क्या आप जानना चाहते हैं कैसा रहेगा 2015 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए? क्या बदलाव संभव हैं जीवन के हर क्षेत्र में आपके लिए 2015 में? पढ़िए यह विस्तृत वृश्चिक राशिफल 2015 ज्योतिषी आचर्य रमन द्वारा और बनाइए आने वाले साल को सुखद और कामयाब।
मंगल अधिष्ठित इस राशि में विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा नक्षत्र आते हैं। राशिफल 2015 के मुताबिक ये संगीत प्रिय, ईर्ष्यालु लोग होते हैं और शारीरिक भोग में रूचि रखते हैं। मेहनती तो होते हैं मगर हिम्मत जल्दी हार जाते हैं और अपनी इच्छा-पूर्ति के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
वर्ष के प्रथम भाग में सब ठीक रहेगा किन्तु बाद में रिश्तेदारों, सगे-सम्बन्धियों द्वारा समस्याओं का वितरण शुरू हो जाएगा। भविष्यफल 2015 कहता है की कोई अधिक रुकावट नहीं है और यह वर्ष आपके लिए इस सम्बन्ध में अच्छा ही रहने वाला है। आपको अपनी शक्की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखकर चलना होगा।
आपको सामान्य समस्याएँ ही रहेंगी, कोई विशेष चिंता की बात नहीं है। आपके प्रति दैवीय कृपा कार्य करती रहेगी। राशिफल 2015 समझाता है की पेट का ख़्याल रखें। वर्ष का दूसरा भाग स्वास्थ्य के लिए सतर्क होने का है।
आपको प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। जिनके प्रसंग अभी चल रहे हैं उनको थोड़ा सावधानी बरतने की ज़रुरत है। राशिफल 2015 कहता है की आपको कुछ ख़ास हासिल होने वाला नहीं है और हो भी गया तो टिकने वाला नहीं है। इस वर्ष प्रेम आदि भावनाओं को सुप्त अवस्था में रहने देना ही श्रेष्ठ है।
इस वर्ष आपका कार्य क्षेत्र अच्छा रहेगा, किन्तु आप में कामों को टालने की प्रवृत्ति घर करेगी। भविष्यफल 2015 के अनुसार आप दफ्तर जाने में भी देर कर सकते हैं। लेकिन उसके बाद भी आपका नाम चलेगा और आपको कई लाभ होंगे। यह वर्ष आपके लिए बहुत शुभ है और वर्ष का दूसरा भाग प्रथम से अधिक अच्छा होगा।
राशिफल 2015 कहते हैं की सट्टे और शेयर बाज़ार से दूर रहिये। धनागमन बहुत अच्छा दिख रहा है। विविध स्तोत्रों से आय होने के योग बनते हैं। वर्ष का दूसरा भाग थोड़ा निराशा पूर्ण रह सकता है किन्तु कुल मिलाकर यह अच्छा वर्ष है।
शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन रहने वाला है। अपने अथक प्रयासों से आपको सफलता अवश्य मिलेगी। भविष्यफल 2015 के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिलने के योग हैं। आपका दिमाग अधिक बारीकियाँ ढूँढने का प्रयास करेगा और आप सीखने के नए तरीके अपना सकता हैं।
By आचार्य रमन
Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Get your personalised horoscope based on your sign.