• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

लाल किताब राशिफल 2022 - Lal Kitab Rashifal 2022

Author: Vijay Pathak | Last Updated: Tue 14 Dec 2021 2:25:52 PM

लाल किताब राशिफल 2022 एस्ट्रोकैंप के इस लेख लाल किताब राशिफल 2022 (Lal Kitab Rashifal 2022) में, आगामी नव वर्ष 2022 के लिए सभी 12 राशियों के जीवन में आने वाली घटनाओं पर प्रकाश डाला गया है। तो अभी पढ़ें लाल किताब के अनुसार अपना विस्तृत वार्षिक राशिफल 2022 और बनाए लाल किताब के कुछ प्रभावी उपायों की मदद से अपने जीवन को सफल।

ज्योतिष विज्ञान में लाल किताब को स्वयं किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आज ज्योतिष के क्षेत्र में लाल किताब एक आदरणीय किताब के रूप में बहुत प्रसिद्ध है और जातकों के जीवन का मार्गदर्शन करने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका देखी जाती है। यूँ तो अन्य ज्योतिष पद्धतियों से लाल किताब बिलकुल अलग तरीके से काम करती है, लेकिन इसकी विश्वसनीय और उत्पत्ति से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में नया साल 2022 अपने आशीर्वाद के साथ हमारे लिए नई शुरुआत और कई अवसरों के अलावा भी क्या कुछ ख़ास लेकर आ रहा है? उसे जानने की जिज्ञासा हर किसी के मन में होती है। इसलिए यदि आप लाल किताब के अनुसार अपना वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे ये लेख आपके लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगा।

तो आइए अब बात करते हैं लाल किताब राशिफल 2022 की और जानते हैं कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए यह साल।

Read in English: Lal Kitab Horoscope 2022

लाल किताब राशिफल 2022: मेष राशि

राशिचक्र की सभी 12 राशियों में से मेष प्रथम राशि होती है और लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहने की उम्मीद है। स्वास्थ्य के लिहाज़ से, यह साल आपको अपनी एक नई सोच विकसित करने में मदद करेगा। क्योंकि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक अनुशासित और जागरूक होंगे, जिसके परिणामस्वरूप इस पूरे ही वर्ष आप खुद को सेहतमंद रखने के लिए प्रयासरत दिखाई देंगे और इससे आपकी पूर्व की खराब सेहत में बड़ा सुधार भी आ सकेगा। हालांकि बावजूद इसके इस वर्ष आपको सबसे अधिक पेट से संबंधित कुछ समस्या संभव है, जिसके चलते आपको गैस और एसिडिटी के कारण बार-बार परेशानी हो सकती हैं। इसलिए बेहतर परिणामों की प्राप्ति हेतु, आपको अपने खानपान के प्रति विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत होगी।

वर्ष 2022 में आपका पेशेवर जीवन अच्छा रहेगा और आप कार्यक्षेत्र पर कई सकारात्मक बदलाव देखेंगे, जिससे आपके आर्थिक जीवन में कुछ स्थिरता आ सकेगी। ये समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा और इसकी मदद से आप अधिक धन अर्जित करने में सफल होंगे। लाल किताब की भविष्यवाणी 2022 के अनुसार, कई ग्रहों की स्थिति आपके लिए बेहद सकारात्मक होगी। ये वो समय होगा जब आपकी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता उच्च की होगी, जिसकी मदद से आपको अपने करियर में सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

प्रेम संबंधों को समझें तो, लाल किताब राशिफल 2022 से ये भी ज्ञात होता है कि, इस वर्ष आपको अपने जीवनसाथी या प्रियतम के साथ रिश्ते में कुछ समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ सकता है। परंतु इस दौरान आपके लिए उनके साथ किसी भी तरह की बहस में न पड़ना ही बेहतर रहेगा। साल का उत्तरार्ध पारिवारिक जीवन के लिए यूँ तो बहुत ही अच्छा रहेगा, क्योंकि मध्य वर्ष के बाद आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक या ऐतिहासिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। वहीं विवाह की बात करें तो, जो लोग अविवाहित हैं वे इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसके अलावा छात्रों को भी, अपनी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना अधिक रहने वाली है।

मेष राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

  • अपनी राशि से शनि के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए, आपको रात में दूध पीने से परहेज करने की ज़रूरत होगी। इसके अलावा हमेशा गाय के दूध का ही सेवन करना, आपके लिए बेहतर रहेगा।
  • चांदी की एक छोटी गेंद खरीदकर उसे हर समय अपने बटुए या पर्स में रखना भी, आपके लिए लाल किताब के प्रभावी उपायों में से एक सिद्ध होगा।
  • आपको रोज़ाना केसर का सेवन करना चाहिए या उसे अपनी नाभि, गले, माथे, कान और जीभ पर लगाना भी आपके लिए बेहतर कारगर सिद्ध होगा।

आपकी कुंडली आधारित सभी शुभ-अशुभ योग, जानने के लिए अभी खरीदें बृहत् कुंडली

लाल किताब राशिफल 2022: वृषभ राशि

राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ के जातक अपनी कड़ी मेहनत और प्रयासों के लिए जाने जाते हैं, और लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक वृषभ राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हालांकि उसके बाद कार्यस्थल का वातावरण सामान्य से बेहतर हो सकेगा, जिससे आप अपने काम का आनंद लेते दिखाई देंगे।

इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर भी, अधिक जागरूक रहने की ज़रूरत होगी। क्योंकि आपकी सेहत ही इस पूरे ही वर्ष, आपके लिए चिंता का मुख्य कारण रहेगी। खासकर जुलाई 2022 के बाद का समय, आपको मूल रूप से त्वचा संबंधी समस्याएं, सिरदर्द और तंत्रिका संबंधी समस्याएं दे सकता है। इसलिए खुद को शुरुआत से ही जागरूक रखना, आपके लिए फायदेमंद होने के साथ ही आपके जीवन को आसान बनाएगा। ऐसे में यदि आप असहज या अस्वस्थ महसूस करते हैं तो, बिना देरी किये तुरंत अपने चिकित्सक से परामर्श लें।

लाल किताब पर आधारित करियर राशिफल 2022 से, ये भी पता चलता है कि जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह साल बहुत उत्तम सिद्ध होगा। क्योंकि इस वर्ष आपको अपने जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना रहेगी। साथ ही लाल किताब 2022 राशिफल के अनुसार, कार्यक्षेत्र पर भी वृषभ राशि के जातक वर्ष 2022 में अपने कार्यस्थल पर अपार उन्नति प्राप्त करेंगे। सबसे अधिक मई 2022 के बाद, आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। क्योंकि ये वो अवधि होगी जब आपको करियर में कई अच्छे अवसर और बेहतर नौकरी मिलने की संभावना अधिक रहने वाली है। साथ ही कई जातकों को इस दौरान किसी विदेशी यात्रा पर भी जाने का मौका मिलेगा। धन पक्ष के मामले में भी, यह साल आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस वर्ष आप अच्छी खासी आमदनी करने में सक्षम होंगे। खासतौर से वो जातक जो शेयर बाज़ार से जुड़े हैं, उनके लिए यह साल उम्मीद से अधिक अच्छा रहेगा।

हालांकि इस वर्ष आपको पारिवारिक जीवन में, अपने पिता के साथ संबंधों में कुछ परेशानी संभव है। क्योंकि इस समय आप दोनों के लिए एक-दूसरे को समझना ख़ासा मुश्किल रहेगा, जिससे घर-परिवार में भी तनाव की स्थिति देखी जा सकती है। ऐसे में आप दोनों को अपनी चिंताओं को एक-दूसरे के सक्षम व्यक्त करते समय, आपस में खुलकर बातचीत करने की सबसे अधिक ज़रूरत होगी। वो दांपत्य जातक जो अपने परिवार का विस्तार करने की योजना बना रहे थे, उनके लिए यह साल अच्छा है।

वृषभ राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

  • अपने बटुए या पर्स में कोई चौकोर आकार की चांदी की वस्तु रखें, क्योंकि ऐसा करके आपको शुक्र की नकारात्मकता को कम करने में मदद मिलेगी।
  • नियमित रूप से आपको काली गायों या घोड़ों को भी खाना खिलाना चाहिए।
  • आपको केसर का रोज़ाना सेवन करना चाहिए या उसे अपनी नाभि, गले, माथे, कान और जीभ पर लगाना चाहिए।
  • शराब के सेवन से पूरी तरह परहेज करना भी, आपके लिए इस वर्ष अनुकूल रहेगा।

लाल किताब राशिफल 2022: मिथुन राशि

लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार, यह वर्ष मिथुन राशि के जातकों के लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है और ये नकारात्मक अवधि खासतौर से अप्रैल 2022 तक जारी रहेगी। हालांकि उसके बाद, आपके जीवन में कई बदलाव आएंगे। अगर आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट या काम के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे तो, आपका ये इंतजार इस समय खत्म हो सकता है। क्योंकि इस साल मई के आसपास संभावना अधिक है कि आपके सारे अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे। साथ ही ये वर्ष आपके स्वास्थ्य, वित्त और पेशेवर जीवन में भी सुधार लेकर आएगा।

वो नौकरीपेशा जातक जो पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें कई शुभ अवसर मिल सकेंगे और इससे उनकी भूमिका में भी बदलाव देखा जाएगा। प्रेम संबंधों की बात करें तो, ये वर्ष प्रेमी जातकों के लिए खुशहाल रहेगा और वे अपने रिश्ते में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। इसके अलावा यदि आप शादीशुदा हैं और संतान प्राप्ति की आशा कर रहे हैं तो, आपकी ये मनोकामना पूर्ण होने की उम्मीद अधिक होगी। वहीं लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार, इस राशि के कई अविवाहित जातक अपने प्रेमी के साथ शादी के बंधन में भी बंध सकेंगे।

स्वास्थ्य जीवन के दृष्टिकोण से, आपको अपने शारीरिक तनाव के साथ-साथ मानसिक तनाव के प्रति भी ध्यान रखना होगा। क्योंकि अक्टूबर और नवंबर के महीने में आपको कुछ तंत्रिका संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर कहें तो, आपके लिए ये साल सामान्य से बेहतर ही रहने की उम्मीद है।

मिथुन राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

  • यदि किसी जातक को बार-बार बुरे सपने आने के कारण परेशानी हो रही है तो, उन्हें सलाह दी जाती है कि सोते समय अपने बिस्तर के पास एक गिलास दूध रखें और फिर उस दूध को अगली सुबह, एक विशाल पेड़ में डाल दें। ऐसा करने से आपको बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे।
  • एक और प्रभावी लाल किताब उपाय है कि आप अपने तकिए के नीचे एक क्रिस्टल रखें। साथ ही सोने से एक घंटे पहले हर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और गैजेट्स को बंद करना भी, आपके लिए मददगार सिद्ध होगा।
  • किसी धार्मिक स्थान पर दूध और चावल का दान करना, आपके लिए किसी भी पाप ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मददगार रहेगा।
  • इस वर्ष आपके लिए मांस और शराब का त्याग करना भी, कारगर रहेगा।
  • साथ ही आपके लिए चांदी के एक गिलास में रोज़ाना पानी पीना भी, उपयोगी रहेगा।

लाल किताब राशिफल 2022: कर्क राशि

लाल किताब वर्षफल 2022 ये कहता है कि इस वर्ष की शुरुआत, खासतौर से अप्रैल तक की समयावधि कर्क राशि के जातकों के लिए उत्तम रहेगी। इस दौरान वो सिंगल जातक जो शादी के बंधन में बंधना चाहते थे, उनका विवाह संभव है। साथ ही पार्टनरशिप के व्यापार से जुड़े जातकों को भी, लाल किताब के वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, बेहतर परिणाम मिलने की संभावना अधिक रहने वाली है।

हालांकि मई के बाद का समय, कर्क राशि के जातकों के लिए थोड़ा कष्टदायक रह सकता है। क्योंकि इस दौरान आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान करेंगी। साथ ही आपके पिता को भी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आपको एक अच्छी संतान की तरह उनकी देखभाल करनी चाहिए। वर्ष 2022 के मध्य समय के बाद, आर्थिक स्थितियों में भी कुछ हद तक परेशानी आ सकती है। इसलिए अपने धन की बचत करने की कोशिश करें और किसी को भी अपना धन उधार पर देने से बचें। वो जातक जो स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं, उन्हें भी इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। खासतौर से जून 2022 से, आपको कोई बड़ा नुकसान संभव है। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि किसी बड़े या विशेषज्ञ से सलाह-मशवरा करने के बाद ही, कम राशि का निवेश करें। ये समय दीर्घकालीन निवेश के लिए, उत्तम रहेगा।

इस राशि के छात्रों की बात करें तो, आप प्रतियोगी परीक्षाओं में अचानक सफलता हासिल करेंगे, जिससे आपको अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं, उन्हें इस वर्ष कुछ महीनों के लिए संघर्ष करना होगा, लेकिन बावजूद इसके यह साल उन्हें सम्मानजनक स्थिति का आशीर्वाद भी देने वाला है। इस दौरान आपका रुझान अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। जिसके परिणामस्वरूप आप जीवन को बहुत करीब से देखते हुए, उसका सामना करेंगे और आपको अपने जीवन में कई नए अनुभव भी होंगे। कुल मिलाकर ये वर्ष आपके लिए अच्छा ही रहेगा और आप साल 2022 में, जीवन भर के लिए बहुत सी अच्छी यादें संजोने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

  • कोई भी नया काम शुरू करने से पहले, अपने पिता का आशीर्वाद जरूर लें।
  • खुद को हर प्रकार की वाद-विवाद या झगड़े की स्थिति से दूर रखें, अन्यथा इससे आपकी छवि खराब हो सकती है।
  • गरीबों और जरूरतमंदों को खाना खिलाएं।
  • दूध में थोड़ी सी हल्दी या केसर मिलाकर रोज़ाना सोने से पहले पिएं।
  • शनिवार के दिन, शनि मंदिर में बादाम या सरसों के तेल का दान करें।
  • जब भी संभव हो, गली के कुत्तों को खाना खिलाएं।

लाल किताब राशिफल 2022: सिंह राशि

लाल किताब भविष्यफल 2022 के अनुसार, ग्रह स्थितियाँ यह दर्शा रही हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए यह वर्ष उनके पेशेवर जीवन में कुछ कठिन परिश्रम लेकर आ रहा है। इसलिए खासकर से व्यापार से जुड़े जातकों को, अतिरिक्त मेहनत के लिए इस साल तैयार रहने की ज़रूरत होगी। खासतौर से जनवरी से मार्च तक की अवधि के दौरान आप बहुत सकारात्मक और ऊर्जावान दिखाई देंगे और शुरुआत के ये तीन महीने आपके लिए कुछ बड़ी उपलब्धियां लेकर आएंगे। ऐसे में आपको इस दौरान मिलने वाले इन शुभ अवसरों के लिए भी, अभी से तैयार रहने की ज़रूरत होगी।

लाल किताब आधारित स्वास्थ्य राशिफल 2022 के अनुसार, वो जातक जो पूर्व वर्ष से ही अपनी किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, विशेष रूप से गैस या पेट से संबंधित मुद्दों का सामना कर रहे हैं, उन्हें इस वर्ष भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। क्योंकि वे किसी प्रकार के लीवर संक्रमण, गुर्दे की पथरी या पीलिया से पीड़ित हो सकते हैं। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि अपने खानपान का ध्यान रखते हुए, आपको स्वस्थ भोजन करने और अपनी दिनचर्या में अनुशासित रहने की ज़रूरत होगी।

जो जातक किसी प्रकार की कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं और पिछले कई वर्षों से इससे जुड़ा निवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, वे इस वर्ष सफल होंगे। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष संपत्ति और अचल संपत्ति खरीदने के लिए विशेष अच्छा सिद्ध होगा।

इसके अलावा करियर के लिहाज से, आप गुप्त विज्ञान जैसे नए कौशल सीखने में भी शामिल होंगे। कुल मिलाकर यह साल आपको सफलता दिलाएगा और आप अपने करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। प्रेमी और विवाहित जातकों के लिए भी ये समय अनुकूलता लेकर आएगा। इस समय आप अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी प्रकार की सैर का खुलकर आनंद लेते दिखाई देंगे।

सिंह राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

  • अपने शिक्षकों, पिता और गुरुओं का सम्मान करें और रोज़ाना उनका आशीर्वाद लें।
  • इस साल आपको कुछ धार्मिक स्थलों की यात्रा भी करनी चाहिए।
  • अपने आसपास के काले कुत्तों को, रोज़ाना दूध पिलाएं।
  • अपनी मां या मां तुल्य महिलाओं से आशीर्वाद लें।
  • नियमित रूप से अपने माथे पर केसर का तिलक या चंदन का लेप लगाएं।

लाल किताब राशिफल 2022: कन्या राशि

लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के लिए जनवरी से अप्रैल तक का समय विशेष अनुकूल रहेगा। इसलिए यदि आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं या किसी अचल संपत्ति में निवेश करने के इच्छुक हैं तो, आप इससे जुड़ा निर्णय ले सकते हैं। साथ ही ये समय शेयर आदि में किये गए निवेश में भी आपको अच्छा रिटर्न देने के योग बनाएगा। वो जातक जिस पर किसी प्रकार का कोई कर्ज या ऋण हैं और जो जल्द से जल्द अपने इस ऋण से मुक्ति चाहते हैं तो, उनके लिए वर्ष 2022 बेहद उपयोगी सिद्ध होगा। क्योंकि इस दौरान वे अपने कर्ज की एक बड़ी राशि का भुगतान करने में सफल होंगे।

जहाँ नौकरीपेशा जातकों को, मई 2022 से पहले कोई बड़ी पदोन्नति मिलने की संभावना है। तो वहीं व्यवसाय या प्रबंधन से जुड़े जातकों के द्वारा, अपने व्यवसाय में विस्तार के लिए किसी भी प्रकार का कोई नया निवेश करने के लिए ये अवधि अनुकूल सिद्ध होगी। इसके अलावा वो छात्र जो उच्च अध्ययन करना चाह रहे हैं, उन्हें भी इस वर्ष अप्रैल-मई के आसपास कोई अच्छा अवसर मिलने की संभावना रहेगी। साथ ही कुछ जातक अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए, विदेश भी जा सकते हैं।

लाल किताब 2022 की भविष्यवाणी के अनुसार, मई के बाद आपको अपने काम से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने की जरूरत होगी, अन्यथा आपको कमर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए काम करते समय सही आसन व अपनी मुद्रा का ध्यान रखें। खासतौर से जून से अक्टूबर तक की समयावधि, आपकी सेहत में कुछ गिरावट लेकर आएगी। ऐसे में आपको इस समय सबसे अधिक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और हर प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए अपने शरीर और दिमाग को आराम देने की ज़रूरत होगी। इस राशि के वृद्ध लोगों को, सबसे अधिक अपना ध्यान रखने की आवश्यकता है। क्योंकि इस साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच, उन्हें कुछ गंभीर शारीरिक समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा।

प्रेम संबंधों के लिहाज़ से, ये वर्ष प्रेमी जातकों को कई रोमांटिक जगह घूमने का मौका देगा। इसलिए आपको समय-समय पर अपने काम से ब्रेक लेते हुए, प्रियतम के साथ एक अच्छी आउटिंग की योजना बनानी चाहिए। वो अविवाहित जातक जो विवाह योग्य हैं, उन्हें इस साल अपनी पसंद का जीवनसाथी मिलने से शादी के बंधन में बंधने का मौका मिलेगा। इसलिए ये वर्ष अविवाहित जातकों के लिए विशेष अच्छा कहा जा सकता है। कुल मिलाकर इस साल, कन्या राशि के जातक मिश्रित परिणाम प्राप्त करेंगे।

कन्या राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

  • अपनी कुंडली में मौजूद ग्रहों को प्रबल बनाने के लिए, आपके द्वारा चांदी के बने बर्तनों का उपयोग करना और चांदी के आभूषण पहनना आपके लिए सबसे अधिक उपयोगी सिद्ध होगा।
  • किसी भी पाप ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए, आप किसी धार्मिक स्थान पर दूध और चावल का दान कर सकते हैं।
  • किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार का तावीज़ या अन्य मंत्र पढ़ी गई वस्तु स्वीकार न करें।
  • संभव हो तो अपने व्यस्त कार्यक्रम में से कुछ समय निकालकर, किसी पवित्र नदियों के दर्शन करें और उसमें स्नान करें।
  • लाल रंग के कपड़े पहनने से परहेज करें।
  • किन्नरों का आशीर्वाद लेना भी, आपके लिए बहुत शुभ रहेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट और बनाएं शनिदेव को बलवान !

लाल किताब राशिफल 2022: तुला राशि

लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार, शनि आपका योग कारक ग्रह है जो उन्नति और सफलता का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए शनि की सकारात्मक स्थिति के कारण, वर्ष 2022 में तुला राशि के लोगों को जीवन में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। ये समय किसी प्रकार की संपत्ति में निवेश करने के लिए और शेयर बाजार से लाभ प्राप्त करने के भी, बेहद अनुकूल सिद्ध होगा। हालांकि वर्ष 2022 में कुछ कोर्ट-कचहरी से जुड़े कानूनी मुद्दे सामने आ सकते हैं, लेकिन शनि के शुभ प्रभाव के कारण आप उन सभी मामलों पर जीत हासिल कर सकेंगे। आर्थिक जीवन की दृष्टि से भी यह वर्ष अच्छा ही रहेगा, क्योंकि खासतौर से इस वर्ष की मई से अक्टूबर तक की समयावधि आपके जीवन में धन लाभ होनी की संभावना अधिक बनाएगी।

बावजूद इसके आपको इस वर्ष किसी से भी धन उधार लेने से बचना होगा, अन्यथा आप बड़ा कर्ज या ऋण अपने सिर पर चढ़ाते हुए खुद को किसी बड़ी परेशानी में डाल सकते हैं। प्रेम संबंधों को समझें तो, प्रेमी जातकों को इस वर्ष कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जो दांपत्य जातक संतान प्राप्ति की योजना बना रहे थे, उन्हें इस साल परिवार में विस्तार को लेकर कोई अच्छी खबर मिलने के योग बनेंगे।

स्वास्थ्य जीवन के दृष्टिकोण से, आपको इस वर्ष अधिक खाने से बचना होगा। क्योंकि आपके बेवक़्त और ज्यादा खाने की आदत, आपको मोटापे की समस्या दे सकती है। ऐसे में आपको इस साल सबसे अधिक अपने वजन पर ध्यान देना चाहिए, अन्यथा बढ़ता वजन आपके मानसिक और शारीरिक तनाव का कारण बन सकता है। साथ ही आपको अपनी मां के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की ज़रूरत होगी, क्योंकि इस साल वे घुटनों के दर्द से अधिक परेशान रहेंगी।

लाल किताब आधारित करियर राशिफल 2022 के अनुसार, नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नई नौकरी मिलने की संभावना है। साथ ही वो नौकरीपेशा जातक जो लम्बे समय से अपनी नौकरी में बदलाव का सोच रहे थे, उन्हें भी इस साल पर्याप्त तरक्की करने के लिए कई सुनहरे अवसर हासिल हो सकेंगे। साथ ही किसी मल्टीनेशनल या बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत जातकों को, ये वर्ष नए प्रोजेक्ट के साथ-साथ विदेश जाने और अपनी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का शुभ अवसर भी मिलने के योग बना रहा है।

तुला राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

  • आपको सरसों के तेल का इस्तेमाल बालों में लगाने के लिए नहीं करना चाहिए।
  • अपने बटुए या पर्स में चौकोर आकार की चांदी की वस्तु रखना भी, आपके लिए शुक्र की नकारात्मकता को कम या शून्य करने में मददगार साबित होगा।
  • किसी भी तरह के वाद-विवाद या झगड़े में शामिल न हों, क्योंकि इससे आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।
  • जब भी फुर्सत मिले तो, गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा करें।
  • लाल किताब 2022 के कारगर उपायों में से एक ये भी है कि इस वर्ष अपने प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें।

लाल किताब राशिफल 2022: वृश्चिक राशि

लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में वृश्चिक राशि के जातकों को यात्रा से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलेगी। क्योंकि जनवरी से मार्च तक की अवधि यात्रा पर जा रहे जातकों या यात्रा करने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल रहेगी। साथ ही, कई जातकों को मई 2022 से पहले किसी विदेशी यात्रा पर जाने का भी अवसर मिलने की उम्मीद है। इस राशि के छात्र अपनी परीक्षा पास करेंगे और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए, किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला भी मिल सकेगा।

ये वर्ष उन लोगों के लिए भी विशेष उत्तम रहेगा, जो अपनी कोई संपत्ति बेचने के या संपत्ति में पुनर्निवेश करने के इच्छुक हैं। इसलिए आपके लिए मई से पहले अपनी संपत्ति बेचना और मई के बाद संपत्ति खरीद या उसमे निवेश करना सबसे अधिक फायदेमंद सिद्ध होगा। ऐसे में ये कहना गलत नहीं है कि संपत्ति या भूमि से जुड़ा व्यापार करने वाले जातकों को, इस साल अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना अधिक रहेगी।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022, आर्थिक रूप से भी बेहद अच्छा रहेगा। क्योंकि वे अपने सभी ऋणों को चुकाने में इस वर्ष पूरी तरह सक्षम होंगे। इस साल यूँ तो आप अच्छे स्वास्थ्य जीवन का आनंद ले सकेंगे, परंतु बावजूद इसके आपको कुछ त्वचा से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या रहेगी, लेकिन आपकी ये समस्या आपको ज्यादा परेशानी नहीं करेगी। पिता को भी स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं संभव हैं, इसलिए अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना और उन्हें किसी अच्छे चिकित्सक के पास ले जाना, आपके लिए इस वर्ष विशेष महत्वपूर्ण रहने वाला है।

जहाँ इस वर्ष नौकरीपेशा जातकों को स्थानांतरण या नौकरी बदलने के अवसर मिलेंगे, तो वहीं जुलाई से अक्टूबर की अवधि व्यापारी जातकों को अपने व्यापार के विस्तार करने के अनुकूल परिणाम देने वाली है। इस राशि के वो जातक जो अपने दादा-दादी से दूर रह रहे हैं, वे निश्चित रूप से घर वापस आने के बाद उनके साथ का आनंद लेते दिखाई देंगे। साथ ही ये समय अच्छी नौकरी की तलाश करने वाले फ्रेशर्स को, कॉलेज प्लेसमेंट की मदद से सुनहरा अवसर देगा। इसके अलावा यदि आप अपने जीवन में कुछ सामाजिक कार्य करना चाहते हैं या राजनीति के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं, तो भी इस वर्ष आप अपने सपने को पूरा करने में सक्षम होने वाले हैं।

प्रेम संबंधों की बात करें तो, सिंगल जातकों को ये समय किसी नए रिश्ते में डाल सकता है। लाल किताब 2022 की भविष्यवाणी के अनुसार, आपकी कुंडली में विवाह होने के अनुकूल संकेत भी मिल रहे हैं। साथ ही प्रेमी जातकों को इस साल अपने प्रियतम के साथ, कई नई जगहों की यात्रा पर जाते हुए एक-दूसरे के साथ का आनंद लेने और अपने रिश्ते को मजबूत करने का अवसर भी मिलेगा। इस साल खासतौर से आप जून और जुलाई में कुछ वर्षा वाले स्थानों की यात्रा करेंगे, जो आपको सबसे ज्यादा उत्साहित करने का कार्य करेगी। इस वर्ष गुरु बृहस्पति के सकारात्मक प्रभाव से, कई दांपत्य जातकों को संतान की प्राप्ति भी होने की संभावना है। कुल मिलाकर कहें तो, आप 2022 में अच्छे परिणाम हासिल करने में इस वर्ष सफल रहने वाले हैं।

वृश्चिक राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

  • आपको केसर का रोज़ाना सेवन करना चाहिए या उसे अपनी नाभि, गले, माथे, कान और जीभ पर लगाना चाहिए।
  • अंगूठी या चेन, आदि के रूप में सोना धारण करें।
  • अपने भाई-बहनों का ख्याल रखें और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद के लिए तत्पर रहें।
  • आपको अपने जीवन में ये नियम बनाना चाहिए कि अपने परिवार से, विशेषकर अपने भाई-बहनों से कभी भी कुछ भी मुफ्त में न लें।
  • मंगलवार के दिन बंदरों को चना-गुड़ खिलाना, आपके लिए फलदायी सिद्ध होगा।

लाल किताब राशिफल 2022: धनु राशि

लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार, वर्ष 2022 धनु राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आर्थिक लाभ, पदोन्नति और वेतन वृद्धि होने के योग बना रहा है, खासतौर से इस वर्ष मार्च माह से पहले आपके करियर में वृद्धि देखी जाएगी। साथ ही आपको, कार्यस्थल पर प्रमोशन मिलने के भी योग बनेंगे। मई से अगस्त तक कई जातकों को, कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी विदेशी यात्रा पर जाने का अवसर भी मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपको दुनिया भर की कई यात्रा करने के भी, कई सुनहरे अवसर मिलने की संभावना है। यदि आप सार्वजनिक वक्ता हैं तो, वर्ष 2022 में आप अपने विचारों, दृष्टिकोण और प्रभाव के बल पर भी जनता को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। क्योंकि ये वो अवधि होगी जब लोग आपसे प्रेरित होंगे और आपके काम की जमकर तारीफ भी करेंगे। कानूनी विभाग में कार्यरत लोगों को भी ये वर्ष अच्छी उपलब्धियां प्राप्त होने की संभावना बनाएगा और आप कोर्ट-कचहरी में कुछ महत्वपूर्ण मुकदमे भी जीत सकेंगे।

जहाँ वो जातक जो व्यापार से जुड़े हैं, वे मई से अगस्त 2022 के बीच कई सफल व्यावसायिक यात्राएं करेंगे। वहीं जो लोग आयात-निर्यात का व्यापार करते हैं, उन्हें भी इस वर्ष अधिक लाभ हासिल होगा। 2022 का लाल किताब राशिफल ये भी संकेत दे रहा है कि, धनु राशि के जातकों को इस वर्ष अपने माता-पिता के माध्यम से कोई संपत्ति का लाभ भी संभव है।

पारिवारिक जीवन के मामले में धनु राशि के जातक, खुद को काफी हद तक तनाव मुक्त महसूस पाएंगे और उनके जीवन में सुख-शांति की भी उन्नति देखी जाएगी। उन्हें अपने परिवार के साथ-साथ, अपने दोस्तों व मित्रों के साथ भी अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस साल नई चीजें सीखना भी आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। हालांकि भाई-बहनों के साथ आपको कुछ समस्या हो सकती हैं और आशंका अधिक है कि ये समस्याएं मुख्य रूप से कानूनी हो। इसलिए जब भी ऐसा कुछ हो, तो आपको ऐसे सभी मामलों की तैयारी सभी कानूनी दस्तावेजों के साथ करने की सलाह दी।

स्वास्थ्य जीवन के दृष्टिकोण से यूँ तो साल भर आपकी सेहत अच्छी ही रहेगी, लेकिन जून से सितंबर के बीच आपको अपना अधिक ध्यान रखने की ज़रूरत होगी। क्योंकि ये वो अवधि होगी जब आपको सर्दी, फ्लू, सिरदर्द जैसी कुछ छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। परंतु आपको ज़्यादा परेशान होने की ज़रूरत नहीं होगी, क्योंकि सेहत के लिहाज से यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ ही आप इस वर्ष योग और ध्यान में स्वयं अधिक रुचि लेते दिखाई देंगे।

लाल किताब आधारित प्रेम राशिफल 2022 के अनुसार, धनु राशि का प्रेम और वैवाहिक जीवन इस वर्ष अनुकूल ही रहेगा। वो दांपत्य जातक जो काफी समय से संतान प्राप्ति के लिए प्रयासरत थे, वे इस वर्ष गर्भधारण करने में सफल होंगे। परंतु वो प्रेमी जातक जो हाल ही में किसी नए रिश्ते में शामिल हुए हैं, उनके लिए अगस्त से नवंबर का समय थोड़ा कष्टदायक रहने वाला है। इसलिए इस दौरान सबसे अधिक अपने प्रियतम का ख्याल रखें और उनके साथ किसी भी तरह की बहस में न पड़े।

धनु राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

  • गुरु बृहस्पति के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए, आपको अपने सिर पर टोपी, दुपट्टा या पगड़ी के रूप में कुछ पीले रंग का पहनना चाहिए।
  • कुछ भी नया शुरू करने से पहले, आपको हमेशा अपनी नाक साफ़ करनी चाहिए।
  • अंगूठी या चेन, आदि के रूप में सोना धारण करें।
  • सूर्य देव के लिए एक बेहद कारगर लाल किताब उपाय हैं कि एक बैल को खाना खिलाएं, जिसकी पूजा हिंदू पौराणिक कथाओं और शास्त्रों में की जाती है।

अपनी कुंडली अनुसार सही करियर विकल्प चुनने के लिए अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

लाल किताब राशिफल 2022: मकर राशि

लाल किताब वर्षफल 2022 के अनुसार, यह वर्ष आपके करियर के लिहाज से काफी शानदार रहेगा, खासकर वो जातक जो नेटवर्क मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं। क्योंकि इस दौरान आप बहुत से नए लोगों से मुलाक़ात करेंगे, जो आपके काम की जमकर तारीफ करने के साथ-साथ आपके प्रयासों को भी खुलकर सराहेंगे। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ये अवधि आपके लिए अपार धन लाभ और मुनाफा कमाने के अवसर लेकर आ रही है। साल की शुरुआत में कई नौकरीपेशा जातकों की नौकरी में कुछ बदलाव या उन्हें स्थानान्तरण जैसे शुभ अवसर भी प्राप्त होंगे, लेकिन इसके लिए आपको शुरुआत से ही कड़ी मेहनत करने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की जरूरत होगी। व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए भी, यह वर्ष अच्छा ही रहेगा और आप इस दौरान अपने व्यवसाय में विस्तार के लिए कुछ निवेशक या निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने में सफल होंगे। व्यापारी जातकों को ये अवधि अपने साथी का भी समर्थन मिलने के योग बनाएगी।

प्रेम संबंधों की बात करें तो, अविवाहित जातक इस वर्ष शादी के बंधन में बंध सकते हैं। क्योंकि लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार, आपके विवाह होने के कई शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही शादी के बाद भी, आप जीवनसाथी के साथ कई नई जगहों की यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। कई मकर राशि के जातकों को इसी वर्ष विवाह के बाद, जल्दी गर्भधारण करने जैसा कोई बड़ा शुभ समाचार भी प्राप्त होने की संभावना है। जिसके परिणामस्वरूप आप जल्द ही संतान सुख का आनंद लेते दिखाई देंगे। स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी, इस साल आपको सेहत से जुड़ी कोई बड़ी चिंता नहीं रहेगी और आप अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे। परंतु मानसिक और अनावश्यक तनाव, आपके जीवन पर हावी हो सकता है। इसलिए जितना संभव हो ध्यान करने की कोशिश करें और बेकार की वाद-विवाद की स्थितियों में भी शामिल होने से बचें।

इस वर्ष छात्रों के लिए प्रतियोगिता में जीत और मनचाहे कॉलेज में प्रवेश हासिल करने की संभावना अधिक रहेगी। क्योंकि इस राशि के छात्रों के लिए यह वर्ष पूरी तरह से अनुकूल दिखाई दे रहा है। आर्थिक रूप से भी, आप अपने हर प्रकार के ऋण से मुक्ति पा सकेंगे और आपको अपने पुराने कोर्ट-कचहरी में निलंबित पड़े कानूनी मामलों में भी सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि, यह साल आपके आर्थिक मामलों के लिए विशेष उत्तम रहेगा।

मकर राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

  • यदि आप किसी धार्मिक स्थान पर शुद्ध गाय का घी दान करते हैं और नियमित रूप से अपनी रसोई में भी उसका उपयोग करते हैं तो, इससे आपको अपनी राशि में शुक्र के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।

  • आपको इत्र और चांदी के आभूषणों का प्रयोग करना चाहिए।
  • आपको प्रतिदिन 108 बार शुक्र ग्रह के मंत्र "ॐ शुं शुक्राय नमः" का जप करना चाहिए।
  • गहरे, लाल या पीले रंग के कपड़े पहनने से बचें।

लाल किताब राशिफल 2022: कुंभ राशि

लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार, इस वर्ष के पहले चार महीने तक आपको सावधान होने की सबसे अधिक ज़रूरत है। ऐसे में आपको कोई चिंता या मानसिक तनाव न लेने व किसी तर्क-वितर्क या कानूनी मामले में भी शामिल होने से बचने की ज़रूरत होगी। अन्यथा आप खुद को कई स्वास्थ्य समस्याएं या अवसाद दे सकते हैं। हालांकि, मई के बाद आप खुद को पूरी तरह से अधिक शक्तिशाली और ऊर्जावान महसूस करते हुए, अपने काम में आराम की अनुभूति करेंगे। साल की शुरुआत से पूर्वार्ध तक आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी परेशान करेंगी, लेकिन उत्तरार्ध का समय आपके लिए अधिक बेहतर होगा और आप इस दौरान खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।

नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की ज़रूरत होगी, ऐसे में जितना संभव हो अपने बॉस के साथ किसी भी तरह की बहस में पड़ने से बचें। ऐसे में धैर्य से काम लें, क्योंकि जनवरी से मार्च तक की अवधि आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। इसलिए इस दौरान कार्यस्थल पर किसी भी तरह की लापरवाही, आपको अपनी नौकरी में कुछ समस्या दे सकती है। वो जातक जो लंबे समय से विदेश जाने के इच्छुक थे, उन्हें इस साल विदेशी यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगी। कुंभ राशि के जातकों के पिता को इस वर्ष कार्यक्षेत्र से जुड़ी बहुत सी यात्राएं करनी होंगी, जिसके कारण आप उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करने में असफल रहेंगे। हालांकि आर्थिक रूप से, कुंभ राशि के जातकों की इस वर्ष उन्नति संभव है और इसके परिणामस्वरूप उनके कार्यों में वृद्धि, जैसे व्यवसाय में विस्तार आदि के योग बनते दिखाई देंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन के संदर्भ में, वो जातक जिन्हें पूर्व से ही अपने रिश्ते में कई समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा था, उन्हें इस वर्ष भी कई अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि ये समय उनके रिश्ते में कानूनी मुद्दे और अलगाव की परिस्थितियां लेकर आ रहा है। इसलिए अपने रिश्ते को बेहतर बनाने और मध्य का रास्ता निकालने का प्रयास करें, ताकि आप दोनों एक साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें।

पारिवारिक जीवन के लिहाज से, इस साल आपके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियां होंगी, जिसका आप सफलतापूर्वक निर्वाह भी कर सकेंगे। आपको अपनी भूमिका और जिम्मेदारी के लिए, लोगों से जमकर प्रशंसा भी मिलेगी। साथ ही आप अपने परिवार के सदस्यों व दोस्तों के साथ, किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

  • कुछ भी पीते समय, आपके लिए चांदी के गिलास का इस्तेमाल करना उचित रहेगा।
  • चांदी की बनी हाथी की मूर्ति भी, अपने पास रखना आपके लिए कारगर सिद्ध होगा।
  • लाल किताब अनुसार, अपनी जेब में चांदी की एक ठोस गेंद रखना भी आपके लिए उत्तम रहेगा।
  • शांति व आराम की नींद लेने के लिए, आप अपने तकिए के नीचे सौंफ रख सकते हैं।

लाल किताब राशिफल 2022: मीन राशि

लाल किताब राशिफल 2022 यह इशारा करता है कि मीन राशि के जातकों के लिए ये वर्ष, उनकी आमदनी और आर्थिक स्थिरता के लिहाज़ से बेहद अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप खुद को तनावमुक्त महसूस करते हुए, सफलता हासिल करेंगे। शेयर बाज़ार में निवेश से भी इस साल आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होने की संभावना है, इसलिए इस समय आप अपने निवेश से जुड़ी किसी रणनीति को अपना सकते हैं। हालांकि आपको इस वर्ष किसी भी तरह का ऋण या कर्ज लेने से बचने की कोशिश करनी होगी, अन्यथा आगे चलकर ये ऋण चुकाना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। साथ ही किसी भी व्यक्ति को धन उधारी पर न दें, अन्यथा वो धनराशि भी आपको वापस नहीं मिलेगी और इससे आपको नुकसान होने की संभावना अधिक होगी।

नौकरीपेशा जातकों को इस साल कई बेहतरीन मौके मिलेंगे और वे अपने सभी प्रोजेक्ट्स व कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने में सफल रहेंगे। ऐसे में यह समय आपको कार्यक्षेत्र पर अपार सफलता देने वाला होगा, जिसके लिए आपको शुरुआत से ही कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत होगी। बेरोजगार जातकों को मार्च से पहले, अच्छे वेतन पैकेज के साथ मनचाही नौकरी मिलेगी। साथ ही इस राशि के छात्र भी यदि इस वर्ष कड़ी मेहनत करते हैं और परीक्षा व अपना उत्तम प्रदर्शन देने में अपनी पूरी ऊर्जा लगाते हैं, तो प्रतियोगी परीक्षाओं में उनके सफल होने की संभावना सबसे अधिक रहने वाली है।

विवाह की दृष्टि से, लाल किताब राशिफल 2022 के अनुसार गुरु बृहस्पति की आपकी राशि में सकारात्मक स्थिति होने के कारण, यह वर्ष सिंगल लेकिन विवाह योग्य जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध होगा। लव रिलेशनशिप के लिए भी साल 2022 बेहद उत्तम रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में होंगी और आप प्रियतम के साथ दीर्घकालिक प्रेम संबंधों का आनंद लेते दिखाई देंगे। साथ ही इस वर्ष कुछ दांपत्य जातकों को, संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। खासतौर से वो शादीशुदा जोड़ा जो लंबे समय से अपने परिवार में विस्तार की योजना बना रहा थे, वे इस वर्ष बिना किसी बाधा के गर्भधारण करने में सफल हो सकेगा।

अब आपके स्वास्थ्य जीवन को समझें तो, इस वर्ष आपको सबसे अधिक अपने पेट, लीवर और किडनी का ध्यान रखते हुए, अधिक खाने से बचने की कोशिश करनी चाहिए। अन्यथा आपको स्वास्थ्य संबंधी मामलों में कुछ समस्याएँ संभव है, जो आपके लिए खासा चुनौतीपूर्ण सिद्ध होंगी। इसलिए आपको इस वर्ष अपना ख़ास ख्याल रखने की हिदायत दी जाती है।

घर-परिवार के मामले में इस साल, आपके माता-पिता आपका भरपूर साथ देंगे। मीन राशि के जातक इस दौरान, खुद को सबसे अधिक अपनी मां के करीब पाएंगे। जिसके कारण वे पूरी श्रद्धा के साथ, अपनी माता की सेवा करेंगे और ऐसा करने में उन्हें स्वयं पर गर्व की अनुभूति भी होगी।

मीन राशि के लिए लाल किताब उपाय 2022

  • शहद से भरा कोई बर्तन जो चांदी से बना हो, उसे अपनी रसोई में रखना आपके लिए अपनी राशि में मौजूद कई अशुभ ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने का कार्य करेगा।
  • आपके लिए एक और लाल किताब अनुसार कारगर उपाय यह है कि, काम पर जाते समय अपने बटुए या पर्स में चांदी की बनी एक गेंद रखें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि वर्ष 2022 आपके लिए शुभ और मंगलमय हो। एस्ट्रोकैंप की ओर से आप सभी को नववर्ष 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं!

नोट: ये भविष्यवाणियां हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी आचार्य मनीष पांडे जी द्वारा प्रदान की गई हैं। आप किसी भी ज्योतिषीय सहायता या परामर्श के लिए यहाँ क्लिक करके कॉल के माध्यम से उनसे संपर्क कर सकते हैं।

More from the section: Horoscope 3381
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved