मिथुन राशि के जातक तेज बुद्धि और बोलचाल में निपुण होते हैं। बुद्धिमान होने के साथ-साथ इन लोगों के अंदर कुछ नया सीखने की कला होती है। इन लोगों का चेहरा सुंदर और आंखें बेहद प्यारी होती हैं। मिथुन राशि के जातक नए मित्र बनाना और उनके साथ अपने विचारों को साझा करना पसंद करते हैं। ये लोग हमेशा सूझबूझ के साथ काम लेते हैं। इस राशि के लोग अपनी आजादी को ज्यादा महत्व देते हैं।
अब जानते हैं मिथुन राशि के जातकों के लिए क्या कहता है आज का राशिफल:
Thursday, September 10, 2026
बिना वजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।
मिथुन राशि का राशिफल विस्तार से पढ़ें – मिथुन राशिफल 2023
अपनी राशि चुनें:
यह राशिफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जो पूरी तरह से वैज्ञानिक और सारगर्भित है। आपने ऊपर दिया गया मिथुन राशिफल तो पढ़ लिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिथुन राशि के लोग कैसे होते हैं? उनका स्वभाव, व्यक्तित्व और नज़रिया कैसा होता है? उनमें कौन सी-कौन सी कमियाँ पायी जाती हैं? इस लेख में हम मिथुन राशि के लोगों के बारे में विस्तार से जानेंगे जिसमें उनका निजी, शिक्षा, पारिवारिक, प्रेम, वैवाहिक, करियर एवं व्यापार आदि सभी अहम पहलू शामिल होंगे। तो चलिए जानते हैं मिथुन राशि के जातकों से जुड़े रोचक तथ्य :-
मिथुन राशि चक्र की तीसरी राशि है। इस राशि के चिह्न में आपने जुड़वाँ व्यक्ति देखे होंगे जो मित्रता के साथ एक अच्छे रिश्ते को दर्शाता है। मिथुन राशि को अंग्रेज़ी में जैमिनी कहते हैं जिसका शाब्दिक अर्थ युग्म या जोड़ा होता है। इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है जो बुद्धि, तर्क शक्ति, संवाद और वाणी का कारक है। वैदिक ज्योतिष में मिथुन को द्विस्वभाव राशि बताया गया है। यह वायु तत्व की राशि है। राहु-केतु ग्रह से भी मिथुन राशि का ख़ास संबंध है। यह राहु ग्रह की उच्च और केतु ग्रह की नीच राशि है।
मिथुन राशिफल के अनुसार इस राशि के जातक स्वभाव से चंचल और चतुर होते हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है और अपनी हाज़िर जबावी से ये दूसरों पर छाप छोड़ते हैं। ये जातक धार्मिक कार्यों में रुचि लेते हैं और इनका दृढ़ संकल्प बेहद मजबूत होता है। मिथुन राशि के जातक अपने वचन पर कायम रहते हैं। ज़ुबान के पक्के होने के कारण लोग इन पर भरोसा करते हैं। ये जातक ईमानदार और धैर्यवान होते हैं। ख़ुद को व्यवस्थित रखने की कला इन्हें प्रबंधन के क्षेत्र में आगे ले जाती है। गंभीर प्रवृति के साथ-साथ ये जातक अधिक हँसमुख और मजा़किया होते हैं। हालाँकि परिस्थिति के अनुसार इनके व्यवहार में परिवर्तन दिखाई देता है। लोगों का ध्यान अपनी ओर कैसे खींचना है, ये इन्हें अच्छे से पता होता है।
मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान और संवाद के धनी होने कारण करियर और व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। यदि इस राशि के जातक यांत्रिकी विषय पर शिक्षा लेते हैं तो इनका करियर शानदार चमकता है। सांख्यिकी, गणित, डेटा विश्लेषण आदि से जुड़े विषयों पर मिथुन राशि के जातक बहुत ही शानदार भूमिका निभाते हैं। एंकरिंग, प्रवक्ता एवं संवाद से जुड़े क्षेत्र भी इनके अनुकूल रहते हैं। साझेदारी में व्यवसाय मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतर माना जाता है। क्योंकि अकेले क़ारोबार करना इनके लिए प्रतिकूल माना जाता है।
मिथुन राशिफल के अनुसार इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य ऊपर-नीचे होता रहता है। मिथुन राशि के जातकों को घबराहट, निराशा, दब्बूपन की प्रवृति आ सकती है। इसके अलावा मिथुन राशि के जातकों को अनीमिया, दमा एवं क्षय रोग की परेशानियाँ भी रहती है। मिथुन राशि के लोगों को अपने ख़ान पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। रात में हल्का भोजन लेना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस राशि के जातकों की सेहत अधिक नाजुक होती है। इसलिए इन्हें सेहत को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। त्रिफला चूर्ण का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
मिथुन लग्न के जातक प्रेम के मामलों में थोड़े कच्चे होते हैं। इसी कारण इन्हें प्रेम में अधिक सफलता नहीं मिलती है। हालाँकि इसका एक कारण रिश्ते के प्रति लापरवाही भी होता है। मिथुन राशि के जातक कला प्रेमी होते हैं इसलिए यदि कोई विपरीत लिंग का व्यक्ति किसी कला से संबंध रखता है तो वह इन्हें अपनी ओर आकर्षित करता है। शारीरिक सुख की बात करें तो मिथुन राशि के जातक तुला राशि के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होते हैं। जबकि मेष तथा मकर राशि के व्यक्ति मिथुन राशि के लोगों को अधिक भाते हैं। वैवाहिक जीवन में मिथुन राशि के जातकों को धैर्य रखना चाहिए।
यह सार्वभौमिक सत्य है कि हर एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। फिर चाहें वह सजीव या निर्जीव वस्तु ही क्यों न हो। मिथुन राशि के जातकों में कुछ ख़ूबियाँ हैं तो उनमें कुछ कमियाँ भी हैं। जैसे मिथुन राशि के जातकों के अंदर साहस की कमी पाई जाती है। इन्हें ढोंग और आडंबर जैसे विषय रुचिकर लगते हैं। इस राशि के जातक थोड़े सनकी मिजाज़ के होते हैं।
इन्हें एक से अधिक प्रेम संबंध बनाने की इच्छा रहती है, जिसके कारण इन्हें प्रेम में निराशा हाथ लगती है। ये जातक बिना विचार किए किसी कार्य में तुरंत हाथ डाल देते हैं। परंतु बाद में अहसास होने के कारण उसे अधूरा छोड़ देते हैं। अस्थिर और चंचल स्वभाव के होने के कारण दूसरों के लिए ये असमंजस की स्थित पैदा करते हैं।
भाग्यशाली अंक - 5 अंक की श्रृंखला 5, 14, 23, 38, 41, 68... इनके लिए शुभ होती है।
शुभ रंग - केसरिया, पीला
शुभ दिन - बुधवार
शुभ रत्न - पन्ना
शुभ रुद्राक्ष - चार मुखी रुद्राक्ष
शुभ जड़ी - विधारा की जड़
मंत्र - ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः’
उम्मीद है मिथुन राशिफल से जुड़े इस लेख के माध्यम से आपको मिथुन राशि के लोगों को समझने में आसानी होगी। सभी ज्योतिषीय घटनाओं के बारे में जानने के लिए एस्ट्रोसेज के साथ बने रहें।
Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Get your personalised horoscope based on your sign.