• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

करियर राशिफल 2021 | Career Horoscope 2021 in Hindi | Career Rashifal 2021

Author: -- | Last Updated: Tue 26 May 2020 9:53:03 AM

career horoscope 2021, career horoscope 2021 in hindi

करियर राशिफल 2021 (Career Rashifal 2021) के अनुसार, आप जानेंगे कि आने वाला नया साल आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है। साथ ही इससे आपको ज्ञात होगा कि, इस वर्ष आपकी नौकरी में तरक्की के योग बनने की कितनी रहेगी संभावना? नया साल आते ही हर व्यक्ति के मन में अपने करियर को लेकर अलग-अलग तरह की जिज्ञासाएँ और इच्छाएँ उभरने लगती हैं और आपकी इन्हीं इच्छाओं को देखते हुए हम आपके लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आपकी राशिनुसार लेकर आएं हैं, करियर राशिफल 2021. क्योंकि एस्ट्रोकैंप इस बात को भली-भाँति समझता है कि, करियर क्षेत्र आपके लिए महज उन्नति करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आपके सपनों और आपकी महत्वाकांक्षाओं को भी जिंदा बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

करियर राशिफल 2021

अपने करियर को लेकर मन की हर प्रकार की दुविधाओं को करें दूर- कोग्निएस्ट्रो करियर रिपोर्ट


चूँकि इस वर्ष कई विशेष ग्रह, जैसे:- राहु, शनि, गुरु, केतु, मंगल आदि अपना स्थान परिवर्तन कर रहे हैं। जिसके चलते ग्रहों की इस बदलती चाल के परिवर्तन का असर आपके करियर पर भी किसी न किसी रूप से ज़रूर पड़ेगा। ऐसे में इसी बात को समझते हुए, चलिए अब पढ़ें करियर राशिफल साल 2021 (Career Rashifal 2021)

Horoscope 2021: वर्ष 2021 में क्या आपकी राशि को मिलेगी करियर क्षेत्र में अपार सफलता, देखें क्या कहता है आपका करियर भाग्यफल 2021:-

मेष राशि का करियर राशिफल 2021

मेष राशि के लोगों को करियर राशिफल 2021 (Mesh Career Horoscope 2021) में, उन्नति करने के कई मौके प्राप्त होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसके पीछे विशेष कारण रहेंगे कर्मफल दाता शनि, क्योंकि शनि देव इस पूरी ही वर्ष आपके दशम भाव में विराजमान होंगे। जिसके चलते आपको अपने करियर में बेतहाशा तरक्की और उन्नति प्राप्त होगी।

इस वर्ष यदि आप विदेशी संपर्कों से जुड़ेंगे, तो आपके लिए विशेष अच्छा रहेगा, क्योंकि इसके चलते आपको कई विदेशी स्रोतों से लाभ प्राप्त होगा। इससे करियर में आपकी उन्नति सुनिश्चित हो सकेगी। इसके साथ ही इस समय आपको कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी यात्रा पर जाने का भी अवसर प्राप्त होगा। इस यात्रा से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना भी बनती दिखाई दे रही है।

विशेष रूप से आपके लिए, मध्य फरवरी से मध्य मार्च का समय थोड़ा सावधानी पूर्वक चलने वाला होगा, क्योंकि आशंका है कि, कार्य स्थल पर किसी कारणवश आप पर कोई झूठा आरोप लगे। जिससे आपका अपमान होने के साथ-साथ आपकी छवि को भी नुकसान पहुंच सकता है।

यदि आप बिज़नेस करते हैं तो, इस वर्ष शनि की कृपा से आप कई नई डील और नए समझौते करने में सफल होंगे। आपकी निर्णय क्षमता भी इस वर्ष उभरकर नजर आएगी। ऐसे में मेष राशि वालों के लिए करियर राशिफल 2021 (Career Rashifal 2021 in Hindi) काफी बेहतर रहने वाला है।

भाग्य स्टार:

उपाय: प्रत्येक मंगलवार बजरंगबली का उपवास रखें और नियमित रूप से हनुमान चालीसा का जप करें।

वर्ष 2021 का मेष राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मेष राशिफल 2021

वृषभ राशि का करियर राशिफल 2021

वृषभ राशि के लोगों के लिए करियर राशिफल 2021 (vrishabha Career Horoscope 2021) संकेत दे रहा है कि, आपको इस वर्ष मिश्रित परिणाम मिलेंगे। क्योंकि आपके कर्मभाव के स्वामी शनि देव, इस पूरे ही साल आपके नवम भाव में विराजमान रहेंगे, जिसके कारण आपको अपने करियर में भरपूर सफलता मिलेगी।

कर्मफल दाता शनिदेव की कृपा से भाग्य का साथ भी मिलेगा और यदि आप नौकरी में ट्रांसफर की इच्छा रख रहे थे तो, इस वर्ष आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने के योग भी बनेंगे। वो जातक जो अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे थे, उन्हें भी अपने करियर राशिफल 2021 (Career Rashifal 2021 in Hindi) में भरपूर सफलता मिलेगी, क्योंकि इस वर्ष नौकरी पेशा जातको को ग्रहों की शुभ दृष्टि के चलते उन्नति प्राप्त होने की प्रबल संभावना बनती दिखाई दे रही है।

वहीं अगर बात करें बिज़नेस करने वाले जातकों की तो, व्यापारी जातकों को इस वर्ष थोड़ा संभल कर चलने की जरूरत होगी। खासतौर से यदि आप साझेदारी में बिज़नेस करते हैं तो, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि, किसी भी नि:संतान साझेदार के साथ किसी भी तरह का लेन-देन ना करें। अन्यथा आपको धोखा मिलने की आशंका अधिक दिखाई दे रही है। इस वर्ष साझेदार का किसी कारणवश आप से संबंध बिगड़ भी सकते हैं।

हालांकि यदि आप इस वर्ष मेहनत के साथ-साथ कठिन प्रयास करते हैं, तो ही आपको व्यापार में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यापारियों के लिए विशेष रूप से अप्रैल से सितंबर के बीच का समय विशेष लाभदायक सिद्ध होगा। इसके अलावा शेष समय में आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: प्रतिदिन बड़ों का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकले, तथा हर शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं के चरण छूकर उन्हें मिश्री अथवा सफेद मिठाई का प्रसाद बांटे।

वर्ष 2021 का वृषभ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – वृषभ राशिफल 2021

मिथुन राशि का करियर राशिफल 2021

करियर राशिफल 2021 (Mithun Career Rashifal 2021) के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों को इस वर्ष अपने करियर में कुछ प्रतिकूल फलों की प्राप्ति होगी। क्योंकि इस वर्ष आपके दशम भाव के स्वामी गुरु बृहस्पति, इस साल की शुरुआत में आपके अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे। आपकी राशि में गुरु की ये स्थिति आपको करियर जीवन में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से दो-चार कराएगी।

गुरु बृहस्पति आपकी राशि के अष्टम भाव में वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक रहेंगे। ऐसे में आपको अपने कार्य स्थल पर इस दौरान कई प्रकार की रुकावट महसूस होंगी और आपको पहले से अधिक प्रयासों के बाद ही अल्प सफलता की प्राप्ति होगी। इस समय आपके लिए बेहतर होगा कि खुद को शांत रखते हुए केवल और केवल अपने लक्ष्य पर केंद्रित रखने का प्रयास करें।

इसके बाद 6 अप्रैल से 15 सितंबर के बीच, बृहस्पति आपके अष्टम भाव से निकल कर आपकी राशि के नवम भाव यानी की आपके भाग्य भाव में गोचर करेंगे। जिसके द्वारा आपको कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ काफी बेहतर होती दिखाई देगी। इस दौरान आपको भाग्य का तो साथ मिलेगा ही, साथ ही आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी अपने काम के प्रति आकर्षित करने में सफल होंगे, जिससे भविष्य में आपकी उन्नति संभव है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे जातक, सितंबर के महीने में अपनी नौकरी बदलकर, दूसरी नौकरी पा सकते हैं।

मिथुन करियर राशिफल 2021 (Mithun Career Rashifal 2021) में, फिर पुनः 15 सितंबर से 20 नवंबर तक आपको कार्य स्थल पर परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। क्योंकि इस समय पाप ग्रहों की दृष्टि आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का काम करेगी। जिससे न चाहते हुए भी आप अपना कोई भी कार्य समय पर पूरा करने में असफल रहेंगे। हालांकि यह विपरीत स्थितियाँ 20 नवंबर तक ही रहेंगी और उसके बाद आप अपने कार्य को सफलता पूर्वक करने में कामयाब होंगे। क्योंकि ये समय आपके लिए फिर से अनुकूल नज़र आ रहा है।

व्यापारी जातकों की बात करें तो, उनके लिए ये समय अच्छा है, लेकिन बिज़नेस पार्टनरशिप में कर रहे लोगों को थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। अन्यथा आपके विश्वास का आपका साझेदार अनुच्छेद लाभ भी उठा सकता है। इस समय आप यदि अपने जीवन साथी के साथ या उनके नाम से किसी भी कार्य या व्यापार की शुरुआत करते हैं तो, वर्ष के मध्य में उसमें आपको अच्छा-खासा मुनाफ़ा प्राप्त हो सकता है।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: बुधवार के दिन गौ सेवा करें। साथ ही चींटियों को आटा डालें और संभव हो तो भोजन में केवल हरी मिर्ची का ही सेवन करें।

वर्ष 2021 का मिथुन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मिथुन राशिफल 2021

कर्क राशि का करियर राशिफल 2021

कर्क करियर राशिफल 2021 (Kark Career Rashifal 2021) के अनुसार, इस वर्ष आपको भरपूर सफलता मिलने के पूरे-पूरे आसार नजर आ रहे हैं। क्योंकि साल की शुरुआत में ही लाल ग्रह मंगल आपकी राशि के दशम भाव में विराजमान होंगे। मंगल देव की यह शुभ दृष्टि कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की देगी और आप करियर में पहले से काफी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे।

इसके साथ ही, इस पूरे वर्ष शनि आपकी राशि के सप्तम भाव में विराजमान होंगे, जिससे आपको कार्य स्थल पर पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। आपके लिए जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल का महीना विशेष अनुकूल रहेंगे। अप्रैल में आपको काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जाने का अवसर प्राप्त होगा, जिस दौरान आप लाभ उठाने में सफल होंगे।

खासतौर से अप्रैल से सितंबर के बीच, आपको कुछ सावधान होकर चलने की जरूरत होगी, क्योंकि संभावना है कि आपका अपने वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात को लेकर विवाद या मतभेद हो। ऐसे में यदि आप इस तरह की किसी भी स्थिति में खुद को फंसाते हैं तो, आपको कार्य स्थल पर सम्मान की हानि हो सकती है। हालांकि सितंबर के बाद का समय नौकरी पेशा जातकों के लिए अच्छा रहेगा।

यदि आप व्यापार करते हैं तो, आपके सप्तम भाव में शनि और गुरु बृहस्पति की उपस्थिति आपके लिए काफी भाग्यवान साबित होगी। जिसके चलते आपको व्यापार में वृद्धि और उन्नति करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। समाज में भी आप अपने मान-सम्मान को अर्जित करने में सफल होंगे, जिसके कारण कई लोग आप से सलाह-मशवरा करते नजर आएँगे।

अपने व्यापार में बड़ा निवेश करने की सोच रहे जातकों के लिए, आने वाला वर्ष 2021 विशेष अच्छा दिखाई दे रहा है। कुल मिलकर कहें तो कर्क राशि के लिए करियर राशिफल 2021 अनुकूल रहने वाला है।

भाग्य स्टार:

उपाय: बृहस्पतिवार के दिन, गुरु बृहस्पति के बीज मंत्र “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नमः” (Om Graam Greem Graum Sah Guruve Namah) का जाप करें। साथ ही किसी मंदिर में जाकर केले के वृक्ष को चने की दाल अर्पित करें।

वर्ष 2021 का कर्क राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कर्क राशिफल 2021

सिंह राशि का करियर राशिफल 2021

सिंह राशिवाले जातकों के लिए, करियर राशिफल 2021 (Singh Career Rashifal 2021) आने वाले नए साल में कई परिवर्तन लेकर आ रहा है। इस वर्ष की ग्रहों की दशा को देखें तो, जहां शनि देव आपके छठे भाव में साल भर विराजमान रहेंगे, तो वहीं छाया ग्रह राहु भी आपके दशम भाव में उपस्थिति होंगे। दोनों ग्रहों की ये स्थिति आपके लिए बेहतर साबित होगी।

इस दौरान आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होंगे, जिसके चलते आप अपने कार्यों को दूसरों की मदद से समय से पहले पूरा कर सकेंगे। इस दौरान आपके स्वभाव में, एक सकारात्मक बदलाव दिखाई देगा और आप अपनी हर बात को अपने तरीके से मनवाने में कामयाब होंगे। आप अपनी छोटी-छोटी चाल चलते हुए कार्य स्थल पर सफलता अर्जित कर सकेंगे, जिससे आपके बॉस और आपके सहकर्मी आपसे खुश होंगे और आपको एकदम से तरक्की मिलने के योग बनेंगे।

आपकी इस तरक्की के चलते आपके शत्रुओं की संख्या में भी वृद्धि होगी। इस वर्ष की शुरुआत में शनि के साथ, आपकी राशि के छठे भाव में गुरु बृहस्पति की भी युति बनेगी, जिसके चलते आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करने में सफल होते दिखाई देंगे। हालांकि बावजूद इसके साल भर मानसिक तनाव बना रहेगा।

करियर राशिफल 2021, की शुरुआत में मंगल देव आपके नवम भाव में रहेंगे और आपको भाग्य का साथ देने का कार्य करेंगे। इसके बाद अप्रैल से मई के मध्य वह अपना स्थान परिवर्तन करते हुए, आपके एकादश भाव में विराजमान हो जाएंगे। इस दौरान आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अपने संबंध बेहतर बनाकर चलने की आवश्यकता होगी, अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है।

आपको कार्य क्षेत्र से संबंधित यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा और यदि आप यह यात्रा अप्रैल, जून और सितंबर के बीच करते हैं तो आपको सफलता मिलने के योग बनेंगे। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए यह साल थोड़ा कम अच्छा दिखाई दे रहा है। क्योंकि इस वर्ष आपके हानि होने के योग अधिक बनते नजर आ रहे हैं। व्यापार में कोई बड़ा निवेश करने की इच्छा रखने वाले जातकों को किसी बड़े व्यक्ति या विशेषज्ञ की सलाह लेने की जरूरत होगी।

वहीं साझेदारी में बिज़नेस कर रहे जातकों के अपने साझेदार से संबंध बिगड़ने से हानि होने की संभावना अधिक रहेगी। कुल मिलकर कहें तो, नौकरीपेशा जातकों को अपने करियर में अच्छे तो वहीं, व्यापारी जातकों को थोड़े प्रतिकूल परिणाम इस वर्ष 2021, में प्राप्त होंगे।

भाग्य स्टार:

उपाय: हर रविवार के दिन गोवंश को गेहूं एवं आटा खिलाएँ। साथ ही घर से निकलने से पहले पिता या पिता सामान्य किसी व्यक्ति का आशीर्वाद ज़रूर लें।

वर्ष 2021 का सिंह राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – सिंह राशिफल 2021

कन्या राशि का करियर राशिफल 2021

कन्या करियर राशिफल 2021 (Kanya Career Rashifal 2021) के अनुसार, इस वर्ष कार्य क्षेत्र में आपको सामान्य से थोड़ी कम अनुकूल परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। क्योंकि साल भर शनि देव आपके पंचम भाव में विराजमान होंगे, जिससे आपके मन में अपनी नौकरी के बदलने को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं और आप अप्रैल से सितंबर के बीच, अपनी पुरानी नौकरी को छोड़कर नई नौकरी की तलाश करते नजर आएँगे।

नई नौकरी की इच्छा रखने वालों को इस दौरान सफलता भी मिलेगी। इसके साथ ही सितंबर से नवंबर के बीच, आपके पूर्व के अधिकारी आपको पुरानी नौकरी पर वापस बुलवा सकते हैं। 20 नवंबर के बाद नौकरी में उन्नति करने के कई मौके प्राप्त होंगे।

कन्या राशिफल 2021 (Kanya Rashifal 2021) को देखें तो, अपने करियर जीवन में जनवरी, मार्च और मई माह में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। यह समय आपके कार्यक्षेत्र के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। क्योंकि शुभ ग्रहों का साथ मिलने से इस वर्ष शुरुआत में आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है।

हालांकि अप्रैल माह के दौरान आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी, क्योंकि कार्यक्षेत्र पर संभावना है कि, आपका अपनी किसी महिला सहकर्मी से मतभेद हो। जिसके चलते आपकी छवि को न चाहते हुए भी हानि पहुंच सकती है।

यदि आप व्यापार करते हैं तो, आपके लिए वर्ष 2021 की शुरुआत से 6 अप्रैल तक का समय बेहद अच्छा दिखाई दे रहा है। इस दौरान आपको अपने व्यापार में विस्तार करने के कई अवसर प्राप्त होंगे और साथ ही नए-नए स्रोतों से, अधिक पैसा कमाने का भी अवसर मिलेगा।

इसके बाद फिर अप्रैल के दूसरे सप्ताह से 15 सितंबर तक आपको व्यापार में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले बहुत सोच-समझकर चलने की आवश्यकता होगी। खासतौर से कोई बड़ा निवेश करना ही इस समय आपके लिए बेहतर विकल्प होगा। अन्यथा हानि होने के योग बनेंगे।

ऐसे में अगर जरूरत हो तो, निःसंकोच किसी वरिष्ठ व्यक्ति या विशेषज्ञ की सलाह लें। आपके लिए 15 सितंबर से 20 नवंबर के मध्य, ग्रहों की दृष्टि बेहद अच्छी रहेगी। हालांकि 20 नवंबर के बाद आपके लिए अकेले व्यापार करना ही अधिक हितकर साबित होगा।

भाग्य स्टार:

उपाय: प्रत्येक मंगलवार के दिन एक मुट्ठी भर साबुत मूंग की दाल भिगोकर, अगले दिन बुधवार को अपने हाथों से गौ माता को खिलाएं। साथ ही श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वर्ष 2021 का कन्या राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कन्या राशिफल 2021

तुला राशि का करियर राशिफल 2021

तुला राशिफल 2021 (Tula Career Rashifal 2021) की गणना करें तो, वर्ष 2021 आपको संकेत दे रहा है कि, इस साल आप अपने करियर में एक नए मुकाम को हासिल करने में सफल होंगे। आपकी राशि में करियर भाव के स्वामी चंद्रमा हैं, जो कि वर्ष भर आपकी कुंडली में काफी बेहतर स्थिति में होंगे, जिससे आप अपने कार्य क्षेत्र में तरक्की करने के कई अवसर सुनिश्चित करने में सफल होंगे।

साथ ही वर्ष 2021 में, जून से जुलाई के मध्य मंगल देव का गोचर आपकी राशि के दशम भाव में होगा। जिससे आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और आप बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे। हालांकि इस दौरान आपका कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा होने की संभावना भी रहेगी, इसलिए सावधान रहें।

तुला राशिफल 2021 (Tula Rashifal 2021) के अनुसार, इस वर्ष शनि की दृष्टि आपकी राशि के दशम भाव पर होगी, जिससे आपको पहले से अधिक मेहनत करनी होंगी। इस वर्ष शनि देव आपके चौथे भाव में मौजूद रहकर आप से अतिरिक्त मेहनत कराएँगे।

गुरु बृहस्पति (Jupiter Transit 2021) का गोचर भी, इस वर्ष के मध्य 6 अप्रैल को कुंभ राशि में होने से, नौकरी पेशा जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ऐसे में यदि आप नौकरी परिवर्तन करने का सोच रहे थे तो, उसमें सफलता के योग बनेंगे। और इस समय नौकरी बदलना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा।

वहीं व्यापारी जातकों की अगर बात करें तो, आपको अपने बिज़नेस में इस वर्ष अच्छा मुनाफ़ा होगा। साथी ही आप इस वर्ष अपने व्यवसाय और कार्य को सबसे अधिक प्राथमिकता देते नजर आएँगे, जिससे समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। साथी ही आपका व्यवसाय भी अच्छी बुलंदी पर खड़ा दिखाई देगा।

बिज़नेस पार्टनरशिप में कर रहे जातकों के लिए, फरवरी से अप्रैल का समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। ऐसे में इस समय थोड़ा अधिक सतर्क रहें। कार्य क्षेत्र से संबंधित सितंबर में आपको किसी विदेशी यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा।

कुलमिलकर कहें तो, इस वर्ष तुला राशि के जातकों का करियर जीवन विशेष रूप से अप्रैल से मई के बीच में सबसे अधिक अनुकूल रहेगा। इसके बाद जून से जुलाई में, भाग्य का साथ मिलने से करियर में उछाल आएगा। साथ ही मई के मध्य में स्थान परिवर्तन के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

भाग्य स्टार:

उपाय: शनिवार के दिन शनि देव की प्रतिमा को बिना छुए सरसों का तेल चढ़ाएं। साथ ही लकड़ी वाला कच्चा कोयला अपने सिर से सात बार वारकर बहते हुए किसी जल में प्रवाहित करें।

वर्ष 2021 का तुला राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – तुला राशिफल 2021

जीवन की किसी भी समस्या का ज्योतिषीय उपाय पाएं हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषी परामर्श से।

वृश्चिक राशि का करियर राशिफल 2021

वृश्चिक करियर राशिफल 2021 (vrishchik Career Rashifal 2021) के अनुसार, करियर के मामले में यह वर्ष आपके लिए बहुत ही अधिक परिश्रम करने वाला साबित होगा। क्योंकि इस समय आपको अपने कार्यक्षेत्र में बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके पीछे का मुख्य कारण होंगे कर्मफल दाता शनि देव की इस वर्ष भर आपके तीसरे भाव में मौजूद उपस्थिति। इसके चलते आपको मेहनत करनी होगी तभी, आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।

इस वर्ष आपका आलस आपका सबसे बड़ा दुश्मन साबित होगा, क्योंकि यदि आप आलस रखेंगे तो, कार्य क्षेत्र में समस्याएं आएँगी। करियर जीवन में आपके लिए सबसे अधिक जनवरी फरवरी, मार्च, अप्रैल, जून, जुलाई का मध्य भाग अधिक मेहनत करने वाला रहेगा। इस दौरान जो भी कार्य करेंगे, उसमें विलंब महसूस होगा, जिससे कोई भी कार्य समय से पहले पूरा करने में सफलता नहीं मिलेगी।

इस समय जो भी करें बेहद सोच-समझकर करें, अन्यथा आपका आलस आपके वरिष्ठ अधिकारियों पर बुरा प्रभाव डालेगा और संभावना है कि आपकी नौकरी भी इस कारण खतरे में पड़ सकती है। इसके साथ ही जनवरी की शुरुआत और फिर अगस्त का महीना आपके लिए बेहद सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा, जिससे आपको अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी।

जुलाई और अगस्त में आपकी नौकरी बदलने के योग भी बनेंगे। साथ ही स्थानांतरण से आपको लाभ मिलेगा। साल के अंत में किसी यात्रा पर जाने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इस यात्रा पर अपने कान खुले रखें, तभी लाभ अर्जित कर सकेंगे।

व्यापारी जातकों के लिए साल की शुरुआत अच्छी रहेगी। खासतौर से मार्च, मई, जून, जुलाई, अगस्त और अक्टूबर का महीना आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके द्वारा बनाई गई रणनीति ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफल होंगी और आपको अच्छा लाभ होगा।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: रोज़ाना घर से निकलने से पहले अपने मस्तक पर शुद्ध केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाएँ। साथ ही प्रतिदिन सूर्य देव को तांबे के पात्र में जल अर्पित करते हुए सूर्य नमस्कार करें।

वर्ष 2021 का वृश्चिक राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – वृश्चिक राशिफल 2021

धनु राशि का करियर राशिफल 2021

धनु करियर राशिफल 2021 (Dhanu Career Rashifal 2021) में, आपके करियर के स्वामी बुध जो कि इस वर्ष आपकी कुंडली में बुधादित्य योग बनाएँगे। इसी योग के चलते आपको अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने के योग बनेंगे। साथ ही आपको इस साल भर अपने सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा, जिससे आप अपने कार्य को अच्छे से पूरा कर पाएंगे।

विशेष रूप से राशिफल 2021 में, जनवरी, मई, जून, अगस्त, सितंबर और दिसंबर का माह आपके लिए बहुत सी नई उमंगे लेकर आएगा। इस समय अपने कार्य के प्रति आपका उत्साह और पराक्रम साफ दिखाई देगा। यदि आप मनचाहे ट्रांसफर की इच्छा रख रहे थे, तो उसके लिए मई और अगस्त का समय सबसे अच्छा दिखाई दे रहा है।

विदेश जाने का ख़्वाब देख रहे जातकों को, नवंबर में कार्य क्षेत्र से संबंधित विदेशी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपको मई और जून में अपने अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही आपकी पदोन्नति होने की भी पूरी-पूरी संभावना बनेगी। हालांकि आपके विरोधी भी इस समय सक्रिय भूमिका में रहेंगे, लेकिन आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ते हुए, उन पर विजय हासिल करने में सफल रहेंगे।

व्यापारी जातकों को इस वर्ष काफी अच्छे फल प्राप्त होंगे। विशेष रूप से यदि आप निवेश करने की सोच रहे थे तो, ये वर्ष निवेश के लिए बेहद उत्तम रहेगा। लेकिन कोई भी बड़ा निवेश लेने से पहले बड़ों का आशीर्वाद और उनकी सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। क्योंकि कर्मफल दाता शनि वर्ष भर आपके दूसरे भाव में विराजमान होंगे, जिससे आपको इस वर्ष अच्छे फलों की प्राप्ति होने के योग बनेंगे।

भाग्य स्टार:

उपाय: हर बृहस्पतिवार एवं शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष को बिना छुए जल चढ़ाएं। साथ ही मंगलवार के दिन बंदरों या ज़रूरतमंदों को केले बांटें।

वर्ष 2021 का धनु राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – धनु राशिफल 2021

मकर राशि का करियर राशिफल 2021

मकर करियर राशिफल 2021 (Makar Career Horoscope 2021) के अनुसार, इस वर्ष मकर राशि के लोगों को कार्य स्थल पर नए अवसर प्राप्त होंगे, और आपको इस समय अपनी पूर्व की मेहनत का परिणाम मिलेगा। क्योंकि इस साल भर आपके राशि स्वामी शनि आपकी ही राशि यानी, आपके लग्न भाव में उपस्थित होंगे। जिससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

इसके साथ ही गुरु बृहस्पति भी लग्न भाव में शनि देव के साथ युति करेंगे और साथ ही इस दौरान आपके कर्म भाव पर शनि की दृष्टि भी होगी। ग्रहों की इस दशा से करियर जीवन में आपको ऊंचाइयां हासिल होंगी। हालांकि सितंबर के माध्यम के बाद आपको अधिक मेहनत करनी होगी, तभी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। इसलिए जितना संभव हो इधर-उधर की बातें छोड़कर, केवल अपने काम पर खुद को केंद्रित रखें।

इस वर्ष की शुरुआत, जनवरी में आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी लंबी यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। इस दौरान अपने सभी दस्तावेज़ों को सही से रखें। इसके साथ ही यदि आप कानून विरुद्ध कोई भी शॉर्टकट को अपना रहे हैं तो, आपको इस वर्ष सावधान होने की ज़रूरत होगी। अन्यथा इसका नकारात्मक असर आपके काम पर पड़ेगा। खासतौर से टैक्स चोरी और गैर-कानूनी गतिविधियों से खुद को दूर रखें।

व्यापारी जातकों के लिए साल 2021, सामान्य से अच्छा रहेगा। आपके लिए साल का उत्तरार्ध अधिक लाभदायक रहने वाला है। इसलिए इस शुभ समय का उचित लाभ उठाए और अपने करियर को रफ्तार देने के लिए हर संभव प्रयास करें।

भाग्य स्टार:

उपाय: प्रत्येक शुक्रवार के दिन श्री दुर्गा चालीसा का पाठ कर, छोटी कन्याओं में सफेद मिठाई बांटें। साथी ही मंगलवार के दिन बजरंग बाण का पाठ भी करना आपके लिए उत्तम रहेगा।

वर्ष 2021 का मकर राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मकर राशिफल 2021

कुंभ राशि का करियर राशिफल 2021

राशिफल 2021 (Horoscope 2021) को देखें तो, कुम्भ राशि का करियर राशिफल (Kumbh Career Rashifal) इस वर्ष थोड़े कम अच्छे परिणाम देगा। क्योंकि कर्म भाव में पाप ग्रहों की उपस्थिति आपको कार्य स्थल पर थोड़ा तनाव दे सकती है।

हालांकि आपको साल की शुरुआत में सहकर्मियों का सहयोग तो प्राप्त होगा, लेकिन इसके लिए आपको उनसे बेहतर संबंध बनाकर चलने की आवश्यकता होगी। जनवरी तथा अप्रैल और फिर मई में आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं, जिस दौरान आपको मई माह में जाकर नौकरी बदलने में सफलता मिलेगी।

कुंभ करियर राशिफल 2021 संकेत दे रहा है कि, जून से जुलाई के मध्य आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। क्योंकि संभावना है कि, आपके जीवन में उनकी सक्रियता आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। साथ ही जुलाई के अंतिम सप्ताह से लेकर सितंबर तक का समय, आपके लिए सबसे बेहतर साबित होगा। यदि आप ट्रांसफर का सोच रहे थे तो, अक्टूबर में आपका स्थानांतरण संभव है। इसके बाद दिसंबर का महीना करियर जीवन में आपके लिए रफ्तार पकड़ने वाला रहेगा।

यदि आप व्यापार करते हैं तो, इस साल आपको अपने बिज़नेस से जुड़ी कई यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपका धन भी खर्च होगा, परंतु आप इन यात्रा से अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। आपके लिए जुलाई, अगस्त और दिसंबर का महीना ज़बरदस्त सफलता के योग बनाता दिखाई दे रहा है। इसलिए इस समय का अधिक से अधिक लाभ उठाए।

भाग्य स्टार:

उपाय: शनिवार के दिन काली चींटियों को आटा डालें। साथ ही नियमित रूप से गौ सेवा करें और गाय को हरी चीजें खिलाएं।

वर्ष 2021 का कुंभ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कुंभ राशिफल 2021

मीन राशि का करियर राशिफल 2021

मीन राशि के जातकों को वर्ष 2021 में, अपने करियर जीवन (Meen Career) में नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। विशेष कर व्यापार कर रहे जातकों को ग्रहों की शुभ दृष्टि के चलते अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। मंगल और बृहस्पति की आपकी राशि में शुभ उपस्थित भी आपके व्यापार को विस्तार देने में मदद करेगी। जिससे आप अच्छी रणनीति बनाकर , उससे लाभ अर्जित करने में सफल होंगे।

इसके साथ ही नौकरी कर रहे जातकों के लिए भी यह वर्ष अच्छा रहेगा। आपको अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आप उनके साथ अपने खराब संबंधों में भी सुधार करने में सफल होंगे। आपके वरिष्ठ अधिकारी इस समय आपकी मेहनत से आकर्षित होंगे और उनकी ये प्रसन्नता आपको तरक्की देगी। लेकिन इसके लिए अपनी मेहनत को जारी रखने की जरूरत होगी।

इस वर्ष शनि देव आपके एकादश भाव में मौजूद होंगे, जो लाभ का भाव होता है। ऐसे में इससे शनि आपको स्मार्ट वर्क कराने में मदद करेंगे और आप कम मेहनत के बाद भी अधिक सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

मीन करियर राशिफल 2021 (Meen Career Rashifal 2021) यह संकेत भी दे रहा है कि, अप्रैल से सितंबर के माध्यम आपको काम के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर मिलेगा। वहीं साल के अंत, दिसंबर में कोई मनचाहा ट्रांसफर आपको खुश कर सकता है। हालांकि इसके लिए आपको शुरुआत से ही प्रयास करते रहने की आवश्यकता होगी।

इसके अतिरिक्त अगस्त से सितंबर के मध्य, कार्य क्षेत्र में आपके किसी काम के चलते आपको ज़बरदस्त पदोन्नति मिलेगी, जिससे आपकी कई तरह की परेशानियां दूर होंगी और मानसिक तनाव भी खत्म होगा। कुल मिलाकर कहें तो यह वर्ष मीन राशि के करियर जीवन के लिए खास अच्छा रहेगा।

भाग्य स्टार:

उपाय: हर मंगलवार बजरंगबली की उपासना करें। साथ ही शनिवार के दिन ग़रीबों में कच्चे सरसों का तेल बांटें।

वर्ष 2021 का मीन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मीन राशिफल 2021

More from the section: Horoscope 2985
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved