• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

शिक्षा राशिफल 2020 - Education Horoscope 2020 in Hindi

Author: -- | Last Updated: Sat 24 Aug 2019 4:00:47 PM

आज के दौर में अगर आपको समाज में अपनी पहचान बनानी है तो आपका शिक्षित होना बहुत जरुरी है। अच्छी शिक्षा न केवल आपको आत्मबल देती है बल्कि बेहतर समाज के निर्माण के लिए भी हर किसी का शिक्षित होना अति आवश्यक है। आज हर माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रयास करते हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि साल 2020 में शिक्षा के क्षेत्र में आप कैसा प्रदर्शन करेंगे। आपके लिये साल का कौन सा समय सबसे बेहतर होगा और किस समय आपको मेहनत करने की जरुरत होगी। तो आइये जानते शिक्षा के लिहाज से कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए साल 2020।

Click here to read in English: Education Horoscope 2022

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष

मेष शिक्षा राशिफल 2020

शिक्षा राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष में उन छात्रों को अच्छे फल अवश्य मिलेंगे जिन्होंने परीक्षाओं में अच्छे परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत की है। इस राशि के छात्रों के लिए साल का तीसरा और चौथा महीना शुभफलदायक है। इस समय आपके मन में चंचलता नहीं रहेगी, इसलिए आप पढ़ाई पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे। आप किसी विषय में अपने सहपाठियों की मदद भी इस दौरान कर सकते हैं। हालांकि जून और जुलाई के महीने में आपको अपनी मेहनत में और इजाफा करने की जरुरत होगी क्योंकि इस समय आपका दिमाग पढ़ाई के साथ-साथ कहीं और भी लगा रहेगा। कुछ विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई करने का मौका भी इस साल मिल सकता है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कुछ समय के लिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से दूरी बना लेनी चाहिए। इस साल सितंबर के माह में आपको शिक्षा के क्षेत्र में मनमाफिक परिणाम मिलने की उम्मीद है। इस समय आपकी सफलता आपमें अहम भाव भी भर सकती है जिससे आपको नुकसान होने की संभावना है। आपको यही सलाह दी जाती है कि सफलताएं मिलने पर घमंड न करें बल्कि विनम्र बन जाएं। सच्ची शिक्षा आपको विनम्र बनाने का काम करती है। इस राशि के जातक यदि सरकारी नौकरी पाने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्हें इस साल खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ

वृषभ शिक्षा राशिफल 2020

शिक्षा राशिफल 2020 के अनुसार यह साल वृषभ राशि के छात्र-छात्राओं की कठिन परीक्षा ले सकता है। इस वर्ष आप किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन का अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। जो छात्र उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे हैं उन्हें अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा जिससे वो अच्छे फल पा पाएंगे। मार्च से जून का समय इस राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है इस समय प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि आपको अपनी मेहनत में इस समय जरा भी कमी नहीं करनी चाहिए नहीं तो परिणाम खराब भी हो सकते हैं। अगर आपका मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो आपको इस साल योग ध्यान का सहारा लेने की जरुरत है। इस साल के मध्य भाग यानि सितंबर-अक्टूबर के महीने में शनि और मंगल के आपके छठे भाव में होने की वजह से आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे फल मिलेंगे। जो छात्र प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उन्हें अपने माता-पिता का पूरा सहयोग इस साल शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगा।

मिथुन

मिथुन शिक्षा राशिफल 2020

शिक्षा राशिफल 2020 के अनुसार शिक्षा के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा जितनी आप मेहनत करेंगे। अगर आपने मेहनत का साथ छोड़ा तो सिवाय निराशा के आपको कुछ हाथ नहीं लगेगा। इस राशि के जो छात्र प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लेने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें इस साल सफलता मिलेगी। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके लिए साल अच्छा है। इस साल मार्च के महीने में आपको शिक्षा के क्षेत्र मेें कड़ी मेहनत करनी होगी। हालांकि साल के अंत में आपके सितारे आपका साथ देेंगे और आपको पढ़ाई के मोर्चे पर अच्छे फल प्राप्त होंगे। आपकी एकाग्रता भी इस दौरान गजब की होगी। जिस विषय को आप एक बार पढ़ लेंगे उसे आपको दोबारा पढ़ने की जरुरत नहीं होगी। इस साल आपको अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि आप अच्छे से तब ही पढ़ पाएंगे जब आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा।

कर्क

कर्क शिक्षा राशिफल 2020

इस राशि के छात्रों को इस साल यदि शिक्षा के क्षेत्र मेें अच्छे फल प्राप्त करने हैं तो उन्हें टाइम टेबल के हिसाब से चलना होगा। अगर आपके घर में पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल नहीं है तो आपको लाइब्रेरी या किसी एकांत जगह पर जाकर पढ़ना चाहिए। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाना चाहते हैं उन्हें अपने प्रयासों को गति देने की जरुरत होगी। आपका मन इस साल पढ़ाई से भटक भी सकता है ऐसे में आपके घरवाले आपको सही राह पर लाने का काम करेंगे। आपको अपने लक्ष्य की ओर एकाग्रता से बढ़ने की जरुरत है। अप्रैल से जुलाई तक की समयावधि इस राशि के उन छात्रों के लिए अच्छी है जो प्रोफेशनल स्टडी कर रहे हैं। इस साल आपको अपने समय की कीमत को समझना होगा और लोगों से अपनी नजदीकियां कम करनी होंगी।

सिंह

सिंह शिक्षा राशिफल 2020

शिक्षा राशिफल 2020 के अनुसार इस साल आपके सितारे आपको शिक्षा के क्षेत्र में मनमाफिक फल दिला सकते हैं। इस राशि के कई छात्रों को तो कम मेहनत करके भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि आपको अपने सितारों से ज्यादा अपनी मेहनत पर ही फोकस करने की जरुरत है, आपकी मेहनत ही आने वाले वक्त में आपके काम आएगी। इस साल के शुरुआती दौर में इस राशि के विद्यार्थी अपनी तीक्ष्ण बुद्धि से जटिल से जटिल विषयों को समझ पाने में भी कामयाब होंगे। विदेश जाकर पढ़ाई करने के सपने लिए हुए इस राशि के कुछ छात्रों की ख्वाहिशें भी इस साल पूरी हो सकती हैं। इस साल आप अपने स्कूल या कॉलेज में आकर्षण का केंद्र भी बन सकते हैं क्योंकि आपकी कोई कला आपको लोगों से अलग बनाएगी। हालांकि ज्यादा तारीफ सुनकर आपको कल्पनाओं की दुनिया में नहीं खोना चाहिए और पढ़ाई से ध्यान नहीं हटाना चाहिए। कानून और इलेक्ट्रोनिक्स के फील्ड की पढ़ाई कर रहे इस राशि के जातक इस साल नयी ऊंचाईयों को छू सकते हैं। इस पूरे वर्ष आपको अपने सलेब्स की पुस्तकों के अलावा अच्छे लोगों की जीवनियों और विज्ञान से जुड़ी पुस्तकों का अध्ययन भी करना चाहिए। इससे आपके विचारों को बल मिलेगा।

कन्या

कन्या शिक्षा राशिफल 2020

इस साल आपको शिक्षा के प्रति अपना नजरिया और अच्छा करने की जरुरत है। पंचम भाव का शनि इस साल आपके अंदर आलस भर सकता है और आपको अपने शरीर को आराम देना बाकी कामों से ज्यादा जरुरी लग सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि अपना कीमती समय बर्बाद न करें और आलस को दूर करने के लिए व्यायाम या योग का सहारा लें। इस राशि के वो छात्र जिनके पास पैसों की कमी है वो इस साल टूयूशन पढ़ाकर अपना जेब खर्च निकाल सकते हैं। इसके साथ ही जो छात्र प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं उन्हें उच्च शिक्षा के लिए विषयों का चुनाव करते हुए बहुत सावधान रहने की जरुरत है। यदि आप अभी गलत विषयों का चुनाव करते हैं तो आपको आने वाले समय में इसका बुरा परिणाम मिल सकता है। सही विषयों के चुनाव के लिए आप कोग्निएस्ट्रो रिपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुल मिलाकर देखें तो इस साल शिक्षा के क्षेत्र में आपको तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे जब आप परिश्रम करेंगे।

तुला

तुला शिक्षा राशिफल 2020

तुला राशि के जातकों को साल 2020 में अपने मन की चंचलता को काबू में रखने की कोशिश करनी होगी। इस साल आपका भाग्य आपका साथ दे सकता है लेकिन अपने ढुलमुल रवैये से आप अच्छे मौकों को भी खराब कर सकते हैं। जितना हो सके खुद को सक्रिय रखें और उन लोगों से दूर रहें जो आपको उलझाये रखते हैं। शिक्षा राशिफल 2020 के अनुसार इस साल की शुरुआत में शिक्षा के क्षेत्र में आपको भले ही थोड़ी मशकत करनी पड़े लेकिन जून से नवंबर का समय आपके लिए शुभ फलदायी सिद्ध होगा। आपको सलाह दी जाती है कि जितना हो सके अपने गुरुजनों से नजदीकी बढ़ाएं इससे आपके विचारों में तो निखार आएगा ही साथ ही आप शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा काम कर पाएंगे। इस राशि के कुछ छात्र विदेशों में जाकर शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। कुल मिलाकर देखें तो तुला राशि के जातकों को इस साल शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए बहुत परिश्रम करना पड़ेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक शिक्षा राशिफल 2020

शिक्षा आपके जीवन को निखारने का काम करती है इसलिए आपको शिक्षा को प्राथमिकता देने की जरुरत है। सिर्फ डिग्रियां जमा करने के लिए न पढ़ें बल्कि शिक्षा के जरिये अपने व्यक्तित्व का निर्माण करें। शिक्षा राशिफल 2020 के अनुसार वृश्चिक राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करने की जरुरत है अगर आपने जरा भी लापरवाही की तो आपको इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। हालांकि जो विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनके लिए यह साल बहुत अच्छा रहने वाला है। जो छात्र-छात्राएं एकाग्रता की कमी के कारण पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे उनको ध्यान करने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों के लिए मार्च के अंतिम सप्ताह से जून के अंतिम सप्ताह तक का समय अच्छा रहेगा इस समय आप जटिल विषयों को भी आसानी से समझ पाएंगे। शिक्षा को लेकर यदि आपके घर के वरिष्ठ लोग आपको कोई सलाह देते हैं तो उस पर अमल अवश्य करें।

धनु

धनु शिक्षा राशिफल 2020

इस साल धनु राशि के जातकों को अपने गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी विनम्रता आपके सहपाठियों को भी आपकी ओर आकर्षित करेगी। शिक्षा राशिफल 2020 के अनुसार साल की शुरुआत में आपको शिक्षा के क्षेत्र में मनमाफिक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए इस दौरान दृढंसंकल्प रहेंगे। हालांकि अप्रैल से लेकर जून अंत तक आपको शिक्षा के क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको लोगों से ज्यादा मेलजोल बढ़ाने की बजाय एकांत में रहना चाहिए और अपनी परेशानियों का हल निकालना चाहिए। वर्ष के मध्य भाग में उन विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे जो लंबे समय से किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे थे। आपकी सफलता आपके घर परिवार में भी खुशियां लाएगी। कुल मिलाकर देखें तो इस साल धनु राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में मिश्रित परिणाम मिलने की उम्मीद है।

मकर

मकर शिक्षा राशिफल 2020

शिक्षा राशिफल 2020 के अनुसार इस साल की शुरुआत शिक्षा के लिहाज से भले ही अच्छी रहेगी लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता जाएगा आपको कुछ परेशानियों का सामना शिक्षा के क्षेत्र में करना पड़ सकता है। इस साल आप यारी दोस्ती में आपना काफी समय बर्बाद कर सकते हैं। किसी महिला से दोस्ती करना आपके लिए इस वर्ष घातक हो सकता है इसकी वजह से आपकी एकाग्रता पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। आपका मन पढ़ाई से भटक सकता है। इस राशि के जो जातक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए यह साल अच्छे परिणाम लेकर आएगा हालांकि आपको नशीले पदार्थों से दूर रहने की इस दौरान सलाह दी जाती है। आपके द्वारा शिक्षा को लेकर लिये गये निर्णय इस साल गलत साबित हो सकते हैं इसलिए किसी भी निर्णय को लेने से पहले आपको अपने परिजनों से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आपके बड़े भाई-बहन शिक्षा के क्षेत्र में इस साल आपकी सहायता कर सकते हैं।

कुंभ

कुंभ शिक्षा राशिफल 2020

शिक्षा राशिफल 2020 के अनुसार इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग, फाइनेंस और मीडिया की पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें इस साल अच्छे फल मिल सकते हैं। इस साल कुंभ राशि के छात्रों का मन पढ़ाई की तरफ आकर्षित होगा और आप अपने कोर्स की किताबों के साथ-साथ इस साल प्रेरणादायी पुस्तकों का अध्ययन भी कर सकते हैं। इस राशि के कुछ छात्रों के मन में घर से दूर रहकर शिक्षा अर्जित करने का विचार भी इस साल आ सकता है। वर्ष के मध्य में शिक्षा से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां आपको आ सकती हैं लेकिन अपनी सूझबूझ से आप इन से निकल जाएंगे। जो छात्र प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनको मन लगाकर पढ़ने की आवश्यकता है। इस राशि के कुछ छात्र इस साल खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाएँगे। आपके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये अच्छे काम को इस साल सराहा जा सकता है जिससे आपके माता पिता को आप पर गर्व होगा।

मीन

मीन शिक्षा राशिफल 2020

शिक्षा राशिफल 2020 के अनुसार इस साल की शुरुआत में मीन राशि के छात्रों में गजब की ऊर्जा देखी जाएगी। इस दौरान आप उन विषयों पर ज्यादा फोकस करेंगे जिनमें आप कमजोर हैं। आपके घर वाले शिक्षा के प्रति आपके रुख को देखकर बहुत प्रसन्न होंगे। साथ ही इस समय आपको कई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकते हैं। अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल करके आप अपने विद्यालय या कॉलेज में अलग पहचान बना सकते हैं। जो छात्र बोर्ड की परिक्षाएं देने वाले हैं उन्हें भी अच्छे परिणाम इस साल मिल सकते हैं। इस वर्ष आप ज्योतिष और आध्यात्म से जुड़ी पुस्तकों का अध्ययन भी कर सकते हैं और इन क्षेत्रों में अपना करियर बनाने का भी सोच सकते हैं। जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं साल के मध्य में उन्हें थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है हालांकि साल का अंत आपके लिए बेहतरीन रहेगा। कुल मिलाकर देखें तो मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए यह साल शुभ फलदायक सिद्ध होगा।

More from the section: Yearly 2845
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved