क्या आप जानना चाहते हैं कैसा रहेगा 2015 धनु राशि के जातकों के लिए? क्या बदलाव संभव हैं जीवन के हर क्षेत्र में आपके लिए 2015 में? पढ़िए यह विस्तृत धनु राशिफल 2015 ज्योतिषी आचर्य रमन द्वारा और बनाइए आने वाले साल को सुखद और कामयाब।
इस राशी में मूल, पूर्वाषाढ़, उत्तराषाढ़ा, नक्षत्र आते हैं। राशिफल 2015 के अनुसार ये लोग आम तौर पर स्पष्टवादी, क्रोधी, धार्मिक तथा घमंडी होते हैं और कानून, दर्शन, अनुसंधान आदि में काफी सफल रहते हैं।
पारिवारिक स्थिति अनुकूल नहीं हेगी और दूसरे भाग में और बिगड़ सकती है। भविष्यफल 2015 के अनुसार सभी कार्यों में अनावश्यक विलम्ब होगा। घर के सदस्यों के मध्य विवाद होता रहेगा।
आपको आँखों, जांघों और पेट में समस्या हो सकती है। आपको ऐसा महसूस होगा की कुछ गड़बड़ होने वाली है और सब कुछ ठीक नहीं है। राशिफल 2015 कहता है की आपके नाखूनों में सूखापन बढ़ सकता है और फंगस हो सकता है।
राशिफल 2015 कहता है की यह क्षेत्र आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप गुप्त संबंध शुरू कर सकते हैं। आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिये अन्यथा जेल यात्रा के योग हैं। इस वर्ष आपको किसी दूर के व्यक्ति से प्रेम हो सकता जो किसी दूसरे धर्म का भी हो सकता है।
भविष्यफल 2015 कहता है की नौकरी जा सकती है। आप अच्छा काम नहीं कर पायेंगे, झूठे आरोप लग सकते हैं। मानहानि हो सकती है, अकस्मात ही कुछ भी कर डालने से बचिए।
राशिफल 2015 कहता है की इस वर्ष आप कर्ज़ चुकायेंगे जिनसे आप परेशान हैं। किन्तु आपके पास अधिक आवक नहीं रहेगी और हो सकता है आप किसी से लेकर किसी को दें। आपको गुप्त धन प्राप्त होने की बहुत सम्भावना बनी हुई है। पैत्रक संपत्ति या ससुराल से भी आय हो सकती है।
छात्रों के लिए यह अच्छा वर्ष नहीं है। भविष्यफल 2015 के अनुसार शिक्षा में अनेक व्यवधान आ सकते हैं और घर बदलने या शहर बदलने के कारण आपकी पढ़ाई पर असर पड़ सकता है।
By आचार्य रमन
Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Get your personalised horoscope based on your sign.