Remove Ad

Popular Categories: AstroSage | Horoscope Matching | Bollywood | Remedies | Vedic Astrology | Tips | KP System | Lal Kitab | Reference Material

Friday, June 27, 2008

AstroSage.com Updates

Yesterday, due to some technical issues with our hosting company, the AstroSage website was down. The issues has been resolved and it AstroSage.com is up and running now. We apologise for the inconvenience. You can visit the website at http://www.astrosage.com now.

I would also want to utilize this post to communicate that now you can subscribe your daily predictions (dainik rashifal) on you e-mail. Just go to the following page and fill-in your email id. We will send your daily horoscope in your email once in each day.

We would also like to hear your experience with AstroSage.com, and any suggestions you have. Please provide your feedback here. Let us know what features you are looking for in AstroSage.com and we will try to incorporate those features during future enhancements.

Labels: , , , ,

For updates, subscribe: RSS feed | On Email | Mobile SMS/ Text Msg | Orkut | Facebook | Twitter
FREE Stuff: Horoscope Matching | Kundali (Birth Chart) | Horoscope 2010

Sunday, October 29, 2006

Monthly Rashiphal - November 2006 (Hindi)

मासिक राशिफल - नवम्‍बर 2006
(Monthly Horoscope/ Forecast/ Predictions for November 2006)
चंद्र राशि आधारित
(अपनी चंद्र राशि जाने के लिए http://www.AstroSage.com पर जाएं)

मेष राशि
(चू, चे, चो, ला, ली, ले, लू, ले, लो, आ)
आर्थिक दृष्टि से नवम्बर माह अनुकूल फलदायक रहेगा। सहकर्मियों के सहयोग से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आजीविका संबधी वांछित परिवर्तन हो सकते हैं। विदेश जाने का कार्यक्रम अचानक हबन सकता है। बौद्धिक विकास में गतिशीलता आयेगी। वाहन चालन में सावधानी अपेक्षित है। पारिवारिक व सामाजिक कार्यो की अधिकता का योग है। प्रेम एवं वैवाहिक संबध प्रगाढ़ होंगे। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। किसी पुरानी पारिवारिक संकट के उभरने से खिन्नता महसूस करेंगे। महिलाएं भी पारिवारिक तनाव महसूस कर सकती हैं, महत्वपूर्ण निर्णय लेने में समझ-बूझ का प्रयोग करें।

वृष राशि
(इ, वी, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यह माह आपकी पुरानी परेशानियों को अन्त करने वाला साबित होगा। वित्तीय, सामाजिक एवं पारिवारिक तौर पर माह का उत्तरार्ध अति उत्तम है। राजनैतिक संबंधों से आर्थिक लाभ हो सकता है। लम्बे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति होने की सम्भावना है। वसीयत अथवा किसी अन्य रुप से भी अचानक अर्थलाभ हो सकता है। प्रभावी व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। शैक्षिक दृष्टि से समय खराब है और 6ािक्षा में बाधा पड़ने का योग है। बीमारी में व्यय हो सकता है। रक्तचाप एवं कोलेस्ट्राल के रोगियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय उत्तम है, यश व सम्मान में वृद्धि होगी एवं सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि
(का, की, कू, घ, घा, के, को, ह)
आर्थिक दृष्टिकोण से समय ठीक-ठाक है। व्यय को काबू करने की आवश्यकता है। सहकर्मियों की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अत्यधिक झूठ एवं चालाकी हानिकारक होगी; सामाजिक तोहमत का सामना करना पड़ सकता है। किसी नए कानूनी विवाद में उलझ सकते हैं। शिक्षा में असमंजस महसूस करेंगे। फाइनेन्स एवं सरकारी सेवा से जुड़े लोग ईमानदारी से अपना काम करें अन्यथा अपना रोजगार खोना पड़ सकता है। त्वचा एवं जुबान के रोग उभरकर सामने आएंगे। महिलाओं के लिए अपेक्षाकृत बेहतर समय है, परिवार में समन्वय बढ़ेगा एवं सदस्यों से हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। माह के अन्त में लम्बी यात्रा का भी योग बन रहा है।

कर्क राशि
(ही, हू, हे, हो, ड, डे, डू, डो)
भौतिक से अचानक ही आध्यात्मिक जीवन की ओर रुझान होगा। एकाधिक कार्य न करें एवं एक ही कार्य में मन लगाऐं। सरकार एवं उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इस माह घर में खरीदारी का माहौल रहेगा। विशेषरूप सें स्वर्ण व वाहन की खरीद हो सकती है। फैशन डिजाइनिंग, वास्तुशास्त्र, ज्वेलरी डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े युवाओं के लिए माह रोजगार के नये अवसर लेकर आएगा। सास-बहू के झगड़ों में पारिवारिक अलगाव की संभावना है। माह के पूर्वार्ध में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। खोया हुआ प्यार वापस मिल सकता है, परन्तु जल्दबाजी हानिकारक साबित होगी। वाणी पर नियंत्रण से बहुत सारी पारिवारिक समस्याओं से बचा जा सकता है।

सिंह राशि
(मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टु, टे)
आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है तथा सामाजिक कीर्ति में वृद्धि हो सकती है। मुख्यत: व्यावसायिक दृष्टि से माह उत्साहवर्धक रहेगा, किन्तु क्रोध के कारण आर्थिक हानि की सम्भावना है। आजीविका की दिशमें पदोन्नति होने की सम्भावना है एवं वांछित पद प्राप्त हो सकता है। ऋण के आदान-प्रदान में सावधानी अपेक्षित है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर से छुटकारा मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों की ओर रूझान बढ़ेगा। मातृपक्ष से हर प्रकार की मदद प्राप्त होगी। पारिवारिक संबधो में कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक नहीं है। हृदय एवं रक्त संबधी बिमारियों का खतरा बना रहेगा।

कन्या राशि
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आर्थिक दृष्टि से संपूर्ण माह उत्तम है। कनिष्ठ सहकर्मियों की ओर से अधिक सहयोग की आशा न रखें। व्यापार में किसी भी प्रकार की महत्वाकांक्षी योजना की ओर ध्यान आकर्षित हो सकता है; उसे अतिशीघ्र क्रियान्वित करें। जुऐ, सट्टे एवं लाटरी से भी लाभ हो सकता है लेकिन अति नुकसानदेह साबित होगी। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से जुड़े युवाओ के लिए यह माह उत्तम है। क्रोध को हावी न होने दे अन्यथा बेवजह नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियोको वांछित संस्था में प्रवेश न मिलने के कारण मानसिक खिन्नता हो सकती है। पेट संबधी व्याधियां गंभीर रुप धारण करे सकती हैं, अत: सावधानी अपेक्षित है। वाहन दुर्घटना के संकेत हैं। बौद्धिक रुप से भी लाभ होगा।

तुला राशि
(रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वित्तीय, सामाजिक एवं पारिवारिक तौर पर माह का प्रथमार्ध तनावपूर्ण परन्तु उत्तरार्ध उत्तम है। लंबित ऋण की प्राप्ति हो सकती है। वसीयत अथवा किसी अन्य रुप से भी अचानक अर्थलाभ होने की संभावना है। प्रभावी व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त होगा। बीमारी में अत्यधिक व्यय का योग है। रक्तचाप एवं कोलेस्ट्राल के रोगियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें एवं समय का सदउपयोग करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परस्पर सामंजस्य में वृद्धि होगी। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय विशेष उत्तम है, यश व सम्मान में वृद्धि होगी एवं सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, यी, यू)
इस माह अधिक श्रम का कम फल मिलेगा, किंतु यह दौर छोटा और अस्थायी है। पाप ग्रहों के प्रभाव के कारण गलत तरह से कमाने का प्रयास नुकसान पहुँचा सकता है। आय के नए एवं असामान्य स्रोत मिल सकते हैं। व्यवयास में नए भागीदार भी मिल सकते हैं। विरोधी पक्ष गुप्त षडयंत्र कर छवि बिगाड़ने का प्रयास करेंगे, अत: सावधान रहें। ख़ास तौर पर राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए। सहकर्मियों के असहयोग के चलते मानसिक तौर पर पीड़ित हो सकते हैं। रिश्तेदारों व घरेलू कार्यक्रमों की वजह से घर में आनंद का माहौल रहेगा। महिलाएं पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि के कारण तनाव महसूस कर सकती हैं

धनु राशि
(ये, यो, भा, भी, भू, ध, प, फ, ढ, भे)
सम्पूर्ण माह आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यय पर नियन्त्रण की आवश्यकता है। पारिवारिक एवं व्यावसायिक दायित्वों के कारण दवाब महसूस करेंगे। सहकर्मियों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक भागीदार के कारण किसी नई परेशानी में पड़ सकते हैं। अचल सम्पत्ति या वाहन आदि में निवेश से दूर रहें। नए कानूनी विवाद में उलझ सकते हैं। अकाउण्ट्स, वित्त व बैंकिग से संबधित युवाओं को उच्च शिक्षा एवं विदेश गमन का मौका मिलने की संभावना है। महिलाएं मददगार साबित होंगी। कोई बुरा समाचार सुनने को मिल सकता है। रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है एवं पारिवारिक कलह के कारण परेशान रह सकते हैं।

मकर राशि
(भो, जा, जी, जू, जे, जो, खा, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
वित्तीय स्थिति व सामाजिक कीर्ति में प्रसार होने का योग है। आजीविका की दिशा में पदोन्नति एवं वांछित पद प्राप्त हो सकता है। कर्ज के लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है। कानूनी विवाद आपकी विजय के साथ समाप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। मातृपक्ष से हर प्रकार की मदद प्राप्त होगी। पारिवारिक संबधो में कमी महसूस कर सकते हैं। माह के पूर्वाघ में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परन्तु उत्तरार्ध में स्वास्थ्य एवं आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है। हृदय एवं रक्त संबधी बिमारियों का खतरा बना रहेगा। पुरुष जातक की अपेक्षा स्त्री जातक के लिए समय अधिक उत्तम है, अचानक धनलाभ के भी संकेत हैं।

कुंभ राशि
(गू, गे, गो, सा, सू, से, सो, दा)
आर्थिक दृष्टि से संपूर्ण माह सामान्य रहेगा। उच्चाधिकारियों के की ओर से सहयोग की आशा न रखें, अन्यथा निराशा हाथ लगेगी। व्यापार में किसी भी प्रकार की महत्वाकांक्षी योजना को अगले माह तक के लिए स्थगित करना बेहतर साबित होगा। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से जुड़े युवाओ के लिए यह माह उत्तम है। क्रोध को हावी न होने दे अन्यथा बेवजह नुकसान हो सकता है। विद्याार्थी वर्ग की अस्त व्यस्त दिनचर्या अध्धयन क्षेत्र को प्रभावित करेगीसास-बहू के झगड़ों में पारिवारिक अलगाव की संभावना है। पेट संबधी व्याधियां गंभीर रुप धारण कर सकती हैं। लीवर एवं हड्डियों से संबधित बीमारियों से सावधान रहें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का भी योग बन रहा है।

मीन राशि
(दी, दू, थ, झ, , दे, दो, चा, चि)
वित्तीय दृष्टि से समय सकारात्मक है परन्तु निर्णय लेने में बड़े-बुजुर्गो की सलाह आवश्यक है। आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की व व्यवसायियों को विशेष सौदे मिल सकते हैं। अचल संपत्ति खरीदने का योग है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास भी संभव है। माता से विरोधाभास हो सकता है, किंतु समन्वय स्थापित करने का यत्न करें। साथ ही माता को स्वास्थ्य संबधी परेशानियां भी संभावित हैं। घर में किसी नए मेहमान के आने का समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी से आर्थिक व मानसिक सहयोग मिलेगा। उच्च शिक्षा के अभिलाषी विद्यार्थियों को शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

ग्रह स्थिति
सूर्य 16 नवम्बर से वृश्चिक में,
मंगल 27 से वृश्चिक में,
बुध (वक्री) 1 से तुला में,
गुरू वृश्चिक में,
शुक्र 12 से वृश्चिक में,
शनि 1 से सिंह में,
राहु कुम्भ में,
केतु सिंह में

Labels: ,

For updates, subscribe: RSS feed | On Email | Mobile SMS/ Text Msg | Orkut | Facebook | Twitter
FREE Stuff: Horoscope Matching | Kundali (Birth Chart) | Horoscope 2010

Saturday, October 21, 2006

Masik Panchang & Festivals - October 2006 (Hindi)

पंचाग पर्व और त्योहार
1 अक्टूबर महा नवमी,
2 विजय दशमी - दशहरा/ गांधी जयंती/ लाल बहादुर शास्त्री जयंती,
3 पापाकुंशा एकादशी/ भरत मिलाप,
6 कोजागिरी पूर्णिमा/ शरद पूर्णिमा,
10 संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी - करवा चौथ,
15 शाहदते हजरत अली,
17 रम्भा एकादशी,
19 धनतेरत/ धन्वन्तरि जयंती,
21 दीपावली,
24 हिजरी सव्वाल प्रारम्भ/ इदुल फितर ईद,
26 वैनायिकी श्रीगणेश चतुर्थी,
28 सूर्य षष्ठी/ डाला छठ

(source: http://www.astrosage.com/)

Labels: ,

For updates, subscribe: RSS feed | On Email | Mobile SMS/ Text Msg | Orkut | Facebook | Twitter
FREE Stuff: Horoscope Matching | Kundali (Birth Chart) | Horoscope 2010

Masik Rashiphal - October 2006 (Hindi)

मासिक राशिफल - अक्‍टूबर 2006
(Monthly Horoscope/ Forecast/ Predictions for October 2006)
चंद्र राशि आधारित
(अपनी चंद्र राशि जाने के लिए http://www.astrosage.com/ पर जाएं)


मेष राशि
(चू, चे, चो, ला, ली, ले, लू, ले, लो, आ)
माह का प्रथम पक्ष आर्थिक तथा स्वास्थ्य की दृष्टि से कष्टप्रद साबित हो सकता है। नौकरी परिवर्तन का योग है। व्यापार व रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हुए व्यक्तियों को सहकर्मियों के असहयोग के चलते तनाव का सामना करना पड़ सकता है। धन प्राप्ति के लिए कानूनी पचड़े में पड़ने की सम्भावना है। विपरीत लिंग के मित्रों से सावधान रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक एवं व्यावसायिक दायित्वों के कारण दवाब महसूस करेंगे। आध्यात्मिक गुरू की प्राप्ति हो सकती है। विदेश में शिक्षा अथवा प्रवास के क्षेत्र में प्रगति होने की सम्भावना है। पारीवारिक तनाव चरम पर पहुँच सकता है। सेक्स संबधी बिमारियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृष राशि
(इ, वी, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भौतिक व आध्यात्मिक दोनों ही क्षेत्रों में विकास का योग है। आत्मविकास से साथ-साथ आर्थिक विकास की भी सम्भावना है। कृषि, पषुपालन, डेरी उद्योग इत्यादि क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों के लिए माह रोज़गार के नये अवसर लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोग उच्चाधिकारियों के असहयोग के चलते तनावग्रस्त हो सकते हैं। अस्वस्थता के कारण व्यय संभावित है। कोलेस्ट्रॉल व ब्लडप्रेशर की अधिकता गंभीर बीमारी का रुप ले सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए वर्तमान समय श्रेष्ठ है, यश व सम्मान में वृध्दि होने की सम्भावना है। माह के मध्य में कुंटुंब में धार्मिक व शुभ कार्यों का आयोजन संभव है।

मिथुन राशि
(का, की, कू, घ, घा, के, को, ह)

इस माह आय की अपेक्षा व्यय में वृध्दि होने की सम्भावना है, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से मान-सम्मान बढ़ सकता है। माह के मघ्य में आपको आर्थिक कारणों से चिंतित रहना पड़ सकता है। पारिवारिक व सामाजिक कार्यो की अधिकता हो सकती है। किसी बहुमूल्य वस्तु की चोरी होने की भी सम्भावना है। प्रियजनों से व्यर्थ विरोधाभास होने की सम्भावना है। आवश्यकता से अधिक कार्य करने के कारण आप अस्वस्थ भी हो सकते हैं। वाहन चालन में सावधानी अपेक्षित है। अविवाहितों की जीवनसाथी की तलाश समाप्त हो सकती है। प्रेम संबंधों को नया आयाम प्राप्त होगा। महिलाएं पारिवारिक तनाव महसूस कर सकती हैं। दाम्पत्य सुख की दृष्टि से यह माह आंशिक फलदायी रहेगा।

कर्क राशि
(ही, हू, हे, हो, ड, डे, डू, डो)
सम्पूर्ण माह आर्थिक तंगी का सामना करना पडेग़ा। व्यय पर नियन्त्रण करने की ज़रूरत है। सहकर्मियों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक भागीदार की वजह से किसी नई मुसीबत में पड़ेंगे। नए कानूनी विवाद में उलझेंगे। अकाउण्ट्स, वित्त व बैंकिग से संबधित युवाओं को उच्च शिक्षा एवं विदेश गमन का मौका मिलेगा। महिलाएं मददगार साबित हो सकती हैं। कोई बुरा समाचार सुनने को मिल सकता है। अचानक ही स्वयं को प्रेम में पाएंगे। जीवन साथी से हर तरह का सहयोग मिलेगा। मदिरा एवं धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त ही खतरनाक साबित हो सकते हैं, अत: सावधान रहें।

सिंह राशि
(मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टु, टे)
वित्तीय दृष्टि से माह का पूवार्ध उत्तम व उत्तरार्ध सामान्य है। शेयर बाज़ार व अन्य किसी भी तरह की सट्टेबाजी से नुकसान होने की सम्भावना है। व्यवसाय परिवर्तन का विचार अपने दिमाग से निकाल दें। सकारात्मक प्रयासों से वांछित ऋण की प्राप्ति हो सकती है। इस माह बड़े व्यय को टालना अच्छा साबित होगा। अपने पुत्र के कॅरियर व स्वास्थ्य को लेकर परेशानी सम्भव है। लेखन व पत्रकारिता आदि से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। वैवाहिक संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। कानूनी पचड़ों से बचें अन्यथा नुकसान होगा। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी अपेक्षित है।

कन्या राशि
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
इस माह आय में वृध्दि होने की सम्भावना है। ऋण प्राप्ति में विलम्ब हो सकता है। लम्बे समय से अटका हुआ धन मिलने की सम्भावना है। किसी सामाजिक संस्था में कोई उच्च पद प्राप्त होने की सम्भावना है। वाहन खरीदने का योग है। नौकरी के कारण कुछ परेशान रहेंगे। माह के अन्तिम सप्ताह में पेट एवं जोड़ों की बीमारी तंग कर सकती हैं। परीक्षा परिणाम सकारात्मक होंगे। सीए, सीएस, एमबीए कर रहे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। घर में किसी नए महमान के आने का समाचार मिल सकता है। किन्ही कारणों से परिजनों से दूर रहने की परिस्थिति बनेगी।

तुला राशि
(रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वित्तीय दृष्टि से माह का पूवार्ध उत्तम व उत्तरार्ध सामान्य है। शेयर बाज़ार व अन्य किसी भी तरह की सट्टेबाजी से नुकसान होने की सम्भावना है। व्यवसाय परिवर्तन का विचार अपने दिमाग से निकाल दें। सकारात्मक प्रयासों से वांछित ऋण की प्राप्ति हो सकती है। इस माह बड़े व्यय को टालना अच्छा साबित होगा। पारिवारिक सदस्यों में वृध्दि होगी। अपने पुत्र के कॅरियर व स्वास्थ्य को लेकर परेशानी सम्भव है। लेखन व पत्रकारिता आदि से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। वैवाहिक संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। परिजनों के साथ सम्बन्धों में मिठास आएगी। कानूनी पचड़ों से बचें अन्यथा नुकसान होगा।

वृश्चिक राशि
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, यी, यू)
आर्थिक दृष्टि से समय उत्तम है। यद्यपि आय में वृध्दि होगी, किन्तु व्यय भी साथ-साथ बढ़ेगा। फैशन, फिल्म, गायन आदि कला से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष उत्तम है। लम्बे समय से चले आ रहे मुकदमे का निर्णय अन्तत: आपके पक्ष में आ सकता है। किसी भी प्रकार के अनैतिक एवं असामाजिक कार्यों से दूर रहें, अन्यथा विशेष परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की ज़रुरत है। इस माह मांस व मदिरा आदि अभक्ष्य पदार्थों के इस्तेमाल से बचने का यत्न करें। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय विशेष उत्तम है। यश व सम्मान में वृध्दि होगी एवं सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि
(ये, यो, भा, भी, भू, ध, प, फ, ढ, भे)
वित्तीय तौर पर यह समय सकारात्मक है, किन्तु किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पूर्व परिवार के बड़े-बुजुर्गों की राय लेना न भूलें। नवीन स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। नौकरीपेषा व्यक्तियों को पदोन्नति मिलेगी तथा व्यापारियों को बड़े पैमाने पर सौदे मिलेंगे। आध्यात्मिक जीवन की ओर झुकाव बढ़ेगा। पितृ पक्ष से रिश्तों में खटास आ सकती है। साथ ही माता को स्वास्थ्य संबधी परेशानियां भी संभावित हैं। किसी अतिथि के अचानक आने की सम्भावना है। सूचना तकनीकी और कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े लोगों के विदेश जाने की सम्भावना है। कामकाजी महिलाओं को महत्वपूर्ण सफलताएं मिलेंगी परन्तु उन्हें बोलने से ज्यादा करने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

मकर राशि
(भो, जा, जी, जू, जे, जो, खा, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
अक्टूबर माह में भाग्य आपके अनूकूल रहेगा। वित्तीय दृष्टिकोण से भी लाभ की स्थिति में रहेंगे। प्रषासन व वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। फैशन डिजाइनिंग, वास्तुशास्त्र, ज्वेलरी डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े युवाओं के लिए माह रोजगार के नये अवसर लेकर आएगा। प्रबन्धन, अकाउन्ट्स व विज्ञान से जुड़े लोग अत्यन्त सावधान रहें, अन्यथा उन्हें अपना रोज़गार खोना पड़ सकता है। प्रेम संबध प्रगाढ़ होंगे। परिवार समेत छोटी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। कामकाजी महिलाओं को पदोन्नति व आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावना है। घर में उत्साह एवं खरीददारी का माहौल रहेगा

कुंभ राशि
(गू, गे, गो, सा, सू, से, सो, दा)

यह माह आय की अपेक्षा व्यय में अधिकता लेकर आएगा। उच्चाधिकारियों की मदद से बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। रचनात्मकता को नवीन आयाम प्राप्त होगा। आय के नए एवं अपारम्परिक स्रोत मिलेंगे जोकि दीर्घकालिक लाभ के साबित होंगे। व्यवयास में नए भागीदार भी मिल सकते हैं। विशेषकर माह के पूवार्ध में किसी भी प्रकार के निवेश से संबन्धित निर्णय न लें। रक्त से जुड़े रोग के होन की सम्भावना है। डॉक्टर से सलाह लेने में ज़रा भी देर न करें। महिलाओं के लिए उत्तम समय है, परिवार में समरसता बढ़ेगी एवं सदस्यों से हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। देशाटन का भी योग बन रहा है।

मीन राशि
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि)
आर्थिक दृष्टि से माह का पूवार्ध उत्तम एवं उत्तरार्ध सामान्य है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृध्दि होगी, साथ ही व्यवसाय में भी सफलता प्राप्त होने का योग है। हाईटैक, आईटी एवं कम्प्यूटर से जुड़े लोंगों की विदेश जाने की चाह पूर्ण होगी। जुए, सट्टे या शेयर आदि अनिष्चित क्षेत्रों में क्षमता से ज्यादा निवेश परेशानी का कारण बन सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने की सम्भावना है। विवाह को लेकर जल्दबाजी न करें। खोया हुआ प्यार वापस मिलेगा, परन्तु जल्दबाजी हानिकारक साबित होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबधी सावधानी बरतने की आवश्‍यकता है।

ग्रह स्थिति
सूर्य 17 अक्टूबर से तुला में,
मंगल 14 से तुला में,
बुध 24 से वृश्चिक में,
गुरू 27 से वृश्चिक में,
शुक्र 19 से तुला में,
शनि कर्क में,
राहु 13 से कुम्भ में,
केतु 13 से सिंह में।

(source: http://www.AstroSage.com)

Labels: ,

For updates, subscribe: RSS feed | On Email | Mobile SMS/ Text Msg | Orkut | Facebook | Twitter
FREE Stuff: Horoscope Matching | Kundali (Birth Chart) | Horoscope 2010

Monday, May 24, 2004

Monthly Predictions in Hindi

For the last few months I was planning to crate dynamic fonts for Hindi writing. But somehow I was not getting sufficient time. There were lots of things that I wanted to write in Hindi. But the most important thing was my astrology article. I used to write on astrology regularly in various Hindi magazines and I wanted to publish them to net. Finally I got the success. So here is the link -

Monthly predictions of the month of July 2004.

Labels: ,

For updates, subscribe: RSS feed | On Email | Mobile SMS/ Text Msg | Orkut | Facebook | Twitter
FREE Stuff: Horoscope Matching | Kundali (Birth Chart) | Horoscope 2010