• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

केतु गोचर 2021 – Ketu Transit 2021

Author: -- | Last Updated: Fri 13 Mar 2020 3:46:49 PM

Ketu Gochar, Gochar 2021,  Ketu transit, Transit 2021

ग्रह गोचर के क्रम के अनुसार केतु ग्रह का नौवां स्थान बताया गया है। केतु ग्रह को कृष्ण वर्ण वाला ग्रह भी कहा जाता है। केतु ग्रह की आकृति एक ध्वज की तरह मानी जाती है। हालाँकि केतु को नकारात्मकता के साथ जोड़ा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार केतु को राहु का ही आधा धड़ वाला हिस्सा कहा जाता है। कहते हैं जब भगवान विष्णु के अपने सुदर्शन चक्र से राहु के शरीर को उनके धड़ से अलग कर दिया था तब ये धड़ वाला हिस्सा ही केतु कहलाया था। इस आर्टिकल में जानिए सभी राशियों पर क्या होगा केतु गोचर 2021 का प्रभाव।

Click here to read in english

गोचर में केतु ग्रह एक राशि यानी की 30 डिग्री को भ्रमण करने में तकरीबन डेढ़ साल का समय लेते हैं। इसी तरह से 12 राशियों को गोचर करने में केतु को 18 साल का समय लगता है। कुंडली में जिस भी भाव में केतु विराजमान होता है उस भाव को प्रभावित करते है। हर भाव में केतु के गोचर का फल अलग मिलता है। किसी भी जातक की जन्म पत्रिका के जिस भाव में केतु की स्थिति होती है उस भाव की उन्नति में केतु बाधा उत्पत्ति के कारक बनते हैं। केतु ग्रह वृश्चिक राशि में परम उच्च के यानी की शुभ प्रभाव वाला और वृष राशि में नीचस्थ यानी की अच्छा प्रभाव नहीं देने वाला माना जाते हैं। आइये ऐसे में हम जानते हैं कि वर्ष 2021 में केतु गोचर किस राशि के लिए क्या लेकर आने वाला है।

केतु गोचर 2021 का प्रभाव

बता दें कि जहां एक तरफ केतु के शुभ प्रभाव से इंसान के अंदर आध्यात्मिक गुणों का विकास होता है। वहीं अगर किसी इंसान की कुंडली में केतु अशुभ भाव में हो तो इससे उस व्यक्ति को कष्टकारी परिणाम मिलते हैं। केतु के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

एस्ट्रोसेज वर्ष पत्रिका से पाएं अपना 12 माह का कुंडली आधारित सटीक फलादेश

केतु गोचर 2021 का समय और तिथि

वर्ष 2021 में केतु राशि परिवर्तन तो नहीं करेगा लेकिन इस साल केतु का नक्षत्र परिवर्तन अवश्य होगा। साल की शुरुआत में केतु ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करेगा, जिसका स्वामी बुध ग्रह माना जाता है और उसके बाद 2 जून को केतु अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएगा जिसका स्वामी ग्रह शनि है। इसी तरह केतु साल-दर-साल ज्येष्ठा और अनुराधा नक्षत्रों में गोचर करेगा और उसी के अनुसार प्रत्येक राशि को फल प्रदान करेगा। आइए जानते हैं वर्ष 2021 में केतु गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

मेष राशि

केतु इस साल आपकी राशि से आपके अष्टम भाव में रहेगा। जिससे आपकी राशि पर इसके नकारात्मक असर पड़ने के आसार हैं। जब केतु ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा तब किन्ही कारणवश आपके मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होने के आसार बनते नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा आपको केतु गोचर के दौरान किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट भी परेशान कर सकता है और आपको चोट भी लग सकती है। ऐसे में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा गुदा या रक्त रोग, और त्वचा से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। इस दौरान आपके भाई-बहनों को भी किसी प्रकार का कोई कष्ट झेलना पड़ सकता है। हालाँकि अगर आप कोई लोन लेना चाहते हैं तो उसके लिए ये समय सबसे उपयुक्त रहने वाला है। अगर आप किसी बीमारी से ग्रस्त चल रहे हैं तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की ज़रूरत है क्योंकि केतु गोचर के दौरान कोई भी बीमारी या वाद-विवाद लंबा खींचने के योग बनते नज़र आ रहे हैं।

इसके बाद जब केतु अनुराधा नक्षत्र में होगा तब आपको आपके कार्य-क्षेत्र में थोड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आमदनी में भी कमी होने की आशंका है जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। पैसों के मामले में आपको विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस समय में आपके धन हानि के भी योग बन रहे हैं। माता-पिता का ध्यान रखें क्योंकि आपके पिताजी को इस समय किसी तरह की कोई समस्या हो सकती है। आपकी आपके ससुराल-पक्ष से भी बात बिगड़ सकती है। आपके जीवन-साथी को स्वास्थ के प्रति सजग रहना होगा वरना उन्हें कष्ट उठाना पड़ सकता है। सड़क पर चलते समय अत्यधिक ध्यान दें दुर्घटना की प्रबल संभावना है।

उपाय: ग़रीबों को बहुरंगे कंबल दान करने से अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

वृषभ राशि

केतु इस साल आपकी राशि से आपके सप्तम भाव में रहेगा। जिससे आपको इसके मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावना है। जब केतु ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा तब वृषभ राशि के जातकों को प्रेम में सफलता मिलने के योग बनेंगे। इस दौरान प्रेम में पड़े कुछ जातकों को प्रेम विवाह की सौगात भी मिल सकती है। हालाँकि शादीशुदा दम्पत्तियों के जीवन में तनाव आ सकता है। हालाँकि बावजूद इसके उनके जीवन में प्रेम बढ़ता रहेगा। अपने जीवन-साथी के स्वास्थ को लेकर सजग रहे अन्यथा कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों को थोड़ा फ़ायदा हो सकता है। हालाँकि अगर कोई बिज़नेस पार्टनर भी है तो उनसे आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। संतान पक्ष से आपको सुख मिलने के योग। संतान को सफलता मिलेगी। प्रेम में पड़े जातकों को अपने पार्टनर से प्यार दिखाने का भरपूर समय मिलेगा जिससे प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

इसके बाद जब केतु अनुराधा नक्षत्र में होगा तब इसके प्रभाव से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके जीवन साथी को अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। हालाँकि स्वास्थ के प्रति काफी सजग रहने की ज़रूरत है क्योंकि इस दौरान आपको थोड़ा-बहुत स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है, जितना हो सके बातचीत से समाधान निकालने का प्रयास करें। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको दीर्घकालीन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

उपाय: मां दुर्गा की आराधना करना और दुर्गा चालीसा का पाठ करना सर्वोत्तम रहेगा।

मिथुन राशि

केतु इस साल आपकी राशि से आपके षष्ठम भाव में रहेगा। जिससे आपको काफी उतार-चढ़ाव भरी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको स्वास्थ संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। कोर्ट-कचहरी में अगर आपका कोई मामला फंसा हुआ है तो आपको इसमें सफलता मिलने के पूरे-पूरे योग हैं। हालाँकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निजी प्रयास करेंगे तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी इस समय अच्छे परिणाम मिलने के प्रबल योग हैं।

अगर आप किसी भी तरह के कॉम्पिटेटिव एग्जाम में हिस्सा लेना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए सबसे बेहतरीन साबित हो सकता है। हालाँकि एक बार फिर किसी तरह के किसी पारिवारिक विवाद के चलते आप परेशान हो सकते हैं। और साथ ही अगर आप किसी प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में कदम आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इस समय ज़रा सावधान रहिएगा क्योंकि प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में आपको विवादों का सामना करना पड़ सकता है।

इसके बाद जब केतु आपके अनुराधा नक्षत्र में मौजूद होगा तब आपको कोई लंबे समय से चला आ रहा कर्ज उतारने में सफलता हाथ लग सकती है। स्वास्थ के प्रति ज़्यादा सजग रहने की ज़रूरत पड़ेगी क्योंकि इस समय आपके जीवन में कोई बड़ी बीमारी दस्तक दे सकती है। केतु के अनुराधा नक्षत्र में गोचर होने की वजह से आपका भाग्य भी कमज़ोर रहेगा। आपके पिताजी को कुछ समस्याएं झेलनी पड़ सकती है उनका ख़ास ख्याल रखें। मेहनत करने से ज़रा भी ना चूकें, निरंतर मेहनत से आपको अल्प सफलता मिल सकती है। कुछ शारीरिक परेशानियां भी आपके जीवन में आ सकती हैं उनके प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

उपाय: अपने घर की सबसे ऊंची छत पर एक झंडा लगाएँ, जो लाल रंग का हो और हवा में लहराता रहे।

कर्क राशि

केतु इस साल आपकी राशि से आपके पंचम भाव में रहेगा। जिसके परिणामस्वरूप आपको इसके मिले-जुले परिणाम मिलने के आसार हैं। जब केतु आपकी राशि के ज्येष्ठा नक्षत्र में मौजूद होगा तब आपके संतानों को थोड़ा बहुत स्वास्थ कष्ट उठाना पड़ सकता है, बेहतर होगा कि आप पहले से ही उनके स्वास्थ को लेकर सजग रहे. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को थोड़ी सफ़लता मिलने के योग हैं। आपके दोस्तों से आपका लाभ हो सकता है।

बहुत मेहनत करने से आपको धन लाभ भी हो सकता है, लेकिन उसके लिए ज़रूरी है कि आप अथक मेहनत करते रहे। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कुछ करना चाहते हैं तो इस समय आप इसमें कोशिश कर सकते हैं। आपके छोटे बहनों-भाइयों के लिए ये समय काफी अच्छा सिद्ध हो सकता है।

इसके बाद जब केतु अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेगा तब इसके फल स्वरूप आपके जीवन-साथी को उनके कार्य-क्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है। इसके अलावा आपके थोड़े-बहुत धन हानि के भी संयोग हैं। आपके संतान को कुछ समस्या उठानी पड़ सकती है। इस दौरान आपको किसी गूढ़ रहस्यमयी विद्याओं में आपकी रूचि बढ़ सकती है।

उपाय: कुत्तों को भोजन कराने से अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि

केतु 2021 में आपकी राशि से आपके चतुर्थ भाव में रहेगा। जिसके परिणामस्वरूप आपको इसके कुछ नकारात्मक तो कुछ सकारात्मक फल मिलने के आसार बनते नज़र आ रहे हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपकी माता-जी के स्वास्थ पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ने के आसार हैं। इसके अलावा आपके पारिवारिक जीवन में भी तनाव बढ़ने की प्रबल उम्मीद है। अगर आप प्रॉपर्टी के सेल में हाथ डालने की बात सोच रहे हैं तो कदम आगे बढ़ाइए। इस समय आपको सफलता मिलने के पूरे-पूरे योग बन रहे हैं।

हालाँकि इस दौरान आपको किसी बात से मानसिक तनाव होने की भी आशंका है। आपके घर के खर्चे भी इस दौरान काफी बढ़ सकते हैं, ज़रूरत है अपने खर्चे सोच-समझ कर करने की। इस दौरान आपके घर से दूर जाने के भी प्रबल योग हैं। आर्थिक दृष्टि से ये समय आपके लिए चुनौती-पूर्ण रहने वाला है।

इसके बाद जब केतु आपकी राशि के अनुराधा नक्षत्र में होगा तब अगर आप किसी वाद-विवाद में पड़ते हैं तो इसमें आपको समस्या उठानी पड़ सकती है। आपके परिवार का माहौल तनावपूर्ण बना रहेगा। माता जी के स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें उन्हें स्वास्थ संबंधी कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। आपके जीवन-साथी के लिए भी ये समय चुनौतियों से भरा रहने वाला है। उन्हें उनके कार्य-क्षेत्र में उतार-चढ़ाव झेलने पड़ सकते हैं। आपके कामों में भी रुकावट आ सकती है जिससे आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है।

उपाय: ॐ शिखि नमः मंत्र का जाप मंगलवार से शुरू करना उत्तम परिणाम देगा।

कन्या राशि

केतु इस साल आपकी राशि से आपके तृतीय भाव में रहेगा। इस गोचर के परिणामस्वरूप आपको इसके मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। कन्या राशि के जातकों को उनके कार्य-क्षेत्र में उनके सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे वो सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। आप बात-चीत से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब होंगे और इससे आपको आर्थिक लाभ भी होने की आशंका है।

आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। हालाँकि इस दौरान आपके भाई-बहनों के बीच थोड़ी समस्या आ सकती है। निजी प्रयासों में वृद्धि का समय। इसके अलावा अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करने के लिए ये सबसे बेहतरीन समय साबित हो सकता है।

इसके बाद जब केतु अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेगा तब मीन जातकों को उनके प्रेम जीवन में सफलता मिलने के योग हैं। जो जातक अभी तक सिंगल है उनकी ज़िंदगी में कोई नया सदस्य आ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए ये समय बेहतरीन होने की उम्मीद। अगर आप इस दौरान किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने की सोच रहे हैं तो आपको इसमें आंशिक सफलता मिलने के योग बनते नज़र आ रहे हैं।

उपाय: केतु के मंत्र ॐ कें केतवे नमः का जाप करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।

तुला राशि

केतु इस साल आपकी राशि से आपके द्वितीय भाव में रहेगा। इस केतु गोचर 2021 से आपको इसके मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावना है। जब केतु ज्येष्ठा नक्षत्र में मौजूद होगा तब आपके घर में किसी बात को लेकर गहमा-गहमी होने की संभावना है। विदेशी स्रोतों से किसी तरह का लाभ होने की उम्मीद है। आपको आपके भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपको आंशिक सफलता के योग बनते नज़र आ रहे हैं। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलने की गुंजाईश। हालाँकि किसी बात से आप दुखी रहने वाले हैं जिससे आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। आर्थिक मामलों की वजह से घर में कलेश भी हो सकता है।

इसके बाद जब केतु अनुराधा नक्षत्र में आने से आपको प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफ़लता मिलेगी। ये समय आपके संतान पक्ष के लिए भी अच्छा जाने वाला है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालाँकि स्वास्थ से जुड़ी कुछ समस्या आपको और आपके पार्टनर दोनों को ही बहुत परेशान कर सकती है। बेहतर होगा स्वास्थ को लेकर पहले से ही सावधान रहे। तुला जातक इस समय अपनी बुद्धि का सदुपयोग करें तो उन्हें धन लाभ हो सकता है।

उपाय: मंगलवार के दिन किसी मंदिर में जाकर लाल रंग का झंडा लगाएँ।

पढ़ें: राहु गोचर 2021 का संपूर्ण राशिफल

वृश्चिक राशि

केतु इस साल आपकी राशि से आप के प्रथम भाव में रहेगा। केतु के इस नक्षत्र गोचर से आपको मिले-जुले परिणाम मिलने के संयोग बन रहे हैं। केतु जब आपकी राशि के ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा तब इसके परिणामस्वरूप आपके मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हालाँकि इस समय आप खुद को समय देंगे जिससे भविष्य में आपको इससे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस समय आपको आपकी वाणी पर नियंत्रण रखने की बहुत ज़रूरत है क्योंकि आपकी वाणी इस समय किसी का भी दिल दुखा सकती है। आपको अपने स्वास्थ का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि स्वास्थ सम्बन्धी दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं। आर्थिक रूप से भी ये समय आपके लिए चुनौती-पूर्ण रहने की उम्मीद है।

इसके बाद जब केतु आपकी राशि के अनुराधा नक्षत्र में मौजूद होगा तब आपको निजी प्रयासों से सफलता मिलने के योग हैं। आपको इस दौरान आपके भाई-बहनों का भरपूर सहयोग भी मिलेगा। आपको सुख की प्राप्ति होगी। अगर आप अपने घर या ऑफ़िस कहीं भी कोई कंस्ट्रक्शन कराने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी ये समय उपयुक्त साबित हो सकता है। कुछ छोटी यात्राओं के योग भी बन सकते हैं और आपको इन यात्राओं से लाभ भी होगा। बात-चीत करके आप अपना लाभ भी करा सकते हैं। हालाँकि स्वास्थ का ख़ास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

उपाय: केतु के बीज मंत्र ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः का जाप करना बेहतर रहेगा।

धनु राशि

केतु इस साल आपकी राशि से आपके द्वादश भाव में रहेगा। इस गोचर के प्रभाव से आपको नकारात्मक फल मिलने के आसार हैं। जब केतु आपकी राशि के ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा तब आपके जीवन-साथी को किसी बात से कष्ट पहुँच सकता है। इसके प्रभाव से आपके दांपत्य जीवन पर भी बुरा असर पड़ने की आशंका है। आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। हालाँकि अगर आप व्यापार के क्षेत्र में किसी तरह का कोई निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए सही साबित हो सकता है। व्यापार में आपको समुचित लाभ की कमी रह सकती है। काम के सिलसिले में कहीं दूर यात्रा के योग बन सकते हैं।

इसके बाद जब केतु आपकी राशि के अनुराधा नक्षत्र में मौजूद होगा तब आपके खर्चे बढ़ेंगे। ये खर्चे आप अपने घर के लोगों और भाई-बहनों पर ही करेंगे। किन्ही कारणवश आपको लोगों से दूर जाना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखें इस समय आपको स्वास्थ सम्बन्धी परेशानियां हो सकती हैं। आँख से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस दौरान आपको नींद से जुड़ी भी कोई समस्या होने के योग बनते नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा आपको पैर में चोट लगने के योग भी हैं। सावधानी बरतें।

उपाय: अपने मस्तक पर प्रतिदिन केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाएँ।

मकर राशि

2021 में केतु आपकी राशि से आपके एकादश भाव में रहेगा। जिससे आपको काफी सकारात्मक प्रभाव मिलने वाले हैं। जब केतु आपकी राशि के ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा तब इसके प्रभाव से आपको आपके भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी बुद्धि और मेहनत के दम पर अपने विरोधियों पर हावी होने में कामयाब होंगे। किसी तरह के वाद-विवाद में आपको जीत मिलने के भी योग हैं। वाद-विवाद से आपको धन लाभ भी हो सकता है।

अगर आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कदम बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है। कोई लंबे समय से अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। और इस समय आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के भी प्रबल योग हैं।

इसके बाद जब केतु अनुराधा नक्षत्र में पहुँचेगा तब इसके फलस्वरूप आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत हो सकती है। आपको धन-प्राप्ति के अनेकों अवसर मिलेंगे। समाज में आपकी स्थिति मज़बूत बनेंगी। अगर नया कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए एकदम सही साबित हो सकता है। आप इस दौरान अपनी आमदनी बढ़ाने की पुरजोर कोशिश करेंगे। कार्य-क्षेत्र में भी आपको आपके सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

उपाय: भूरे रंग के कुत्ते को रोटी और दूध खाने को देना अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

केतु इस साल आपकी राशि से केतु आपके दशम भाव में रहेगा। जिससे आपकी ज़िंदग़ी में उठा-पटक की स्थिति बनी रहेगी। जब केतु आपकी राशि के ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा तब आपके कार्य-क्षेत्र में आपको उतार-चढ़ाव का संयोग बनता नज़र आ रहा है। इसके अलावा इस दौरान आपके मन में नौकरी बदलने का भी ख्याल आ सकता है।

हालाँकि पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। कार्य-क्षेत्र में सफलता पाना है तो आपको आपकी बुद्धि का भरपूर उपयोग करना पड़ेगा। आपको कार्य-क्षेत्र में आपके संतान का भी सहयोग मिल सकता है। पढ़ाई के क्षेत्र से जुड़े जातकों को थोड़ा विलम्ब और रुकावट भी आ सकती है।

इसके बाद जब केतु अनुराधा नक्षत्र में होगा तब आपको किसी विदेशी स्त्रोत से लाभ मिलने के योग हैं। अगर कोई कुंभ जातक मल्टी-नेशनल कंपनी में काम करते हैं उन्हें किसी प्रकार का लाभ होने के पूरे-पूरे चांस हैं। काम के प्रति सजगता आपको लाभ दे सकती है। हालाँकि काम में आपकी व्यस्तता काफी बढ़ सकती है। किन्ही कारणवश आपको परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ का विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है वरना आपको थकान हो सकती है।

उपाय: बहु रंगा कंबल ग़रीबों को भेंट करना उत्तम रहेगा।

मीन राशि

केतु इस साल आपकी राशि से केतु आपके नवम भाव में रहेगा। जिससे आपको इसके मिले-जुले फल मिल सकते हैं। जब केतु आपकी राशि से ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा तब आपका आपके परिवार से दूर जाने का योग बनता नज़र आ रहा है। आप इस केतु गोचर के दौरान किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आर्थिक तौर पर ये गोचर आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप इस दौरान किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस वक़्त अपने माता-पिता का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपके पिताजी का स्वास्थ थोड़ा कष्टदायी साबित हो सकता है। प्यार की दृष्टि से समय अनुकूल। आप समय निकाल कर अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। हालाँकि आपके मान सम्मान में थोड़ी कमी आने की प्रबल आशंका है।

इसके बाद जब केतु आपकी राशि के अनुराधा नक्षत्र में मौजूद होगा तब इसके फलस्वरूप आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की आशंका है। इस केतु गोचर 2021 के दौरान आपका आपके पिता से संबंध थोड़ा बिगड़ सकता है उसपर ख़ास ख्याल रखने की ज़रूरत। अगर आप विदेश में रहते हैं तो आपको इस केतु गोचर का लाभ मिल सकता है। परिवार से दूर जाने की संभावना। आपके बड़े भाई-बहनों को कोई समस्या हो सकती है। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाने पर जोर देना आवश्यक, इससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है।

उपाय: भैरव बाबा की उपासना करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
More from the section: Horoscope 2964
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved