• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

2026 गुरु गोचर: जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव और उपाय

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Wed 19 Nov 2025 3:23:52 PM

2026 गुरु गोचर: गुरु ग्रह को सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है और इन्हें सूर्य देव की एक परिक्रमा को पूरा करने में लगभग एक साल का समय लगता है। वहीं, वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति देव को देवताओं के गुरु कहा जाता है और यह भाग्य के कारक ग्रह हैं। ऐसा माना जाता है कि गुरु महाराज व्यक्ति को सत्व गुण प्रदान करते हैं अर्थात पवित्रता और अच्छाई का आशीर्वाद देते हैं। इन्हें ज्ञान, बुद्धि, विस्तार, धर्म, शिक्षा, संतान, महिलाओं के जीवन में पति, धन, आध्यात्मिक प्रगति, शिक्षक, गुरु या मेंटर आदि का कारक माना गया है। मनुष्य के शरीर में गुरु ग्रह वसा, लिवर, नसों, धमनियों और पैरों आदि अंगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह उच्च शिक्षा के भी कारक ग्रह हैं और इन्हें न्यायाधीश, सलाहकार, बैंकर, ब्रोकर, कानून और तर्क का भी प्रतीक माना जाता है। 

2026 गुरु गोचर से जानें वर्ष 2026 में गुरु गोचर की पूरी लिस्ट।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

गुरु देव को सप्ताह में गुरुवार का दिन समर्पित है, इनकी धातु सोना है और इन्हें पीला रंग अति प्रिय हैं। गुरु ग्रह का रत्न पीला पुखराज माना गया है। राशि चक्र की सभी राशियों में गुरु महाराज को धनु और मीन राशि पर आधिपत्य प्राप्त है। बता दें कि बृहस्पति देव कर्क राशि में उच्च अवस्था में और मकर राशि में नीच के होते हैं। धनु राशि में 5 डिग्री तक इनकी उपस्थिति मूलत्रिकोण राशि में होती है और इससे अधिक डिग्री में होने पर यह अपनी स्वराशि में होते हैं। ऐसा ही नियम गुरु ग्रह की दूसरी राशि मीन पर भी लागू होता है। बात करें मित्र ग्रहों की, तो गुरु ग्रह सूर्य, चंद्रमा और मंगल से मित्रता पूर्ण संबंध रखते हैं जबकि बुध और शुक्र को इनके शत्रु माना जाता है। हालांकि, शनि महाराज के साथ बृहस्पति ग्रह के तटस्थ संबंध है।

2025 गुरु गोचर: तिथि और समय 

वर्ष 2026 में होने वाले गुरु गोचर बेहद ख़ास होने वाले हैं क्योंकि गुरु महाराज 02 जून 2026 तक मिथुन राशि में रहेंगे। इसके बाद यानी कि 02 जून 2026 की सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर गुरु देव कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि कर्क को गुरु ग्रह की उच्च राशि माना जाता है और इसके अधिपति देव मन के कारक ग्रह चंद्र देव हैं। जैसे कि गुरु देव अपनी उच्च राशि में विराजमान होंगे, तो वह सभी 12 राशियों के जातकों को शुभ परिणाम प्रदान करेंगे। कर्क राशि में बृहस्पति देव 2 जून 2026 से लेकर 31 अक्टूबर 2026 की शाम 07 बजकर 19 मिनट तक रहेंगे। इसके पश्चात, वह सूर्य देव की राशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। इस वर्ष गुरु देव 13 दिसंबर 2026 की सुबह 04 बजकर 23 मिनट पर वक्री हो जाएंगे। 

गुरु का कर्क राशि में गोचर का प्रभाव 

2026 गुरु गोचर के अनुसार, इस पूरे वर्ष गुरु महाराज कर्क और सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में, गुरु ग्रह के इन गोचर का प्रभाव संचार और जीवन की भौतिक सुख-सुविधाओं को प्रभावित कर सकता है। कुल मिलाकर, वर्ष 2026 को फाइनेंशियल एडवाइजर, बैंकर, इन्वेस्टमेंट मैनेजर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और स्टॉक ट्रेडर आदि के लिए अनुकूल कहा जाएगा। वहीं, यह वर्ष टीचर, मोटिवेशनल स्पीकर, पब्लिक स्पीकर और मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए भी सफलता लेकर आएगा। हालांकि, 2026 गुरु गोचर के प्रभाव को पूरी तरह से जानने के लिए हमें किसी विशेष व्यक्ति की राशि, कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति और दशा का विश्लेषण करना होगा। हम यहाँ आपको 2026 गुरु गोचर की सामान्य भविष्यवाणी प्रदान कर रहे हैं। 

2026 गुरु गोचर के अनुसार, बृहस्पति देव 19 अक्टूबर 2025 से लेकर 04 दिसंबर 2025 तक कर्क राशि में मौजूद होंगे और इसके बाद, वह पुनः बुध ग्रह की राशि मिथुन में वापस आ जाएंगे। बता दें कि बुध को बृहस्पति देव का शत्रु माना जाता है। हालांकि, गुरु ग्रह बहुत कम समय के लिए कर्क राशि में रहेंगे और यहां बैठकर बृहस्पति शुभ परिणाम प्रदान करेंगे क्योंकि इस राशि में गुरु उच्च अवस्था में होते हैं। 

गुरु ग्रह का यह गोचर शिक्षकों, उपदेशकों और गुरु ग्रह से जुड़े क्षेत्रों के लिए लाभदायक रहेगा। साथ ही, इस अवधि में सामान्य रूप से सभी राशियों को शुभ फल प्राप्त होने की संभावना है क्योंकि गुरु ग्रह मज़बूत स्थिति में होंगे। इस प्रकार, गुरु महाराज 2 जून, 2026 से लेकर 31 अक्टूबर, 2026 तक कर्क राशि में उपस्थित रहेंगे। 

गुरु का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव 

2026 गुरु गोचर कहता है कि वर्ष 2026 में बृहस्पति देव31 अक्टूबर 2026 को सिंह राशि में गोचर करेंगे जो कि ग्रहों के जनक कहे जाने वाले सूर्य देव की राशि होगी। ऐसे में, गुरु का सिंह राशि में गोचर जातकों को प्रशासनिक गुण प्रदान करने का काम करेगा। गुरु देव के सिंह राशि में मौजूद होने के कारण सभी बारह राशियों के जातकों में नेतृत्व क्षमता का विशेष गुण नज़र आ सकता है। गुरु का यह गोचर व्यापारियों, वकीलों, मजिस्ट्रेटों और न्यायपालिका आदि के लिए फलदायी रहेगा। 2026 गुरु गोचर के दौरान आर्थिक, प्रशासनिक और बीमा से जुड़े क्षेत्रों में तेज़ी देखने को मिल सकती है। ऐसे में, यह समय बेहद शुभ रहेगा क्योंकि सिंह राशि में गुरु की उपस्थिति सभी राशियों के जातकों को सामान्य रूप से शुभ फल प्रदान करेगी। 

गुरु का सिंह राशि में गोचर का सबसे ज्यादा फायदा वृश्चिक राशि, धनु राशि, मेष राशि और मिथुन राशि के जातकों को मिलेगा। इस अवधि में इन राशियों के जातक अपने जीवन की कमान अपने हाथ में लेंगे और अपने हित्त को ध्यान में रखकर कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया है कि गुरु महाराज 13 दिसंबर 2026 से वक्री हो जाएंगे। जिन जातकों की कुंडली में गुरु देव नकारात्मक स्थिति में होंगे, उन्हें इस दौरान लाभ मिलने की संभावना है। 

To Read in English Click Here: 2026 Jupiter Transit

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

2026 गुरु गोचर: राशि अनुसार प्रभाव 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह आपके नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, आपको जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 2026 गुरु गोचर के दौरान आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है। साथ ही, आप अपनी पसंद का घर खरीदने में पैसा निवेश कर सकते हैं। लेकिन, इस अवधि में आपको अपनी माँ और परिवार के सदस्यों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। 

करियर के क्षेत्र में, गुरु गोचर के दौरान आपको नौकरी में दबाव झेलना पड़ सकता है जिसकी वजह आपका व्यस्त शेड्यूल हो सकता है। ऐसे में, आप तनाव में नज़र आ सकते हैं। 

आर्थिक जीवन में आपकी आय में वृद्धि होगी, लेकिन इस दौरान आपको अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर काफ़ी पैसा ख़र्च करना पड़ सकता है। बात करें रिलेशनशिप की, तो गुरु गोचर के दौरान आपकी परिवारजनों और साथी के साथ बहस हो सकती है। बता दें कि इन परिस्थितियों का सामना आपको 31 अक्टूबर 2026 तक करना पड़ सकता है। गुरु देव के आपके पांचवें भाव में जाने से आपकी रुचि धर्म-कर्म में बढ़ेगी और आपका मन भगवान की भक्ति में लगेगा। हालांकि, 31 अक्टूबर 2026 के बाद से आपकी सेहत में सुधार आने लगेगा।

गुरु महाराज का पांचवें भाव में प्रवेश होने से आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। करियर में भी आपको सुनहरे अवसरों की प्राप्ति होगी जिससे आपके प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। अगर आप अपना व्यापार करते हैं, तो आपको कारोबार में सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। वहीं, निजी जीवन में आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और ऐसे में, साथी के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में आपके भीतर साहस में वृद्धि होगी और आप स्वस्थ रहेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ गुरवे नमः” का 21 बार जाप करें। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशिके जातकों के लिए गुरु महाराज आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं । इसके परिणामस्वरूप, आपके जीवन में परिवार से जुड़ी समस्याओं और सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको मौजूदा नौकरी पसंद न आने की आशंका है और ऐसे में, आप नौकरी में बदलाव करते हुए नज़र आ सकते हैं। साथ ही, आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है और वरिष्ठों की नज़रों में भी सराहना न मिलने की आशंका है। 2026 गुरु गोचर के अनुसार, जिन जातकों का अपना व्यापार है, उनके लिए बृहस्पति देव की तीसरे भाव में मौजूदगी आपको अच्छा ख़ासा लाभ कमाने में सक्षम बनाएगी। पारिवारिक जीवन में आपको अपने पर हद से ज्यादा जिम्मेदारियां लेनी पड़ सकती हैं।

आर्थिक जीवन में आपकी आय थोड़ी कम रह सकती है जिसकी वजह परिवार का कानूनी विवादों में फंसना हो सकता है। धन से जुड़े मामलों में आपको कोई बड़ा झटका लगने का अनुमान है। बात करें प्रेम जीवन की, तो आपके और पार्टनर को अहंकार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते आपके रिश्ते में खुशियों की कमी रह सकती है। हालांकि, इन परिस्थितियों का सामना आपको 31 अक्टूबर 2026 तक करना पड़ सकता है। जब गुरु देव आपके पांचवें भाव में प्रवेश करेंगे, तब आपका झुकाव ईश्वर के प्रति बढ़ेगा। इस दौरान आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं और आपके स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। 

2026 गुरु गोचर के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 के बाद जब गुरु ग्रह आपके पांचवें भाव में गोचर करेंगे, उस समय आपकी धन-संपत्ति में भी वृद्धि होगी। करियर की बात करें, तो इन जातकों को नौकरी के सुनहरे अवसरों की भी प्राप्ति होगी। अगर आपका अपना व्यापार है, तो इस समय आप एक से ज्यादा व्यापार कर सकते हैं। निजी जीवन में आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और आप दोनों ख़ुश दिखाई देंगे। स्वास्थ्य की बात करें, तो आपके भीतर साहस में वृद्धि होगी जो आपको एकदम फिट बनाए रखेगा। 

उपाय: शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए गुरु देव आपके सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं जो वर्ष 2026 में आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन आपके जीवन में सकारात्मकता लेकर आ सकता है। करियर में आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है और ऐसे में, आपको करियर में तरक्की प्राप्त होगी। कार्यों में की जा रही मेहनत की ख़बर आपके वरिष्ठों तक जाएगी और इसके परिणामस्वरूप, आपकी छवि उनकी नज़रों में बेहतर होगी और आप उनका भरोसा जीतने में कामयाब हो सकते हैं जो कि कार्यों में की गई मेहनत का नतीजा होगा। 2026 गुरु गोचर के अनुसार, जिन जातकों का खुद का व्यापार है, तो आपकी कुंडली के दूसरे भाव में बैठे गुरु देव आपको व्यप्पार में ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाने में सहायता करेंगे। हालांकि, व्यापार में मिलने वाला लाभ आपको बेहतरीन योजनाओं का फल होगा। 

बात करें आर्थिक जीवन की, तो 2026 गुरु गोचर के दौरान आपकी धन कमाने की क्षमता मज़बूत होगी। वहीं प्रेम जीवन में आप जीवनसाथी पर प्रेम की बरसात करते हुए नज़र आ सकते हैं। इस तरह की परिस्थितियां 31 अक्टूबर 2026 तक रह सकती हैं क्योंकि इसके बाद, बृहस्पति देव आपके तीसरे भाव में गोचर कर जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपको खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही, इस समय आपको अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा क्योंकि आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

जब गुरु देव आपके तीसरे भाव में प्रवेश कर जाएंगे और इनके प्रभाव से आपके धन की कमाने की क्षमता कमज़ोर रह सकती है। साथ ही, करियर में आप संतुष्टि की कमी की वजह से नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। यदि आपका खुद का व्यापार है, तो आपको धन कमाने की राह में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बात करें प्रेम जीवन की, तो आपको रिश्ते में जंग जैसे हालात बन सकते हैं, लेकिन इसमें आप एक-दूसरे से लड़ाई-झगड़ा न करके एक-दूसरे के प्रति शांत वैया अपनाएंगे जिसकी वजह आप दोनों के बीच बातचीत की कमी हो सकती है। वहीं, स्वास्थ्य के मामले में आपको भूख न लगने की समस्या रह सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के जातकों के लिए गुरु देव आपके छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके पहले भाव में गोचर करने जा रहे हैं। 2026 गुरु गोचर के अनुसार, यह गोचर जातकों के जीवन में समस्याएं लेकर आ सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको नौकरी में बदलाव करना पड़ सकता है जिसकी वजह मौजूदा नौकरी में संतुष्टि की कमी हो सकती है। आप पर काम का बोझ भी अधिक हो सकता है और इस दौरान आपको अपने वरिष्ठों से सहायता न मिलने की आशंका है। बता दें कि बारहवें भाव में गुरु ग्रह की मौजूदगी अपना व्यापार करने वाले जातकों को लाभ से ज्यादा हानि करवा सकती है। इस अवधि में आपको व्यापार में प्रतिद्वंदियों से भारी टक्कर देखने को मिल सकती है। 

आर्थिक जीवन में आपको धन से जुड़ी समस्याएं रह सकती हैं क्योंकि इस दौरान आपको धन कमाने की रह में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो आपकी जीवनसाथी के साथ बहस होने की संभावना है और इन सब परिस्थितियों का सामना आपको 31 अक्टूबर 2026 तक करना पड़ सकता है। इसके पश्चात, गुरु देव आपके पहले भाव में प्रवेश कर जाएंगे और ऐसे में, आपके धार्मिक यात्राओं पर जाने के योग बनेंगे। इस दौरान आप मंदिरों के दर्शन करते हुए नज़र आ सकते हैं और आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। साथ ही, आपकी सेहत में भी सुधार आएगा। 

2026 गुरु गोचर कहता है कि 31 अक्टूबर 2026 के बाद से गुरु महाराज आपके दूसरे भाव में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में, आपको धन-धान्य की कमी रह सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको नौकरी के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। यदि आप व्यापार कर रहे हैं, तो आपको बिज़नेस में भाग्य का साथ मिल सकता है। प्रेम जीवन में आपके रिश्ते में नयापन बना रहेगा और रिश्ते में ख़ुशियाँ बनी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान और प्रसन्न रह सकते हैं। 

उपाय: मंगलवार के दिन देवी दुर्गा की पूजा करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु महाराज आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं जो आपके जीवन में समस्याएं लेकर आ सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आप संतुष्टि और प्रशंसा की कमी की वजह से नौकरी बदलने पर मजबूर हो सकते हैं। 2026 गुरु गोचर के दौरान आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है और साथ ही, आपको वरिष्ठों का साथ न मिलने की आशंका है। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें बारहवें भाव में बृहस्पति देव की उपस्थिति के कारण लाभ से ज्यादा हानि होने की संभावना है।

2026 गुरु गोचर के अनुसार, आर्थिक जीवन में आपके पास ज्यादा धन न होने का अनुमान है और आपको धन में वृद्धि के लिए उतार-चढ़ाव से जूझना पड़ सकता है। जब बात आती है रिलेशनशिप की, तो रिश्ते में आपको साथी के साथ विवादों या मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। आपके जीवन में इस तरह की परिस्थितयां 31 अक्टूबर 2026 तक बनी रह सकती हैं। इसके बाद, गुरु ग्रह आपके लग्न भाव में गोचर कर जाएंगे और आपकी रुचि अध्यात्म के प्रति बढ़ सकती है। साथ ही, 31 अक्टूबर 2026 की अवधि में आप मंदिर के दर्शन करेंगे। आपकी सेहत में सुधार नज़र आएगा। 

जब गुरु ग्रह के आपके लग्न भाव में प्रवेश कर जाएंगे जो आपके जीवन में धन-समृद्धि लेकर आएंगे। इस समय आपको नौकरी के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। सिंह राशि के व्यापार करने वाले जातकों को बिज़नेस में भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन को लेकर आपके विचार स्पष्ट रहेंगे जिसके चलते आप ख़ुश रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान के साथ-साथ भावनात्मक रूप से संतुलित भी रहेंगे। 

उपाय: रविवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए गुरु ग्रह आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, यह आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आपको अपार सफलता प्राप्त होगी जिससे आपकी इच्छाएं भी पूरी हो सकेंगी। साथ ही, नौकरी के नए अवसर आपको मिलेंगे और आपको जीवन में हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा। वरिष्ठों की नज़रों में आपकी अपनी अलग पहचान बनेगी। 2026 गुरु गोचर के अनुसार, आपके ग्यारहवें भाव में बृहस्पति देव के बैठे होने के कारण आप पर्याप्त मात्रा में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को अच्छे लाभ मिलने के योग बनेंगे। 

आर्थिक जीवन की बात करें, तो वर्ष 2026 में आप आर्थिक रूप से मज़बूत रहेंगे। इस दौरान आप पर्याप्त मात्रा में धन कमाएंगे और ऐसे में, आपका जीवन धन-धान्य से समृद्ध रहेगा। वहीं, जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रेम और ख़ुशियों से गुलज़ार रहेगा। आपके जीवन में इस तरह की परिस्थितियां 31 अक्टूबर 2026 तक बनी रहेगी, लेकिन इसके बाद जब गुरु देव बारहवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे, तब से आपके करियर में थोड़ा बदलाव नज़र आ सकता है। 2026 गुरु गोचर के अनुसार, इन जातकों के विदेश जाने के योग बनेगे। कुल मिलाकर, वर्ष 2026 में आपको जीवन के विभिन्न आयामों जैसे करियर, व्यापार, वित्त, प्रेम जीवन में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, 31 अक्टूबर 2026 के बाद आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपको पाचन और दिल से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

गुरु महाराज जब 31 अक्टूबर 2026 के बाद आपके बारहवें भाव में गोचर करेंगे, तब आपके खर्चों को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। करियर में आप संतुष्टि की कमी की वजह से नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं। जिन जातकों का खुद का व्यापार है, उन्हें कारोबार में हानि और पार्टनरशिप में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 2026 गुरु गोचर के अनुसार, प्रेम जीवन में आपसी समझ की कमी की वजह से समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। बात करें स्वास्थ्य की, तो वर्ष 2026 में आपको पैरों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन नारायणीयम का जाप करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए गुरु देव आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, इस भाव में गुरु ग्रह का यह गोचर आपके करियर में अप्रत्याशित बदलाव लेकर आ सकता है। करियर में आप पर काम का दबाव काफी ज्यादा होने की संभावना है और ऐसे में, आप तनाव में नज़र आ सकते हैं जिसके चलते आप नौकरी बदलने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। आप नई नौकरी की तलश में रह सकते हैं या फिर नौकरी के लिए विदेश जा सकते हैं। 2026 गुरु गोचर कहता है कि गुरु देव के आपके दसवें भाव में बैठे होने के कारण व्यापार करने वाले जातकों को अचानक से बिज़नेस में तनाव झेलना पड़ सकता है। 

आर्थिक जीवन में आपको वर्ष 2026 में एक के बाद एक खर्चों को पूरा करना पड़ सकता है और ऐसे में, आप धन की बचत नहीं कर पाएंगे। बात करें प्रेम जीवन की, तो जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में अहंकार जन्म ले सकता है जो आप दोनों के रिश्ते में तनाव की वजह बन सकता है। बता दें कि इस तरह के हालात आपके जीवन में 31 अक्टूबर 2025 तक बने रह सकते हैं क्योंकि इसके बाद गुरु ग्रह आपके ग्यारहवें भाव में चले जाएंगे। इस दौरान आपको नई नौकरी मिल सकती है और साथ ही, आप करियर को तरक्की की राह पर लेकर जाने में सक्षम होंगे। इस अवधि में तुला राशि के जातक ज्यादा से ज्यादा पैसा भी कमा सकेंगे, नए संपर्क बनाने के साथ-साथ अपनी सेहत को भी प्राथमिकता देंगे। 

2026 गुरु गोचर के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 के बाद गुरु ग्रह आपके ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे और ऐसे में, इनकी यह स्थिति आय में वृद्धि करवाने का काम कर सकती है। इस दौरान आपकी क्षमताओं में भी वृद्धि होगी। करियर में आपको ऑन-साइट नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो आप काफ़ी लाभ कमाते हुए दिखाई देंगे और बिज़नेस में सफलता हासिल करेंगे। निजी जीवन में जीवनसाथी के प्रति आपके प्रेम में वृद्धि होगी। वहीं, स्वास्थ्य के मामले में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन ललिता सहस्रनाम का पाठ करें।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली में गुरु महाराज आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं। वर्ष 2026 में यह आपके नौवें भाव में गोचर करेंगे जो आपके जीवन में अचानक से कुछ परिवर्तन लेकर आएंगे। करियर के क्षेत्र में आप अच्छी स्थिति में होंगे और हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने में सक्षम होंगे। 2026 गुरु गोचर के अनुसार, इस समय आपको नौकरी के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे जिसमें विदेश में नौकरी करने के मौके भी मिलेंगे। गुरु ग्रह की नौवें भाव में उपस्थिति व्यापार करने वाले जातकों के लिए कारोबार को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ रहेगी।

आर्थिक जीवन के लिए 2026 गुरु गोचर कहता है कि इस अवधि में आपको आय में वृद्धि के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में, आप ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने में सक्षम होंगे और अच्छी बचत भी कर सकेंगे। जब बात आती है रिलेशनशिप की, तो आपका जीवन ख़ुशियों से भरा रहेगा क्योंकि आप रोमांटिक रहेंगे और आप जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताते हुए दिखाई देंगे। साथ ही, आपकी सेहत भी उत्तम बनी रहेगी।

हालांकि, इस तरह की परिस्थितियां 31 अक्टूबर 2026 तक बनी रहेंगी, लेकिन इसके बाद जब बृहस्पति देव आपके दसवें भाव में गोचर करेंगे, उस समय यह आपके लिए नौकरी के नए अवसर लेकर आएंगे। आप अपने करियर को प्रगति के पथ पर ले जाने में सक्षम होंगे। साथ ही, अच्छा धन कमाने, अपने रिश्ते को मज़बूत बनाने और फिट रहने में भी सफल होंगे।

2026 गुरु गोचर के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 के बाद गुरु महाराज आपके दसवें भाव के प्रवेश करेंगे और ऐसे में, आप आर्थिक जीवन में प्रगति हासिल करेंगे। साथ ही, आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे और इनमें ऑन-साइट अवसर भी शामिल होंगे। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो आपको इस समय अच्छी सफलता के साथ-साथ पर्याप्त मुनाफा भी प्राप्त होगा। बात करें आपके निजी जीवन की, तो आपको जीवनसाथी के प्रति वफादार रहना होगा। वही, आप अपने स्वास्थ्य को मज़बूत बनाए रखने में सक्षम होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन 27 बार “ॐ भौमाय नमः” का जाप करें। 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु देव आपके पहले/लग्न भाव और चौथे भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं और यह आपके जीवन में अचानक से बदलाव लेकर आ सकते हैं। आपको घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही, इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा। करियर के क्षेत्र में आप पर काम का बोझ काफ़ी अधिक हो सकता है जिसके चलते आपकी नौकरी में बदलाव भी हो सकता है। 

आर्थिक जीवन के लिए 2026 गुरु गोचर कहता है कि इस अवधि में आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। बात करें प्रेम जीवन की, तो इन जातकों को जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ रिश्तों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा क्योंकि आपको सर्दी और सीने में दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। लेकिन, चिंता की कोई बात नहीं होगी। बता दें कि आपके जीवन में इस तरह की परिस्थितियों से दो-चार होना पड़ सकता है क्योंकि 31 अक्टूबर 2026 के बाद से गुरु महाराज आपके नौवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में, इनकी यह स्थिति आपको जीवन में प्रगति और सौभाग्य का आशीर्वाद देगी। इस समय आप जीवन के अधिकांश क्षेत्रों जैसे करियर में प्रगति, आय में वृद्धि, रिश्ते को मज़बूत बनाने और स्वास्थ्य को अच्छा बनाने में सक्षम होंगे। 

2026 गुरु गोचर के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 के बाद बृहस्पति महाराज आपके नौवें भाव में गोचर कर जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, आप आर्थिक जीवन में ज्यादा से ज्यादा धन कमाने के साथ-साथ हर कदम पर बड़ों का सहयोग पाने में सक्षम होंगे। करियर के क्षेत्र में आपको इंसेंटिव और अन्य लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही, गुरु ग्रह के गोचर के प्रभाव से नौकरी के नए अवसरों की भी प्राप्ति होगी। जो जातक खुद का व्यापार कर रहे हैं, वह सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे और अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त करेंगे। प्रेम जीवन में आपका रिश्ता साथी के साथ मज़बूत होगा। स्वास्थ्य को देखें, तो आप इस दौरान फिट रहेंगे। 

उपाय: गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए गुरु देव आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। 2026 गुरु गोचर के अनुसार, सातवें भाव में बृहस्पति देव की उपस्थिति आपके परिवारीज जीवन में सुख-सुविधाओं के साथ-साथ कुछ परिवर्तन लेकर आएगी। इस दौरान आप नए दोस्त बनाते हुए नज़र आ सकते हैं। साथ ही, आप अपने रिश्ते के प्रति समर्पित रह सकते हैं और साथी का ध्यान रख सकते हैं।

करियर के क्षेत्र में आपको कोई नई नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं, तो आप बिज़नेस में अपनी चमक बिखरते हुए दिखाई देंगे। 2026 गुरु गोचर की अवधि में आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे और आप मज़बूत आर्थिक स्थिति का निर्माण करने के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। बता दें कि 31 अक्टूबर 2026 तक आपका प्रेम जीवन शानदार रहेगा क्योंकि इस दौरान गुरु ग्रह आपके सातवें भाव में विराजमान होंगे। लेकिन इसके बाद गुरु आठवें भाव में चले जाएंगे और ऐसे में, आपको अपने प्रयासों में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सकारात्मक पक्ष की बात करें, तो आपको पैतृक संपत्ति प्रपात होने के योग बनेंगे। 

2026 गुरु गोचर भविष्यवाणी कर रहा है कि 31 अक्टूबर 2026 से पहले गुरु ग्रह आपके सातवें भाव में बैठे होंगे और ऐसे में, आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद, आठवें भाव में गुरु देव की उपस्थिति की वजह से आपको पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना है। करियर के क्षेत्र में आपको अचानक से प्रमोशन मिल सकता है, परंतु आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है। अगर आप खुद का व्यापार करते हैं, तो आपको कारोबार में उतार-चढ़ाव से दो-चार होना पड़ सकता है। इसके विपरीत, प्रेम जीवन में आपकी साथी के साथ बहस हो सकती है इसलिए स्वयं को शांत बनाए रखें। स्वास्थ्य के मामले में आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं घेर सकती हैं इसलिए अपना ध्यान रखें। 

उपाय: गुरुवार के दिन वृद्ध ब्राह्मण को भोजन कराएं। 

संतान के करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इनका छठे भाव में गोचर आपके पारिवारिक जीवन में सफलता और ख़ुशियां लेकर आएगा। इस दौरान आप एक बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए काफ़ी मेहनत कर रहे होंगे। 2026 गुरु गोचर के अनुसार, वर्ष 2026 में आप अपनी संतान का साथ देंगे और ऐसे में, वह सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। साथ ही, आपकी रुचि अध्यात्म के प्रति बढ़ेगी और इसके प्रभाव से आप बुलंदियां छूने में सक्षम होंगे। 

करियर की बात करें, तो इन जातकों को पदोन्नति और अन्य लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही, आप पारिवारिक जीवन में भी प्रगति प्राप्त करेंगे। इसके अलावा, 31 अक्टूबर 2026 तक आप कार्यों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे क्योंकि गुरु देव आपके छठे भाव में बैठे होंगे। इसके बाद, बृहस्पति देव आपके सातवें भाव में गोचर कर जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपके सामाजिक जीवन का दायरा बढ़ेगा और यह आपको व्यापार में लाभ कमाने में सहायता भी करेगा। 

2026 गुरु गोचर कहता है कि आप प्रेम जीवन में अपने रिश्ते को बेहतर बनाने में सक्षम होंगे जिससे आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा। बता दें कि 31 अक्टूबर 2026 तक आपका प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा। साथ ही, इस समय आपकी सेहत भी मज़बूत रहेगी। 

उपाय: गुरुवार के दिन भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए गुरु देव आपके पहले/लग्न भाव और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पांचवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। यह आपके पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं के साथ-साथ कुछ बदलाव लेकर आ सकते हैं। इस दौरान आपका सारा ध्यान घर में सुविधाओं को बढ़ाने पर केंद्रित होगा और साथ ही, आपके नया घर लेने के योग भी बनेंगे। 2026 गुरु गोचर के दौरान आप नया वाहन लेने के बारे में भी सोच-विचार कर सकते हैं और अपनी संपत्ति को बढ़ा सकते हैं। दसवें भाव के स्वामी के रूप में गुरु ग्रह आपको नौकरी पर ध्यान देने और उसमें प्रगति पाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस समय आप जीवन में तरक्की पाने के लिए नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। वहीं कुछ जातक करियर में स्थान परिवर्तन कर सकते हैं या फिर आपका ट्रांसफर हो सकता है। 

2026 गुरु गोचर कहता है कि वर्ष 2026 में आपको परिवार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बात करें स्वास्थ्य की, तो आपको पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है जिससे आप परेशान नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आप कभी-कभार अपना धैर्य खो सकते हैं। बता दें कि आपके जीवन में 31 अक्टूबर 2026 तक समस्याओं के बने रहने की आशंका है । हालांकि, इसके बाद गुरु महाराज आपके छठे भाव में प्रवेश कर जाएंगे और ऐसे में, आपके मन में सेवा के भाव जाग सकते हैं। 

गुरु देव 31 अक्टूबर 2026 से आपके छठे भाव में मौजूद होंगे और ऐसे में, आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ेगा। 2026 गुरु गोचर कहता है कि इस दौरान आप धार्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं। आप अपनी संतान की प्रगति को देखकर गर्व महसूस कर सकते हैं। निजी जीवन में आप जीवनसाथी के साथ प्रसन्न दिखाई देंगे और अगर आप उन्हें सच्चे मन से प्यार करते हैं, तो आप रिश्ते को शादी में बदलने का सोच सकते हैं जिससे रिश्ते में ख़ुशियाँ बढ़ सकती हैं। हालांकि, स्वास्थ्य में आपको तनाव और आराम न मिलने की समस्या परेशान कर सकती है। साथ ही, आपके प्रियजनों की भी सेहत नाज़ुक रहने की आशंका है, विशेष रूप से आपकी माता को तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्या घेर सकती हैं जिसका आपको तुरंत इलाज करवाने की आवश्यकता होगी। 

उपाय: गुरु ग्रह के बीज मंत्र का 108 बार जाप करें। 

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. वर्ष 2026 में गुरु ग्रह का कर्क राशि में गोचर कब होगा?

2026 गुरु गोचर के अनुसार, गुरु ग्रह 02 जून 2026 की सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेगा।

2. गुरु का सिंह राशि में गोचर किसके लिए शुभ रहेगा?

गुरु का सिंह राशि में प्रवेश वृश्चिक, धनु, मेष और मिथुन राशि के लिए शुभ रहेगा।

3. 2026 गुरु गोचर के दौरान क्या उपाय करें?

प्रतिदिन 21 बार “ॐ गुरुवे नमः” का जाप करें।

More from the section: Horoscope 4340
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2026
© Copyright 2025 AstroCAMP.com All Rights Reserved