• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

कन्या 2023 राशिफल (Kanya 2023 Rashifal) से जानें साल 2023 में अपनी स्थिति!

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Mon 7 Aug 2023 8:08:43 PM

कन्या 2023 राशिफल (Kanya 2023 Rashifal): इस आर्टिकल में आपको वर्ष 2023 में कन्या राशि के जातकों के जीवन में आने वाले अहम बदलावों की सही और सटीक भविष्यवाणियां प्राप्त होंगी। यह राशिफल पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है और हमारे विद्वान और अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति, चाल तथा जातकों की दशा की गणना कर तैयार किया गया है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2023 कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

kanya Rashifal 2023

Click here to read in English: Virgo 2023 Horoscope

अन्य राशियों के बारे में यहां पढ़ें- 2023 राशिफल

कन्या 2023 राशिफल (Kanya 2023 Rashifal) के अनुसार, वर्ष 2023 में जब कुंभ राशि के छठे भाव में शनि बैठे होंगे और अप्रैल 2023 में बृहस्पति मेष राशि में गोचर करेंगे, उस समय आपका आठवां भाव (मेष राशि) और बारहवां भाव (सिंह राशि) सक्रिय होगा। साथ ही राहु और केतु आपके 8/2 अक्ष में स्थित होंगे। ग्रहों की इस स्थिति के परिणामस्वरूप, ये अवधि आपके लिए औसत रूप से फलदायी साबित होगी और इस दौरान आपको मुश्किल घड़ी का सामना करना पड़ सकता है, विशेष रूप से स्वास्थ्य के मामले में। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि समय-समय पर अपना रूटीन चेकअप करवाते रहें, संतुलित आहार का सेवन करें, योग-व्यायाम आदि करें और अधिक चिकनाई युक्त भोजन एवं मदिरा के सेवन से दूरी बनाए रखें।

कन्या 2023 राशिफल (Kanya 2023 Rashifal) आपको सलाह देता है कि वाहन चलाते हुए या फिर सड़क पर चलते समय भी सावधानी बरतें। आमतौर पर कन्या राशि वालों को बेहतरीन संचार कौशल के लिए जाना जाता है, जो किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना अपना काम पूरा करने में सक्षम होते हैं। लेकिन जैसा कि 30 अक्टूबर तक केतु आपके दूसरे भाव में मौजूद होगा, इसके परिणामस्वरूप यह अवधि आपके कम्युनिकेशन स्किल्स की परीक्षा लेगी। इस दौरान अपने आइडिया और विचारों को दूसरों के सामने ज़ाहिर करने में आपको दिक्कत हो सकती है, जिससे आपकी बातों का गलत समझा जा सकता है। बातचीत करते समय आपके मुंह से निकलने वाले शब्द कठोर और रूखे भी हो सकते हैं, जो दूसरों को ठेस पहुंचा सकते हैं। ऐसे में परिवार में भी मतभेद पैदा होने की आशंका है।

जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कैसा होगा कन्या राशिफल 2024

इस साल आपको कुछ अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं और हो सकता है कि अचानक से आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में समस्याएं भी आएं। ऐसे में कन्या 2023 राशिफल (Kanya 2023 Rashifal) आपको सलाह देता है कि भगवान गणेश की पूजा करें और हर बुधवार के दिन उन्हें दूब (दूर्वा) एवं लड्डू अर्पित करें चूंकि श्री गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है, जो अपने भक्तों के मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने में सहायता करते हैं।

अक्टूबर और नवंबर के महीने आपके लिए शुभ साबित होंगे क्योंकि 1 अक्टूबर को बुध और 3 नवंबर को शुक्र आपके लग्न/पहले भाव में गोचर करेंगे और केतु भी आपके पहले भाव में प्रवेश करेगा। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। लेकिन करियर के क्षेत्र में आपकी प्रगति होने और कार्यस्थल में बदलाव होने की संभावना प्रबल है। अगर आप लंबे समय से विदेश जाना चाहते थे तो आपकी यह इच्छा भी इस साल पूरी हो सकती है। शनि की स्थिति के प्रभाव के चलते आप अपने सभी प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल करते हुए करियर में लाभ पाने में सक्षम होंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

वर्ष 2023 में कैसा रहेगा कन्या राशि वालों का आर्थिक जीवन?

कन्या 2023 राशिफल (Kanya 2023 Rashifal) के अनुसार, इस वर्ष 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में बृहस्पति के गोचर के कारण आपका आठवां भाव (मेष राशि) और बारहवां भाव (सिंह राशि) सक्रिय हो जाएगा। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए औसत रूप से फलदायी रहेगा क्योंकि इस दौरान आपको धन से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कुंडली में चल रही दशा के प्रतिकूल होने पर नुकसान होने की भी आशंका है इसलिए आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता होगी।

इस दौरान आपको धन से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचना होगा अन्यथा ये फैसले गलत साबित हो सकते हैं इसलिए आपको पैसों का इस्तेमाल सोच-समझकर एवं योजना बनाकर करना होगा। ऐसे में आर्थिक स्थिति को सही बनाए रखने के लिए आपको बेकार के खर्चों को कम करना होगा। पैसों को कब, कहाँ खर्च किया जाना चाहिए इसकी योजना बनाना आपके लिए बेहद ज़रूरी होगा।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

वर्ष 2023 में कैसा रहेगा कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य?

कन्या 2023 राशिफल (Kanya 2023 Rashifal) के अनुसार, कुंभ राशि के छठे भाव में शनि के विराजमान होने और अप्रैल माह में बृहस्पति के मेष राशि में गोचर होने से आपका आठवां (मेष राशि) और बारहवां भाव (सिंह राशि) सक्रिय होगा। साथ ही राहु-केतु भी आपके 8/2 अक्ष पर स्थित होंगे, जिसके चलते यह अवधि आपके लिए बहुत अच्छी साबित नहीं हो सकती है, विशेष रूप से सेहत के लिहाज से।

कन्या 2023 राशिफल (Kanya 2023 Rashifal) आपको सलाह देता है कि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और समय-समय पर रूटीन चेकअप भी करवाएं। फिटनेस को बनाए रखने के लिए रोज़ व्यायाम करें, लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं। तनाव को दूर करने के लिए हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें, स्वस्थ भोजन खाएं और चिकनाई वाला खाना एवं मदिरा के सेवन से दूरी बनाए रखें। इस समय किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सावधान रहें, विशेष रूप से सड़क पर चलते समय या वाहन चलाते समय ट्रैफिक के सभी नियमों जैसे बेल्ट या हेलमेट पहनना आदि का पालन ज़रूर करें।

वर्ष 2023 में कैसा रहेगा कन्या राशि वालों का करियर?

कन्या 2023 राशिफल (Kanya 2023 Rashifal) के अनुसार, इस साल के दौरान करियर के क्षेत्र में आपको किसी दूर स्थान या फिर विदेश से नए अवसर मिलेंगे और अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो यह साल इसके लिए उपयुक्त है। लेकिन आपको अपनी तरफ से कम से कम जोखिम उठाने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह गोचर आपके लिए अनुकूल नहीं है। इसलिए आपके जीवन में अचानक से चुनौतियां पैदा होने की आशंका है।

अक्टूबर 2023 तक केतु आपके दूसरे भाव में स्थित होगा, जो वाणी का भाव है इसलिए आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना होगा अन्यथा आपकी छवि ख़राब हो सकती है।

कन्या राशि के व्यापारी जातकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह की गलतफहमी से बचने के लिए अपने पार्टनर के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें। साथ ही जो फैसले आपने लिए हैं, उन पर दृढ़ रहें। इसके अलावा इस दौरान आप जो भी फैसले लें, उन्हें सोच-विचार और रिसर्च करने के बाद ही लें। काम को लेकर आपके और पार्टनर के बीच चल रहे मतभेदों को सुलझाने के लिए अपने अहम को एक तरफ रख दें वरना ये आपके काम को प्रभावित कर सकता है।

संतान के करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या 2023 राशिफल: शिक्षा

कन्या 2023 राशिफल (Kanya 2023 Rashifal) के अनुसार यह साल उन छात्रों के लिए काफ़ी अच्छा रहेगा, जो मास्टर डिग्री और पीएचडी की पढ़ाई करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं। इस दौरान आपकी सारी समस्याएं और कंफ्यूजन दूर होंगे, जिससे लक्ष्यों को पाने के प्रति आपका नज़रिया स्पष्ट होगा।

कन्या राशि के जो जातक क्रिएटिव राइटिंग या कविता लेखन से जुड़े हैं, वो साल भर रचनात्मक विचारों से भरे रहेंगे। अगर आप गुप्त विज्ञान जैसे वैदिक ज्योतिष या टैरो रीडिंग आदि सीखने की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करने के लिए यह साल अच्छा साबित होगा। लेकिन इस समय पढ़ाई में किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए आपको अपना ध्यान पूरी तरह पढ़ाई की ओर केन्द्रित करना होगा। कुल मिलाकर, 2023 कन्या राशि के छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा।

वर्ष 2023 में कैसा रहेगा कन्या राशि वालों का पारिवारिक जीवन?

कन्या 2023 राशिफल (Kanya 2023 Rashifal) के अनुसार, किसी संबंध या रिश्तेदारी के चलते इस राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन का दायरा बढ़ सकता है। इस दौरान आप नई-नई चीज़ों को सीखेंगे, जिनके बारे में आपको पहले जानकारी नहीं थी। घर में नन्हा मेहमान आने की ख़ुशी या पार्टनर के साथ बिताए आनंदमय लम्हें आपको रोज़मर्रा की बोरिंग ज़िन्दगी से बाहर आने में मदद करेंगे। जीवन में आने वाले हर परिवर्तन को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। कुल मिलाकर, यह साल पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा और इस दौरान आप नई-नई चीज़ों का अनुभव करेंगे।

कन्या 2023 राशिफल: वैवाहिक जीवन

वैवाहिक जीवन की बात करें तो कन्या 2023 राशिफल के अनुसार इस साल आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। 2023 के दौरान आपको साथी की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि आशंका है कि उन्हें कोई लंबे समय तक चलने वाला रोग परेशान कर सकता है जैसे डायबिटीज आदि। इसलिए आपको उनके टेस्ट और चेकअप समय-समय पर करवाने की सलाह दी जाती है।

इस वर्ष आपका और साथी का रिश्ता भावनात्मक रूप से मज़बूत होगा और आपको अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ घूमने के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिससे परिवार में आप अपनी जगह बनाने में सफल होंगे। साथ ही आप किसी लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा की भी योजना बना सकते हैं। हालांकि इन योजनाओं को नवंबर या दिसंबर में बनाने से बचें क्योंकि अंतिम समय में आपको यात्रा रद्द करनी पड़ सकती है, जिसके परिणामस्वरूप आपको और आपके पार्टनर को निराशा महसूस होगी। साथ ही यह बात आप दोनों के बीच मतभेद का कारण भी बन सकती है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कन्या 2023 राशिफल: प्रेम जीवन

कन्या 2023 राशिफल (Kanya 2023 Rashifal) कहता है कि यह साल आपके प्रेम जीवन के लिए बेहतरीन रहेगा लेकिन जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए यह साल थोड़ा मुश्किल भरा साबित हो सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक लम्हें बिताना चाहेंगे लेकिन कुछ गलतफहमियों के कारण आपके इन अरमानों पर पानी फिर सकता है। इसलिए इन समस्याओं को दूर करने के लिए आपको एक-दूसरे के साथ ज़्यादा समय बिताने की जरूरत होगी। इसमें थोड़ा समय लग सकता है लेकिन जल्द ही हालात सामान्य होंगे। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि समस्या के समाधान और गलतफहमियों को दूर करने के लिए उनसे भागे नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करें। ऐसा करने से आपके प्रेम जीवन में उत्पन्न सभी समस्याओं का अंत होगा।

उपाय

  • भगवान गणेश का पूजन करें और उन्हें दूर्वा चढ़ाएं।
  • प्रतिदिन गायों को हरा चारा खिलाएं।
  • शुभ फलों की प्राप्ति के लिए, बुधवार के दिन 5-6 कैरेट का पन्ना पंचधातु या सोने की अंगूठी में धारण करें।
  • प्रतिदिन तुलसी के पौधे को पानी दें और रोजाना एक तुलसी के पत्ते का सेवन करें।
  • बुध बीज मंत्र का जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !

More from the section: Horoscope 3441
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved