• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

आर्थिक राशिफल 2022 | Finance Horoscope 2022 In Hindi

Author: -- | Last Updated: Mon 20 Sep 2021 10:30:12 AM

एस्ट्रोकैंप द्वारा आर्थिक राशिफल 2022, आपको अपने जीवन के आर्थिक फ़ैसले लेने के लिए सर्वोत्तम सलाह देकर आपकी मदद करता है, जो कि वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। यह 2022 आर्थिक राशिफल आपके जीवन को अधिक शांतिपूर्ण व लाभकारी बनाने के लिए उचित सलाह देता है और इस धन राशिफल 2022 के ज़रिए आप अपने जीवन को आर्थिक रूप से बेहतर और बड़े पैमाने पर बदल सकते हैं।

आर्थिक राशिफल 2022

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें क्या लाया है नया साल आपके लिए!

धन हमारे जीवन में ख़ुशी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है हमारी भावनाएं पैसों और रुपयों को लेकर क्या हैं लेकिन धन हमारे जीवन में हमेशा एक महत्वपूर्ण किरदार अदा करता है, फिर चाहे वह बचत की बात हो या फिर कभी किसी जरूरी चीज को ख़रीदने की ज़रूरत हो। वास्तव में इस बात को नहीं नकारा जा सकता है कि धन हमारे जीवन की महत्वपूर्ण ज़रूरतों में से एक है। यह हमारी हर आवश्यकता और विलासिता को पूरा करता है और हम इसकी मदद से अपनी इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम हो पाते हैं। धन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण फ़ैसला आपके व्यय करने की क्षमता और आपकी जीवन जीने की शैली पर काफ़ी असर डाल सकता है। इसलिए जीवन में आर्थिक प्रबंधन बहुत ज़रूरी होता है। कभी-कभी आर्थिक निर्णय लेना आपके लिए एक काम भी बन सकता है।

आपके जीवन में सब कुछ, चाहे वह आराम, विलासिता या आनंद हो, धन तभी महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाता है जब आपके पास उन सभी इच्छाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन हो। एक आधुनिक शहरी अर्थव्यवस्था का आधार धन ही है और यह उन महत्वपूर्ण चीज़ों में से एक है जो किसी जातक के जीवन में सबसे अधिक ख़ुशी और संतोष का कारक होता है। जन्म कुंडली का उपयोग जातकों के व्यक्तित्व, लक्षण पूर्वानुमानित घटनाओं की भविष्यवाणी करने के लिए किया जाता है। बृहस्पति और शुक्र ग्रह किसी जातक के जीवन में धन का कारक होते हैं। किसी जातक की कुंडली का दूसरा भाव धन का भाव होता है, जो उसके जीवन में धन का संकेत देता है। इसके साथ-साथ कुंडली के छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव का अध्ययन करने की भी ज़रूरत है क्योंकि वर्ष 2022 में आपके लिए आर्थिक भविष्यवाणी करते समय ये भाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। आर्थिक राशिफल 2022 की मदद से आप आने वाले वर्ष 2022 में अपनी आर्थिक ज़रूरतों का अंदाज़ा लगा सकते हैं।

आपके मन में अपने आर्थिक जीवन को लेकर कई सवाल उठते होंगे जैसे कि- वर्ष 2022 में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी होगी? क्या यह वर्ष धन संबंधी मामलों के लिए उपयुक्त है? ऐसे कौन से महीने हैं जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है? आपको कब निवेश करना चाहिए? क्या आपकी आय में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है? क्या इस वर्ष आप अपने सारे ख़र्चे उठा पाएंगे? हर दिन आपके दिमाग में ऐसे ही सैकड़ों सवाल तैरते होंगे। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सवाल आपके लिए यह हो सकता है कि क्या कोई है, जो इस वर्ष आपकी आर्थिक रूप से बेहतर योजना बनाने में मदद कर सकता है? तो उसका उत्तर है, जी हाँ! एस्ट्रोसेज पूरे वर्ष के लिए आर्थिक रणनीतियों की योजना बनाने में आपकी मदद कर सकता है। वैदिक ज्योतिष पर आधारित आर्थिक राशिफल 2022 भविष्यवाणी आपको इस पूरे वर्ष आर्थिक समस्याओं से बचा सकती है। इसमें आपको न केवल इस इस बात की जानकारी प्राप्त होगी कि अपनी मेहनत की कमाई का अधिकतम लाभ कैसे उठाया जाए, बल्कि यदि आपको कोई नुकसान होने वाला है तो उसे रोकने के उपयुक्त उपायों की भी जानकारी प्राप्त होगी। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए वर्ष 2022 का आर्थिक राशिफल:

Click Here To Read In Eng: Finance Horoscope 2022

आर्थिक राशिफल 2022: मेष

मेष आर्थिक राशिफल 2022 के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए औसत रूप से सफल रहने की संभावना है क्योंकि राहु आपके दूसरे भाव में स्थित रहेगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव ला सकता है। इस वर्ष मेष राशि के जातकों को कोई भी निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्हें आर्थिक जोखिम लेने से भी बचने ज़रूरत है। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने वाले जातक वर्ष 2022 में आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। मेष राशि के जो जातक अन्य क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, उन्हें इस वर्ष अच्छी कमाई के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। हालांकि, इस वर्ष की शुरुआत में आपको आर्थिक रूप से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। आपके 11वें भाव में बृहस्पति के प्रभाव के कारण आपकी आय अच्छी हो सकती है लेकिन आपके दूसरे भाव में राहु की स्थिति के कारण आपको मनचाही बचत न होने की आशंका है। वैदिक ज्योतिष आधारित आर्थिक राशिफल ‌2022 के अनुसार अप्रैल माह के बाद आप भूमि, भवन, वाहन आदि सुखों का आनंद ले सकते हैं क्योंकि बृहस्पति की दृष्टि चौथे भाव पर होगी, जिससे आपको सकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं। वर्ष 2022 की अंतिम तिमाही में आपको थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत है क्योंकि इस दौरान शनि वक्री स्थिति में होगा जो कि संपत्ति के लेन-देन और ईज़ी मनी में निवेश करते समय कुछ समस्याएं पैदा कर सकता है। इस दौरान आपके परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं, जिससे आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। इस अवधि के दौरान आपको किसी ज़मीन पर कोई महत्वपूर्ण निवेश न करने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर, मेष राशि में जन्मे जातकों की राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष में स्थिर कमाई बने रहने के आसार नज़र आ रहे हैं। उनके ख़र्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, जिससे उन्हें पूरे वर्ष धन संबंधी चिंताएं भी हो सकती हैं। कुछ सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के कारण आपको काफ़ी धन ख़र्च करना पड़ सकता है। आपके लिए धन का व्यय कुछ समय बाद स्थिर हो सकता है लेकिन आप इस वर्ष धन बचाने में विफल हो सकते हैं। इस वर्ष आपके लिए ज़मीन, मकान और वाहन संपत्ति ख़रीदना शुभ हो सकता है क्योंकि यह आपको विशेष रूप से अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह के बाद अनुकूल लाभ दे सकता है।

आर्थिक राशिफल 2022: वृषभ

आर्थिक राशिफल 2022 के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और आपकी आय में निरंतरता बनी रहने की संभावना है क्योंकि शनि आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में सथित है। आपकी संपत्ति जैसे भूमि, भवन, आभूषण और वाहन में वृद्धि हो सकती है और आप अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए किसी शुभ समारोह में ख़र्च भी कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए शुभ साबित हो सकती है। धन का आगमन होगा लेकिन आप इसे अपने भौतिक सुखों के लिए ख़र्च कर सकते हैं। इस दौरान आपके चौथे और दूसरे भाव पर बृहस्पति ग्रह की दृष्टि होने के कारण आपको भूमि, भवन, वाहन आदि का लाभ प्राप्त हो सकता है। अप्रैल माह के बाद शुक्र और बृहस्पति ग्रह की स्थिति भी आर्थिक दृष्टिकोण से आपके अनुकूल रहेगी और आपको अपनी किसी संपत्ति से अधिक आमदनी होने की संभावना है। जो जातक किसी रचनात्मक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उन्हें अच्छा खासा आर्थिक लाभ हो सकता है। वर्ष 2022 के सितंबर और अक्टूबर महीने में आप किसी काम के सिलसिले से कोई यात्रा कर सकते हैं, जिससे आपको ऐसा लाभ होने की संभावना है जिसका आपको अंदाज़ा भी नहीं होगा। साथ ही, आपको अपने प्रमुख अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। इसके बाद जुलाई और नवंबर महीने में आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है, आप अपना धन विलासिता की वस्तुओं पर ख़र्च कर सकते हैं। कुल मिलाकर, वर्ष 2020 वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक समृद्धि प्रदान कर सकता है। कोई नया आय का स्रोत आपको अपनी बची-खुची इच्छाओं को पूरा करने में मदद कर सकता है और आप इस वर्ष विलासिता की चीज़ें ख़रीदने में धन का व्यय कर सकते हैं। आप महंगे आभूषण और रत्नों के साथ-साथ कोई अचल संपत्ति भी ख़रीद सकते हैं। यदि आपका कोई बकाया ऋण है तो आप इस वर्ष अपना ऋण चुकाने में सफल हो सकते हैं और इस वर्ष आपको पिछले वर्षों की तुलना में अधिक आमदनी होने की संभावना है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

आर्थिक राशिफल 2022: मिथुन

मिथुन आर्थिक राशिफल 2022 के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत शुभ साबित हो सकती है। इस समय बृहस्पति आपके दूसरे भाव यानी धन संचय और बचत के भाव में स्थित होगा, जिसके कारण आप बचत करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस समय में आप कुछ आभूषण और रत्न प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद जुलाई से अगस्त महीने तक आपको कोई चल संपत्ति ख़रीदने या बेचने में सावधानी बरतने की ज़रूरत है क्योंकि इसमें आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको यह सलाह दी जाती है कि ऐसा निर्णय बहुत सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद ही लें। इस वर्ष यदि आप किसी से आर्थिक गठबंधन करने की कोशिश करते हैं तो वह गठबंधन आपके लिए लाभकारी न रहने की आशंका है। इसके बाद शनि की दृष्टि आपके ग्यारहवें भाव पर पड़ेगी, जिससे आपको औचक धन लाभ होने की संभावना है। अप्रैल माह के बाद, बृहस्पति ग्रह का आपके दूसरे और चौथे भाव पर प्रभाव रहेगा इसलिए रत्न और आभूषण के साथ भूमि, भवन या वाहन प्राप्त करने की संभावना है। आपके द्वारा धार्मिक कार्यों पर कई खर्चे किए जा सकते हैं। यदि आप किसी महत्वपूर्ण निवेश की योजना बना रहे हैं तो उस कार्य क्षेत्र में अनुभव वाले किसी व्यक्ति की राय ज़रूर लें। जुलाई, अक्टूबर और नवंबर के महीने में आपको सकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं और इस दौरान आप आपकी आय अच्छी रहने की संभावना है। आपको इन महीनों के दौरान आर्थिक तौर पर किसी समस्या का सामना करना पड़े इसकी आशंका कम है। साथ ही, इस अवधि में आपकी पदोन्नति और आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना आपके वरिष्ठों द्वारा की जा सकती है। जून, अगस्त और दिसंबर के महीनों में आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की आशंका है। इस दौरान आप महंगे और भौतिक सुख संसाधनों पर धन ख़र्च करते नज़र आ सकते हैं। इसी तरह जून 2022 में भी आपके ख़र्चों में बेतहाशा वृद्धि होने की आशंका है, ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप अगस्त के महीने में न कोई निवेश करें और न ही किसी को उधार पर पैसे दें। कुल मिलाकर, वर्ष 2022 आपके लिए चुनौतियां और समृद्धि दोनों ही लेकर आएगा और इस वर्ष आप अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छूने में भी सफल रह सकते हैं। मिथुन राशि के जातक वर्ष 2022 में आर्थिक तौर पर स्थिरता प्राप्त करने में और धन अर्जित करने में सफल रह सकते हैं। आय के नए स्रोतों के खुलने की संभावना है और आप अपने रिश्ते व कार्य के प्रति ईमानदार रहकर आय और संपत्ति में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। आप इस वर्ष ज़मीन, घर व वाहन ख़रीदने में सफल रह सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी निवेश से पहले गहन जांच-पड़ताल करें और इससे जुड़ी ठोस योजना बनाकर ही कदम बढ़ाएं। इसके साथ ही आपको वर्ष 2022 में पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

आर्थिक राशिफल 2022: कर्क

वैदिक ज्योतिष आधारित आर्थिक राशिफल ‌2022 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए औसत ज़रूर रह सकता है लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। राहु का आपकी कुंडली में ग्यारहवें भाव में स्थित रहने की वजह से आप इस दौरान अप्रत्याशित लाभ अर्जित कर सकते हैं, जिसकी वजह से आप इस अवधि में लंबे समय से चले आ रहे कर्ज़ को चुकाने में सफल रह सकते हैं। साल के अंतिम छह महीनों के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है और बृहस्पति के गोचर की वजह से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है, जिसकी वजह से आप मनोवांछित रूप से धन संचय करने में सफल रह सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई, समाजसेवा और मांगलिक कार्यों पर धन ख़र्च करना पड़ सकता है। वर्ष 2022 में आपको अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। यह अवधि निवेश के लिए अनुकूल रह सकती है। अप्रैल माह के बाद नौकरी कर रहे जातकों के वेतन में वृद्धि होने और वहीं व्यवसाय कर रहे जातकों को आश्चर्यजनक रूप से लाभ होने की संभावना है।

आर्थिक राशिफल 2022: सिंह

2022 आर्थिक राशिफल के अनुसार, बृहस्पति आपके धन के भाव में स्थित है। सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष आर्थिक मामलों में औसत परिणाम दे सकता है लेकिन आपके ख़र्चों में वृद्धि होने के कारण यह वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति पर सीधा प्रभाव डाल सकता है। आर्थिक राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष आपको अपनी आय बढ़ाने पर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है। इस वर्ष की शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति औसत रह सकती है लेकिन अप्रैल माह में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है क्योंकि जैसे-जैसे आपकी आय में भी वृद्धि होगी, आय के कुछ नए स्रोत भी खुलते नज़र आ सकते हैं। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति का ठीक से प्रबंधन करते हैं तो आप अगस्त से अक्टूबर माह के बीच अपनी आय और अपने परिवार की मदद से धन संचय करने में सक्षम हो सकते हैं। सितंबर का महीना विवाह संबंधी किसी कार्यक्रम के लिए आपके ख़र्चों में वृद्धि कर सकता है। इस वर्ष यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो धन का निवेश करें और व्यवसाय शुरू करें लेकिन आपको यह सलाह दी जाती है कि जहाँ तक संभव हो अकेले ही व्यवसाय की शुरुआत करें, साझेदारी न करने का प्रयास करें। कुल मिलाकर, यह वर्ष आपके लिए एक आशाजनक वर्ष होगा क्योंकि आपके पास मजबूत अर्थशास्त्र होगा, और आप अचानक ही पेशेवर रूप से प्रगति करेंगे जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। अप्रैल माह के बाद बृहस्पति आपके आठवें भाव में गोचर करेगा और इस दौरान आप अपने दोस्तों और ससुराल वालों की मदद से पेशेवर रूप से धन अर्जित कर सकते हैं।

आर्थिक राशिफल 2022: कन्या

कन्या आर्थिक राशिफल 2022 के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ साबित हो सकता है। इस वर्ष आप मनोवांछित बचत करने में सक्षम हो सकते हैं और आप अपनी आर्थिक स्थिति को स्थित और मजबूत बनाने में भी सफल हो सकते हैं क्योंकि बृहस्पति और शनि दोनों ग्रहों की दृष्टि आपकी कुंडली के दूसरे भाव पर होगी। इस अवधि के दौरान आप आभूषण और रत्न अर्जित करने में भी सक्षम हो सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी और उस आय की मदद से लंबे समय से चल रहे किसी ऋण से आपको छुटकारा मिल सकता है। आपको कुछ अवसरों पर ख़र्च करना पड़ सकता है लेकिन अप्रैल माह के बाद बृहस्पति का गोचर आपके लिए अधिक अनुकूल साबित हो सकता है क्योंकि उस समय आपको प्रिय मित्रों, व्यापारिक साझेदारों या अपनी पत्नी से अच्छा लाभ मिल सकता है। इसके बाद आपके आठवें भाव में राहु की स्थिति के कारण आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सकती है। अप्रैल से सितंबर माह तक आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान बहुत सारा पैसा ख़र्च हो जाने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। हालांकि, उसके बाद की अवधि आपके लिए बहुत अनुकूल साबित हो सकती है और आप अपनी आर्थिक स्थिति संभालने में सक्षम हो सकते हैं। कुल मिलाकर, जनवरी और दिसंबर के महीने आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेंगे। साथ ही, मई के महीने में आपको धन से जुड़े कुछ शुभ अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।

आर्थिक राशिफल 2022: तुला

राशिफल 2022 के अनुसार यह वर्ष आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए औसत रहने की संभावना है। बृहस्पति ग्रह की दृष्टि आपके ग्यारहवें भाव पर होने के कारण आपकी आय में अच्छा प्रवाह रह सकता है लेकिन वर्ष के अंतिम कुछ महीने आर्थिक दृष्टिकोण से आपके अनुकूल नहीं रहेंगे क्योंकि उस समय आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की आशंका है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति कमज़ोर हो सकती है इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि धन कमाने के लिए शॉर्टकट तरीके न अपनाएं। साथ ही, आपको यह भी सलाह दी जाती है कि किसी ऐसे उद्यम में निवेश से बचें, जिसमें आपको ज़रा भी शंका हो अन्यथा आपको भरी नुकसान उठाना पड़ सकता है। धन उधार में न देने की भी सलाह दी जाती है अन्यथा आपका धन वापस मिलने की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा, अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा, आपको अनावश्यक ख़र्च के कारण कमज़ोर आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मार्च, जून, जुलाई और अगस्त महीने आपके लिए काफ़ी अनुकूल रह सकते हैं। इसके बाद सितंबर के महीने में धन से जुड़े कुछ मामले आपको परेशान कर सकते हैं। वैदिक ज्योतिष आधारित आर्थिक राशिफल ‌2022 के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत में भी आप किसी मांगलिक कार्य के लिए धन ख़र्च कर सकते हैं। आपको यह सलाह दी जाती है कि अपने खर्चे सोच समझकर करें और इस वर्ष आप परोपकार के लिए धन ख़र्च करने में सक्षम नहीं रह सकते हैं।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

आर्थिक राशिफल 2022: वृश्चिक

वृश्चिक आर्थिक राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए औसत रहने की संभावना है। इस वर्ष की शुरुआत में आप भूमि, भवन, वाहन आदि पर ख़र्च कर सकते हैं। आपके परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य समस्याओं पर भी ख़र्च होने की आशंका है। अप्रैल माह के बाद बृहस्पति ग्रह की ग्यारहवें भाव में दृष्टि होने के कारण आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है, जिससे आपको किसी लंबे समय से बाकी कर्ज़ से मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान आप परिवार के किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए धन ख़र्च कर सकते हैं। यदि आप इस वर्ष की शुरुआत में अपने ख़र्चों को नियंत्रित करते हैं तो आप आर्थिक लाभ प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। यदि आपका कोई मुक़दमा चल रहा है तो आप उसमें सफल हो सकते हैं, जिससे आपको धन प्राप्त होने पूरी संभावना है। इस वर्ष आपको सरकार से भी कुछ लाभ प्राप्त सकता है। यदि आप लंबे समय से धन संचय करने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ कारणों से ऐसा करने में असफल हो रहे हैं तो वर्ष 2022 में आप इस मामले में सफल हो सकते हैं। हालांकि, अप्रैल से सितंबर माह तक का समय आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि इस दौरान आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है।

आर्थिक राशिफल 2022: धनु

धनु आर्थिक राशिफल 2022 के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए काम के मामले में अनुकूल साबित हो सकता है साथ ही, बृहस्पति ग्रह की दृष्टि आपके ग्यारहवें भाव में होने के कारण आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह वर्ष आपके लिए शुभ साबित होगा। आपकी आय में निरंतरता रहने की संभावना है जिससे कि आप इस वर्ष सभी लंबित ऋणों से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही, आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए धन ख़र्च कर सकते हैं। अप्रैल माह के बाद बृहस्पति आपके चौथे भाव में गोचर करेगा और इसके साथ ही आपको भूमि, वाहन आदि जैसे धन की प्राप्ति होने की संभावना है और गुप्त धन भी आपकी कुंडली में है। धनु राशि के जातकों को जनवरी, जुलाई, सितंबर और अक्टूबर महीने में अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। राशिफल 2022 के अनुसार इस दौरान आपके पास आमदनी के कई ऐसे मौके आ सकते हैं, जिनसे आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज़्यादा मजबूत हो सकती है। इसके अलावा दिसंबर माह में कुछ अन्य खर्चे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। ऐसे में इन ख़र्चों को लेकर निराश होने की बजाय अपनी लागतों के ढंग से विचार ज़रूरत है।

आर्थिक राशिफल 2022: मकर

मकर आर्थिक राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत शुभ साबित साबित हो सकती है। बृहस्पति ग्रह की स्थिति आपके दूसरे भाव में होने के कारण आपकी आय का प्रवाह अच्छा रह सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने की संभावना है, इसके साथ-साथ आप बचत करने में भी सफल रह सकते हैं। आपको रत्न और आभूषण आदि प्राप्त होने की संभावना है। इस वर्ष की शुरुआत में आपके लिए अचानक से ज़मीन, भवन या कोई चल संपत्ति अर्जित करने के भी संकेत मिल रहे हैं। परिवार के किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए आप धन ख़र्च कर सकते हैं। जनवरी, मई और अगस्त महीनों में आपको अपनी आर्थिक स्थिति थोड़ी ख़राब होती नज़र आ सकती है। ऐसे में आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर उचित प्रबंधन करने की ज़रूरत पड़ सकती है। हालांकि, इसके बाद स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है क्योंकि आपकी राशि के चौथे भाव में राहु की स्थिति आपके लिए आमदनी के कई रास्ते खोल सकती है, जिससे आपको आर्थिक लाभ हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा अप्रैल से सितंबर माह तक और नवंबर माह के बाद से आपको पूरे वर्ष कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इसी के साथ इस वर्ष के अंत में यानी दिसंबर के महीने में आपको आर्थिक मामलों में मदद मिल सकती है.

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

आर्थिक राशिफल 2022: कुंभ

कुंभ आर्थिक राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष आपके ख़र्चों में लगातार वृद्धि होने के कारण आपको अपने आर्थिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह वर्ष आपके लिए धन और संपत्ति की दृष्टि से सामान्य रूप से अनुकूल रहने की संभावना है। कुछ विशिष्ट समस्याओं की बजाय आपकी आय का निरंतर प्रवाह हो सकता है। लेकिन आपके लिए धन के ख़र्च को नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है। अप्रैल माह के बाद बृहस्पति ग्रह का गोचर आपके दूसरे भाव में होगा जो कि आपके लिए सकारात्मक फल लेकर आ सकता है। इस दौरान आप रत्न और आभूषण प्राप्त सकते हैं। चौथे भाव में राहु की स्थिति आर्थिक लाभ की ओर इशारा करती है लेकिन आपको यह सलाह दी जाती है कि किसी भी संपत्ति के लिए निवेश करने में जल्दबाज़ी न करें क्योंकि कानूनी समस्याएं होने की भी आशंका है। राशिफल 2022 के अनुसार इसके बाद सितंबर से नवंबर माह के बीच आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे आपका मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। इसके अलावा आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर और परोपकार के कार्यों की ओर होने की वजह से भी आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। इस वर्ष आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की संभावना है, ऐसे में आपको निराश हुए बिना ख़ुद को सकारात्मक रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। हालांकि, जनवरी, फ़रवरी, अप्रैल, मई, सितंबर और दिसंबर महीने आपके लिए आमदनी के मामले में थोड़ा बेहतर परिणाम लेकर आ सकते हैं।

आर्थिक राशिफल 2022: मीन

मीन आर्थिक राशिफल 2022 के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ साबित हो सकता है। अप्रैल माह के अंत से जुलाई माह तक आपके बारहवें भाव में शनि की स्थिति आपके ख़र्चों में वृद्धि कर सकती है, फिर जुलाई के बाद से आपके ग्यारहवें भाव में शनि का गोचर आय का निरंतर प्रवाह प्रदान कर सकता है और आप अपने किसी लंबे समय से चले आ रहे ऋण से छुटकारा पा सकते हैं। आपकी आमदनी में रुकावट आ सकती है लेकिन आपको बड़े भाइयों या दोस्तों से लाभ मिल सकता है। किसी योजना पर निवेश के लिए यह अवधि विशेष रूप से शुभ साबित हो सकती है। यदि आपने इस समय कोई निवेश किया हुआ है तो उसमें आप मनचाही बचत करने में सफल हो सकते हैं। इसके बाद बृहस्पति ग्रह की स्थिति आपके पहले भाव में होने के कारण अप्रैल से सितंबर माह तक के बीच का समय आपके लिए अनुकूल नहीं रह सकता है। परिणामस्वरूप अप्रैल से सितंबर माह के बीच आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जो कि आपके लिए मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। बृहस्पति ग्रह की पहले भाव में स्थिति इस वर्ष के कुछ महीनों में आपकी आय के अनुसार आपके ख़र्चों को नियंत्रित कर सकती है, जिसका असर आपको अपनी आर्थिक स्थिति में देखने को मिल सकता है। आप बचत करने में भी सक्षम हो सकते हैं। इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए शानदार रहने की संभावना है लेकिन शनि और बृहस्पति ग्रह के प्रभाव के कारण धन का निरंतर प्रवाह हो सकता है। अप्रैल माह के बाद आपको कुछ ऐसे ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी पहले से कोई योजना नहीं होगी। साथ ही, आपको किसी पारिवारिक समारोह पर भी कुछ धन ख़र्च करना पड़ सकता है। सितंबर माह के बाद आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है और आप कुछ अप्रत्याशित लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

More from the section: Horoscope 3345
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved