• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

चीनी राशिफल 2022 | Chinese Horoscope 2022 In Hindi

Author: -- | Last Updated: Fri 17 Sep 2021 3:32:03 PM

एस्ट्रोकैंप द्वारा चीनी राशिफल 2022 चीनी ज्योतिष के तत्वों पर आधारित है और आने वाले नए साल 2022 के लिए चीनी राशि चक्र के जानवरों के लिए भविष्य के विषय में कुछ विशेष जानकारियां प्रदान करेगा। जानें चीनी राशियों के लिए उनके पेशेवर जीवन, करियर, प्रेम जीवन, आर्थिक जीवन, स्वास्थ्य और अन्य पहलुओं के बारे में कुछ खास बातें। साथ ही सभी मूल निवासियों के लिए वाटर-टाइगर का यह वर्ष कैसा रहेगा। चीनी ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक जानवर हर बारह साल बाद एक साल शासन करता है, जिसका अर्थ है कि चीनी राशि चक्र हर 12 साल बाद दोहराता है। नीचे दिए गए तालिका से जानें बाघ वर्ष (टाइगर इयर्स) के बारे में विशेष जानकारी:

कैलेंडर - चीनी राशि वर्ष बाघ वर्ष बाघ के प्रकार
13 फरवरी 1926 – 1 फरवरी 1927 1926 फायर टाइगर
31 जनवरी 1938- 18 फरवरी 1939 1938 अर्थ टाइगर
17 फरवरी 1950- 5 फरवरी 1951 1950 गोल्ड टाइगर
5 फरवरी 1962- 24 जनवरी 1963 1962 वाटर टाइगर
23 जनवरी 1974- 10 फरवरी 1975 1974 वुड टाइगर
9 फरवरी 1986- 28 जनवरी 1987 1986 फायर टाइगर
28 जनवरी 1998- 15 फरवरी 1999 1998 अर्थ टाइगर
14 फरवरी 2010- 2 फरवरी 2011 2010 गोल्ड टाइगर
1 फरवरी 2022- 21 जनवरी 2023 2022 वॉटर टाइगर

चीनी राशिफल 2022 भविष्यवाणी के माध्यम से चलिए जानते हैं कि सभी 12 चीनी राशियों के लिए वाटर टाइगर 2022 के वर्ष में क्या खास है!

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

Click here to read in English - Chinese Horoscope 2022

2022 चीनी राशिफल - चीनी राशि भविष्यफल 2022

चीनी राशिफल 2022: चूहा (Rat) राशि

(जन्म का वर्ष: 2020, 2008, 1996, 1984, 1972, 1960, 1948, 1936, 1924)

राशिफल 2022 के अनुसार यह वर्ष आपकी राशिवालों के लिए अनेक परिवर्तन लेकर आ रहा है। इस साल आपको कोई खुशखबरी भी मिलने की संभावना है। जॉब करने वाले जातकों को नई नौकरी या किसी जॉब में किसी प्रकार का बदलाव करने से बचना चाहिए। अगस्त में व्यावसायिक यात्राओं से अच्छा मुनाफा होगा, हालांकि सितंबर और अक्टूबर में कुछ नुकसान होने की संभावना है। आप खर्चों को सीमित करके और अच्छा बजट प्लान बनाकर अपने आर्थिक जीवन में सुधार कर सकते हैं। 2022 में आपके जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए साल 2022 शुभ रहेगा। आपके जीवन में किसी का आगमन हो सकता है या कहीं रिश्ते की बात चल सकती है। करियर में उठापटक के कारण तनाव संभव है, जिसका प्रभाव सीधेतौर पर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

चीनी राशिफल 2022: बैल (Ox) राशि

(जन्म का वर्ष: 2021, 2009, 1997, 1985, 1973, 1961, 1949, 1937, 1925)

वर्ष 2022 चीनी बैल राशि के जातकों के लिए तनावपूर्ण रह सकता है। आपको अनेक चुनौतीपूर्ण मामलों पर तुरंत निर्णय लेने होंगे और परिणाम के आने की प्रतीक्षा करनी होगी। आपको सलाह दी जाती है कि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, और दूसरों के मामलों में न पड़ें। साल 2022 में आप कौशल और तकनीकी ज्ञान में सुधार करके करियर की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी वरिष्ठ पद पर पदोन्नति होने की संभावना है। कारोबारियों का जीवन उथल-पुथल से भरा रहेगा। आपको धैर्य रखना होगा और भ्रम की स्थिति से बचने की कोशिश करनी होगी। इस साल अपने खर्चों को नियंत्रित कर आपको बचत करनी चाहिए।

चीनी ज्योतिष आधारित चीनी राशिफल 2022 के अनुसार आपके लिए इस साल में नए रिश्ते आने की संभावना है। विवाहित जातकों को अपने रिश्तों में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य सही रहेगा, लेकिन वाहन आदि संभलकर चलाएं क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना रहेगी।

चीनी राशिफल 2022: बाघ (Tiger) राशि

(जन्म का वर्ष: 2022, 2010, 1998, 1986, 1974, 1962, 1950, 1938, 1926)

वाटर टाइगर 2022 का यह वर्ष आपकी राशिवालों के लिए अनेक बदलाव लेकर आएगा। लंबे भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए यह साल बेहतरीन है। साल का पूर्वार्ध करियर के लिहाज से उत्तम है। आप अपनी नौकरी में बदलाव कर सकते हैं या फिर यदि स्वयं का कोई काम शुरू करने के लिए भी समय उत्तम है। करीबी लोगों का कार्यों में समर्थन मिलेगा।

आर्थिक जीवन की बात करें तो खर्चे बढ़ेंगे और पैसे बचाना मुश्किल हो सकता है। व्यवसायी लोगों को अपने कर्मचारियों से सावधान रहें, कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अस्थिर रहेंगे। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए और झगड़ों से बचने की कोशिश करनी चाहिए। इस राशि के सिंगल जातक किसी रिश्ते में आ सकते हैं लेकिन कोई भी निर्णय लेने में सावधानी बरतें। सेहत में कोई दिक्कत नहीं आएगी। यदि आप साल 2022 का आनंद लेना चाहते हैं, तो विनम्र और व्यावहारिक बनें। छोटी-छोटी बातों को लेकर बेवजह के झगड़े में न पड़ें।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

चीनी राशिफल 2022: खरगोश (Rabbit) राशि

(जन्म का वर्ष: 2023, 2011, 1999, 1987, 1975, 1963, 1951, 1939, 1927)

वर्ष 2022 खरगोश राशि के पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग रहेगा। नर खरगोश यानि इस राशि के पुरुष उन्नत अध्ययन के माध्यम से या अपनी वर्तमान नौकरियों को बदलकर अपने करियर की संभावनाओं में सुधार सकते हैं। वहीं मादा खरगोश यानि महिलाओं को वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है और उन्हें जोखिम लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इस साल आप अपने लव पार्टनर के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करेंगे। रिश्ते की ईमानदारी बनाये रखने के लिए जीवनसाथी को खुश रखें।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए। आपको अपने व्यापार स्थल में कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही लोग आपकी नीतियों का काफी विरोध भी कर सकते हैं। आपको कहीं भी निवेश भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करनी चाहिए। राशिफल 2022 के अनुसार आपका धन प्रवाह अनिश्चित और अनियमित रहेगा। यदि आप इस साल अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेना चाहते हैं, तो उचित आहार और विश्राम करना आवश्यक होगा।

चीनी राशिफल 2022: ड्रैगन (Dragon) राशि

(जन्म का वर्ष: 2024, 2012, 2000, 1988, 1976, 1964, 1952, 1940, 1928)

वर्ष 2022 चीनी ड्रैगन राशिवालों के लिए अत्यधिक सक्रिय होगा, और इसमें भाग्यशाली और दुर्भाग्यपूर्ण दोनों घटनाएं होंगी। आपको करियर में अधिक ध्यान और सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। साल की शुरुआत में कठिनाइयां आएंगी, लेकिन अंत में वर्ष आपके लिए फलदायी रहेगा। यदि आप अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं या कोई नया व्यवसाय प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो वर्ष 2022 चीनी भविष्यफल के अनुसार बेहतर है।

आपको सभी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहिए, क्योंकि अहंकार रिश्तों को कमज़ोर कर आपकी छवि दूसरों की नज़रों में खराब करता है। आपको सोच-समझकर और धैर्य से समस्याओं का समाधान करना होगा। खर्चे आय से अधिक होंगे, और आपको आने वाली वित्तीय समस्याओं से सावधान रहना होगा।

इस राशि के सिंगल जातक जो किसी रिश्ते में हैं वो इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दाम्पत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा और मनमुटाव रहने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु होने की भी संभावना है और यह समय आप सभी को मानसिक रूप से काफी विचलित कर देगा। इस साल आपका स्वास्थ्य भी आपको परेशान करेगा।

चीनी राशिफल 2022: साँप (Snake) राशि

(जन्म का वर्ष: 2025, 2013, 2001, 1989, 1977, 1965, 1953, 1941, 1929)

टाइगर वर्ष 2022 के दौरान सांप राशुवालों के जीवन में भाग्य एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह साल अजीब घटनाओं और छोटी-मोटी दुर्भाग्य से भरा होगा, जो आपको अनावश्यक रूप से तनाव दे सकता है। आपको अपनी सुस्ती को दूर करना होगा और एक नया उद्यम शुरू करने में सक्रिय रूप से खुद को शामिल करना होगा। किसी कार्य की योजना और क्रियान्वयन आपको व्यस्त रखेंगे। पेशेवर जातकों को करियर में पदोन्नति और वेतन वृद्धि होने की संभावना है। आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा और सहकर्मियों के साथ अपने व्यवहार में कूटनीतिक रहना होगा। यदि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखते हैं और दूसरों की मदद लेते हैं, तो जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान आसानी से कर लेंगे।

इस राशि की महिलाओं के पास अल्पकालिक रोमांटिक रिश्ते में शामिल होने के भरपूर अवसर होंगे। वहीं इस राशि के पुरुष रिश्ते में अत्यधिक मनमौजी रहने वाले हैं। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन थोड़ा अशांत रह सकता है। पर्याप्त आराम और सही खान-पान से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

चीनी राशिफल 2022: घोड़ा (Horse) राशि

(जन्म का वर्ष: 2026, 2014, 2002, 1990, 1978, 1966, 1954, 1942, 1930)

2022 चीनी भविष्यफल के अनुसार इस राशि के जातकों को इस वर्ष जीवन में अशांति और अनेक उथल-पुथल का सामना करना पड़ेगा। इसलिए जीवन में प्रगति स्थिर और धीमी होगी। हालाँकि इन सब के बावजूद साल 2022 कुछ हद तक सुखद भी रहेगा। साल का पूर्वार्ध बाधाओं और असफलताओं से भरा रहेगा। अपने उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित करने और दूसरों के विरोध का मुहतोड़ जवाब देने से साल के उत्तरार्ध में सही परिणाम मिलने की संभावना है।

चीनी राशिफल 2022 के अनुसार अत्यधिक मेहनत के बावजूद भी आपको करियर में छोटी-छोटी सफलताएं ही मिल पाएंगी। पैसे का उचित निवेश करना आपको उचित लाभ दिला सकता है, क्योंकि यह साल निवेश के लिए बेहतरीन है। जिस जगह संशय हो वह पैसों का निवेश बिलकुल भी ना करें। जीवन में नए रोमांटिक आकर्षण की संभावनाएं हैं। विवाहेतर संबंध वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बिगाड़ सकते हैं, इसलिए आपको अपने वैवाहिक संबंधों को बनाए रखने में सावधानी बरतनी होगी। झगड़ों और करीबी मित्रों के खोने से सामाजिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन छोटी-मोटी समस्याओं को भी नकारा नहीं जा सकता।

चीनी राशिफल 2022: भेड़ (Sheep) राशि

(जन्म का वर्ष: 2027, 2015, 2003, 1991, 1979, 1967, 1955, 1943, 1931)

बाघ वर्ष 2022 इस राशि के जातकों को नाम और शोहरत दिलाएगा। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही कार्यस्थल पर भी आपके काम की सराहना होगी और आप अच्छे काम के लिए पुरस्कृत होंगे। इस साल बेहतर अवसर के लिए आप विदेश भी जा सकते हैं। आप अतिरिक्त पैसा कमाने के नए तरीके खोजेंगे, लेकिन ऑफिस में होने वाली राजनीति से आपको सावधान रहना चाहिए। सभी के साथ मधुर संबंध रखने से आपको अपने करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आपकी कड़ी मेहनत से आर्थिक लाभ के साथ-साथ आपको पहचान भी मिलेगा।

2022 के पहले 6 महीने के दौरान आर्थिक जीवन शानदार रहेगा। आपके पारिवारिक माहौल में कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इस राशि के सिंगल जातकों के प्रेम संबंध बनने और शादी के बंधन में बंधने की संभावना है। शादीशुदा जोड़े अपने रिश्ते में तरोताजगी बनाये रखने के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी आर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

चीनी राशिफल 2022: बंदर (Monkey) राशि

(जन्म का वर्ष: 2028, 2016, 2004, 1992, 1980, 1968, 1956, 1944, 1932)

2022 बंदर राशिवालों के लिए आनंदमय वर्ष होगा। इस साल अपनी परियोजनाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए अपने दोस्तों का सहयोग लेना लाभप्रद रहेगा।

अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक जीवन में परेशानी हो सकती है, इसीलिए एक बेहतरीन वित्तीय योजना बनाकर खर्च को नियंत्रित करने की कोशिश करें। यदि आप नए व्यवसाय में प्रवेश कर रहे हैं, तो किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ लें।

बंदर राशि के जातक अत्यधिक भावुक होते हैं और किसी भी बात पर जल्दी सहमत नहीं होते। आपका यही व्यवहार आपके प्रेम संबंधों पर असर डालेगा। यदि आप धैर्य नहीं रखते हैं और छोटी-छोटी बातों पर अपने साथी के साथ झगड़ा करते हैं तो शादी टूटने तक की संभावना बन सकती हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध विकसित करने का प्रयास करें और अपने शादी के रिश्ते को बचाने के लिए खुद में बदलाव करें। परिवार के विस्तार की प्लानिंग अच्छी तरह से सोच-समझकर ही करनी चाहिए। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

चीनी राशिफल 2022: मुर्गा (Rooster) राशि

(जन्म का वर्ष: 2029, 2017, 2005, 1993, 1981, 1969, 1957, 1945, 1933)

रूस्टर राशि के जातकों के लिए चीनी ज्योतिष पर आधारित चीनी राशिफल 2022 के अनुसार न केवल आर्थिक रूप से, बल्कि पेशेवर रूप से वर्ष की पहली छमाही अत्यंत लाभदायक अवधि रहने की संभावना है। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए किसी प्रकार बड़ी शुरुआत हो सकती है।

2022 की दूसरी छमाही में आप वित्तीय जीवन में उतार-चढ़ाव देखेंगे। लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रख कर और सही बजट प्लान बनाकर आप इन सब पर काबू पा सकते हैं। जो लोग अविवाहित हैं और स्थिर रिश्ते की तलाश में हैं, उन्हें अपने लिए उपयुक्त साथी मिल सकता है। जो लोग विवाहित हैं उन्हें किसी और की तरफ आकर्षण के कारण अपने स्थायी रिश्ते से भटकना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। 2022 में आपका स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है, इसीलिए आपको खुद को शांत रखना चाहिए और शांत मन के लिए ध्यान और योग करना चाहिए।

चीनी राशिफल 2022: कुत्ता (Dog) राशि

(जन्म का वर्ष: 2030, 2018, 2006, 1994, 1982, 1970, 1958, 1946, 1934)

वर्ष 2022 में इस राशि के जातकों का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होगा। जो लोग पेशेवर क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें कार्यस्थल पर कठोर परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है और नौकरी में बदलाव की संभावना भी कम है। आपको सलाह दी जाती है कि धैर्य रखें और सही समय आने पर ज़रूरी निर्णय लें। अपने आर्थिक जीवन को संतुलित बनाए रखने के लिए अपने खर्चों में कटौती करें। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उनके लिए समय लाभकारी रहेगा। जो लोग मनोरंजन उद्योग में हैं, वे उद्योग के कुछ प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने के बाद लाभ कमा पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आपको तनाव में डाल सकता है, हालांकि वैवाहिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। बस आप अपने पति/पत्नी के साथ छोटी-छोटी बातों पर लड़ने से बचें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

चीनी राशिफल 2022: सूअर (Pig) राशि

(जन्म का वर्ष: 2031, 2019, 2007, 1995, 1983, 1971, 1959, 1947, 1935)

इस राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 में कुछ स्थितियां गंभीर और जोखिम भरी हो सकती हैं। चीजें हाथ से निकल सकती हैं, इसलिए ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए सतर्क रहें। निर्णय लेने से पहले अपने कार्यों और शर्तों का सीधा विश्लेषण करें। व्यवसाय से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने पर आप कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। इसलिए व्यापार में अप्रत्याशित खर्च से बचें और हर दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ लें।

कार्यस्थल पर, नौकरीपेशा जातकों को अपने परिवेश के बारे में जागरूक रहना चाहिए और अपने संदिग्ध सहकर्मियों से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि संभावना है कि वे आपके खिलाफ कोई साजिश कर सकते हैं। चीनी राशिफल 2022 के अनुसार विवाहित जातकों को मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग अविवाहित हैं वे इस वर्ष अपने साथी को ढूंढने में असफल रहेंगे। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य खराब रह सकता है, इसलिए छोटी सी भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

आशा है कि चीनी राशिफल 2022 का हमारा यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोकैंप से जुड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद्!

More from the section: Horoscope 3344
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved