• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

गुरु गोचर 2019

Author: - | Last Updated: Thu 20 Sep 2018 2:13:39 PM

guru, gochar, guru gochar, 2019

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति एक शुभ ग्रह है और इसे गुरु की संज्ञा भी दी गई है। यह धनु और मीन राशि का स्वामी होता है। कुंडली में स्थित भिन्न-भिन्न भावों पर गुरु के भिन्न-भिन्न परिणाम देखने को मिलते हैं। कुंडली में बृहस्पति के बलवान होने पर जातक को आर्थिक और वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलते हैं। गुरु को वृद्धि, प्रचुरता और उदारता का कारक माना जाता है।

ज्योतीषीय दृष्टि से साल 2019 में गुरु का महत्वपूर्ण प्रभाव देखने को मिलेगा। 30 मार्च 2019 को रात्रि 3 बजकर 11 मिनट पर बृहस्पति धनु राशि में गोचर करेगा। हालांकि 22 अप्रैल 2019 को शाम 5:55 बजे वक्री चाल चलते हुए वापस वृश्चिक राशि में लौट आएगा। इसके बाद 5 नवंबर 2019 को सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर पुनः धनु राशि में प्रवेश करेगा। आइए जानते हैं इस गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव….

Click here to read in English: Jupiter Transit 2019

मेष

साल 2019 में गुरु आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करेगा। गोचर के दौरान अपने पारिवारिक जीवन से आप संतुष्ट दिखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना रहेगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और अध्यात्म विषय के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। इस दौरान धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों के बीच आपका प्रभाव देखा जाएगा। परिवार में नन्हें सदस्य का आगमन संभव है। इस अवधि में पिताजी को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सोसायटी में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा।

उपाय: भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

वृषभ

गुरु का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा। इस गोचर का असर आपके कार्य/व्यवसाय पर पड़ेगा। अपने प्रोफेशन को लेकर आप असंतुष्ट दिखाई देंगे। वहीं सेहत के लिहाज़ से आपको अपच की समस्या रह सकती है। इसलिए अपनी खान-पान पर विशेष सावधानी बरतें। इस अवधि में आपको कोई बुरी ख़बर मिल सकती है। इसलिए सावधानी से काम लें। ख़ासकर आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। आपको मजबूरन किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। गुरु गोचर 2019 वृषभ राशि के जातकों के जीवन में कई बदलाव लेकर आएगा। अाध्यात्मिक विषय पर आप विशेष रुचि ले सकते हैं।

उपाय: गुरुवार के दिन शुद्ध घी का दान करें।

मिथुन

गुरु आपकी राशि से सप्तम भाव में संचरण करेगा। यह गोचर आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। प्रिय के साथ क़ीमती समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक मोर्चे में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक जीवन में स्थिरता देखने को मिलेगी। यदि आप इस समय किसी बजनेस में इन्वेस्ट करेंगे तो उसमें आपको अच्छे रिर्टन्स मिलने की संभावना है। गोचर के दौरान आप लग्जरी लाइफ़ को इन्ज्वॉय करेंगे। गुरु गोचर 2019 इस वर्ष आपके जीवन को बेहतर बनाने में मदद करेगा। आप दूसरे लोगों से मधुर और प्रभावी संवाद स्थापित करेंगे।

उपाय: घर में कपूर का दीया जलाएँ।

कर्क

गुरु आपकी राशि से षष्टम भाव में गोचर करेगा। गोचर के दौरान सफलता के लिए आपको निरंतर अभ्यासरत रहना पड़ेगा और धैर्य के साथ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। यदि आप लोन लेने पर विचार कर रहे हैं तो इसमें गोचर आपकी मदद करेगा। इस समय शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास कर सकता है। इसलिए उसकी चाल से सावधान रहें। यह गोचर आपके लिए विपरीत परिस्थितियों का निर्माण कर सकता है जिसमें आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। बिना किसी ठोस सबूत के किसी पर शक न करें। ऐसा करने दूसरों से आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। जीवन को लेकर सावधान रहें। निजी जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए खुद को अधिक सबल बनाएं। यदि छात्र किसी कॉम्टीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो प्रयासरत रहें और जमकर मेहनत करें। क्योंकि आपको प्रयासों से आपको सफलता मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है।

उपाय: गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करें।

सिंह

आपकी राशि से गुरु पंचम भाव में गोचर करेगा। इस अवधि में अध्यात्म के क्षेत्र में आप विशेष रुचि लेते हुए दिखाई देंगे। इस समय आप परिवार में किसी नन्हें सदस्य का स्वागत कर सकते हैं। वाहन अथवा प्रॉपर्टी ख़रीदने की योजना बनाएंगे। गोचर का आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रोफेशनल लेवल पर ग्रोथ होगी। अधिक लोगों से आपके संपर्क स्थापित होंगे। सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उपाय: बृहस्पति बीज मंत्र का जाप करें: ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।

कन्या

बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगा। यह गोचर कन्या राशि के जातकों को के लिए कष्टकारी रह सकता है। परिवार में किसी प्रकार का क्लेश हो सकता है। परिजनों, दोस्तों और जीवनसाथी के बीच तनाव की स्थिति रह सकती है। इस दौरान आपका सांसारिक दुनिया में मन कम लगेगा और आध्यात्मिक कार्यों को करने में आपको अधिक आनंद की अनुभूति होगी। किसी व्यक्ति विशेष पर ज़रुरत से ज़्यादा विश्वास न करें, क्योंकि उनके द्वारा आपके विश्वास को भी तोड़ा जा सकता है। कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। लग्जरी लाइफ से आपका मोहभंग हो सकता है।

उपाय: किसी ज़रुरतमंद या फिर ब्राह्मणों को चीनी दान करें और गाय को रोटी खिलाएँ।

तुला

बृहस्पति आपकी राशि से तृतीय भाव में गोचर करेगा। गोचर के दौरान आप आलसी स्वभाव के हो सकते हैं। राशिफल के अनुसार इस दौरान तुला राशि के जातकों को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सफलता की राह में बाधाएँ देखने को मिल सकती हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि यह अवधि आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रह सकती है। काम के चलते आपके निवास स्थान में परिवर्तन होने की संभावना है। गोचर के दौरान आपको अाध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होगा। इससे आपको मानसिक शांति का आभास होगा और मन में भी स्थिरता देखने को मिलेगी।

उपाय: हल्दी एवं चने की दाल का दान करें और गाय को रोटी खिलाएँ।

वृश्चिक

साल 2019 में गुरु आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपके भाग्य का सितारा चमकेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के प्रबल योग हैं। ज़रुरत पड़ने पर आपको परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। घर पर कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए गुरु का गोचर शुभ परिणामकारी रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी। आप अपने विरोधियों को भी मात देने में सक्षम होंगे।

उपाय: बृहस्पति बीज मंत्र का जाप करें: ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।

धनु

गुरु आपकी राशि में गोचर करेगा और यह आपके लग्न भाव में स्थित होगा। गोचर का सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर देखा जाएगा। दूसरों के सामने आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सफल रहेंगे। ख़ासकर ऐसे शख़्स के साथ जिसको आप चाहते हैं। परंतु यदि आप ऐसा करने में असफल होते हैं तो उनके साथ आपके रिश्ते बिगड़ने की भी संभावना रहेगी। यह गोचर उन जातकों के लिए लाभकारी रहेगा जो अध्ययन कर रहे हैं। इसके साथ प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए गुरु का गोचर अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करेगा। इस समय आर्थिक मामलों में आपको किसी प्रकार की बाधा का सामना करना पड़ सकता है। संबंधित मामले में आपको संभलकर कदम लेने होंगे अन्यथा धन हानि हो सकती है।

उपाय: पुखराज को सोने की अगूंठी में जड़वाएं और उसे तर्जनी उंगली में पहनें।

मकर

गुरु आपकी राशि से द्वादश भाव में गोचर करेगा। इस दौरान मकर राशि के जातकों के लिए यात्रा के योग बनेंगे। विदेश यात्रा भी संभव है। आर्थिक क्षेत्र में किसी प्रॉपर्टी में आपके द्वारा निवेश संभव है। धार्मिक आयोजनों में आपका पैसा ख़र्च हो सकता है। इस दौरान आप धर्म-कर्म में इतने अधिक व्यस्त रह सकते हैं कि विभिन्न प्रकार की भौतिक सुख-सुविधाएं आपको अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाएंगे। इस दौरान आप विविध क्षेत्रों में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। आप इस समय लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे।

उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और अपनी जेब में पीले रंग का रुमाल रखें।

कुंभ

इस वर्ष गुरु आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको ऐसे शुभ अवसर प्राप्त होंगे जिससे आप अपने भविष्य को सँवार सकते हैं। गोचर के दौरान आपको अपने प्रिय के साथ क़ीमती समय बिताने का अवसर मिलेगा। इस समय आप सुख-शांति के साथ अपना जीवन व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा और करियर में तरक्की होगी। स्वास्थ्य जीवन भी अच्छा रहेगा। गोचर के दौरान आपके ऊपर गुरु का आशीर्वाद बना रहेगा। इसलिए इस दौरान आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफल परिणाम देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय बिताएँ और उनकी भावनाओं का ख्याल रखें।

उपाय: सुबह पीपल के वृक्ष पर शुद्ध जल चढ़ाएँ। परंतु वृक्ष को न छुएँ।

मीन

गुरु का गोचर आपकी राशि से दसवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान अपनी सेहत का ख्याल अवश्य रखें। क्योंकि गोचर का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य जीवन पर पड़ सकता है। जॉब अथवा बिजनेस के कारण निवास स्थान में बदलाव संभव है। माता जी को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। यदि उन्हें लंबे समय से दर्द की शिकायत है तो उसमें उन्हें आराम मिलेगा। साल 2019 में गुरु का यह गोचर आपके लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करने में सहायक सिद्ध होगा और आपको इस दौरान अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परंतु फिर भी इस संबंध में सावधानी अवश्य बरतें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

उपाय: घर पर किसी पवित्र जगह पर गुरु यंत्र को स्थापित करें और नित्य उसकी आराधना करें।

More from the section: Astrology 2588
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved