• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

सिंह 2023 राशिफल (Singh 2023 Rashifal): जानिए वर्ष 2023 में अपनी स्थिति!

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Mon 7 Aug 2023 8:09:31 PM

एस्ट्रोकैंप के इस सिंह 2023 राशिफल (Singh 2023 Rashifal) आर्टिकल के ज़रिए आपको जानकारी मिलेगी कि वर्ष 2023 में सिंह राशि के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि करियर, व्यापार, प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन और स्वास्थ्य आदि में किस प्रकार के बदलाव आने की संभावना है। यह भविष्यफल पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है और हमारे विद्वान और अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, स्थिति तथा जातकों की दशा का विश्लेषण कर तैयार किया गया है। आइए जानते हैं कि वर्ष 2023 सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है?

Singh Rashifal 2023

Click here to read in English: Leo 2023 horoscope

अन्य राशियों के बारे में यहां पढ़ें- 2023 राशिफल

सिंह 2023 राशिफल (Singh 2023 Rashifal) के अनुसार, यह साल आपके लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है क्योंकि आपका ग्यारहवां भाव (मेष राशि) और प्रथम/लग्न भाव सक्रिय होगा। शनि की तीसरी दृष्टि नौवें भाव पर और सातवीं दृष्टि लग्न भाव पर होगी, जिसके परिणामस्वरूप आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे और आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। दूसरी ओर, 22 अप्रैल 2023 को बृहस्पति मेष राशि में नौवें भाव में गोचर करेंगे और इनकी पांचवीं दृष्टि लग्न भाव पर होगी। साथ ही अप्रैल से लेकर मई के मध्य तक सूर्य अपनी उच्च राशि में गोचर करेंगे जिसके चलते आपको निजी जीवन में प्रगति के साथ-साथ कई शुभ समाचार भी प्राप्त होंगे।

सिंह 2023 राशिफल (Singh 2023 Rashifal) के अनुसार, प्रेम जीवन की बात करें तो जो लोग सिंगल हैं, वे इस साल रिलेशनशिप में आ सकते हैं, विशेष रूप से अक्टूबर के महीने में जब शुक्र आपके लग्न भाव में गोचर करेगा। यदि आप अपने रिलेशनशिप के प्रति वफादार और गंभीर हैं और इस रिश्ते को शादी में बदलना चाहते हैं तो ये साल ऐसा करने के लिए एकदम अनुकूल है।

जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कैसा होगा सिंह राशिफल 2024

करियर के लिहाज़ से देखा जाए तो यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन करियर में सफलता हासिल करने के लिए आपको लगातार मेहनत और प्रयास करने की आवश्यकता होगी। हालांकि, इसी मेहनत के बल पर आपकी पदोन्नति और वेतन वृद्धि होने के भी पूरे योग बन रहे हैं। जिन लोगों का अपना व्यापार है, उन लोगों के लिए किसी नई पार्टनरशिप में आना फलदायी साबित होगा। विशेष रूप से जब राहु-केतु आपके 9/3 अक्ष में गोचर करेंगे क्योंकि उस समय आप साहस और ऊर्जा से भरे रहेंगे। इस दौरान आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने भाई-बहनों के साथ संबंधों को बहुत प्यार से संभालना होगा क्योंकि कई बार आप उन पर हावी हो सकते हैं, जिसके कारण आपके बीच टकराव होने की आशंका है।

सिंह 2023 राशिफल (Singh 2023 Rashifal) भविष्यवाणी कर रहा है कि सिंह राशि के छात्रों के लिए, ये साल फलदायी रहेगा। वहीं जो महिलाएं अपने परिवार को बढ़ाना चाहती हैं या यूं कहें कि संतान सुख प्राप्ति के लिए योजना बना रही हैं, उन्हें गर्भधारण का शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि प्रतिदिन सूर्य देव को जल चढ़ाएं और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए समर्पित रहें। साथ ही मेहनत करना जारी रखें। भाग्य आपका साथ जरूर देगा।

वर्ष 2023 में कैसा रहेगा सिंह राशि वालों का आर्थिक जीवन?

सिंह 2023 राशिफल (Singh 2023 Rashifal) के अनुसार, यह साल आपके आर्थिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि इस दौरान आपको अपनी मेहनत और प्रयासों का मनमुताबिक फल मिलेगा। आपके पंचम भाव के स्वामी नौवें भाव में राहु के साथ युति कर रहे हैं और पांचवें भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं इसलिए इस बात की प्रबल संभावना है कि आप शेयर मार्केट जैसे जोखिम भरे क्षेत्रों से धन कमाने में सफल रहेंगे।

हालांकि, ये सामान्य भविष्यवाणियां हैं, जो पूरे साल 2023 में होने वाले ग्रहों के गोचर पर आधारित है। इसलिए शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले अपनी जन्म कुंडली का विश्लेषण कराने की सलाह दी जाती है।

साल के शुरुआत में आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति सालभर अच्छी बनी रहेगी। साथ ही, आप इस साल अन्य कई स्रोतों से भी धन कमाने में सफल होंगे। आपको जितना भी धन लाभ होगा, उससे आप जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति हासिल करने में सक्षम होंगे।

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

वर्ष 2023 में कैसा रहेगा सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य?

स्वास्थ्य की बात करें तो सिंह 2023 राशिफल (Singh 2023 Rashifal) के अनुसार, यह साल आपकी सेहत में कुछ बदलाव लेकर आ सकता है क्योंकि इस दौरान दो बड़े ग्रह बृहस्पति और शनि की दृष्टि आपकी राशि पर पड़ रही है। इसलिए इस समय का उपयोग सेहत को बेहतर बनाने के लिए करें। आपको अपने खानपान की आदतों का विशेष ध्यान रखना होगा। साथ ही अपनी दिनचर्या में ध्यान और व्यायाम दोनों को शामिल करना होगा। इसके अलावा आपको सलाह दी जाती है कि अधिक मीठा, चिकनाई युक्त भोजन और शराब आदि के सेवन से परहेज़ करें अन्यथा आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वर्ष 2023 में कैसा रहेगा सिंह राशि वालों का करियर?

करियर के लिहाज से देखा जाए तो यह साल आपके करियर के लिए शानदार रहेगा, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो एमएनसी, राजनीति और मेडिकल आदि क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। हालांकि, आपको अपने करियर में शीर्ष पर पहुंचने के लिए कई प्रयास और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। इसके बाद आपके लिए प्रमोशन और वेतन में वृद्धि होने के योग बनेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध और तालमेल बनाए रखें।

सिंह 2023 राशिफल (Singh 2023 Rashifal) के अनुसार, जिन लोगों का अपना व्यापार है, वे इस वर्ष किसी नई पार्टनरशिप में आ सकते हैं। लेकिन आपको बिज़नेस के लिए लोन लेने से बचने की सलाह दी जाती है। लोन लेने की बजाय बेहतर होगा कि आप बिज़नेस को चलाने के लिए बिज़नेस फंड का इस्तेमाल करें। साथ ही किसी भी तरह के फैसले को जल्दबाज़ी में लेने से भी बचें और अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स को स्पष्ट और मज़बूत रखें।

संतान के करियर की हो रही है टेंशन! अभी आर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंह 2023 राशिफल : शिक्षा

शिक्षा के लिहाज़ से, साल 2023 सिंह राशि के छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा, विशेष रूप से अप्रैल के बाद, जब पांचवें भाव के स्वामी बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में नौवें भाव में गोचर करेंगे और इनकी नौवीं दृष्टि आपके पांचवें भाव पर पड़ेगी। उस दौरान जो छात्र उच्च शिक्षा के उद्देश्य से मास्टर्स और पीएचडी की पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें सकारात्मक फल प्राप्त होंगे।

सिंह 2023 राशिफल (Singh 2023 Rashifal) के अनुसार जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर रहे हैं, उनके लिए भी ये साल अच्छा रहेगा। आप अपने लक्ष्यों में सफलता हासिल करने में सक्षम होंगे। मगर आपको सलाह दी जाती है कि मन लगाकर पढ़ाई करें और किसी भी तरह की गलती करने से बचें अन्यथा आपको शिक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

वर्ष 2023 में कैसा रहेगा सिंह राशि वालों का पारिवारिक जीवन?

पारिवारिक जीवन की बात करें तो, साल की शुरुआत आपके लिए फलदायी साबित होगी। आपके घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आपको हर कदम पर अपने परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा, जिसके चलते पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। पांचवें भाव पर बृहस्पति की सकारात्मक दृष्टि होने के कारण आपको अपने बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। साथ ही आपके घर में नन्हा मेहमान के आने की भी संभावना है।

सिंह 2023 राशिफल (Singh 2023 Rashifal) के अनुसार बृहस्पति की सातवीं दृष्टि तीसरे भाव पर पड़ रही है, जिसके परिणामस्वरूप आपके सामाजिक जीवन का दायरा बढ़ेगा। ऐसे में आपको अपने छोटे भाई-बहनों और दोस्तों का पूरा समर्थन मिलेगा और आप उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताते नज़र आएंगे, जिससे कि आपका उनके साथ रिश्ता मज़बूत होगा।

बृहस्पति के गोचर और नौवें भाव (मेष राशि) पर शनि की दृष्टि पड़ने के कारण, आपका झुकाव धार्मिक गतिविधियों में ज़्यादा रहेगा। इस दौरान आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। नवम भाव पिता और गुरु का भाव होता है और इस भाव में बृहस्पति के विराजमान होने से आपको अपने पिता और गुरु का समर्थन तथा आशीर्वाद प्राप्त होगा। लेकिन नौवें भाव में शनि की तीसरी दृष्टि और आपके नौवें भाव में राहु के बैठे होने के कारण आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा, साथ ही किसी तरह की बहस या विवाद में पड़ने से भी बचना होगा।

सिंह 2023 राशिफल : वैवाहिक जीवन

सिंह 2023 राशिफल (Singh 2023 Rashifal) के अनुसार, जो लोग हाल ही में विवाह बंधन में बंधे हैं, उन लोगों को अपना शादीशुदा जीवन थोड़ा मुश्किल लग सकता है क्योंकि ये जीवन वैसा नहीं होगा जैसा कि आपने उम्मीद की थी। आपके सातवें भाव में शनि मौजूद होगा, जिसके कारण आपके रिश्ते में मतभेद होने की आशंका है और ये मतभेद आपके अस्थायी रूप से अलग होने का कारण बन सकते हैं इसलिए सलाह दी जाती है कि मतभेदों को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करें।

जो जातक विवाहित हैं, वे इस वर्ष अपने रिश्ते को बरकरार रखने के लिए पार्टनर के साथ किसी भी तरह के विवाद या मतभेद से बचने की कोशिश करते दिखाई देंगे। कुल मिलाकर शादीशुदा जातकों के लिए यह साल राहत की सांस लेकर आएगा क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लेकिन इस वर्ष आपका व्यवहार ही आपके रिश्ते के भविष्य को निर्धारित करेगा इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि अपने रिश्ते से अहंकार को दूर रखते हुए साथी के प्रति ईमानदार रहें।

सिंह 2023 राशिफल: प्रेम जीवन

सिंह 2023 राशिफल (Singh 2023 Rashifal) के अनुसार, सिंह राशि के सिंगल जातकों को इस साल अपना पार्टनर मिल सकता है। यदि आप पहले से ही किसी रिलेशनशिप में हैं तो आपका प्रेम जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन अप्रैल के बाद जब 22 अप्रैल 2022 को आपके पांचवें भाव के स्वामी बृहस्पति मेष राशि में नौवें भाव में गोचर करेंगे और इनकी नौवीं दृष्टि आपके पांचवें भाव पर पड़ेगी तब आपको अपने प्रिय के साथ बेहतर तालमेल बिठाने का अवसर मिलेगा। आपको सलाह दी जाती है कि अपने गुस्से को नियंत्रित करते हुए, विनम्रता से पेश आएं। साथ ही अपने मन में अहंकार लाने से बचें अन्यथा बहस या विवाद हो सकता है।

उपाय

  • प्रतिदिन सुबह सूर्य को अर्घ्य दें।
  • प्रतिदिन सुबह 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
  • रोज़ गुड़ का सेवन करें।
  • पर्स या जेब में लाल रंग का रुमाल रखें।
  • पिता का सम्मान करें और घर से निकलते समय उनका आशीर्वाद लें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोकैंप के साथ। धन्यवाद !

More from the section: Horoscope 3440
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved