Remove Ad

Popular Categories: AstroSage | Horoscope Matching | Bollywood | Remedies | Vedic Astrology | Tips | KP System | Lal Kitab | Reference Material

Saturday, October 21, 2006

Masik Rashiphal - October 2006 (Hindi)

मासिक राशिफल - अक्‍टूबर 2006
(Monthly Horoscope/ Forecast/ Predictions for October 2006)
चंद्र राशि आधारित
(अपनी चंद्र राशि जाने के लिए http://www.astrosage.com/ पर जाएं)


मेष राशि
(चू, चे, चो, ला, ली, ले, लू, ले, लो, आ)
माह का प्रथम पक्ष आर्थिक तथा स्वास्थ्य की दृष्टि से कष्टप्रद साबित हो सकता है। नौकरी परिवर्तन का योग है। व्यापार व रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हुए व्यक्तियों को सहकर्मियों के असहयोग के चलते तनाव का सामना करना पड़ सकता है। धन प्राप्ति के लिए कानूनी पचड़े में पड़ने की सम्भावना है। विपरीत लिंग के मित्रों से सावधान रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक एवं व्यावसायिक दायित्वों के कारण दवाब महसूस करेंगे। आध्यात्मिक गुरू की प्राप्ति हो सकती है। विदेश में शिक्षा अथवा प्रवास के क्षेत्र में प्रगति होने की सम्भावना है। पारीवारिक तनाव चरम पर पहुँच सकता है। सेक्स संबधी बिमारियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृष राशि
(इ, वी, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भौतिक व आध्यात्मिक दोनों ही क्षेत्रों में विकास का योग है। आत्मविकास से साथ-साथ आर्थिक विकास की भी सम्भावना है। कृषि, पषुपालन, डेरी उद्योग इत्यादि क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों के लिए माह रोज़गार के नये अवसर लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोग उच्चाधिकारियों के असहयोग के चलते तनावग्रस्त हो सकते हैं। अस्वस्थता के कारण व्यय संभावित है। कोलेस्ट्रॉल व ब्लडप्रेशर की अधिकता गंभीर बीमारी का रुप ले सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए वर्तमान समय श्रेष्ठ है, यश व सम्मान में वृध्दि होने की सम्भावना है। माह के मध्य में कुंटुंब में धार्मिक व शुभ कार्यों का आयोजन संभव है।

मिथुन राशि
(का, की, कू, घ, घा, के, को, ह)

इस माह आय की अपेक्षा व्यय में वृध्दि होने की सम्भावना है, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से मान-सम्मान बढ़ सकता है। माह के मघ्य में आपको आर्थिक कारणों से चिंतित रहना पड़ सकता है। पारिवारिक व सामाजिक कार्यो की अधिकता हो सकती है। किसी बहुमूल्य वस्तु की चोरी होने की भी सम्भावना है। प्रियजनों से व्यर्थ विरोधाभास होने की सम्भावना है। आवश्यकता से अधिक कार्य करने के कारण आप अस्वस्थ भी हो सकते हैं। वाहन चालन में सावधानी अपेक्षित है। अविवाहितों की जीवनसाथी की तलाश समाप्त हो सकती है। प्रेम संबंधों को नया आयाम प्राप्त होगा। महिलाएं पारिवारिक तनाव महसूस कर सकती हैं। दाम्पत्य सुख की दृष्टि से यह माह आंशिक फलदायी रहेगा।

कर्क राशि
(ही, हू, हे, हो, ड, डे, डू, डो)
सम्पूर्ण माह आर्थिक तंगी का सामना करना पडेग़ा। व्यय पर नियन्त्रण करने की ज़रूरत है। सहकर्मियों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक भागीदार की वजह से किसी नई मुसीबत में पड़ेंगे। नए कानूनी विवाद में उलझेंगे। अकाउण्ट्स, वित्त व बैंकिग से संबधित युवाओं को उच्च शिक्षा एवं विदेश गमन का मौका मिलेगा। महिलाएं मददगार साबित हो सकती हैं। कोई बुरा समाचार सुनने को मिल सकता है। अचानक ही स्वयं को प्रेम में पाएंगे। जीवन साथी से हर तरह का सहयोग मिलेगा। मदिरा एवं धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त ही खतरनाक साबित हो सकते हैं, अत: सावधान रहें।

सिंह राशि
(मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टु, टे)
वित्तीय दृष्टि से माह का पूवार्ध उत्तम व उत्तरार्ध सामान्य है। शेयर बाज़ार व अन्य किसी भी तरह की सट्टेबाजी से नुकसान होने की सम्भावना है। व्यवसाय परिवर्तन का विचार अपने दिमाग से निकाल दें। सकारात्मक प्रयासों से वांछित ऋण की प्राप्ति हो सकती है। इस माह बड़े व्यय को टालना अच्छा साबित होगा। अपने पुत्र के कॅरियर व स्वास्थ्य को लेकर परेशानी सम्भव है। लेखन व पत्रकारिता आदि से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। वैवाहिक संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। कानूनी पचड़ों से बचें अन्यथा नुकसान होगा। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी अपेक्षित है।

कन्या राशि
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
इस माह आय में वृध्दि होने की सम्भावना है। ऋण प्राप्ति में विलम्ब हो सकता है। लम्बे समय से अटका हुआ धन मिलने की सम्भावना है। किसी सामाजिक संस्था में कोई उच्च पद प्राप्त होने की सम्भावना है। वाहन खरीदने का योग है। नौकरी के कारण कुछ परेशान रहेंगे। माह के अन्तिम सप्ताह में पेट एवं जोड़ों की बीमारी तंग कर सकती हैं। परीक्षा परिणाम सकारात्मक होंगे। सीए, सीएस, एमबीए कर रहे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। घर में किसी नए महमान के आने का समाचार मिल सकता है। किन्ही कारणों से परिजनों से दूर रहने की परिस्थिति बनेगी।

तुला राशि
(रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वित्तीय दृष्टि से माह का पूवार्ध उत्तम व उत्तरार्ध सामान्य है। शेयर बाज़ार व अन्य किसी भी तरह की सट्टेबाजी से नुकसान होने की सम्भावना है। व्यवसाय परिवर्तन का विचार अपने दिमाग से निकाल दें। सकारात्मक प्रयासों से वांछित ऋण की प्राप्ति हो सकती है। इस माह बड़े व्यय को टालना अच्छा साबित होगा। पारिवारिक सदस्यों में वृध्दि होगी। अपने पुत्र के कॅरियर व स्वास्थ्य को लेकर परेशानी सम्भव है। लेखन व पत्रकारिता आदि से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। वैवाहिक संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। परिजनों के साथ सम्बन्धों में मिठास आएगी। कानूनी पचड़ों से बचें अन्यथा नुकसान होगा।

वृश्चिक राशि
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, यी, यू)
आर्थिक दृष्टि से समय उत्तम है। यद्यपि आय में वृध्दि होगी, किन्तु व्यय भी साथ-साथ बढ़ेगा। फैशन, फिल्म, गायन आदि कला से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष उत्तम है। लम्बे समय से चले आ रहे मुकदमे का निर्णय अन्तत: आपके पक्ष में आ सकता है। किसी भी प्रकार के अनैतिक एवं असामाजिक कार्यों से दूर रहें, अन्यथा विशेष परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की ज़रुरत है। इस माह मांस व मदिरा आदि अभक्ष्य पदार्थों के इस्तेमाल से बचने का यत्न करें। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय विशेष उत्तम है। यश व सम्मान में वृध्दि होगी एवं सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि
(ये, यो, भा, भी, भू, ध, प, फ, ढ, भे)
वित्तीय तौर पर यह समय सकारात्मक है, किन्तु किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पूर्व परिवार के बड़े-बुजुर्गों की राय लेना न भूलें। नवीन स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। नौकरीपेषा व्यक्तियों को पदोन्नति मिलेगी तथा व्यापारियों को बड़े पैमाने पर सौदे मिलेंगे। आध्यात्मिक जीवन की ओर झुकाव बढ़ेगा। पितृ पक्ष से रिश्तों में खटास आ सकती है। साथ ही माता को स्वास्थ्य संबधी परेशानियां भी संभावित हैं। किसी अतिथि के अचानक आने की सम्भावना है। सूचना तकनीकी और कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े लोगों के विदेश जाने की सम्भावना है। कामकाजी महिलाओं को महत्वपूर्ण सफलताएं मिलेंगी परन्तु उन्हें बोलने से ज्यादा करने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

मकर राशि
(भो, जा, जी, जू, जे, जो, खा, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
अक्टूबर माह में भाग्य आपके अनूकूल रहेगा। वित्तीय दृष्टिकोण से भी लाभ की स्थिति में रहेंगे। प्रषासन व वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। फैशन डिजाइनिंग, वास्तुशास्त्र, ज्वेलरी डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े युवाओं के लिए माह रोजगार के नये अवसर लेकर आएगा। प्रबन्धन, अकाउन्ट्स व विज्ञान से जुड़े लोग अत्यन्त सावधान रहें, अन्यथा उन्हें अपना रोज़गार खोना पड़ सकता है। प्रेम संबध प्रगाढ़ होंगे। परिवार समेत छोटी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। कामकाजी महिलाओं को पदोन्नति व आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावना है। घर में उत्साह एवं खरीददारी का माहौल रहेगा

कुंभ राशि
(गू, गे, गो, सा, सू, से, सो, दा)

यह माह आय की अपेक्षा व्यय में अधिकता लेकर आएगा। उच्चाधिकारियों की मदद से बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। रचनात्मकता को नवीन आयाम प्राप्त होगा। आय के नए एवं अपारम्परिक स्रोत मिलेंगे जोकि दीर्घकालिक लाभ के साबित होंगे। व्यवयास में नए भागीदार भी मिल सकते हैं। विशेषकर माह के पूवार्ध में किसी भी प्रकार के निवेश से संबन्धित निर्णय न लें। रक्त से जुड़े रोग के होन की सम्भावना है। डॉक्टर से सलाह लेने में ज़रा भी देर न करें। महिलाओं के लिए उत्तम समय है, परिवार में समरसता बढ़ेगी एवं सदस्यों से हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। देशाटन का भी योग बन रहा है।

मीन राशि
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि)
आर्थिक दृष्टि से माह का पूवार्ध उत्तम एवं उत्तरार्ध सामान्य है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृध्दि होगी, साथ ही व्यवसाय में भी सफलता प्राप्त होने का योग है। हाईटैक, आईटी एवं कम्प्यूटर से जुड़े लोंगों की विदेश जाने की चाह पूर्ण होगी। जुए, सट्टे या शेयर आदि अनिष्चित क्षेत्रों में क्षमता से ज्यादा निवेश परेशानी का कारण बन सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने की सम्भावना है। विवाह को लेकर जल्दबाजी न करें। खोया हुआ प्यार वापस मिलेगा, परन्तु जल्दबाजी हानिकारक साबित होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबधी सावधानी बरतने की आवश्‍यकता है।

ग्रह स्थिति
सूर्य 17 अक्टूबर से तुला में,
मंगल 14 से तुला में,
बुध 24 से वृश्चिक में,
गुरू 27 से वृश्चिक में,
शुक्र 19 से तुला में,
शनि कर्क में,
राहु 13 से कुम्भ में,
केतु 13 से सिंह में।

(source: http://www.AstroSage.com)

Labels: ,

For updates, subscribe: RSS feed | On Email | Mobile SMS/ Text Msg | Orkut | Facebook | Twitter
FREE Stuff: Horoscope Matching | Kundali (Birth Chart) | Horoscope 2010

0 Comments:

Post a Comment

Links to this post:

Create a Link

<< Home