• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

Vrishchik Rashifal 2020: वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल

Author: -- | Last Updated: Wed 23 Jan 2019 9:41:48 AM

वृश्चिक राशिफल 2020 वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार, इस राशि वालों के कुछ अटके काम इस साल पूरे हो सकते हैं, जिससे जातकों को कुछ राहत मिलेगी। वहीं जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी ये साल अनुकूल रहेगा। ये साल वृश्चिक राशि वालों के लिए कई ऐसे मौके लेकर आएगा जो मन को प्रसन्नता देने वाले होंगे। ये साल आपके लिए दुःखों से मुक्ति का साल होगा। वो अड़चनें जो लंबे समय से आपको परेशान कर रही थीं वो इस साल दूर हो जाएंगी। इस साल के पहले महीने के अंतिम हफ्ते की शुरुआत में शनिदेव आपके तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे इसके बाद बृहस्पति देव 30 मार्च को तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे और 14 मई को वक्री हो जाएंगे और इसी वक्री अवस्था में जून के अंत में पुनः दूसरे भाव में प्रवेश कर जाएंगे, जहां 13 सितंबर को वो मार्गी होंगे और 20 नवंबर को एक बार फिर तीसरे भाव में लौट आएंगे। राहु सितंबर माह तक आपके आठवें भाव में रहेंगे और उसके बाद सप्तम भाव में आ जाएंगे। इस साल आप कई यात्राएं कर सकते हैं और इन यात्राओं से आपको शुभ फल मिलने की उम्मीद बहुत ज्यादा है। इस साल अपनी फैमिली के साथ आप किसी पर्यटन स्थल पर भी जा सकते हैं। वार्षिक राशिफल 2020 के मुताबिक़, इस वर्ष आप जीवन के उस मोड़ पर पहुंचेंगे जहाँ आपको अपना मनचाहा काम करने का मौक़ा मिलेगा वो भी बिना किसी रोक-टोक के। आपकी ऊर्जा आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाने में मददगार साबित होगी। व्यापारी वर्ग के लिए साल का मध्य भाग बहुत लाभकारी रहेगा और इस दौरान विदेश यात्राएं भी हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है जिससे वो थोड़े विचलित हो सकते हैं।

करियर

करियर राशिफल 2020 के मुताबिक़, यह वर्ष वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। वर्षारंभ में किसी नए काम की शुरुआत इस राशि के जातकों द्वारा की जा सकती है जिसमें उन्हें सफलता भी मिलेगी। इस साल वैसे तो भाग्य आपका साथ देगा लेकिन इसके बावजूद भी कार्यक्षेत्र में आप असंतुष्ट रहेंगे क्योंकि जितनी आप मेहनत करेंगे उसके हिसाब से आपको रिजल्ट नहीं मिलेगा, इस वजह से आप खुद को बंधा हुआ महसूस करेंगे। इस साल आपका अचानक स्थानांतरण होने की संभावना है जिससे आपका मन खिन्न हो सकता है, अगर आप यह बात समझ लें कि परिवर्तन ही संसार का नियम है तो आपके मन की खिन्नता दूर हो सकती है।

करियर राशिफल 2020 के अनुसार इस साल के पहले तीन महीनों में आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे जिसके चलते आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि इस समय का सदुपयोग करें। वहीं साल के उत्तरार्ध में आपकी पदोन्नति के योग बन रहे हैं और आपकी तनख्वाह भी बढ़ सकती है। इस साल आप खुद को ज्यादा रचनात्मक पाएंगे और आपकी रचनात्मकता आपको आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए साल बहुत अच्छा रहेगा। हालांकि वर्ष के अंत में आपको जोखिम भरे काम करने पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी में पैसा लगाना इस साल अच्छा रहेगा। गैस, पेट्रोलियम और तेल का कारोबार करने वाले लोगों के लिए भी ये साल अच्छा है।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक राशिफल 2020 की गणना बताती है कि, यह साल वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है और इस साल आप काफी धन संचय भी कर पाएंगे। इस साल आप अपने भाई-बहनों पर भी धन खर्च कर सकते हैं। साल का उत्तरार्ध आर्थिक स्थिति के लिए सबसे अच्छा रहेगा बस ख्याल रखें कि किसी ऐसे व्यक्ति को उधार न दें जिसपे आप विश्वास नहीं करते क्योंकि धन वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।

राशिफल 2020 के मुताबिक़ इस साल आपका धन सक्रीय प्रवाह में रहेगा। अगर आप सोच समझकर चलेंगे तो धन संचय भी कर पाएंगे। इस साल पैसा कमाने के अलग-अलग स्रोत आपके पास रहेंगे। आपने किसी से उधार लिया है या बैंक से लोन लिया है तो इस साल आप उसे चुका सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह साल आपके लिए आर्थिक मामलों के लिहाज से अच्छा रहने वाला है।

पारिवारिक जीवन

भविष्यकथन 2020 की मानें तो, इस साल आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा हालांकि केतु की सितंबर तक दूसरे भाव में उपस्थिति कभी-कभी तनाव बढ़ाने का कार्य कर सकती है। वहीँ दूसरे भाव में बृहस्पति देव की स्थिति के कारण घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। इस साल अपने पिता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उनका स्वास्थ्य इस साल डगमगा सकता है। शनि और बृहस्पति की स्थिति आपको समाज में सम्मान दिलाने में मदद करेगी। इस साल परिवार के साथ घूमने का प्लान भी बन सकता है। साथ ही इस साल आप कोई सामाजिक कार्य भी करेंगे।

राशिफल 2020 के अनुसार इस साल वृश्चिक राशि वालों को अपने परिवार की भलाई के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे जिनके लिए आपको साहस जुटाना पड़ेगा। जून के बाद का समय अच्छा रहेगा और परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा और आपके रिश्तेदारों से आपकी सुखद मुलाक़ात हो सकती है। इस साल आपके भाई-बहनों से आपका रिश्ता और प्रगाढ़ होगा।

शिक्षा

भविष्यफल 2020 के कथानुसार वृश्चिक राशि के स्टूडेंट्स के लिए ये साल थोड़ा संघर्षपूर्ण रहने वाला है और आपको बहुत मेहनत के बाद ही सफलता नसीब होगी। हालांकि वृश्चिक राशि के जो जातक तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें इस साल सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अपनी मेहनत बढ़ानी पड़ेगी।

शिक्षा राशिफल 2020 के कथानानुसार, 30 मार्च से 30 जून के बीच उच्च शिक्षा की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। इस दौरान उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। अध्यापन, फाइनेंस और कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान जो छात्र मन लगाकर पढ़ेंगे उन्हें नतीजे बहुत अच्छे मिलेंगे।

प्रेम संबंध

प्रेम राशिफल 2020 के अनुसार, यह साल वृश्चिक राशि के उन लोगों के लिए अच्छा साबित होगा जो सिंगल हैं, क्योंकि इस साल आपके जीवन में कोई शख्स ऐंट्री कर सकता है, जिससे लंबे समय तक आपके प्रेम संबंध रहने की उम्मीद है। कुछ लोगों को प्रेम जीवन में कठिन निर्णय भी लेने पड़ेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रेम संबंध में आगे बढ़ने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। अगर आप पहले से ही किसी रिलेशनशिप में हैं तो अपने साथी को पूरा सम्मान और समर्थन दें, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इस साल कुछ लोग दोस्ती को प्यार में बदल सकते हैं और कुछ लोग प्यार को शादी में तब्दील कर सकते हैं.

प्रेम राशिफल 2020 की भविष्यवाणी के मुताबिक़ 13 मई से 25 जून के मध्य आपके प्रेम जीवन में कुछ गलतफहमी पैदा हो सकती है। इस दौरान आपको ठंडे दिमाग से फैसला लेना होगा और उसके बाद ही कोई निर्णय लेना होगा नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। जो लोग ब्रेकअप कर चुकें हैं उनके जीवन में उनका पुराना प्रेमी फिर से दस्तक दे सकता है। कुल मिलाकर देखें तो यह वर्ष आपके लिए संभावनाओं से भरा है जिसमें आप अपने प्रेमी से मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य

भविष्यकथन 2020 के मुताबिक़, वृश्चिक राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल सामान्य रहने की संभावना है। इस वर्ष आपको अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता में वृद्धि महसूस होगी। इस साल आप खुद को फिट रखने के लिए योग और शारीरिक व्यायाम का भी सहारा ले सकते हैं। इस वर्ष के पहले माह के बाद आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आने शुरू होंगे, लेकिंन मई के माह में किसी पुरानी बीमारी की वजह से परेशानी हो सकती है. कुछ छोटी-मोती दिक्कतें जैसे आंतों का संक्रमण, पेट से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है लेकिन इसका कारण आपका गलत खान-पान होगा जिसे आप छोड़ दें तो आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। इसलिए घर के बाहर खाने से परहेज करें और अपनी दिनचर्या सुधारें। स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार, राहु की स्थिति आपको मानसिक परेशानियां दे सकती है लेकिन अपनी आंतरिक शक्ति के बलबूते आप हर मुश्किल परिस्थिति से निपट लेंगे। इस वर्ष आपको सिर्फ अपनी दिनचर्या सुधारने की सलाह दी जाती है, साथ ही फिट रहने के लिए योग और एक्सरसाइज का सहारा लें।

नीचे दिए गए उपायों की मदद से वृश्चिक राशि वाले साल 2020 को और बेहतर बना सकते हैं:

  • देशी घी का दिया जलाकर भगवान विष्णु की नियमित पूजा करें।
  • ब्राह्मण और भूखों को खाना खिलाएं।
  • सोने की अंगूठी में पुखराज लगाकर बृहस्पति वार को तर्जनी ऊँगली में पहनें।
  • सूर्य देव को जल चढ़ाएं
  • कुत्तों को रोटी खिलाएं
  • सुनैला रत्न रत्न सोने की अंगूठी में तर्जनी ऊँगली में बृहस्पतिवार के दिन पहनना चाहिए, जिससे आपको धन की प्राप्ति हो और अनेक प्रकार के सुख मिलें।

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। ऐस्ट्रोकैम्प आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

More from the section: Yearly 2663
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved