• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

चंद्र ग्रहण 2018

Author: --- | Last Updated: Fri 29 Dec 2017 11:50:42 AM

वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मॉं, मन और शीतलता का कारक माना गया है इसलिए चंद्र ग्रहण के घटित होने से इसका सीधा असर मानव समुदाय पर पड़ता है। हर वर्ष की तरह साल 2018 में कुल 2 चंद्र ग्रहण दिखाई देंगे। इनमें पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी को घटित होगा, जो कि साल का पहला ग्रहण होगा। वहीं 27-28 जुलाई को दूसरा चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। ये दोनों पूर्ण चंद्र ग्रहण होंगे और भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई देंगे। चूंकि भारत में दृश्यमान होने की वजह से इन दोनों चंद्र ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य होगा। आइये विस्तार पूर्वक तरीके से जानते हैं दोनों चंद्र ग्रहण का समय, प्रकार, दृश्यता और सूतक काल की जानकारी।

chandra grahan 2018

2018 में पहला चंद्र ग्रहण: 31 जनवरी 2018

दिनाँक समय ग्रहण का प्रकार दृश्यता
31 जनवरी 2018 17:57:56 से 20:41:10 बजे तक पूर्ण भारत, उत्तर पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर पश्चमी अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर पश्चमी साउध अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, हिन्द महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका
चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ (चन्द्रोदय के साथ) 17:57:56
चन्द्र ग्रहण समाप्त 20:41:10
ग्रहण की अवधि 02 घण्टे 43 मिनट्स 14 सेकेण्ड्स
खग्रास प्रारम्भ 18:21:47
परमग्रास चन्द्र ग्रहण 18:41:40
खग्रास समाप्त 19:36:41

वैदिक ज्योतिष के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा साल 2018,पढ़ें: राशिफल 2018

सूतक

सूतक प्रारंभ 07:07:10 बजे से
सूतक समाप्त 20:41:10 बजे तक

वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह चंद्रग्रहण अश्लेषा नक्षत्र तथा कर्क राशि में लग रहा है। अश्लेषा बुध का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र से संबंधित राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। चूंकि प्रत्येक राशि पर ग्रहण का प्रभाव भिन्न-भिन्न होता है, इसलिए कुछ राशि वालों के लिए यह ग्रहण कष्टकारी हो सकता है, तो कुछ राशि के लोगों के लिए कल्याणकारी भी हो सकता है। आइए डालते हैं ग्रहण के प्रभावों पर एक नज़र...

मेष: करियर में तरक्की होगी। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनयापन जुड़े सभी क्षेत्रों में आपको अच्छे और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

वृषभ: आजीविका से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। अचानक आर्थिक लाभ के योग हैं। मित्रों, रिश्तेदारों और क़रीबी लोगों के साथ सुनहरे पल व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

मिथुन: आर्थिक हानि होने की संभावना है। अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें, आपको मानसिक अवसाद से गुज़रना पड़ सकता है।

कर्क: स्वास्थ्य का विशेष ख़्याल रखें। शारीरिक कष्ट, गुप्त रोग और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में वाहन सावधानी से चलाएं।

सिंह: धन हानि होने की संभावना है। पारिवारिक क्लेश भी संभव है। मानसिक चिंता बढ़ सकती है। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें।

कन्या: साहस और परामक्रम में वृद्धि होगी। छोटी दूरी की यात्रा योग में है। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भौतिक सुखों का आनंद मिलेगा।

क्या सूर्य पुत्र शनि की 2018 में आप पर होगी कृपा, पढ़ें: शनि गोचर 2018

तुला: पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। जीवन में सफलता पाने के लिए संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक: मानसिक तनाव रहने की संभावना है। प्रेम संबंधों में बाधाएँ आ सकती हैं। बेवजह के विवादों से बचें। छात्रों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु: शत्रु आपकी राह में बाधा बन सकते हैं। आर्थिक जीवन में धन लाभ के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। क़ानूनी विवादों से बचें।

मकर: जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। वहीं बिजनेस पार्टनर के साथ भी मतभेद गहरा सकते हैं।

कुंभ: आर्थिक जीवन में धन हानि होने की संभावना है। बेवजह यात्राएं करनी पड़ सकती है। शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: सफलता पाने के लिए संघर्ष करना होगा। आमदनी की तुलना में ख़र्च बढ़ सकता है। कार्य भी विलंब से होंगे।

2018 में दूसरा चंद्र ग्रहण: 27-28 जुलाई 2018
दिनाँक समय ग्रहण का प्रकार दृश्यता
27-28 जुलाई 2018 23:56:26 से 03:48:59 बजे तक पूर्ण भारत, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी हिस्से, साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका
चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ 23:56:26
चन्द्र ग्रहण समाप्त 03:48:59
ग्रहण की अवधि 03 घण्टे 54 मिनट्स 33 सेकण्ड्स
खग्रास प्रारम्भ 01:00:14
परमग्रास चन्द्र ग्रहण 01:51:43
खग्रास समाप्त 02:43:11

साल 2018 में किस राशि पर होगी देव गुरु बृहस्पति की कृपा, जरूर पढ़ें: गुरु गोचर 2018

सूतक
सूतक प्रारंभ 27 जुलाई 2018 को 12:27:26 बजे से
सूतक समाप्त 28 जुलाई 2018 को 03:48:59 तक
यह चंद्रग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र तथा मकर राशि में लग रहा है। उत्तराषाढ़ा सूर्य का नक्षत्र है, इसलिए इस नक्षत्र से संंबंधित सभी राशियों पर ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। हालांकि हर राशि पर इसका असर भिन्न-भिन्न होगा। जैसे:-

मेष: मन में किसी बात को लेकर परेशानी रह सकती है। शारीरिक कष्ट भी संभव है। इस दौरान कामयाबी के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है।

वृषभ: बेवजह के विवादों में न पड़ें। प्रेम संबंधों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

मिथुन: शत्रु पक्ष से सावधान रहने की जरुरत होगी। आर्थिक स्थिति सामान्यतः अच्छी रहेगी। धन लाभ के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे।

कर्क: वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ भी कुछ अनबन होने की आशंका है।

सिंह: धन हानि होने से परेशानी हो सकती है। शारीरिक कष्ट भी संभव है। बेवजह की यात्रा होने से थकान महसूस हो सकती है।

कन्या: आमदनी की अपेक्षा खर्च अधिक होने से परेशानी बढ़ सकती है। किसी काम में देरी होने से बेचैनी और बढ़ेगी। सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

2018 में इन राशि वालों को राहु रातों रात दिलाएगा बड़ी सफलता! राहु गोचर 2018

तुला: नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। हर कार्य में लाभ प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपका प्रभाव बढ़ेगा।

वृश्चिक: बिजनेस में विस्तार होने की संभावना है। नौकरी व व्यवसाय में प्रगति होगी और धन लाभ होने से आर्थिक स्थिरता आएगी।

धनु: मानसिक तनाव बढ़ने से परेशानी हो सकती है। धन हानि भी संभव है। काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

मकर: स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। तनाव से बचने के लिए खुद को काम में व्यस्त रखें।

कुंभ: धन हानि की संभावना है। घर में परिजनों के साथ विवाद भी हो सकता है। बेहतर होगा कि बेवजह तनाव न लें।

मीन: भौतिक सुख प्राप्त होने से मन खुश रहेगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आपके भाई-बहनों के लिए समय अच्छा रहेगा।

रत्न, यंत्र, जड़ी और अन्य ज्योतिष उत्पाद के लिए विजिट करें: एस्ट्रोकैंप ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

More from the section: Horoscope 2479
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved