• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

2026 चीनी कैलेंडर: जानें कब हैं प्रमुख पर्व और छुट्टियां!

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Wed 5 Nov 2025 3:55:18 PM

2026 चीनी कैलेंडर विषय पर एस्ट्रोकैंप का यह विशेष आर्टिकल उन पाठकों के लिए तैयार किया गया है, जो वर्ष 2026 में पड़ने वाले प्रमुख चीनी त्योहारों पर्वों और छुट्टियों को सटीक जानकारी चाहते हैं। इस लेख में आपको चीनी परंपरा और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए उन सभी त्योहारों की सूची मिलेगी जो नए साल में मनाए जाने वाले हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ यह है कि आप पहले से ही इन छुट्टियों को लेकर की जानकारी लेकर अपने पारिवारिक और सामाजिक जीवन की बेहतर योजना बना सकें, ताकि हर खास दिन दिन को अपनों के साथ यादगार बनाया जा सके।

Chinese Calendar

Read in English: 2026 Chinese Calendar

क्या आप जानते हैं कि अंग्रेजी (ग्रेगोरियन) कैलेंडर की तुलना में चीनी कैलेंडर काफी अलग होता है। दरअसल , चीनी कैलेंडर में पूरे साल केवल सात प्रमुख अवकाश होते हैं, जिनमें चीनी नववर्ष, मिड-ऑटम फेस्टिवल, नेशनल डे, किंग मिंग फेस्टिवल, मई डे, क्रिसमस और ड्रैगन बोट फेस्टिवल शामिल हैं। हालांकि, इसके अलावा भी कई पर्व ऐसे हैं, जो और दुनियाभर में बसे चीनी समुदायों द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं।

वर्ष 2026 में ये पर्व कब-कब मनाए जाएंगे, इसकी जानकारी लेकर आया है एस्ट्रोकैंप का यह विशेष लेख ‘चीनी कैलेंडर 2026’। आइए देखते हैं नए साल में चीनी संस्कृति से जुड़े खास त्योहारों और छुट्टियों के पूरी सूची।

2026 चीनी कैलेंडर: चीनी पर्वों एवं अवकाशों की तिथि

2026 चीनी कैलेंडर: जनवरी

तिथि

दिन

चीनी पर्व

01 जनवरी 2026

गुरुवार

न्यू ईयर डे

26 जनवरी 2026

सोमवार

लाबा फेस्टिवल

फरवरी

तिथि

दिन

चीनी पर्व

16 फरवरी 2026 

सोमवार

स्प्रिंग फेस्टिवल ईव

17 फरवरी 2026

मंगलवार

स्प्रिंग फेस्टिवल

17 फरवरी 2026 

मंगलवार

चीनी नववर्ष 

2026 चीनी कैलेंडर: मार्च

तिथि

दिन

चीनी पर्व

03 मार्च 2026, 

मंगलवार

लैंटर्न फेस्टिवल

08 मार्च 2026, 

रविवार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

12 मार्च 2026, 

गुरुवार

आर्बर डे

20 मार्च 2026, 

शुक्रवार

स्प्रिंग फेस्टिवल/ड्रैगन फेस्टिवल

20 मार्च 2026, 

शुक्रवार

मार्च इक्वीनॉक्स

20 मार्च 2026, 

शुक्रवार

जहोंघे फेस्टिवल

अप्रैल 

तिथि

दिन

चीनी पर्व

05 अप्रैल 2026, 

रविवार

क्विंग-मिंग-जी

2026 चीनी कैलेंडर: मई 

तिथि

दिन

चीनी पर्व

01 मई 2026, 

शुक्रवार

मई डे

01 मई 2026, 

शुक्रवार

लेबर डे

04 मई 2026, 

सोमवार

यूथ डे

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

जून 

तिथि

दिन

चीनी पर्व

01 जून 2026, 

सोमवार

बाल दिवस

19 जून 2026, 

शुक्रवार

ड्रैगन बोट फेस्टिवल

21 जून 2026, 

रविवार

जून सोल्स्टिस (जून संक्रांति)

2026 चीनी कैलेंडर: जुलाई

तिथि

दिन

चीनी पर्व

01 जुलाई 2026, 

बुधवार

सीपीसी स्थापना दिवस

11 जुलाई 2026, 

शनिवार

मेरीटाइम डे (चीनी सामुद्रिक दिवस)

अगस्त

तिथि

दिन

चीनी पर्व

01 अगस्त 2026, 

शनिवार

आर्मी डे

19 अगस्त 2026, 

बुधवार

चीनी वैलेंटाइन डे

19 अगस्त 2026, 

बुधवार

डबल सेवंथ फेस्टिवल

27 अगस्त 2026, 

गुरुवार

द घोस्ट फेस्टिवल

2026 चीनी कैलेंडर: सितंबर

तिथि

दिन

चीनी पर्व

10 सितंबर 2026, 

गुरुवार

शिक्षक दिवस (टीचर्स डे) 

23 सितंबर 2026, 

बुधवार

सितंबर इक्वीनोक्स

25 सितंबर 2026, 

शुक्रवार

मिड-ऑटम फेस्टिवल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

अक्टूबर

तिथि

दिन

चीनी पर्व

01 अक्टूबर 2026, 

गुरुवार

नेशनल डे (राष्ट्रीय दिवस)

02 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे

03 अक्टूबर 2026, 

शनिवार

नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे

04 अक्टूबर 2026, 

रविवार

नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे

05 अक्टूबर 2026, 

सोमवार

नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे

06 अक्टूबर 2026, 

मंगलवार

नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे

07 अक्टूबर 2026, 

बुधवार

नेशनल डे गोल्डन वीक हॉलिडे

18 अक्टूबर 2026, 

रविवार

डबल नाइंथ फेस्टिवल

2026 चीनी कैलेंडर: नवंबर 

तिथि

दिन

चीनी पर्व

08 नवंबर 2026, 

रविवार

जर्नलिस्ट्स डे (पत्रकार दिवस)

दिसंबर

तिथि

दिन

चीनी पर्व

22 दिसंबर 2026, 

मंगलवार 

दिसंबर सोल्स्टिस (दिसंबर संक्रांति)

25 दिसंबर 2026, 

शुक्रवार

क्रिसमस डे

2026 चीनी कैलेंडर का महत्व

चीनी कैलेंडर चीन की परंपराओं और संस्कृति से जुड़ा एक खास कैलेंडर होता है, जिसे चांद की गति के आधार पर तैयार किया जाता है। यह कैलेंडर सिर्फ चीन में ही नहीं, बल्कि उन सभी देशों में भी बहुत अहमियत रखता है, जहां चीनी समुदाय के लोग रहते हैं। इस कैलेंडर के जरिए चीनी त्योहारों की सही तारीखें पता चलती हैं, जैसे कि चीनी नव वर्ष, ड्रैगन बोट फेस्टिवल, मिड-ऑटम फेस्टिवल आदि। इसके अलावा, यह कैलेंडर खेती-किसानी,व्यापार, शादी- विवाह और अन्य शुभ कामों की सही तारीखें चुनने में मदद करता है। इसमें 12 राशियों और पंचांग की जानकारी दी जाती है, जिससे लोग अपने भविष्य की योजनाएं बेहतर तरीके से बना सकते हैं। यह सिर्फ एक कैलेंडर नहीं बल्कि चीनी संस्कृति और जीवनशैली को समझने का एक जरिया भी है।

2026 चीनी कैलेंडर की महत्वपूर्ण बातें

चीनी कैलेंडर सिर्फ एक तारीखों का कैलेंडर नहीं है, बल्कि यह एक बहुत ही पुरानी और दिलचस्प पंचांग है, जिनमें समय को बहुत अलग तरीके से समझा जाता है। आइए जानते हैं इस कैलेंडर से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें : 

  • चीनी कैलेंडर को लूनी-सोलर कैलेंडर कहा जाता है क्योंकि यह चंद्रमा और सूर्य दोनों के चाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
  • चीनी राशियों में 12 जानवरों को दर्शाया गया है- चूहा,बेल,शेर,खरगोश,अजगर,सांप आदि। हर साल एक अलग जानवर की राशि होती है, और लोग मानते हैं कि उस साल पैदा हुए बच्चों में उस जानवर जैसे गुण होते हैं।
  • चीनी नव वर्ष हर साल 21 जनवरी से 20 फरवरी के बीच किसी भी दिन शुरू हो सकता है। इसकी तारीख हर साल बदलती है क्योंकि चंद्रमा की चाल पर निर्भर करता है।
  • जैसे हमारे ग्रेगोरियन कैलेंडर में लीप ईयर आता है, वैसे ही चीनी कैलेंडर में भी दो-तीन साल में एक लीप माह आता है ताकि कैलेंडर सही बना रहे।
  • चीनी लोग इस कैलेंडर की मदद से शादी, कारोबार की शुरुआत, नया घर लेने या यात्रा करने जैसे कामों के लिए शुभ दिन चुनते हैं।
  • ड्रैगन बोट फेस्टिवल, मिड-ऑटम फेस्टिवल, लैंटर्न फेस्टिवल जैसे सारे पारंपरिक पर्व इसी कैलेंडर के हिसाब से तय होते हैं।

संतान के करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

चीनी कैलेंडर के प्रमुख त्योहार

  • चीनी नववर्ष (जनवरी के अंत से फरवरी के बीच)
  • लालटेन उत्सव (नववर्ष के 15वें दिन)
  • किंग मिंग फेस्टिवल (4 या 5 अप्रैल)
  • ड्रैगन बोट फेस्टिवल (पांचवें चंद्र महीने का पांचवां दिन (मई-जून में))
  • मिड-ऑटम फेस्टिवल (आठवें चंद्र महीने की 15वीं तारीख (सितंबर-अक्टूबर में))
  • राष्ट्रीय दिवस (01 अक्टूबर)
  • मई दिवस या लेबर डे (01 मई)
  • क्रिसमस (25 दिसंबर)

चीनी कैलेंडर से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें

  • चीनी कैलेंडर की शुरुआत हर साल एक नए जानवर के साथ होती है।
  • इस कैलेंडर की शुरुआत करीब 3000 साल पहले हुई थी और इसे पहले राजदरबार, कृषि और त्योहारों के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
  • चीनी किसान इस कैलेंडर का उपयोग फसल की बुवाई और कटाई के सही समय का अंदाजा लगाने के लिए करते थे। इसमें 24 सोलर टर्म्स होते हैं, जो मौसम के बदलाव को दर्शाते हैं।
  • चीनी कैलेंडर बहुत जटिल गणनाओं पर आधारित होता है। इसमें सौर और चंद्र ग्रहों की गणना भी शामिल होती है। प्राचीन समय में चीनी खगोलशास्त्रियों ने इसे बड़ी सूझबूझ से बनाया था।
  • चीनी कैलेंडर सिर्फ तिथियों का हिसाब नहीं रखता, बल्कि यह संस्कृति, परंपरा, ज्योतिष और पारिवारिक मूल्यों को भी दर्शाता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1- चीनी कैलेंडर कैसे बना है?

चीनी कैलेंडर चंद्र-सौर है, इसका वर्ष बारी-बारी से 29 और 30 दिनों के 12 महीनों से मिलकर बना है।

2- चाइनीस बेबी कैलेंडर कितना सही है?

चीनी लिंग कैलेंडर चार्ट का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, इसलिए हम अधिकतम 50% की गारंटी दे सकते हैं।

3- चीनी कैलेंडर 12 महीने है?

हां, चीनी कैलेंडर चंद्र-सौर आधारित है, इसका वर्ष 12 महीनों का होता है।

1- चीनी कैलेंडर कैसे बना है?

चीनी कैलेंडर चंद्र-सौर है, इसका वर्ष बारी-बारी से 29 और 30 दिनों के 12 महीनों से मिलकर बना है।

  1. चाइनीस बेबी कैलेंडर कितना सही है?

चीनी लिंग कैलेंडर चार्ट का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, इसलिए हम अधिकतम 50% की गारंटी दे सकते हैं।

  1. चीनी कैलेंडर 12 महीने है?

हां, चीनी कैलेंडर चंद्र-सौर आधारित है, इसका वर्ष 12 महीनों का होता है।

More from the section: Horoscope 4231
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2025
© Copyright 2025 AstroCAMP.com All Rights Reserved