• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

प्रेम‌ ‌राशिफल‌ ‌2021 ‌-‌ ‌Love‌ ‌Rashifal‌ ‌2021 ‌-‌ ‌Love‌ ‌Horoscope‌ ‌2020‌ ‌in‌ ‌Hindi‌

Author: -- | Last Updated: Tue 26 May 2020 10:08:18 AM

प्रेम राशिफल 2021, वार्षिक लव राशिफल 2021, साल 2021 के लिए उचित उपाय, प्रेम राशिफल साल 2021 (Love Horoscope for 2021, Love Rashifal for 2021, Yearly Horoscope for 2021) की मदद से हम आपको बताएंगे कि, वर्ष 2021 में कैसे रहेंगे आपके प्रियतम संग प्रेम संबंध? साथ ही हमारे कुशल ज्योतिषियों द्वारा तैयार किये गए इस प्रेम राशिफल 2021 से, आप जान सकेंगे कि इस वर्ष आपको प्यार के मामलों में कितनी सफलता मिलेगी या फिर ये वर्ष भी, आपको प्रेम जीवन में निराशा लेकर आने वाला है।

प्रेम राशिफल 2021

एस्ट्रोकैंप के इस प्रेम राशिफल 2021 में दी गई, सभी छोटी-बड़ी भविष्यवाणी आपको ये बता सकेगी कि किन-किन राशि के जातकों के जीवन में प्यार की रहेगी सालभर बहार? क्या प्रेम जीवन में इस वर्ष आप से कोई ख़ास करेगा मुलाक़ात? नए साल में लव पार्टनर के साथ कैसे होंगे आपके लव संबंध? क्या इस वर्ष भी प्रियतम से जारी रहेगी तकरार या मिलेगा उसका प्यार? क्या नए साल में बंध सकेंगे आप प्रेमी संग विवाह में या इस वर्ष भी रहना होगा सिंगल?


करियर परामर्श रिपोर्ट देगी आपको सफलता के लिए उचित सुझाव व उपाय

नया साल शुरू होते ही हर व्यक्ति नए साल के खुमार में डूबा तो रहता ही है, साथ ही उसके मन में अपने प्रेम जीवन को लेकर इस तरह के कई प्रश्न उछलने लगते हैं। क्योंकि नया साल हर किसी के लिए एक जैसा नहीं होता। ऐसे में हम आपकी लव लाइफ को लेकर, आपके सभी प्रकार के सवालों का जवाब देने के लिए लेकर आएं हैं, आपकी राशि के अनुसार प्रेम राशिफल और साथ ही उनके उचित उपाय। क्योंकि ये बात हम भी अच्छी तरह समझते हैं कि, प्रेम प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। जो दो लोगों के बीच आपसी सामंजस्य का बहुत ही खूबसूरत बंधन है।

प्रेम हर व्यक्ति के जीवन का वो अनमोल व सुन्दर एहसास होता है, जिसे केवल महसूस किया जाता है। शायद इसलिए ही किसी ने कहा है कि “जीवन में सच्चा प्यार हमारे नीरस जीवन को भी खूबसूरत रंगों से भर देता है।’ लेकिन ये भी देखा गया है कि, अगर हमारे जीवन में प्यार है तो, वहां खट्टी-मीठी तकरार भी होती है। लेकिन वो प्रेम ही होता है, जिसकी मदद से हम जीवन के सभी उतार-चढ़ावों को आसानी से हँसते-हँसते पार कर जाने की क्षमता रखते हैं।

परन्तु, जब भी हमारे प्रेम जीवन में कोई परेशानी आती है तो, न केवल हमारा निजी जीवन बल्कि उसके कारण हमारा पेशेवर जीवन भी प्रभावित होता दिखाई देता है। और इसी बात की महत्ता को ध्यान में रखते हुए, हम लव राशिफल 2021 के माध्यम से, आपको ये बताएंगे कि नए साल में कैसा होगा आपका प्रेम जीवन।

हमारा ये बिलकुल सटीक प्रेम राशिफल हमारे विद्वान ज्योतिषियों ने खास तौर से सभी ग्रहों-नक्षत्रों की सही गणना कर, आपके लिए तैयार किया है। तो चलिए जानते हैं अब सभी 12 राशियों का लव राशिफल 2021...

मेष राशि का प्रेम राशिफल 2021

मेष राशि के जातकों का प्रेम राशिफल 2021 (Love‌ ‌Rashifal‌ ‌2021) देखें तो, ये संकेत मिलते है कि इस वर्ष आपको अपनी लव लाइफ के मामलों में मिश्रित परिणाम मिलने की उम्मीद बन रही है। क्योंकि इस साल शनि देव, आपकी राशि के दशम भाव में विराजमान होंगे, जिससे जहाँ आपके प्रेम में मजबूती आएगी तो वहीं, बीच-बीच में प्रियतम संग विवाद भी होता रहेगा।

खासतौर से अप्रैल से सितंबर तक का समय, आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपने प्रेम जीवन में भरपूर सफलता मिलेगी, क्योंकि इस समय ग्रहों की दृष्टि आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आ रही है। जिसके चलते कुछ लोगों को प्रेम विवाह में भी सफलता मिलेगी।

ये वो शुभ समय होगा जब, प्रेमियों की हर मनचाही इच्छा पूर्ण हो सकेगी और यदि आप अभी तक सिंगल थे तो, संभावना है कि आपकी मुलाकात किसी ख़ास व्यक्ति से भी हो सकती है। वहीं प्रेमी जातक प्रियतम संग शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।

हालांकि अप्रैल से सितंबर और फिर नवंबर के मध्य, गुरु देव का गोचर होने के दौरान, प्रेम जीवन की स्थितियों में थोड़ा कष्ट उठाना पड़ सकता है। क्योंकि इस दौरान प्रेम आपकी परीक्षा लेगा, जिससे आपके और प्रियतम के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर भी विवाद दिखाई देगा।

इसके अतिरिक्त आपके प्रेम जीवन में, जून और जुलाई के मध्यम भी किसी कारणवश बड़ा विवाद हो सकता है, जिससे आप दोनों के बीच दूरियाँ आएँगी। ऐसे में इस तरह की किसी भी परिस्थिति में, खुद को शांत रखते हुए आगे बढ़ना ही आप दोनों के लिए अच्छा होगा।

भाग्य स्टार:

उपाय: शुक्र देव की उपासना करें। साथ ही सुंदरकांड का पाठ करना भी आपके लिए उत्तम रहेगा।

वर्ष 2021 का मेष राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मेष राशिफल 2021

वृषभ राशि का प्रेम राशिफल 2021

वृषभ प्रेम राशिफल 2021 (Vrisabh Prem Rashifal 2021) के अनुसार, प्रेम जीवन के लिए यह वर्ष सामान्य ही रहने वाला है। क्योंकि गुरु बृहस्पति का शुभ प्रभाव आपकी राशि के ऊपर पड़ने से, आपको अनुकूलता प्रदान होगी। जिससे प्रेमी संग आपके रिश्तों में शुरुआती तालमेल का अभाव दिखाई देगा, लेकिन फिर धीरे-धीरे स्थितियाँ खुद ही बेहतर होती नजर आएँगी।

हालांकि इसके लिए आपको शुरुआत से ही, अपने प्रयास जारी रखने की जरूरत होगी। साथ ही सितंबर का महीना, प्रेम जीवन के लिए सबसे बेहतर रहेगा और मई के महीने में भी आपको प्रियतम संग सुंदर वक्त बिताने का अवसर मिलेगा।

अपनी लव लाइफ को लेकर, मानसिक रूप से तनाव और दबाव, साल भर बरकरार रहेगा और आशंका है कि आपका प्रियतम आपको समझने में गलती करें, जिससे आप छोटी-छोटी बातों पर, उनसे क्रोधित होते नज़र आएँगे।

यदि आप दोनों प्रेम के विवाह में बंधना चाहते हैं तो, इसके लिए आप दोनों को ही, अपने-अपने घरवालों से बात करने की जरूरत होगी, अन्यथा देरी होने की गुंजाईश अधिक है।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: माता रानी को लाल चुन्नी भेट करें। साथ ही हलवा-पूरी का भोग लगाते हुए, छोटी कन्याओं में उस प्रसाद को बांटे और उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद ले।

वर्ष 2021 का वृषभ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – वृषभ राशिफल 2021

मिथुन राशि का प्रेम राशिफल 2021

प्रेम राशिफल 2021 ये संकेत दे रहा है कि, मिथुन राशि के जातकों को इस वर्ष सामान्य से थोड़े कम अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। क्योंकि शनि देव इस पूरे वर्ष भर, आपकी राशि के अष्टम भाव में मौजूद होते हुए, समय-समय पर आपके प्रेम की परीक्षा लेने का कार्य करेंगे।

ऐसे में यदि आप अपने प्रेमी से सच्चा प्रेम करते हैं तो, आपकी लव लाइफ परवान चढ़ेगी और आप दोनों को साथ में समय बिताने का अवसर मिलेगा, अन्यथा दोनों के बीच दिक्कतें और विवाद होने की आशंका रहेगी।

मिथुन राशि का प्रेम राशिफल ये भी बता रहा है कि, साल की शुरुआत में मंगल देव की दृष्टि आपकी राशि के पंचम भाव पर होगी, जिससे आपको प्रेम जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इस दौरान आपको, व्यर्थ की बातों से बचना होगा और आप दोनों के बीच आ रही हर ग़लतफहमी को मिलकर ही सुलझाना होगा।

इस वर्ष के जुलाई माह में, योग बन रहे हैं कि आपके प्रियतम को कार्यक्षेत्र से संबंधित कही बाहर जाना पड़ सकता है। ऐसे में इस दौरान, आप दोनों के मिलने की संभावना ना के बराबर ही बनेगी।

वार्षिक भविष्यकथन (Mithun Love Life Horoscope) के अनुसार जनवरी, मध्य मार्च, अप्रैल, माई, जुलाई और सितंबर का महीना, मिथुन राशि के प्रेम जीवन के लिए इस वर्ष सबसे ज्यादा अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप दोनों ना केवल एक दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे, बल्कि एक-दूसरे के साथ हर परिस्थिति में खड़े भी नजर आएँगे।

वहीं जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उन लोगों को जनवरी से फरवरी के मध्य, प्रेम विवाह की सौगात भी मिल सकती है।

भाग्य स्टार:

उपाय: बुधवार के दिन पंछियों के एक जोड़े को पिंजरे से आज़ाद करें। साथ ही उत्तम गुणवत्ता वाला पन्ना रत्न अपनी उंगली में धारण करें।

2021 का मिथुन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मिथुन राशिफल 2021

कर्क राशि का प्रेम राशिफल 2021

प्रेम राशिफल 2021 (Love Horoscope 2021) के अनुसार, कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष, अपने प्रेम जीवन के शुरुआती समय में अच्छे, तो वहीं साल के अंतिम भाग में थोड़े प्रतिकूल फलों की प्राप्ति होगी।

वार्षिक भविष्यफल (Yearly Horoscope) के अनुसार, इस वर्ष फरवरी, मध्य मार्च और अप्रैल के मध्य का समय आपके लिए सबसे ज्यादा अच्छा दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही मई, अगस्त और सितंबर का महीना प्रेम जीवन में मजबूती प्रदान करते हुए, आपके रिश्ते को परवान चढ़ाने का काम करेगा।

इस समय आपकी लव लाइफ में, प्रेम की भरमार रहेगी, और प्रियतम संग रिश्ता और आगे बढ़ सकेगा। ये वो सुन्दर समय होगा जब, आप दोनों प्रेम के सागर में गोते लगाते नजर आएँगे और संभावना है कि, जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उन्हें इस समय कामयाबी मिलेगी।

प्रेम विवाह में घर वाले भी, आपके इस फैसले में आपके साथ होंगे। इसके अतिरिक्त शेष समय में, आपको थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत होगी, क्योंकि पाप ग्रहों की स्थिति आपके प्यार में तनाव पैदा करते हुए, आपके रिश्ते में कई प्रकार की ग़लतफहमी लाने का काम करेगी।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही घर से निकलने से पहले बड़ों के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लें।

वर्ष 2021 का कर्क राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कर्क राशिफल 2021

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि का प्रेम राशिफल 2021

सिंह प्रेम राशिफल 2021 (Singh Love Rashifal) के अनुसार, सिंह राशि के प्रेमी जातकों को, इस वर्ष प्रेम जीवन में मिले-जुले, लेकिन बेहतर फल प्राप्त होंगे। जहां इस वर्ष सच्चे प्रेमी, अपने प्रेम जीवन में आ रही हर ग़लतफहमी को दरकिनार करते हुए, अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। तो वहीं, जो लोग सिंगल है, उन्हें इस वर्ष भी थोड़ा इंतजार करने की आवश्यकता होगी।

आपके लिए विशेष रूप से, वर्ष का शुरुआती समय अच्छा रहेगा, क्योंकि इस दौरान कर्मफल दाता शनि देव, आपकी राशि के छठे भाव में गुरु देव के साथ युति बनाएँगे, जिससे प्रेम जीवन में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

इसके साथ ही, अप्रैल से सितंबर के मध्य, जब बृहस्पति आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेंगे, तब आपको प्रेम जीवन में कई प्रकार की परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है। जिसके बाद फिर, नवंबर और दिसंबर में विवाह बंधन में बंधने के योग बनेंगे।

राशिफल 2021 (Horoscope 2021) में ग्रहों-नक्षत्रों की गणना को देखें तो, सिंह राशि के वो जातक, जो अभी तक कुंवारे थे, उनकी शादी होने की भी संभावना, इस वर्ष बनती नज़र आ रही रहेगी। साथ ही प्रेम संबंधों में, जहाँ सफलता मिलेगी तो वहीं , बीच-बीच में कुछ दिक्कतें रहेंगी।

परन्तु इन सभी परेशानियों के बावजूद, आमतौर पर प्रेम जीवन इस वर्ष, सामान्य से अच्छा ही रहेगा। आप इस समय प्रेमी की भावनाओं को समझने के लिए, पूरा प्रयास करते व उन्हें समय देते दिखाई देंगे।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: रविवार के दिन बैल को गेहूं या आटे की लोई खिलाएँ। साथ ही गुरूवार का व्रत करें।

वर्ष 2021 का सिंह राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – सिंह राशिफल 2021

कन्या राशि का प्रेम राशिफल 2021

प्रेम राशिफल 2021 (Love‌ ‌Horoscope‌ ‌2021 ‌in‌ ‌Hindi‌) के अनुसार, कन्या राशि के जातकों को इस वर्ष, अपने प्रेम जीवन में सामान्य से कम अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी, जिससे आपको इस वर्ष भर कई प्रकार के उतार-चढ़ावों से गुज़रना होगा।

इस वर्ष, शुक्र देव के नकारात्मक प्रभाव की भी आपको प्राप्ति होगी, जिसके परिणामस्वरूप आप अपने प्रियतम संग विशेष रूप से जून, जुलाई और दिसंबर के महीने में, किसी बड़े विवाद में फँस सकते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि, हर लड़ाई-झगड़े से खुद को दूर रखें, अन्यथा आपके इस झगड़े का फायदा कोई तीसरा शख्स उठा सकता है।

इस वर्ष के मध्य भाग के बाद, बहुत सी ऐसी परिस्थितियां भी आएँगी, जिसमें आप दोनों के बीच दूरी आने के साथ-साथ, अहम का टकराव साफ़ देखा जाएगा। इसके अलावा शुरुआती समय, आप दोनों के प्रेम जीवन के लिए अनुकूल ही रहेगा।

राशिफल 2021 दर्शा रहा है कि, जनवरी के अंत से फरवरी का अंतिम सप्ताह और फिर जून से जुलाई का महीना तथा अक्टूबर से दिसंबर का महीना प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आप दोनों एक दूसरे के साथ, किसी यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। जहाँ आप अपने प्रेमी के बेहद करीब आएँगे। लेकिन आपको इस समय, मर्यादित आचरण करना होगा।

वहीं, शुभ ग्रहों के चलते योग बन रहे हैं कि, जनवरी, मई और अक्टूबर के बीच, दोनों के अच्छे आपसी संवाद से रिश्ता बेहतर बनेगा और आप दोनों एक साथ मिलकर, कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं।

भाग्य स्टार:

उपाय: रोज़ाना श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें। साथ ही मंगलवार के दिन ग़रीबों को दान-दक्षिणा दें।

वर्ष 2021 का कन्या राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कन्या राशिफल 2021

तुला राशि का प्रेम राशिफल 2021

(Libra Love Rashifal): तुला राशि के वो जातक जो प्रेमी पड़े हैं, उनके लिए नववर्ष 2021, काफी बेहतर रहने वाला है। क्योंकि प्रेम जीवन में इस साल आपको कई मामलों में, भरपूर सफलता मिलेगी और प्रेम जीवन में भाग्य का साथ मिलने से, आपको आनंद की प्राप्ति होगी।

इसी लिए यह वर्ष आपके लिए बेहद अच्छा दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही इस वर्ष शनिदेव का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होगा, जिससे अपने प्रेम जीवन में आपको, तरक्की और सफलता मिलने के योग बनेंगे। इस समय आपका प्रियतम आपके लिए बेहद भाग्यशाली साबित होगा और वो आपको हर समस्या से निकलने में मदद करेगा।

वहीं भविष्यकथन ये संकेत भी दे रहा है कि, सितंबर के मध्य बृहस्पति देव की कृपा से, आप अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाएँगे, जिससे आपके प्रेम में नयापन आएगा। फ़रवरी का माह, खासतौर से वैलेंटाइन दिवस, आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।

इस दौरान आपको प्रेमी की मदद से, कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। सबसे ज्यादा जनवरी, फरवरी, मार्च, जुलाई और दिसंबर का महीना, आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपको प्रेम में आ रही हर परेशानी को दूर करने में सफलता मिलेगी और आप अपनी लव लाइफ का खुलकर आनंद लेते दिखाई देंगे।

इसके साथ ही, दिसंबर के माह में आपको प्रियतम के साथ कहीं यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और संभावना है कि, आपके पार्टनर को मनचाही नौकरी मिले, जिससे रिश्ते में और खुशहाली आएगी।

भाग्य स्टार: 4/5

उपाय: प्रियतम के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएं। और शुक्रवार के दिन ओपन रत्न धारण करें।

वर्ष 2021 का तुला राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – तुला राशिफल 2021

वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल 2021

वृश्चिक राशि के प्रेम राशिफल 2021 (Scorpio Love Life Horoscope 2021) को देखें तो पता चलता है कि, अपने प्रेम जीवन में इस वर्ष आपको कई उतार-चढ़ावों से दो-चार होना पड़ेगा। क्योंकि आपकी राशि के तीसरे भाग में मौजूद शनि देव की दृष्टि, वर्ष पर आपके पंचम भाव में रहेगी, जिससे आपके प्रेम जीवन में विवाद संभव है।

ऐसे में एक दूसरे के प्रति गहरा प्रेम, विश्वास और आपसी समझदारी ही, आपके रिश्ते को संभालने में आपके लिए कारगर साबित होगी। अन्यथा रिश्ता में दरार की नौबत तक आ सकती है।

वार्षिक राशिफल ये संकेत भी दे रहा है कि, अप्रैल से सितंबर के मध्य आपका प्रेमी किसी कारणवश, आप से दूर जा सकता है, इसलिए जितना संभव हो उनसे संवाद स्थापित करें। ताकि रिश्ते में प्यार की कमी ना हो और वो हर परिस्थिति में, आपको अपने पास महसूस करें।

इसके अतिरिक्त, अप्रैल और मार्च में आपको प्रेम जीवन में ज़बरदस्त फायदा मिलेगा। वहीं कुछ लोगों को, सितंबर और नवंबर के मध्य प्रेम विवाह की सौगात भी मिल सकती है। इस दौरान अपने घरवालों से, अपनी इस इच्छा को जाहिर करना, आपके लिए जरूरी होगा।

यदि आप प्रियतम के साथ, व्यवसाय शुरू करने का सोच रहे थे तो, इस वर्ष उसमें सफलता और आपको भरपूर लाभ मिलेगा।

भाग्य स्टार: 2/5

उपाय: प्रियतम को उपहार में कोई पौधा दें। साथ ही प्रतिदिन उगते हुए सूर्य के नग्न आंखों से दर्शन कर, उन्हें तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।

वर्ष 2021 का वृश्चिक राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – वृश्चिक राशिफल 2021

धनु राशि का प्रेम राशिफल 2021

धनु राशि के जातकों के लिए, इस वर्ष प्रेम जीवन (Love and Romance Life) में, काफी परिवर्तन आने की प्रबल आशंका बन रह है। क्योंकि इस साल की शुरुआत में प्रेम में पड़े जातक अपने प्रीतम के प्रति, काफी ज्यादा भावुक रहेंगे।

आपका ये स्वभाव प्रेमी की छोटी-छोटी बातों से भी, आपको नाराज़ कर देगा। ऐसे में खुद को संभालें और शांत रहें, ताकि रिश्ते से मुश्किल समय निकल जाएं। इसके साथ ही फरवरी का महीना, आप दोनों के लिए सबसे ज्यादा बेहतर रहेगा। इस समय आप दोनों एक दूसरे के साथ, रोमांटिक समय व्यतीत करते दिखाई देंगे। ये वो समय होगा जब, आपको लव लाइफ में करीब आने के कई मौके मिलेंगे और संभावना है कि आप दोनों, एक साथ किसी यात्रा पर भी जाएं।

इसके अतिरिक्त राशिफल 2021 (Rashifal 2021), ये भी दर्शा रहा है कि अप्रैल, जुलाई और सितंबर का महीना, आपके प्रेम जीवन के लिए एक नई संजीवनी लेकर आएगा। क्योंकि इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपके प्रेम में आकर्षण और एकता साफ दिखाई देगी।

ग्रहों के प्रभाव के अनुसार, फरवरी के बाद मार्च के महीने में, आपको प्रेम जीवन में कुछ कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। इस समय आपकी किसी बात को लेकर, प्रेमी आप से झगड़ा कर सकता है। ऐसे में ध्यान रखें और हर ग़लतफहमी को साथ बैठकर ही सुलझाएं।

वो जातक जो प्रेम विवाह में बंधना चाहते हैं, उनके लिए साल के अंतिम महीने अच्छे रहेंगे। इस दौरान प्रेम विवाह में आपको सफलता मिलेगी।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: ग़रीबों को आटे या बाजरे का दान करें। साथ ही संभव हो तो, किसी कन्या की शादी में श्रद्धानुसार कन्यादान करें।

वर्ष 2021 का धनु राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – धनु राशिफल 2021

मकर राशि का प्रेम राशिफल 2021

मकर प्रेम राशिफल 2021 (Makar Prem Rashifal 2021) के अनुसार, प्रेम में पड़े जातकों को इस वर्ष, प्रेम जीवन में भरपूर सफलता मिलेगी। क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में साल भर छाया ग्रह राहु मौजूद रहेंगे, जिससे प्रेम जीवन में प्रकाशित ख़ुशियाँ आने की संभावना बनेगी।

2021 का प्रेम राशिफल ये भी बता रहा है कि, आप अपने प्रेम जीवन में इस वर्ष, किसी भी हद तक जा सकते हैं, साथ ही प्रियतम भी आपकी खुशी के लिए कुछ भी कर-गुजरने के लिए तत्पर नज़र आएगा। इसका सकारात्मक फल आपको भी प्राप्त होगा।

आप अपनी समझ से रिश्ते को मजबूत करेंगे, जिससे प्रेमी आपके प्यार में और भी ज्यादा पागल हो जाएगा। संभावना ये भी है कि, आप दोनों आगे चलकर, प्रेम विवाह करने तक का फैसला ले सकते हैं।

वार्षिक भविष्यफल (Horoscope 2021) के अनुसार, विशेष रूप से जनवरी, फरवरी, अप्रैल और मई का समय आपके प्रेम जीवन के लिए, सबसे ज्यादा अच्छा दिखाई दे रहा है। इस दौरान आप दोनों के प्रेम प्रसंगों की वृद्धि होगी, और साथ मिलकर आप दोनों अपने रिश्ते का आनंद लेते दिखाई देंगे।

हालांकि, मार्च के समय में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा हल्की-फुल्की नोकझोक संभव है। वहीं, जुलाई और अगस्त के मध्य में भी, कुछ टकराव की स्थिति पैदा होगी।

इसके बावजूद, सितंबर का माह आप दोनों के लिए बेहद अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अपने-अपने अहंकार को त्याग कर, एक दूसरे के साथ खड़े नज़र आएँगे।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: घर की महिला सदस्यों को उपहार भेंट करें। साथ ही संभव हो तो, किसी विद्यार्थी को भी शिक्षा की सामग्री भेंट करें।

वर्ष 2021 का मकर राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मकर राशिफल 2021

कुंभ राशि का प्रेम राशिफल 2021

कुंभ राशि के वो जातक, जो किसी से भी सच्चा प्रेम करते हैं, उनके लिए प्रेम राशिफल 2021 (Love Life Horoscope 2021) अच्छे फल लेकर आ रहा है। क्योंकि प्रियतम के साथ इस वर्ष, आपकी मीठी-मीठी बातें, उन्हें आपकी ओर अधिक आकर्षित करेंगी। इससे आपका और उनका मन प्रसन्न दिखाई देगा।

इसके साथ ही, आपको सभी शुभ ग्रहों का अनुकूल फल भी, इस साल प्राप्त होगा, जिससे आप प्रेम में अपनी समझ से आगे बढ़ते नज़र आएँगे। विशेष रुप से साल के उत्तरार्ध में, प्रेम विवाह के योग भी बनेंगे। इस दौरान आप और प्रियतम एक साथ, अपने रिश्ते के लिए कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं।

आपका राशि भविष्य (Horoscope 2021) ये भी संकेत दे रहा है कि, साल की शुरुआत में जनवरी और फरवरी के दौरान, आपको किसी ज़रूरी कार्य से प्रेमी से दूर भी जाना पड़ सकता है। ऐसे में इस दौरान फ़ोन पर संवाद बनाए रखना, आपके लिए बेहतर रहेगा।

आपको इस वर्ष, इस बात का भी विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत होगी कि, अपने प्रियतम को किसी भी ऐसे सदस्य से ना मिलवाएँ, जो आपको पसंद ना हो। क्योंकि वो व्यक्ति आगे चलकर, आप दोनों के बीच ग़लतफहमी पैदा करने का, मुख्य कारण बन सकता है।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: प्रियतम से मिलने जाने से पहले, अपने माथे पर चंदन या कुमकुम का तिलक लगाएँ। साथ ही संभव हो तो, दिव्यांग-जनों को भरपेट भोजन कराए।

वर्ष 2021 का कुंभ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कुंभ राशिफल 2021

मीन राशि का प्रेम राशिफल 2021

मीन राशि (Meen Rashifal) के प्रेमी जातकों को, वर्ष 2021 में बहुत सी कष्टदायक स्थितियों से दो-चार होना पड़ सकता है, क्योंकि आपकी राशि के एकादश भाव में मौजूद शनि देव की दृष्टि, साल भर आपके पंचम भाव में रहेगी, जिससे प्रियतम के साथ आपके रिश्तों में तकरार की स्थिति उभरती दिखाई देंगी। इस समय खुद को शांत रखना ही, आपके लिए एकमात्र उपाय होगा।

हालांकि, जनवरी से अप्रैल तक, गुरु बृहस्पति भी शनि के साथ विराजमान रहेंगे और उनकी दृष्टि के कारण आपको थोड़े अनुकूल फल प्राप्त होंगे। संभव है कि आपके प्रेम विवाह के योग बनें।

वहीं, गुरु देव उन जातकों के लिए भीभाग्यशाली रहेंगे, जो अभी तक सिंगल हैं। क्योंकि उन्हें इस समय किसी खास व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। अधिक संभावना है कि ये ख़ास व्यक्ति आगे चलकर आपका जीवनसाथी बनें।

इसके बाद मीन राशि के प्रेम जीवन में, 15 सितंबर से 20 नवंबर के मध्य कई नए परिवर्तन आएँगे, जिससे आप एक दूसरे से अपनी भावनाएं व्यक्त करने में थोड़ा संकोच महसूस करेंगे। वहीं जून से 20 जुलाई के मध्य, ग्रह-नक्षत्रों की चाल दर्शा रही है कि, आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा प्रेमी संग लड़ाई-झगड़े होंगे, जो रिश्ते को खराब करने का कारण बनेंगे।

इसके अलावा 5 दिसंबर से अंत तक, आपके प्रेम जीवन में ख़ुशियाँ आएँगी और आप दोनों एक दूसरे के खुद को और करीब पाएंगे।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: सोमवार के दिन शिव चालीसा का पाठ करें। साथ ही संभव हो तो, 16 सोमवार तक व्रत करें।

वर्ष 2021 का मीन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मीन राशिफल 2021

More from the section: Horoscope 2986
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved