र थोड़ा भ्रमित हो सकते है। आप में से कुछ छात्र अपने मौजूदा विषयों को ना समझ पाने के कारण उसको बदल सकते हैं।हालांकि अपनी पसंद के कॉलेज में दाखिला लेने के लिए आप अपने विषयों पर ज्यादा फोकस भी करेंगे। इस दौरान आपको अपने शिक्षक और परिवार के सदस्यों से समर्थन भी प्राप्त होगा। शैक्षणिक छात्र पाठ्यक्रम गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

अंक शास्त्र कुंडली 2022 के अनुसार प्रेम जीवन की भविष्यवाणी की जाएगी और सिंगल लोग किसी से मिल सकते हैं, लेकिन आपकी किस्मत में इस साल दीर्घकालिक संबंध नहीं हैं। जो लोग पहले से ही एक रिश्ते में हैं, या शादीशुदा हैं, उनके बीच मतभेद पैदा हो सकता है। लेकिन साल के उत्तरार्ध तक आपका प्यार और दोनों के बीच अच्छी समझ बढ़ेगी। हालांकि माता-पिता के साथ रिश्तों में कुछ गलतफहमी बढ़ेगी, और आपके पेशेवर जीवन में भी आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

आप तीसरी तिमाही के अंत तक अपनी वित्तीय संभावनाओं में एक संतुलन देखेंगे और वित्त की दृष्टि से वर्ष का अंत अच्छा रहेगा। आप इस वर्ष के दौरान संपत्ति या लग्जरी खरीद में निवेश कर सकते हैं।

इस वर्ष से क्या सीखना है?

यह वर्ष आपको जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में कठिन और मजबूत होना सिखाएगा। यह आपको संवेदनशील और भावनात्मक क्षेत्र से बाहर निकालेगा।

उपाय

प्रकृति के आसपास होने और अपने आसपास की सुंदर चीजों को निहारने से मन की शांति मिलेगी। हर दिन कुछ मिनटों के लिए प्रकृति में रहने की कोशिश करें।

अंक ज्योतिष 2022- मूलांक 4

जिन व्यक्तियों का मूलांक 4 है, उनके लिए साल 2022 नई उम्मीदें और अवसर लेकर आएगा। जो चीजें पिछले कुछ वक्त से अच्छी नहीं चल रही है, उन्हें आप इस साल बेहतर होते देखेंगे। पेशेवर जीवन की बात करें तो इस साल आपको आपकी मेहनत के मुताबिक फल मिलेगा। अपनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे और आपको उन से सराहना प्राप्त होगी। आपको अपने रिश्ते में प्यार और विश्वास बनाए रखने के लिए खुद को शांत और लचीला बनाने की जरूरत है।

उद्यमियों को इस साल अपने व्यवसाय में वृद्धि मिलेगी, आप कुछ नई नीतियों और रणनीतियों को भी पेश कर सकते हैं जो आपको सफलता दिलाएंगी। उद्योगपति जो शराब के धंधे या विलासिता के उत्पाद, रसायन उद्योग और ऑटोमोबाइल में हैं, उनको साल के मध्य तक शुभ फल मिलेंगे।गारमेंट इंडस्ट्री या ज्वैलरी का काम करने वालों के लिए भी यह फायदेमंद साल होगा। आपको पिछले काम को छोड़ कर, जीवन में नए उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। नए विचारों से जीवन में विकास, विस्तार और समृद्धि आएगी। वर्ष का अंत कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों और संघर्ष लेकर आ सकता है, हालांकि आपके प्रयासों से आपके जीवन में स्थिरता आएगी। आप अपने आस-पास के लोगों को अपने नक्शेकदम पर चलने और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे।

शैक्षणिक छात्रों को वर्ष की पहली छमाही के दौरान कुछ ध्यान भंग और एकाग्रता के मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है। शोधकर्ताओं और दार्शनिकों के लिए यह एक बेहतर वर्ष होगा क्योंकि आपको नई चीजों का पता लगाने और सीखने के लिए महान विचार प्राप्त होंगे।

साल की शुरुआत आपके निजी जीवन में आए बदलावों के कारण भावनात्मक रूप से कुछ कर देने वाली होगी। हालांकि, इस नई शुरुआत को अपनाने से जीवन में खुशी और उत्साह आएगा। आप अपने विषाक्त संबंधों को दूर करेंगे और नए लोगों का स्वागत कर सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए इस साल अपने सपनों और व्यक्ति से मिलने और उनके लिए प्रतिबद्ध होने के उज्ज्वल अवसर हैं। वही पहले से अगर आप किसी रिश्ते में है तो वह विवाह में परिवर्तित होने की संभावनाएं हैं। हालांकि विवाहित जोड़े अपने साथी से कुछ अज्ञानता का सामना कर सकते हैं और वर्ष की पहली तिमाही में भावनात्मक रूप से आप थोड़ा निराशा महसूस कर सकते हैं।

वर्ष का मध्य आपकी आय और व्यय में संतुलन लाएगा। इसके अलावा, आप वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही तक विस्तार देखेंगे। आपको इस अवधि के दौरान बचत करने या अच्छे निवेश करने की सलाह दी जाती है क्योंकि ये भविष्य में काम आएगा। साल के अंत तक आपको आर्थिक तौर पर परेशानी हो सकती है, तब आपकी बचत ही आपके काम आएगी।

इस वर्ष से क्या सीखना है?

यह वर्ष आपको अपने पिछले अनुभवों को भुलाना और नए अवसरों को अपनाना सिखाएगा, जिससे आपके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता आएगी।

उपाय

अपने आसपास चंदन, सुगंधित अगरबत्ती, तेल, सफेद चंदन का लेप लगाने से सुगंधित फल प्राप्त होते हैं।

अंक ज्योतिष 2022- मूलांक 5

जिन व्यक्तियों का मूलांक 5 है, उनके लिए यह वर्ष एक संतुलित वर्ष होगा। आपको अपनी क्षमताओं और स्मार्ट काम के लिए अच्छा रिस्पॉन्स और भुगतान किया जाएगा। आपका सबके साथ व्यवहार अच्छा होगा और इस वर्ष आपके कुछ महान दोस्त और सहयोगी बनेंगे। आप ज्यादातर समय व्यस्त रहेंगे लेकिन इससे आपकी कार्यक्षमता में सुधार होगा और आपको अपनी क्षमता को फिर से तलाशने और कुछ नया और रोमांचक करने के लिए अपनी काबिलियत को बढ़ाने का पर्याप्त समय मिलेगा। आप इस वर्ष के दौरान अपने जीवन में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। वर्ष की शुरुआत आपके करियर के लिहाज से धीमी रहेगी और आपको कंपनी या कार्यक्षेत्र में अपनी छाप छोड़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। साल का उत्तरार्ध बेहतर परिणाम लाएगा और आप काम में अच्छी प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। साथ ही, आपको अपने करियर में बेहतरीन अवसर और विस्तार मिलेगा। जो लोग मीडिया या मार्केटिंग उद्योग में हैं, वे अपना अच्छा नाम बना पाएंगे। जो ग्राहक सेवाओं में हैं, उन्हें कुछ अच्छी प्रतिक्रिया और सराहना मिलेगी।

छात्रों को कई स्रोतों से सीखने के नए अवसर मिलेंगे और इससे उनके ज्ञान का विस्तार होगा। जो लोग विशेष रूप से बड़े पैमाने पर संचार, लेखन और गणित में हैं, उनके लिए यह वर्ष अनुकूल होगा। छात्रों को अपनी पसंद के स्कूल या कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए घर से दूर जाने की परमिशन मिलेगी।

आर्थिक रूप से आप साल की दूसरी तिमाही से लाभ प्राप्त करेंगे। आप की आय में बढ़ोतरी होगी और व्यापार में भी मुनाफा कमा सकेंगे। साथ ही आपके कुछ अल्पकालिक निवेश आपको भारी परिणाम देंगे।

न्यूमरोलॉजी 2022 भविष्यवाणियों के अनुसार, व्यक्तिगत मोर्चे पर आपको कुछ झटके मिल सकते हैं क्योंकि, इस साल आप थोड़े भावुक और संवेदनशील होंगे। आपको अपने प्रियजनों को समझाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और कुछ गलतफहमियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको कुछ आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ सकता है, जो अपने अंदर की कमियों को पूरी तरह से काम करने के लिए प्रेरित करेगा। हालांकि, साल के दूसरे भाग में आप नए दोस्त बनाने और सार्वजनिक समारोहों और सामाजिक कार्यों में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। इसके अलावा सिंगल जातकों को अपने प्रेमी से मिलने का मौका मिल सकता है।

यह वर्ष आपके लिए व्यक्तिगत रूप से और पेशेवर रूप से आपको सीखने में मदद करने वाला है। इस वर्ष आप जिम्मेदारी के साथ टीमवर्क और संचार के माध्यम से अपने कौशल में सुधार करेंगे। इसके अलावा आपको एक नए शौक या किसी चीज में आपकी रुचि बढ़ेगी, जो आपके मनोबल और सकारात्मकता को बढ़ावा देगा।

इस वर्ष से क्या सीखना है?

यह वर्ष आपको धैर्य रखना सिखाएगा, जो वास्तव में आपकी सफलता की कुंजी होगी। यदि आप सबके साथ शांत और संयोजित तरीके से व्यवहार करते हैं, तो आपके आसपास की चीजें आसानी से और कुशलता से चलेंगी।

उपाय

अपने आसपास पेड़-पौधे लगाएं और उन्हें नियमित रूप से पोषण दे, ऐसा करने से आपको आर्थिक तौर पर लाभ प्राप्त होगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

अंक ज्योतिष 2022- मूलांक 6

जिन व्यक्तियों का मूलांक 6 है, उनके लिए साल 2022 ऊर्जा से भरा रहेगा। आपको जीवन में शुभ परिणाम और नए अवसर प्राप्त होंगे। जिससे आपको उत्साह और आनंद मिलेगा। इस साल आपका खुशनुमा व्यवहार लोगों की दिल जीत लेगा। साथ ही आप इस वर्ष विपरीत लिंग से बहुत अधिक आकर्षक और लोकप्रिय होंगे। आप अपने दृष्टिकोण में अधिक रचनात्मक और कल्पनाशील होंगे। यदि आप कलात्मक या डिजाइनिंग उद्योग में हैं तो यह साल आपके लिए सफलता की कुंजी लेकर आने वाला है। आप बहुत अधिक उत्साही होंगे और अपने सभी पिछली बुरी या कड़वी यादों को पीछे छोड़ नई शुरुआत करेंगे।

यह साल आपके लंबे समय से प्रतीक्षित लक्ष्यों और आपकी इच्छाओं को पूरा करने वाला होगा। आप अपने सपनों को सच करने और उन्हें वास्तविकता का रूप देने के लिए काम करेंगे। जो लोग फैशन उद्योग, कला और वास्तुकला, मीडिया या ग्लैमर उद्योग से जुड़े हैं, उनके लिए यह साल उत्साह भरा होगा। आपके रचनात्मक विचार आपकी प्रोफेशनल लाइफ में नई संभावनाएं और नए मौके लाएंगे। आपको अपने कैलिबर को साबित करने और अपने कार्यस्थल पर एक अच्छी प्रतिष्ठा हासिल करने के अवसर मिलेंगे।

जो छात्र ललित कला, मानविकी या डिजाइनिंग में हैं, उनके लिए यह एक शानदार वर्ष होगा। जो छात्र अपने पसंद के कॉलेज या संस्थान में प्रवेश चाहते हैं, उनकी यह इच्छा इस साल पूरी होगी।जिन छात्रों की पढ़ाई के लिए विदेश जाने की योजना है, उन्हें भी वर्ष की दूसरी छमाही के दौरान अवसर मिलेंगे। हालांकि वर्ष की पहली तिमाही में इंजीनियरिंग छात्रों और शैक्षणिक छात्रों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। आप इस अवधि के दौरान अपने अध्ययन पर केंद्रित करने और समझने में कठिनाई महसूस करेंगे। लेकिन साल के मध्य तक परिस्थिति सुधरने लगेगी।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें, तो आप इस साल बहुत सक्रिय रहेंगे और सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेंगे। आप परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। जिसके कारण उनके साथ आपका रिश्ता बेहतर होगा। आप अपने प्रिय व्यक्ति के प्रति बेहद भावुक होंगे जो आपको बहुत अधिक प्रभावित करेगा। आप के इस रवैये के कारण आपको अपने मधुर रिश्तों में थोड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए आपको इस वर्ष के दौरान अपनी भावनाओं और मिजाज को संतुलित करना सीखना होगा।

इस वर्ष से क्या सीखना है?

यह वर्ष आपको अपने मिजाज को संतुलित करना और व्यक्तिगत जीवन में स्वस्थ संबंध बनाए रखना सिखाएगा। साथ ही आप चीजों को अपने पक्ष में कैसे करना और उनसे लाभ उठाना भी सिखेंगे ।

उपाय

अपनी मां और मां समान महिलाओं को सम्मान दें। इसके अलावा जरूरतमंद युवा लड़कियों को कपड़े दान करने से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

अंक ज्योतिष 2022- मूलांक 7

जिन व्यक्तियों का मूलांक 7 है, उनके लिए यह साल नए अवसर लेकर आएगा। जहां आपको चीजों को समझने और आपनी बेहतरी के लिए सही लोगों के संपर्क में रहने और उनके बीच सक्रिय होने की आवश्यकता होगी। आपकी ओवरथिंकिंग की आदत आपके लिए समस्या पैदा कर सकती है और आप अपने महत्वपूर्ण अवसरों पर चूक सकते हैं।

पेशेवर जीवन पर नजर डालें तो, काम के लिहाज से स्थितियों को समझने के लिए आपको सक्रिय और स्मार्ट होने की आवश्यकता होगी। आपको एक ही समय में कुछ कठिन प्रतिस्पर्धा या झगड़े और राजनीति का सामना करना पड़ेगा। आपको अपनी चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए और चेक लिस्ट के अनुसार उनका पालन करना चाहिए। साथ ही अगर आप निर्णय लेने में अच्छे नहीं हैं तो यह साल बड़ी चुनौतियां लेकर आएगा। आप अपने लक्ष्यों को तभी प्राप्त कर सकते हैं, जब आप उनके लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे।आपकी कड़ी मेहनत और व्यावहारिकता ही आपकी सफलता का लक्ष्य है। इस वर्ष के दौरान नई तकनीकों और कुछ नए विचारों को पेश करने के लिए उद्यमियों को कुशल होने की आवश्यकता होगी अन्यथा आप लीग से पीछे हट जाएंगे।

वित्तीय संभावनाएँ तटस्थ रहेंगी, आपको अपने श्रमसाध्य काम के लिए अच्छी रकम कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। बड़े निवेश करने या सट्टा उद्योगों में पैसा लगाने के मामले में यह साल बहुत अनुकूल नहीं है, क्योंकि आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको वर्ष की पहली छमाही के दौरान यथसंभव बचाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे आपको आय और व्यय के बीच संतुलन लाने में मदद मिलेगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार इस वर्ष आप अपने प्रेम जीवन में भाग्यशाली रहेंगे। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। वही पहले से प्रेम संबंध में पड़े जातक अपने प्रियजनों के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वही बात अगर विवाहित जोड़े की करें, तो आप के बीच एक अंतरंग बंधन रहेगा और पूरे वर्ष आप अपने सच्चे बंधन और प्रेम में रहेंगे। हालांकि अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने प्रिय व्यक्ति के साथ संवाद करते समय बस थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

इस वर्ष से क्या सीखना है?

यह वर्ष आपको अपने निर्णय लेते समय अधिक निर्णायक और परिपक्व होने के लिए मजबूर करेगा। यह वर्ष 2022 आपकी अधिकांश परेशानियों का समाधान करेगा।

उपाय

शुक्रवार के दिन सफेद, क्रीम या गुलाबी रंग के कपड़े पहनें, क्योंकि यह आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव लाएगा।

अंक ज्योतिष 2022- मूलांक 8

जिन व्यक्तियों का मूलांक 8 है, वर्ष 2022 आपके लिए काफी साहसिक अभियान होगा। आप नए रास्ते तलाशेंगे और उनको हासिल करने के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे। आपको अपने जीवन शैली में पूरी तरह से बदलाव लाने का निरंतर प्रयास करना होगा। इस वर्ष आप थोड़े आक्रामक और उग्र स्वभाव के होंगे, इस साल के दौरान आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप वर्ष के अंत तक अपने आसपास की दुनिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखेंगे, नए लोगों से मिलेंगे, नए दोस्त बनाएंगे और अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ मीठे पल भी गुजारेंगे।

उद्यमी पूरे जोश में होंगे और कुछ नए विचार लेकर आएँगे। जो उनके उत्पादों में उत्थान लाएगा, साथ ही आपके रचनात्मक काम को बाज़ार में ग्राहकों और प्रतियोगियों द्वारा सराहा जाएगा। आपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आपका उत्साह बढ़ेगा। आपको अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी। जो लोग नियोजित हैं, उन्हें अपने लक्ष्य को साबित करने और प्रबंधन और मालिकों से सराहना प्राप्त करने के लिए बड़े अवसर मिलेंगे। आपको अपने व्यक्तिगत जीवन के मुद्दों के कारण काम में कुछ व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है, आपको अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बीच समायोजन और संतुलन बनाए रखना होगा। यह वर्ष मीडिया पेशेवरों और विज्ञापन पेशेवरों के लिए अच्छा होगा।

छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, खासकर वो छात्र जो अपने पसंद के कॉलेज या विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने की योजना बना रहे है। आपकी कोशिशें आपके सपनों को प्राप्त करने में मदद करेंगी। कानून के छात्रों के पास इस साल बेहतर वक्त होगी। आप बेहतर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होगा और आप अच्छी कंपनी में इंटर्नशिप करने के मौका मिलेगा, जो आपके करियर के लिए वरदान होगा।

न्यूमरोलॉजी 2022 भविष्यवाणियों के अनुसार,साल का मध्य कुछ तंग स्थिति और तनाव लाएगा जो आपको बेचैन करेगा। आपको बजट की योजना बनाने और अपनी आय और व्यय पर कड़ी निगरानी रखने की सलाह दी जाती है।

साल की शुरुआत आपके लिए थोड़ी व्यस्त और उलझन भरी होगी, जहाँ आपके प्रिय आपके साथ रहने की मांग करेंगे और आपको उनके लिए समय निकालना मुश्किल होगा। हालांकि वर्ष के मध्य तक आप चीजों को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में सक्षम होंगे और अपने समय को कुशलतापूर्वक और स्मार्ट तरीके से वितरित करने का प्रयास करेंगे ताकि आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकें। इसके अलावा, एक साथ प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ का ख्याल रखेंगे।

इस वर्ष से क्या सीखना है?

यह वर्ष आपको बहुत सारे तनाव देगा और आपको अपने जीवन में चीजों को संतुलित करने की कला सीखाएगा। वर्ष के अंत तक आप अपने समय और प्रयासों को अच्छी तरह से प्रबंधित करने में सक्षम होंगे।

उपाय

आप पूरे अंधे व्यक्ति को भोजन करा कर भोजन या कपड़ा दान करें। उनकी शुभकामनाएं और आपका भाग्य जगा देगी।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

ज्योतिष 2022- मूलांक 9

जिन व्यक्तियों का मूलांक 9 है, उनके लिए अंक ज्योतिष 2022 के अनुसार, यह वर्ष अलग-अलग भावनाओं और नए रिश्तों को बनाने वाला है। जो लोग अतीत में बुरे संबंधों में थे या दिल टूट गए थे, उन्हें स्वस्थ रिश्ते में प्रवेश करने के अवसर मिलेंगे। इस वर्ष आप अपने निजी जीवन में बसने की ओर अधिक प्रवृत्त होंगे और पेशेवर जीवन को अपने दिमाग में रखेंगे।

वर्ष की शुरुआत आपके पेशेवर जीवन के लिए थोड़ी परेशानी भरी होगी। चूंकि बुरी यादें और कड़वे रिश्ते आपको परेशान करेंगे, जिसके कारण आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। दूसरी तिमाही तक चीजें आसानी से बढ़ने लगेंगी क्योंकि आप खुद को तनाव मुक्त रख पाएंगे और आपके व्यक्तिगत संबंधों में भी सुधार होगा । जो लोग खेल या खेल से संबंधित व्यवसाय में या जिमिंगि के पेशे में हैं, उनके लिए यह साल बेहतर होगा। आपको अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से चलाने में अधिक प्रयास नहीं करना पड़ेगा।

छात्रों के लिए यह वर्ष एक आरामदायक वर्ष होगा, आप अपने विषयों को सीखने और समझने में तेज होंगे। साथ ही आप टीमवर्क और समूह अध्ययन से बहुत कुछ सीखेंगे। आपको दोस्तों और भाई-बहनों का भी पढ़ाई में समर्थन प्राप्त होगा।

आप इस वर्ष भावनाओं से भरे रहेंगे, साथ ही आपका मिजाज आपके लिए अच्छी और बुरी यादों को भी पैदा करेंगा। आप अपने साथी, परिवार और दोस्तों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की पूरी कोशिश करेंगे।ये वर्ष आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना सीखना होगा। आपको इस वर्ष अपने परिवार के कल्याण के लिए और अपने व्यक्तिगत जीवन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे।

वर्ष की पहली तिमाही के दौरान आपको ब्रेकअप का सामना भी करना पड़ सकता है। यह वर्ष भावनात्मक चुनौतियों को लेकर आएगा और यदि आप अपने दिल और आत्मा के साथ उन पर ध्यान देंगे, तो आपके लिए सही चीजें सही जगह पर घटने लगेगी।

जो लोग पारिवारिक विस्तार की योजना बना रहे थे उन्हें इस वर्ष उनको अच्छी खबर मिलेगी। यह वर्ष महिलाओं के लिए भी शुभ रहेगा, क्योंकि आपको अपने आप को साबित करने और अपने आसपास के समुदाय या समाज में छाप छोड़ने के लिए अच्छा अवसर मिलेंगे।

इस वर्ष से क्या सीखना है?

इस साल आप भावनात्मक रूप से बढ़ेंगे। आपके रिश्तों में उथल-पुथल आपको ताकत हासिल करने और अपनी भावनाओं को संतुलित करने के लिए सीखने में मदद करेगी। इस साल आप अपने आस-पास के वास्तविक और दिखावटी लोगों के बीच अंतर को समझने में कामयाब होंगे।

उपाय

आपको अपनी जेब में या अपने बेडरूम में गुलाब क्वार्ट्ज क्रिस्टल रखना चाहिए, क्योंकि इससे शुभ फल प्राप्त होंगे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

More from the section: Horoscope 3343
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved