तुला राशिफल 2020 के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए ये साल काफी रोमांचक और बहुत से अलग अनुभव देने वाला साबित होगा। इस साल आप विशेष रूप से अलग-अलग जगहों की यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। साल की शुरुआत में शनि आपके तीसरे भाव में स्थित होगा और पुनः 24 जनवरी को मकर राशि के चौथे भाव में विराजमान होगा। इसके अलावा बृहस्पति आपके तीसरे भाव में स्थित होगा और 30 मार्च को चौथे भाव में स्थापित होगा, पुनः 30 जून को वक्री होने के बाद तीसरे भाव में विराजमान होगा। गौरतलब है कि 20 नवंबर को बृहस्पति मार्गी होने के दौरान आपके चौथे भाव में स्थित होगा। राहु आपके नवम भाव में विराजमान होगा और सितंबर के मध्य में ये वापस से आपके अष्टम भाव में स्थित होगा। इस दौरान खासकर वाहन चलाते वक़्त सावधानी बरतें और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा बेवजह के झड़गों और विवाद से खुद को दूर रखें, साथ ही मांसाहार, घूम्रपान और शराब से दूर रहें।
साल 2020 के राशिफल के अनुसार इस साल धार्मिक कार्यों की तरफ भी आपका रुझान होगा और किसी तीर्थ यात्रा पर भी जाना हो सकता है। जहाँ एक तरफ आपकी कुछ मुख्य समस्याओं का अंत होगा वहीं दूसरी तरफ नयी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। इच्छा शक्ति की मजबूती और आंतरिक विकास के लिए कुछ पल अकेले बिताना भी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अप्रैल के माह में विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं और पूर्व में किये किसी कार्य का लाभ भी प्राप्त हो सकता है। जून से सितंबर के महीने में माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें। आईये देखते हैं कि साल 2020 में विभिन्न दृष्टिकोणों के आधार पर कैसा रहेगा आपका साल !
तुला राशिफल 2020 के अनुसार, आर्थिक दृष्टिकोण से ये साल आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। जनवरी से अप्रैल और जुलाई से नवंबर के बीच का समय आर्थिक दृष्टिकोण से काफी फायदेमंद रहेगा, आय के नए श्रोत बनेंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और धन से संबंधित लेन-देन के मामलों में सूझ-बूझ से काम लें। परिवार में इस साल किसी विशेष शुभ उत्सव के दौरान खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन अप्रैल से जुलाई के बीच जमीन, जायदाद या गाड़ी खरीद सकते हैं। निवेश के मामलों में थोड़ी सावधानी से काम लें, बेहतर होगा कि इस साल अपने निवेश से पहले साल की शुरुआत में ही पूरी प्लानिंग कर लें और उसके अनुसार ही चलें। साल के मध्य में भाग्योदय की संभावना है, ये समय भविष्य के लिए किये जाने वाले निवेशों के लिए अति उत्तम होगा। देखा जाए तो ये साल तुला राशि के जातकों को आर्थिक दृष्टिकोण से मिलाजुला फल देगा।
तुला राशिफल 2020 के अनुसार, करियर के दृष्टिकोण से देखा जाए तो ये साल आपके लिए कड़ी मेहनत वाला रहेगा। यानि कि करियर की दिशा में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। साल की शुरुआत में शनि 24 जनवरी को आपके चौथे भाव में प्रवेश करेगा, फलस्वरूप ये आपके छठे भाव, दशवें भाव और लग्न को प्रभावित करेगा। लिहाजा कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करने की जरूरत पड़ेगी। अप्रैल से जुलाई के माह में बृहस्पति के आपके चौथे भाव में विराजमान होने की वजह से कार्यक्षेत्र में ओहदे में वृद्धि होगी और मान-सम्मान के हकदार बनेंगे। दिसंबर के महीने में विशेष रूप से पदोन्नति हो सकती है और अप्रैल से नवंबर के मध्य में किसी नयी जगह ज्वाइन कर सकते हैं। अगर नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस साल इसकी शुरुआत ना करें क्योंकि सफलता मिलने की उम्मीद कम है। हालाँकि किसी बिजनेस एक्सपर्ट से सलाह मशवरा करने के बाद इसकी शुरुआत की जा सकती है। स्थापित बिजनेस वालों को इस साल काफी लाभ मिलने की संभावना है।
तुला राशिफल 2020 के अनुसार, तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए ये साल मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। हालाँकि ये समय आपके लिए फलदायी रहेगा लेकिन आप खुद की आदतों की वजह से परेशानी का सामना कर सकते हैं इसलिए बेहतर होगा कि आलस्य का त्याग करें। जून से नवंबर का समय उच्च शिक्षा के लिए सफलता भरा रहेगा। मई से सितंबर के मध्य में शिक्षा की दिशा में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। मुख्यतौर से देखा जाए तो ये साल शिक्षा के दृष्टिकोण से आपके लिए निराशाजनक साबित हो सकता है। इस क्षेत्र में मन माफिक सफलता के लिए विशेष मेहनत करने की आवश्यकता होगी।
तुला राशिफल 2020 के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए पारिवारिक दृष्टिकोण से ये साल काफी अच्छा गुजरेगा। अगर आप लंबे वक़्त से परिवार से दूर रह रहे हैं तो इस साल आपकी घर वापसी हो सकती है और साथ ही पारिवार के सदस्यों के साथ अच्छा वक़्त बीतेगा। इसके अलावा यदि आप अब तक अपने परिवार के साथ ही रह रहे थे तो इस साल आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार के बड़े सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, अपनी वाणी पर संयम रखें। अप्रैल से जुलाई के बीच पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य स्थापित होगा। मार्च महीने के बाद सामाजिक दृष्टिकोण से पारिवार की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और घर में खुशियों का आगमन होगा। इस दौरान ध्यान रखें कि परिवार में किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो। कुल मिलाकर ये साल तुला राशि वालों के लिए सुखदायी सिद्ध होगा।
तुला राशिफल 2020 के अनुसार, इस साल की शुरुआत तुला राशि के जातकों के लिए वैवाहिक दृष्टिकोण से चिंताजनक रहेगी। इस दौरान विशेष रूप से अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालाँकि फ़रवरी के बाद स्थिति समान्य रहेगी और वैवाहिक जीवन के सभी लाभ उठा पाने में सक्षम रहेंगे। आपके जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है लेकिन इस दौरान उनके साथ मतभेद की स्थिति से बचें। जून से नवंबर के बीच कुछ मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इस दौरान अपना धैर्य बनाएं रखें क्योंकि कुछ वक्त के बाद स्थिति समान्य हो जायेगी। संतान के प्रति दायित्वों की बात करें तो इस साल विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है। बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
तुला राशिफल 2020 के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए ये साल मध्यम फलदायी सिद्ध होगा। इस साल प्रेम संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे और जीवन में शान्ति बनी रहेगी। ऐसे लोग जो अपने प्रेमी के साथ विवाह करने की सोच रहे हैं उनके लिए ये साल मनचाहा फल देने वाला साबित होगा। यानि कि आप जिससे प्यार करते हैं उससे आपकी शादी हो सकती है। अपने प्रेमी की जरूरतों पर ख़ास ध्यान दें और रिश्ते में मधुरता बनाये रखने के लिए समय-समय पर उनकी तारीफ भी जरूर करें। ऐसे काम करने से बचें जो आपके जीवनसाथी के दिल को चोट पहुंचाने वाले हों क्योंकि ये आपके रिश्ते के लिए बुरा साबित हो सकता है। अपने प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें और रिश्ते में एक मर्यादा बनाएं रखें। मई से सितंबर का महीना आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा।
तुला राशिफल 2020 के अनुसार, स्वास्थ्य की दृष्टि से ये साल आपके लिए निम्न फलदायी रहेगा। साल की शुरुआत में सेहत के लिहाज से ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे, फलस्वरूप मानसिक और शारीरिक रूप से भी फिट रहेंगे। लेकिन इसके वाबजूद भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे पेट से जुड़ी समस्या या फिर जोड़ों के दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इस साल अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहें। नियमित रूप से व्यायाम और स्वास्थ्य वर्धक खाद्य पदार्थों के सेवन से छोटे-मोटे रोगों से निजात पा सकते हैं। तनाव मुक्त रहने का हर सम्भव प्रयास करें।
उम्मीद है ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। वर्ष 2020 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Get your personalised horoscope based on your sign.