• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling
Personalized
Horoscope

आर्थिक राशिफल 2021 - Money Horoscope - Financial Horoscope 2021 in Hindi

Author: -- | Last Updated: Tue 26 May 2020 9:41:48 AM

आर्थिक राशिफल 2021 (Finance Rashifal 2021) में आप जानेंगे कि कैसा रहने वाला है, आपका आने वाले नए साल में आर्थिक जीवन। चूंकि सब जानते हैं कि, अर्थ (धन) आज मानव जीवन के लिए सबसे बड़ी एवं सबसे महत्वपूर्ण जरुरत बन चुका है। इसके अभाव में आज हम, अपनी किसी भी इच्छा की पूर्ति के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। धन के चलते ही मनुष्य अपनी सुख-सुविधाओं और अपनी भौतिक वस्तुओं का आनंद उठा पाता हैं।

आर्थिक राशिफल 2021

ज्योतिषीय परामर्श : अब होगा आपकी हर प्रकार की समस्या का समाधान।

ऐसे में हमारा आर्थिक जीवन, कितना सफल और कितना मुश्किलों भरा रहने वाला है, नया साल आते ही हर किसी के मन में उसे जानने की इच्छा रहती है। और आपके इन्ही सभी प्रश्नों का उत्तर देने व आपको नया साल आर्थिक रूप से किस कदर प्रभावित करेगा? ये जानने के लिए हम आपके लिए लेकर आएं हैं, “आर्थिक राशिफल 2021” जिसकी मदद से आप अपनी राशि के अनुसार, जान सकेंगे कि आपके लिए धन को लेकर क्या कहते हैं नए साल में ग्रह-सितारें? क्या आपकी इस वर्ष चमकेगी किस्मत? किस तरह की आर्थिक स्थिति से आपको इस पूरे ही वर्ष होना पड़ेगा दो-चार? किस समय ज़रूरत होगी आपको अपने धन को संचय करने की? तो चलिए बिना देर करें, पढ़ें नए वर्ष में आपकी राशि के अनुसार आपका आर्थिक जीवन कैसा रहेगा:-


मेष राशि का आर्थिक राशिफल 2021

मेष आर्थिक राशिफल 2021 (Mesh Finance Rashifal 2021) को देखें तो, संकेत मिल रहे हैं कि, इस वर्ष आपको सामान्य से थोड़े कम अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी। क्योंकि आपके लिए ये वर्ष थोड़ा चुनौती पूर्ण रहेगा। इसके पीछे का कारण ग्रहों की अशुभ चाल का होना है।

वर्ष के शुरुआती समय में, आर्थिक तंगी से भी जूझना पड़ेगा। हालांकि इसके बाद खासतौर से, अप्रैल से सितंबर के मध्य, गुरु बृहस्पति की आपकी राशि के एकादश भाव में उपस्थिति इन खराब परिस्थितियों में कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगी। जिससे आपकी आर्थिक तंगी कुछ हद तक कम होगी और आपको धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे।

इसके बाद वर्ष के अंत में नवंबर से, आपको पुनः ग्रहों का शुभ फल प्राप्त होगा। साथ ही इस दौरान आपके दूसरे भाव में उपस्थित, राहु देव आपको धन कमाने के कई अवसर प्रदान करेंगे। इस समय आपको अपने धन को संचय करने के ऊपर भी अधिक प्रयास करने होंगे।

हालांकि इस वर्ष बीच-बीच में माता-पिता के स्वास्थ्य पर आपका धन भी खर्च होगा। जिससे बचने के लिए आप उनके लिए पहले ही कोई अच्छी हेल्थ पॉलिसी ले सकते हैं।

भाग्य स्टार:

उपाय: इस वर्ष अपने परिवार के साथ कम से कम किन्हीं भी 2 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करें। साथ ही एक बार रुद्राभिषेक अवश्य कराए। क्योंकि ऐसा करना आपके लिए आर्थिक रूप से काफी लाभदायक सिद्ध होगा।

वर्ष 2021 का मेष राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मेष राशिफल 2021

वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल 2021

वृषभ राशि के आर्थिक जीवन 2021 (Vrisabh Finance Rashifal 2021) को देखें तो, इस वर्ष आर्थिक जीवन में आपको मिश्रित फल प्राप्त होंगे। क्योंकि वर्ष की शुरुआत में, लाल ग्रह मंगल की आपके द्वादश भाव में मौजूदगी, आपके ख़र्चों में अचानक से वृद्धि का बड़ा कारण बनेगी।

इस दौरान आपका जीवन साथी या आपके ससुराल पक्ष का कोई सदस्य आप से पैसों की मांग भी कर सकता है। ऐसे में किसी को भी पैसे देते समय घर-परिवार से विचार-विमर्श अवश्य करें। और संभव हो तो ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति को आर्थिक मदद करने से अभी परहेज करें। अन्यथा आपके उनके साथ संबंधों में आगे चलकर विवाद उत्पन्न होने की संभावना रहेगी।

हालांकि इसके बाद, 6 अप्रैल से 15 सितंबर के मध्य गुरु बृहस्पति के शुभ प्रभाव से अचानक से आपके लिए आय के कई रास्ते खुलेंगे, जिससे आपको धन प्राप्ति के नए-नए योग बनेंगे। इसी दौरान साल भर शनि के आपकी राशि के नवम भाव में उपस्थित रहने से आपको स्थाई संपत्ति अर्जित करने में भी सफलता मिलेगी।

राशिफल 2021 के अनुसार, मध्य अगस्त से सितंबर के बीच सरकारी विभागों में खासतौर से सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को, सरकार की तरफ से कोई बड़ा तोहफ़ा मिल सकता है। जिससे घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल दिखाई देगा।

कुल मिलाकर कहें तो, आपके लिए जनवरी, अप्रैल के शुरुआती 14 दिन, मई, जून, जुलाई का अंतिम सप्ताह फिर सितंबर का समय धन के मामले में विशेष अच्छा रहेगा। हालांकि इसके अलावा जनवरी के पहले सप्ताह, अप्रैल का उत्तरार्ध, सितंबर के अंत से, नवंबर और दिसंबर का समय आपके लिए आर्थिक तौर पर कई परेशानियां उत्पन्न करने वाला साबित हो सकता है।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए उत्तम गुणवत्ता वाला ओपल रत्न धारण करें और हर शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी चालीसा का जाप करें।

वर्ष 2021 का वृषभ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – वृषभ राशिफल 2021

मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल 2021

मिथुन आर्थिक राशिफल 2021 (Mithun Finance Rashifal 2021) ये संकेत दे रहा है कि, आपके लिए आने वाला नया वर्ष अच्छा नहीं रहेगा। क्योंकि गुरु बृहस्पति और कर्म फल दाता शनि देव की आपके अष्टम भाव में युति आपको आर्थिक तौर पर कुछ दिक्कतें दे सकती हैं।

इस दौरान आपको, आर्थिक हानि होने के भी प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इसके बाद जब साल के मध्य में गुरु बृहस्पति आपकी राशि के अष्टम भाव से निकल कर, आपके नवम भाव में विराजमान होंगे तो, स्थितियों में कुछ अच्छा परिवर्तन आएगा और धन लाभ के योग अल्प रूप से बनते भी नजर आएँगे।

राशिफल 2021 (Horoscope 2021) को देखें तो, आपके लिए जनवरी के अंत से, फरवरी, अप्रैल, मई और सितंबर का महीना अनुकूल रहेगा। हालांकि शेष समय में, आपको धन की बचत और उसके संचय करने को लेकर अधिक प्रयास करने होंगे।

इसके साथ ही इस वर्ष आपकी राशि के द्वादश भाव में छाया ग्रह राहु की उपस्थिति भी, आपके ख़र्चों में वृद्धि करेगी। जिस कारण आप ना चाहते हुए भी, घर पर बिना वजह के खर्चे करते दिखाई देंगे।

भाग्य स्टार:

उपाय: बुधवार के दिन गाय को चारा खिलाएं, और श्री लक्ष्मी चालीसा का नियमित रूप से पाठ करें।

वर्ष 2021 का मिथुन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मिथुन राशिफल 2021

कर्क राशि का आर्थिक राशिफल 2021

कर्क आर्थिक राशिफल 2021 (Kark Finance Rashifal 2021) में, कर्क राशि के लोगों को सामान्य से काफी बेहतर फलों की प्राप्ति होगी। साल की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है, क्योंकि साल की शुरुआत में ही लाल ग्रह मंगल आपके दशम भाव में विराजमान होंगे। जिससे आप अपनी इच्छाओं पर खुलकर खर्च करते दिखाई देंगे।

हालांकि इसके बाद मार्च से मई के दौरान, सरकारी विभाग से आपको लाभ मिलने की अधिक संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है। यह अनुकूल योग अगस्त में भी बरकरार रहेगा। आपके लिए आर्थिक रूप से सबसे अच्छा समय मार्च का महीना साबित होगा, क्योंकि इस दौरान आपके मुनाफ़े में वृद्धि होगी। और इससे आपको आय के नए-नए स्रोतों में कामयाबी भी मिलेगी।

वित्तीय राशिफल में मार्च और फिर सितंबर का महीना भी आर्थिक जीवन के लिए अनुकूल रहेगा, क्योंकि इस दौरान ख़र्चों में आप अंकुश लगाने में कामयाब होंगे। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

हालांकि कार्य क्षेत्र के तनाव के चलते, आपको मानसिक तनाव होता रहेगा। इस कारण आप अपने स्वास्थ्य पर कुछ खर्च भी करेंगे। साथ ही दांपत्य जीवन में भी कुछ खर्चे परेशान करेंगे, लेकिन बावजूद इन सभी ख़र्चों के, आप अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक रखने में सफल होंगे।

भाग्य स्टार: 3/5

उपाय: मंगलवार के दिन किसी भी नज़दीकी मंदिर में जाकर लाल रंग का झंडा लगाएँ। साथ ही प्रत्येक सोमवार के दिन शिव जी के दर्शन कर, उनके बीज मंत्र का जप करें।

वर्ष 2021 का कर्क राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कर्क राशिफल 2021

सिंह राशि का आर्थिक राशिफल 2021

Leo Finance Horoscope 2021: सिंह आर्थिक राशिफल 2021 को देखें तो, सिंह जातकों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहने वाला है। हालांकि इस वर्ष भर किसी ना किसी रूप से आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति कभी मजबूत तो, कभी कमजोर नजर आएगी। आपको इस दौरान सबसे ज्यादा अपनी आमदनी की बढ़ोतरी पर ध्यान देना होगा।

इसके साथ ही 2021 का वर्षफल ये संकेत भी दे रहा है कि, साल की शुरुआत आपके आर्थिक जीवन के लिए अच्छी रहेगी। इसके बाद अप्रैल का महीना आपके लिए सर्वश्रेष्ठ उत्तम साबित होगा। इस दौरान आपकी आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। कार्य क्षेत्र में भी इस समय तरक्की के साथ-साथ, कई नए स्रोतों से धन अर्जित करने में आप पूरी तरह सफल होंगे।

इसके बाद अगस्त से अक्टूबर के मध्य आपको अपने धन संचय कर पाने में बड़ी सफलता मिलेगी। इस दौरान अपनी आमदनी और बचत से आप अपने परिवार को आर्थिक सहयोग कर सकेंगे, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और घर के सदस्य आप से सलाह-मशवरा लेते दिखाई देंगे।

विशेष रूप से अप्रैल से सितंबर के मध्य, आप अपने दांपत्य जीवन या घर में किसी विवाह व मांगलिक कार्यक्रम पर बड़ा खर्चा कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको पहले से ही अपने पैसे बचाने की जरूरत होगी।

व्यापारियों को इस समय, किसी भी प्रकार का बड़ा पूँजी निवेश करने से बचना होगा। यदि आप नया बिज़नेस शुरू करने का सोच रहे थे तो, इसकी शुरुआत करना इस वर्ष तो उत्तम रहेगा लेकिन, शुरुआत अगर कम निवेश से की जाए तो लाभदायक रहेगा।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: उत्तम गुणवत्ता वाला माणिक्य रत्न, रविवार के दिन अपनी मुद्रिका में धारण करें। साथ ही संभव हो तो, शनिवार के दिन सरसों के तेल को एक पात्र में डालकर, उसमें अपनी छाया देखकर छाया दान करें।

वर्ष 2021 का सिंह राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – सिंह राशिफल 2021

कन्या राशि का आर्थिक राशिफल 2021

कन्या वार्षिक राशिफल 2021 (Virgo yearly Horoscope 2021) को समझे तो, आपके आर्थिक जीवन में इस वर्ष मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। क्योंकि साल की शुरुआत में जहां आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर नजर आएगी तो, वहीं बाद में धीरे-धीरे वह मजबूत होती भी दिखाई देगी।

साल के शुरुआत में लाल ग्रह मंगल आपके अष्टम भाव में मौजूद रहेंगे। इस दौरान आपके खर्चे तो होंगे, लेकिन कुछ गुप्त तरीकों से आपकी आमदनी में वृद्धि होने के योग बनेंगे और आपको थोड़ी राहत मिलेगी।

हालांकि वर्ष 2021 में छाया ग्रह राहु, वर्ष भर आपके नवम भाव में मौजूद रहेगा। जिससे आपको धन लाभ होगा और राहु की इस शुभ दृष्टि से धन की आवाजाही होती रहेगी। साथ ही आपका आर्थिक जीवन भी मजबूत होगा। इस समय आप अपने धन को संचय करने में सफल होंगे।

कन्या आर्थिक राशिफल 2021 (Virgo Finance Horoscope 2021) में, अप्रैल से सितंबर के मध्य आपके ख़र्चों में अचानक से वृद्धि होने के योग बनेंगे, जिस पर आप ना चाहते हुए भी लगाम लगाने में असफल रहेंगे। इसका सीधा नकारात्मक प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। हालांकि इसके बाद का समय स्थितियों में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा और धन के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा।

कुल मिलाकर कहें तो, आपके लिए जनवरी और दिसंबर का महीना आर्थिक जीवन में सबसे ज्यादा शुभ साबित रहने वाला है। जबकि इसके अतिरिक्त, मई के महीने में भी आपको धन प्राप्ति के कई अवसर प्राप्त होंगे।

भाग्य स्टार:

उपाय: माता के किसी मंदिर में जाकर, शुक्रवार के दिन उन्हें लाल चुन्नी अर्पित करें। साथ ही छोटी कन्याओं के पैर छूकर, उन्हें दान-दक्षिणा दे।

वर्ष 2021 का कन्या राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कन्या राशिफल 2021

तुला राशि का आर्थिक राशिफल 2021

तुला आर्थिक राशिफल 2021 (Libra Money Horoscope 2021) की गणना करें तो, इस बात का पता चलता है कि साल की शुरुआत आपके लिए बेहद अच्छी रहेगी। विशेष रूप से जनवरी से मार्च, और फिर जून, जुलाई और अगस्त का महीना आपके लिए बेहद अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है।

इस दौरान आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और आप जिस भी किसी कार्य को करेंगे, आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। क्योंकि भाग्य का साथ आप को इस दौरान भरपूर मिलेगा। इस समय शनि देव भी आपकी राशि के चौथे भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे आपको पूर्व वर्ष में आ रही हर प्रकार की आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी।

हालांकि तुला राशि का आर्थिक राशिफल, सितंबर माह में मंगल देव के चलते थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। इस समय आपके ख़र्चों में वृद्धि तो होगी ही, साथ ही इस दौरान आपको अपने अनावश्यक के ख़र्चों पर भी लगाम लगाने की जरूरत पड़ेगी।

तुला राशिफल यह भी संकेत दे रहा है कि, वर्ष की शुरुआत में ग्रहों के अच्छे प्रभाव से कोई शुभ कार्य घर पर संपन्न होगा। आप परोपकार के कामों में भी अपना धन खर्च करेंगे। हालांकि इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर नहीं पड़ेगा।

इस वर्ष अष्टम भाव में मौजूद राहु भी, अचानक से आपके बेवजह के खर्चे कराते हुए आपकी परीक्षा लेगा। ऐसे में आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी। अच्छी बात ये हैं कि, माता पक्ष से आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे आप दोनों के संबंधों में भी निखार आएगा।

कुल मिलाकर कहें तो, आर्थिक जीवन तुला राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2021 में, अनुकूल रहने वाला है।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: शनिवार के दिन पंचधातु की अंगूठी अपनी मध्यमा उंगली में, नीलम रत्न के साथ धारण करें। इससे आपकी हर प्रकार की आर्थिक तंगी दूर होगी।

वर्ष 2021 का तुला राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – तुला राशिफल 2021

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल 2021

वृश्चिक आर्थिक राशिफल 2021 (Scorpio Finace Horoscope 2021) ये संकेत दे रहा है कि यह वर्ष आपके आर्थिक जीवन के लिए सामान्य रहने वाला है, क्योंकि शनिदेव आपकी राशि के तीसरे भाव में सालभर विराजमान रहेंगे। इससे वर्ष की शुरुआत में आपके ख़र्चों में थोड़ी वृद्धि होगी, लेकिन बचत कर पाने में आप सफल होंगे।

शनि की दृष्टि के चलते, आपको हर प्रकार के वाद-विवाद से भी खुद को दूर रखना होगा। हालांकि कोर्ट-कचहरी में चल रहा आपका धन से जुड़ा कोई मामला, इस वर्ष सफल हो सकता है। सरकारी विभाग से भी, धन लाभ होने के योग्य बन रहे हैं। यदि आप अभी तक अपना धन संचय करने में असफल हो रहे थे तो, इस साल आपको इसमें पूर्ण सफलता प्राप्त होगी।

राशिफल 2021 के अनुसार, अप्रैल से सितंबर के मध्य आपके घरेलू खर्चे बढ़ सकते है, जिससे आपको कुछ मानसिक परेशानियां पहुँचेगी। साथ ही आप धार्मिक कर्म-कार्यों पर भी धन खर्च करेंगे। योग दिखाई दे रहे हैं कि घर में कोई शुभ कार्य होने से, आपको कर्ज या लोन लेना भी पड़ेगा। इसके अलावा अगर आप लोन लेने का सोच रहे थे तो इस समय उसमें सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी।

कुल मिलाकर कहें तो, शुरुआत से अप्रैल, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर और दिसंबर का अंतिम सप्ताह आपके आर्थिक मामलों के लिए विशेष अच्छा रहेगा। इसके अलावा शेष समय में आपके ख़र्चों में कई उतार-चढ़ाव भरी स्थितियाँ दर्ज की जाएंगी।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: रोज़ाना उगते हुए सूर्य देव के दर्शन कर, उन्हें तांबे के पात्र में जल अर्पित करें। साथ ही कार्य स्थल पर श्री कुबेर यंत्र की स्थापना भी करें।

वर्ष 2021 का वृश्चिक राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – वृश्चिक राशिफल 2021

धनु राशि का आर्थिक राशिफल 2021

धनु आर्थिक राशिफल में, धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 आर्थिक तौर पर मजबूती प्रदान करने वाला रहेगा। क्योंकि इस पूरे ही वर्ष शनि देव आप के दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे आपकी राशि में शनि की यह स्थिति आपके आर्थिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी।

इस वर्ष जनवरी के आखिरी सप्ताह से, जुलाई, सितंबर और अक्टूबर का महीना आपके लिए सबसे ज्यादा आर्थिक जीवन में उन्नति लेकर आएगा। इस समय आपको अलग-अलग माध्यमों से धन की प्राप्ति होगी। यदि आपका किसी पुराना धन किसी के पास अटका हुआ था तो, इस समय वह भी आपको वापस मिल सकता है। लेकिन इसके लिए आपको अपने प्रयास करते रहने की ज़रूरत होगी।

आर्थिक राशिफल 2021 के अनुसार (Finance Rashifal 2021), आपके सालभर कुछ खर्चे बरकरार रहेंगे। जिसका कारण द्वादश भाव में केतु की उपस्थित का होना होगा। इसके अतिरिक्त दिसंबर के माह में आपको अपनी भौतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए कुछ अतिरिक्त धन भी खर्च करना पड़ सकता है।

साथ ही इस साल आप अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए भी कोई बड़ी रकम खर्च कर सकते हैं। ऐसे में आपको थोड़ा सावधान होकर, हर निर्णय को लेने की आवश्यकता होगी।

भाग्य स्टार:

उपाय: गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा कर, उस पर चने की दाल अर्पित करें। साथ ही मंगलवार के दिन अपने गले अथवा बाजू में विधि-विधान अनुसार, 3 मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

वर्ष 2021 का धनु राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – धनु राशिफल 2021

मकर राशि का आर्थिक राशिफल 2021

मकर आर्थिक राशिफल (Makar Aarthik Rashifal 2021) को समझे तो, वर्ष 2021 में आपको सामान्य से अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। हालांकि साल की शुरुआत में आपको कई प्रकार के ख़र्चों से परेशानी हो सकती है, लेकिन साल भर आपके पंचम भाव में मौजूद छाया ग्रह राहु, आपको कई अलग-अलग स्रोतों से धन कमाने के अवसर प्रदान करते रहेंगे।

इस दौरान आपको हर एक अवसर का, अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखना होगा। इसके अतिरिक्त, 6 अप्रैल से 15 सितंबर के मध्य और फिर 20 नवंबर से, वर्ष के अंत तक आपको अनेक आर्थिक लाभ होंगे।

ग्रहों-सितारों की स्थिति योग बना रही है कि, आपको अपने बड़े भाई-बहनों की मदद से कोई लाभ मिलेगा। आप इस दौरान अपने भविष्य के लिए धन को संचय करने में भी सफल होंगे।

आपकी राशि के द्वितीय भाव में गुरु बृहस्पति का गोचर, आपको आर्थिक जीवन में चली आ रही हर तरह की परेशानियों से मुक्ति दिलाने का कार्य करेगा। साथ ही दिसंबर का महीना भी आपके आर्थिक जीवन के लिए खासा अच्छा दिखाई दे रहा है।

वित्त वर्ष 2021 के अनुसार, आपको विशेष लाभ होने के योग भी बनेंगे। क्योंकि इस वर्ष शनि आपकी ही राशि में मौजूद रहेंगे और आपको आ रही हर प्रकार की आर्थिक तंगी से निकालते रहेंगे।

कुल मिलाकर कहें तो, जनवरी, मई और अगस्त के माह में आपको अपने ख़र्चों पर थोड़ी लगाम लगानी होगी। अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। इसके अलावा शेष समय में आपको आर्थिक जीवन में सामान्य से बेहतर फलों की प्राप्ति होगी।

भाग्य स्टार: 3.5/5

उपाय: चाँदी की मुद्रिका में ओपल रत्न धारण करें। साथ ही शुक्रवार के दिन, श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और अगर संभव हो तो, मंगलवार के दिन दान-पुण्य ज़रूर करें।

वर्ष 2021 का मकर राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मकर राशिफल 2021

कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल 2021

कुम्भ आर्थिक राशिफल (Kumbh Aarthik Rashifal) की गणना के अनुसार, आने वाला नया वर्ष 2021, आपके लिए थोड़ा आर्थिक परेशानियां लेकर आ रहा है। क्योंकि शनि देव आपको कुछ दिक्कतें दे सकते हैं।

ग्रहों की दशा बता रही है कि, इस वर्ष भर शनि देव आपके द्वादश भाव में मौजूद रहेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी हद तक डामाडोल रह सकती है। शनि की आपके द्वादश भाव में गुरु बृहस्पति के साथ युति, आपको आर्थिक हानि होने के भी योग बना रही है।

हालांकि यह स्थिति अप्रैल के बाद बदलेगी, क्योंकि अप्रैल में बृहस्पति आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर कर जाएंगे। इस दौरान आपके आर्थिक जीवन में स्थिति थोड़ी बेहतर होती दिखाई देंगी। फिर 15 सितंबर से 15 नवंबर के बीच, पुनः ख़र्चों में वृद्धि होगी, क्योंकि इस दौरान धार्मिक कार्यों पर आप अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च करेंगे।

Finance Horoscope 2021 (आर्थिक राशिफल 2021) में, जीवनसाथी भी आप से इस समय किसी प्रकार का कोई बड़ा खर्चा करा सकता है। ऐसे में आपको हर स्थिति में खुद को शांत और केंद्रित रखने की आवश्यकता होगी।

कुल मिलाकर देखें तो जनवरी, फरवरी, अप्रैल, सितंबर और दिसंबर का समय आपकी आमदनी के लिए थोड़ा बेहतर परिणाम लाएगा। और शेष समय में आपको काफी हद तक आर्थिक परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है।

भाग्य स्टार:

उपाय: हीरा अथवा ओपल रत्न शुक्रवार के दिन चाँदी की अंगूठी में, अपने अनामिका उंगली में धारण करें। साथ ही नियमित रूप से गौ माता की सेवा कर, उन्हें हरा चारा खिलाएं।

वर्ष 2021 का कुंभ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कुंभ राशिफल 2021

मीन राशि का आर्थिक राशिफल 2021

आर्थिक राशिफल 2021 की गणना करें तो, मीन राशि के जातकों को अपने आर्थिक जीवन में इस वर्ष बेहतर फल प्राप्त होंगे, क्योंकि आपकी राशि के एकादश भाव में विराजमान शनि देव आप के लिए स्थाई आमदनी के योग बनाएँगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी हद तक तक सही रहेगी।

इसके साथ ही साल की शुरुआत में मंगल भी, आपकी राशि के दूसरे भाव में विराजमान होते हुए, आपकी आर्थिक मजबूती प्रदान करेंगे। हालांकि बृहस्पति का गोचर कुंभ राशि में होने से, अप्रैल से सितंबर के माध्यम आय से संबंधित बहुत से व्यवधान आने की संभावना रहेगी। इस दौरान बृहस्पति आपके द्वादश भाव में मौजूद होते हुए, आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी करेंगे।

इस समय आपको अपनी आमदनी में कमी के साथ, आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती दिखाई देगी। इससे बचने के लिए इस दौरान अपने धन को संचय करते हुए अपने ख़र्चों पर लगाम लगाने की योजना पर काम करना होगा क्योंकि आपके लिए ऐसा करना ही सबसे बेहतर विकल्प साबित होगा।

मीन आर्थिक राशिफल (Meen Aarthik Rashifal) की गणना के अनुसार, वाद-विवाद या किसी कोर्ट-कचहरी के माध्यम से भी आर्थिक लाभ होने के योग इस वर्ष बन रहे हैं। आपने जीवन साथी को भी खुश रखें, क्योंकि उनके माध्यम से आपको धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक जीवन को काफी हद तक अच्छे परिणाम मिलेंगे।

भाग्य स्टार: 2.5/5

उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए, गुरुवार के दिन उत्तम गुणवत्ता वाला पुखराज रत्न सोने की मुद्रिका में अपनी तर्जनी उंगली में धारण करें। साथ ही आप दो मुखी या तीन मुखी रुद्राक्ष भी, सोमवार या मंगलवार के दिन धारण कर सकते हैं।

वर्ष 2021 का मीन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मीन राशिफल 2021

More from the section: Horoscope 2984
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved