• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

स्वास्थ्य राशिफल 2022 | Health Horoscope 2022 In Hindi

Author: -- | Last Updated: Mon 20 Sep 2021 1:35:29 PM

एस्ट्रोकैंप द्वारा स्वास्थ्य राशिफल 2022 में आप अपनी राशि के अनुसार वर्ष 2022 में अपने स्वास्थ्य और शरीर की दुरुस्ती (फ़िटनेस) से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा आपकी राशि के अनुसार आपके वार्षिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल 2022 की भविष्यवाणी की गई है। जो कि वैदिक ज्योतिष पर आधारित है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें क्या लाया है नया साल आपके लिए!

ग्रहों की ऊर्जा की मदद से ऐसा कुछ भी नहीं है जो संभव न हो। ऐसे में आप इस भविष्यवाणी की मदद से अपने स्वास्थ्य और जीवन में घटने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जैसे कि क्या आपका आज का दिन शानदार रहने वाला है या फिर आज का दिन आप अपने कार्यों को लेकर संघर्ष करते हुए रात में बिस्तर पर करवट बदलते हुए गुज़ारेंगे।

किसी जातक की जन्म कुंडली उसके जन्म के समय खगोलीय स्थिति को दर्शाती है। ज्योतिषियों का ऐसा मानना है कि किसी कुंडली में ग्रहों की स्थिति आपकी मनोदशा, व्यक्तित्व और पर्यावरण को प्रभावित कर सकती है। किसी भी जातक की जन्म कुंडली में 12 भाव होते हैं। प्रत्येक भाव हमारे जीवन के किसी न किसी हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। कुंडली का प्रथम भाव जातक की शारीरिक बनावट, मस्तिष्क, विवेक, विनम्रता और स्वभाव का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण भाव आपके स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करते हैं जैसे कि कुंडली का छठवां भाव जातक के जीवन में रोग को दर्शाता है, आठवाँ भाव दुर्घटना और हानि को दर्शाता है, बारहवां भाव मोक्ष को दर्शाता है। यह स्वास्थ्य राशिफल 2022 आपको पूरे वर्ष आपके स्वास्थ्य की रक्षा करने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही, इसका उपयोग यह निर्धारित करने के लिए भी किया जा सकता है कि कौन सा महीना आपके स्वास्थ्य के अनुकूल रहने वाला है या प्रतिकूल रहने वाला है।

स्वास्थ्य ज्योतिष में, मानव शरीर के विभिन्न अंग ज्योतिषीय राशि, भाव और ग्रहों से संबंधित होते हैं। ज्योतिष में मानव शरीर को 12 भागों में बांटा गया है और प्रत्येक भाग को ऊपर से नीचे तक 12 राशियों द्वारा दर्शाया जाता है। जैसे कि मेष राशि का संबंध मानव शरीर के सिर, चेहरे और मस्तिष्क से होता है। वृषभ राशि का संबंध गर्दन या गले की आवाज़ से होता है, मिथुन का संबंध भुजाओं, कंधों, तंत्रिका तंत्र और फेफड़ों से होता है। कुंडली के विभिन्न भावों में ग्रहों की स्थिति से ज़्यादा भावों के स्वामी जातक की की कुंडली के अनुसार, उसके स्वास्थ्य की प्रकृति का निर्धारण करते हैं। इसलिए गोचर काल के दौरान जातक को किस प्रकार की बीमारी हो सकती है या जातक को किस प्रकार की स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है, यह निर्धारित करने के लिए भाव के स्वामी को प्रमुखता से देखना चाहिए। आइए सभी 12 राशियों के लिए 2022 स्वास्थ्य राशिफल देखते हैं।

click Here To Read In Eng: Health Horoscope 2022

स्वास्थ्य राशिफल 2022: मेष

मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 स्वास्थ्य के लिहाज से परिवर्तनशील रहने की संभावना है। चूंकि पिछले एक या दो वर्षों से मेष राशि के जातकों का भाग्य हर क्षेत्र में उनका साथ दे रहा है, ऐसे में इस वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उनके जीवन में आने वाले बदलाव संभावित रूप से असीमित रहेंगे। बृहस्पति कुंभ राशि के ग्यारहवें भाव स्थित रहेगा। इस वर्ष मेष राशि के जातकों को कोई स्वास्थ्य समस्या न होने की संभावना है। फिर भी आपको यह सलाह दी जाती है कि अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखें। एक ऐसा समय आ सकता है कि आप बहुत ऊर्जावान होंगे लेकिन जब आपकी उस ऊर्जा में कमी आएगी तब आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आने की आशंका है। वर्ष की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रह सकता है। हालांकि, जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा तो कभी-कभार छोटी-मोटी कोई स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर सकती है। साथ ही, इस वर्ष बृहस्पति और शनि की स्थिति मेष राशि के जातकों के लिए किसी छोटी बीमारी का कारण बन सकती है।

वैदिक ज्योतिष आधारित स्वास्थ्य राशिफल 2022 के अनुसार अप्रैल माह के बाद, बृहस्पति आपके बारहवें भाव में गोचर करेगा और शनि की शुभ दृष्टि राहु लग्न में पड़ेगी, जो कि जातकों के लिए किसी छोटी स्वास्थ्य समस्या का कारण सकता है। राहु के उग्र राशि में स्थिति के कारण आपको पाचन संबंधी कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं। आपको यह सलाह दी जाती है कि ऐसी स्थिति में अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखें। यदि आप पहले से ही किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको एक स्वस्थ दिनचर्या का पालन करने की ज़रूरत है। मेष स्वास्थ्य राशिफल 2022 भविष्यवाणी के अनुसार, आप इस वर्ष अपने सामान्य स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए संतुलित आहार, योग और ध्यान भी करना पसंद कर सकते हैं। कुल मिलाकर, मेष राशि के जातक इस वर्ष लंबे समय तक बिना किसी स्वास्थ्य समस्या के अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं और आप अधिक प्रसन्नता और मानसिक रूप से शांति का अनुभव कर सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल 2022: वृषभ

राशिफल 2022 के अनुसार वृषभ राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत में स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने की संभावना है। यह वर्ष आपके लिए रोगमुक्त वर्ष हो सकता है। साथ ही, इस वर्ष आपके काम करने की शक्ति में वृद्धि हो सकती है। आपका मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रह सकता है और आप शांत, प्रफुल्लित और सकारात्मक विचारों से भरे रह सकते हैं। इस वर्ष की शुरुआत आपके स्वास्थ्य के लिए सामान्य रूप से अनुकूल रहने की संभावना है। हालांकि, लग्न में राहु की स्थिति आपके स्वास्थ्य में थोड़े उतार-चढ़ाव का कारण बन सकती है। कभी-कभी आप मानसिक रूप से असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं लेकिन बृहस्पति के शुभ स्थान में गोचर के कारण आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है। इस वर्ष के शुरुआती छह महीने जातकों के स्वास्थ्य में कुछ बदलाव लेकर आ सकते हैं। जैसे कि पारिवार के कुछ मुद्दों के कारण आपको तनाव की समस्या हो सकती है, जो कि आपके सामान्य स्वास्थ्य और सेहत को प्रभावित कर सकता है। जो जातक किसी पेशे में हैं, उन्हें इस वर्ष मध्य के तीन महीनों में पेशेवर दबाव के कारण तनाव की समस्या होने की आशंका है। अपने सामान्य स्वास्थ्य और सेहत को नज़रअंदाज़ करना आपके लिए अवांछित चिकित्सा ख़र्चों का कारण बन सकता है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

स्वास्थ्य राशिफल 2022: मिथुन

2022 स्वास्थ्य राशिफल भविष्यवाणी के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य स्थिर रहने की संभावना है लेकिन उनके स्वास्थ्य में थोड़े उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। बृहस्पति ग्रह का नौवें भाव में गोचर आपके लग्न पर दृष्टि डालेगा। जो कि आपकी शारीरिक दुरुस्ती और काम करने की कुशलता के बारे में बताता है। आपकी मानसिक शांति, प्रसन्नता और रचनात्मक सोच में वृद्धि हो सकती है। अप्रैल माह के बाद आपकी सेहत ख़राब होने की प्रबल आशंका है क्योंकि शनि आपके आठवें भाव में स्थित रहेगा, जिसकी वजह से आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको रक्त संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको यह सलाह दी जाती है कि अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपनी दिनचर्या में योग, व्यायाम जैसी आदतों को शामिल करें। साथ ही, आपको यह भी सलाह दी जाती है कि अधिक तेलीय और मसालेदार भोजन से परहेज करें और यदि आप मांसाहार करते हैं तो उसमें भी आपको कमी करने की आवश्यकता है। कुछ जातकों को मधुमेह, रक्तचाप और अनिद्रा की भी समस्या हो सकती है। हालांकि, सही समय पर चिकित्सकीय उपचार किए जाए पर उन्हें राहत मिल सकती है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अधिक अनुकूल साबित नहीं रह सकता है। वैदिक ज्योतिष आधारित स्वास्थ्य राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष आपको मौसम जनित रोग भी हो सकते हैं और यदि आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको इस समय एक स्वस्थ दिनचर्या का सख़्ती से पालन करना चाहिए। साथ ही, आपको एक स्वस्थ और अच्छी जीवन शैली को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए, जिसमें संतुलित आहार, व्यायाम और तनाव से बचना शामिल है।

स्वास्थ्य राशिफल 2022: कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत स्वास्थ्य के मामले में अधिक अनुकूल न रहने की आशंका है, बृहस्पति के नौवें भाव में स्थित होने के कारण आपको कुछ मौसमी रोगों से ग्रसित हो सकते हैं। आपको यह सलाह दी जाती है कि अपने खान-पान के साथ-साथ अपनी दिनचर्या में भी सुधार करें। प्रतिदिन सुबह योग अभ्यास और व्यायाम करें। आर्थिक पहलू को लेकर कोई तनाव न लें। वर्ष के उत्तरार्ध में, आपका स्वास्थ्य अच्छा और स्थिर रहने की संभावना है और लग्न पर लाभ ग्रह की दृष्टि होने के कारण आपके मन में सकारात्मक विचार आ सकते हैं। इसी के साथ जनवरी माह से अप्रैल माह के मध्य तक यह वर्ष आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रह सकता है। इस समय अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। इसके बाद सितंबर से नवंबर माह के बीच स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने की आशंका है। इस वर्ष स्वास्थ्य का असर आपके काम, व्यवसाय और पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। आपको यह सलाह दी जाती है कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें जो कि आपके लिए एकमात्र विलाप हो सकता है।

स्वास्थ्य राशिफल 2022: सिंह

वार्षिक स्वास्थय राशिफल 2022 के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत स्वास्थ्य के लिहाज से शुभ रहने की संभावना है और आपका मन में सकारात्मक विचारों से भरा रह सकता है क्योंकि इस अवधि में बृहस्पति आपके आठवें भाव में स्थित है और उसकी दृष्टि आपके लग्न पर है। आप अपनी दिनचर्या और खान-पान का बहुत अच्छे से ख़याल रखने में सक्षम रह सकते हैं। वर्ष के उत्तरार्ध में आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अतिरिक्त सतर्क रहने की ज़रूरत है क्योंकि आपको हाथ, पेट और गुर्दे से संबंधित समस्याएं होने की आशंका है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा, आपको सांस से संबंधित रोग और जोड़ों के रोग से भी पूरी तरह सावधान रहने की ज़रूरत है। इस वर्ष जो जातक मधुमेह से पीड़ित हैं, उन्हें अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी परेशानी बढ़ने की आशंका है। आपको यह सलाह दी जाती है कि छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिंता न करें या बहुत अधिक मानसिक तनाव न लें। आपके मन में सकारात्मक विचार आने की संभावना है जो कि आत्मविश्वास में तब्दील हो सकता है, जिसकी वजह से आपके काम में व अन्य चीज़ों में सुधार हो सकता है।

स्वास्थ्य राशिफल 2022: कन्या

वैदिक ज्योतिष आधारित राशिफल 2022 के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत स्वास्थ के लिहाज से औसत रहने की संभावना है। बृहस्पति की आपके छठे भाव में स्थिति आपके लिए छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। आपको यह सलाह दी जाती है कि इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ख़याल रखें। अप्रैल माह के बाद बृहस्पति आपके सातवें भाव में गोचर करेगा। साथ ही, बृहस्पति की दृष्टि आपके लग्न पर होगी जिससे कि आपके स्वास्थ्य में सुधार होने की प्रबल संभावना है। आपको यह सलाह दी जाती है कि अपनी दिनचर्या में योग अभ्यास और व्यायाम को शामिल करें, जिससे आपको मानसिक संतुष्टि, आत्मिक सुख, अच्छा स्वास्थ्य और आत्मविश्वास प्राप्त हो सकता है। सितंबर माह से आपके लिए शुभ अवधि शुरू हो सकती है फिर भी, इस अवधि के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। इस वर्ष कन्या राशि के जातक मधुमेह और मूत्र प्रणाली से संबंधित किसी रोग से पीड़ित हो सकते हैं। साथ ही, आपको आंतरिक दर्द, पेट से संबंधित रोग और अम्लता (एसिडिटी) जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहने की संभावना है लेकिन फिर भी, आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता है, ख़ासकर अप्रैल, अगस्त और सितंबर माह में। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि अपने स्वास्थ्य का विशेष ख़याल रखें और बेवजह तनाव लेने से बचें।

स्वास्थ्य राशिफल 2022: तुला

तुला राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की शुरुआत स्वास्थ्य के लिहाज से अनुकूल रहने की संभावना है। बृहस्पति का आपके लग्न पर प्रभाव होने के कारण आप मानसिक रूप से संतीष्ट और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। आप अपने अंदर रचनात्मक ऊर्जा विकसित कर सकते हैं और आपकी प्रतिरक्षा में भी वृद्धि होने की संभावना है। वर्ष के उत्तरार्ध में बृहस्पति, शनि और राहु का गोचर आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। बृहस्पति जल तत्व की राशि होती है और इसका छठे भाव स्थित होना खांसी या मोटापे से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकती है। कन्या राशि के जातकों को इस समय अपने स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। हालांकि, आपको कोई गंभीर बीमारी होने की आशंका नहीं है लेकिन स्वास्थ्य पर उचित ध्यान देकर आप छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से भी अपना बचाव कर सकते हैं। मार्च से अप्रैल महीने तक आपको अपने खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखने की ज़रूरत है, जिससे आप भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से अपना बचाव कर सकते हैं। अगस्त महीने में भी अपने स्वास्थ्य का ख़याल ख़याल रखें क्योंकि कुछ परेशानियां होने की आशंका है। कुल मिलाकर, तुला स्वास्थ्य राशिफल 2022 आपके स्वास्थ्य को लेकर औसत रूप से अनुकूल वर्ष होने का संकेत देता है। हालांकि, तुला राशि के जातक मौसम संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं लेकिन अप्रैल महीने के बाद वे जल्दी ही उस समस्या से निजात पा सकते हैं। बृहस्पति ग्रह उनकी प्रतिरक्षा और स्वास्थ्य को विकसित करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए जातकों को राहु से संबंधित वस्तुओं का दान करने से लाभ होने की संभावना है।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

स्वास्थ्य राशिफल 2022: वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य राशिफल 2022 स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से औसत रहने की संभावना है। यदि आप पहले से किसी रोग से पीड़ित नहीं हैं तो यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। यदि आप सामाजिक गतिविधियों में पहले से शामिल हैं तो आप अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखने में सक्षम नहीं रह सकते हैं। इस वर्ष की शुरुआत में केतु आपके लग्न में स्थित रहेगा जजो कि आपकी मानसिक चिंताओं के लिए अच्छा नहीं हो सकता है। राहु का आपके सातवें भाव में स्थित रहना आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है जो कि आपके लिए मानसिक चिंता का कारण बन सकता है। अप्रैल माह के बाद बृहस्पति की स्थिति आपके लग्न में होने से आपके सभी भय दूर सकते हैं और आप अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं। कई बार किसी बीमारी के अपने आप ठीक होने की संभावना भी है। इस वर्ष विशेष रूप से जनवरी, फ़रवरी, मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में आपका स्वास्थ्य थोड़ा ख़राब हो सकता है लेकिन बाकी समय आपका स्वास्थ्य आमतौर पर बेहतर रहने की संभावना है। कुल मिलाकर, 2022 स्वास्थ्य राशिफल आपकी व्यस्त जीवन शैली को इंगित करता है और आप अपने सामाजिक जीवन के कारण अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं। इसलिए, आपको अपने दैनिक जीवन में एक अच्छी और स्वस्थ जीवन शैली को शामिल करने की सलाह दी जाती है। आप वाकई में भाग्यशाली हैं क्योंकि वर्ष 2022 में आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या होने का कोई संकेत नहीं है।

स्वास्थ्य राशिफल 2022: धनु

2022 स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, यह वर्ष धनु राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से औसत रहने की संभावना है। वैसे तो स्वास्थ्य के मामले में यह वर्ष आपके लिए अच्छा है मगर कोई छोटी-मोटी बीमारी हो सकती है। आपको एक स्वस्थ जीवन शैली का पालन करने और प्रतिदिन योगाभ्यास व व्यायाम करने की आवश्यकता है और आपको अपने समय का रचनात्मक रूप से प्रयोग करना चाहिए। आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य का भी विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है और इस पूरे वर्ष मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए अनुकूल साबित हो सकती है। बृहस्पति का प्रभाव आपके लग्न पर होने के कारण आप इस समय शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं लेकिन आपको मानसिक रूप से थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर, यह साल आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। आपको यह सलाह दी जाती है कि मानसिक रूप से तनावग्रस्त होने से बचने के लिए अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख़याल रखें। जितना हो सके शुद्ध हवा लें और शुद्ध पानी ही पिएं। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे परिणाम ला सकता सकता है।

स्वास्थ्य राशिफल 2022: मकर

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2022 के अनुसार, मकर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य के लिहाज से अनुकूल रह सकता है। लग्न में स्थित शनि पर राहु की दृष्टि पड़ने के कारण यह वर्ष जातकों को शुभ फल प्रदान कर सकता है। इस दौरान आपको छोटी-मोटी बीमारियों सामना करना पड़ सकता है लेकिन मार्च महीने के बाद आपकी सेहत में सुधार होने की संभावना है। आपको यह सलाह दी जाती है कि अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर या अपने कार्यस्थल के काम के माहौल को लेकर किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव लेने से बचें। मानसिक तनाव लेने की कोई ज़रूरत नहीं है अन्यथा आपका स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। मकर राशिफल 2022 इस वर्ष आपके जीवन में सकारात्मक प्रभावों की भविष्यवाणी करता है, जैसे कि इस वर्ष की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य स्थिर रह सकता है। यदि आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं तो इस वर्ष आपको उससे मुक्ति मिलने की संभावना है। इस वर्ष के मध्य में आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है लेकिन आपको किसी छोटी-मोटी समस्या के अलावा इस साल कोई बड़ी बीमारी न होने के संकेत हैं। इस समय आपके लिए योग और ध्यान करना सबसे अच्छा हो सकता है इसलिए जब भी समय मिले इसे नियमित रूप से करें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

स्वास्थ्य राशिफल 2022: कुंभ

कुंभ स्वास्थ्य राशिफल 2022 के अनुसार यह वर्ष कुंभ राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से औसत रहने की संभावना है। बृहस्पति के लग्न में स्थिति के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट न होने के संकेत हैं और इस समय आप मानसिक रूप से संतुलित रह सकते हैं। आप अपने प्रत्येक कार्य को रचनात्मक रूप से पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन फिर भी आप काम के बोझ से या अपनी ज़िम्मेदारी के कारण थोड़ी कमज़ोरी और थकावट महसूस कर सकते हैं। आपका ध्यान संतुलित आहार और अच्छा स्वास्थ्य बनाने की ओर केन्द्रित होने की संभावना है। यदि आपको कोई मौसम जनित रोग हो जाता है तो आप जल्द ही इससे निजात पाने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अप्रैल माह के बाद स्थितियों में सुधार होने की संभावना है। साथ ही, आपके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। आप इस अवधि में संतुलित आहार बनाए रखने में भी सक्षम हो सकते हैं। सितंबर महीने के बाद आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस साल आपको ख़ासतौर पर पैरों में दर्द, गैस, एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको अपने खान-पान का ख़ास ख़याल रखने की आवश्यकता है अन्यथा इन सब समस्याओं के कारण आप अपने शरीर में भारी थकान महसूस कर सकते हैं और आप सही तरीके से काम करने में असमर्थ हो सकते हैं। मुख्य रूप से आपको अप्रैल से सितंबर महीन के बीच अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखने की ज़रूरत है। इसके लिए आपको सलाह दी जाती है कि समय मिलने पर योग अभ्यास और व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

स्वास्थ्य राशिफल 2022: मीन

वैदिक ज्योतिष आधारित स्वास्थ्य राशिफल 2022 के अनुसार मीन राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष 2022 काफ़ी अच्छा रहने की उम्मीद है। बृहस्पति के आपके लग्न में स्थित होने की वजह से इस वर्ष आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने की संभावना है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से लापरवाह हो जाएं। इस वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति ग्रह आपके बारहवें भाव में स्थित होगा, जो कि आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अधिक फलदायी नहीं रह सकता है। यदि आप पहले से ही किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो यह समय आपके लिए अधिक कष्टदायी हो सकता है। आपको यह सलाह दी जाती है कि अपने स्वास्थ्य के महत्व को समझते हुए योग अभ्यास, ध्यान, व्यायाम इत्यादि को अपने दिनचर्या में शामिल करें। आप अपने मन की शांति और शारीरिक दुरुस्ती के लिए अभ्यास कर सकते हैं। मीन स्वास्थ्य राशिफल 2022 के अनुसार, यदि आप किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित नहीं हैं तो भी आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की ज़रूरत है। आपको एक स्वस्थ दिनचर्या बनाने आवश्यकता है। यदि इस वर्ष आप किसी मौसम जनित रोग से ग्रसित होते हैं तो आप उससे जल्द ही छुटकारा पाने में सक्षम हो सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

More from the section: Horoscope 3347
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved