• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling

कर्क 2013 राशिफल (चंद्र राशिफल)
Hindi Rashifal Kark Rashi 2013 (Moon Sign)

कर्क 2013 राशिफल (चंद्र राशिफल)

कर्क ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के स्वामी वाले व्यक्ति सबसे भाग्यशाली होते है । चंद्रमा इस राशि का स्वामी है। आप बेहद संवेदनशील, जिज्ञासु और बेचैन प्रवृत्ति के होते हैं। आप अपने परिवार और दोस्तों के लिए समर्पण का भाव रखते हैं। आप बुद्धिमान, उज्ज्वल और श्रमसाध्य व्यक्तित्व वाले हैं। आपका अपने परिवार और बच्चों के साथ बहुत लगाव है। आपकी रूचि चित्रकला, जल और सिंचाई विभाग से संबंधित, व्यापार और वनस्पति विज्ञान, कपास, चावल और दुग्ध व्यवसाय, सफेद धातु तथा मून स्टोन से संबंधित क्षेत्रों में हो सकता है।

2013 राशिफल परिवार

बृहस्पति के गोचर के प्रभाव से आपके भाई और बहनों के जीवन में खुशहाली आएगी। वें आपके लिए मददगार भी बने रहेंगे। लेकिन शनि मे गोचर के कारण परिवार के अन्य लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है, इस कारण से आप पारिवारिक सुख के अभाव का अनुभव करेंगे। परिवार में मतभेद हो सकता है। माता पिता को लेकर भी कुछ चिंताएं रह सकती हैं। परिवारजनों में से किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

2013 राशिफल स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह वर्ष आपके लिये अधिक अनुकूल नहीं है। इस साल आपके लिये स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी होगा। यदि आपको पहले से कोई लम्बी बीमारी हैं तो परहेज करें। वाहन सावधानी से चलाएं और दुर्घटनाओं को लेकर सचेत रहें। इस वर्ष कुछ विषम परिस्थियों से भी सामना हो सकता है ऐसे में विपरीत परिस्थितियों को बुद्धिमता से झेलने का विश्वास अपने अन्दर पैदा करें अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

2013 राशिफल प्रेम

लाभ भाव में बृहस्पति का गोचर होने के कारण प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्षअनुकूल है यदि आप अभी तक प्रेमानुभूति से वंचित रहे हैं तो यह वर्ष आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। प्रेम के अलावा सगाई के भी योग हैं। जीवन साथी के साथ भ्रमण का अवसर मिलेगा।

2013 राशिफल कार्यक्षेत्र

बृहस्पति का गोचर के कारणवश यह आपके व्यवसायिक संबंधों को मजबूत कराएगा। आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। लेकिन अन्य महत्त्वपूर्ण ग्रहों जैसे शनि और राहू का गोचर अनुकूल न होने से कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं किसी भी काम को लेकर बहस न करें। अपना काम सलीके से करें। विपरीत परिस्थितियों को बुद्धिमता से निबटाएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो केतू का गोचर महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों से जोडने में आपकी मदद करेगा। नौकरी के हालात में सुधार होंगे। नए परिवर्तन अथवा नए काम की शुरुआत होगी। फिर भी किसी नए काम की शुरुआत से पहले अच्छाई और बुराई का अच्छी तरह विश्लेषण जरूरी होगा।

2013 राशिफल धन

इस वर्ष आपकी आमदनी बढेंगी। लेकिन बचत के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है। पैसों के आने से पहले ही खर्चे तैयार मिलेंगे। परिवार के किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड जाने के कारण उसमे काफी पैसे खर्च करने पड सकते हैं। कुछ नए कामों की शुरुआत करने के कारण आप अपने संचय किए हुए धन को खर्च करना चाहेंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पा सकते हैं। किसी यात्रा के द्वारा भी धन खर्च हो सकता है। हांलाकि जीवनसाथी या व्यवसायिक भागीदार, बचत करने में आपके मददगार हो सकते हैं।

2013 राशिफल विद्या

जो लोग विदेश जाकर पढाई करना चाह रहे हैं उनके लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत बना रहेगा। यदि आप किसी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में भाग ले रहें हैं तो अवश्य सफल होंगे। दर्शनशास्त्र या अन्य परम्परागत विषयों के विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। लेकिन यदि आप किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो उसके बारे में अनुभवी लोगों से भली प्रकार विचार विमर्श कर लें।

2013 का यह राशिफल चन्द्र राशि (Moon Sign) आधारित है और वैदिक ज्‍योतिष के सिद्धान्‍तों के आधार पर तैयार किया गया है। यदि आपको अपनी चन्द्र राशि का पता नहीं है तो Find your Moon Sign क्लिक करके अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कर सकते हैं।

2013 Horoscope in Hindi is based on your moon sign and prepared according to ancient principles of Indian Vedic Astrology. If you do not know your Moon Sign, please click Find your Moon Sign to find out it free. it free.

अपनी राशि चुनिए -
मेष
Aries
Rashifal 2013 Aries
 
वृष
Taurus
Rashifal 2013 Taurus
 
मिथुन
Gemini
Rashifal 2013 Gemini
 
कर्क
Cancer
Rashifal 2013 Cancer
 
सिंह
Leo
Rashifal 2013 Leo
 
कन्या
Virgo
Rashifal 2013 Virgo
 
तुला
Libra
Rashifal 2013 Libra
 
वृश्चिक
Scorpio
Rashifal 2013 Scorpio
 
धनु
Sagittarius
Rashifal 2013 Sagittarius
 
मकर
Capricorn
Rashifal 2013 Capricorn
 
कुम्भ
Aquarius
Rashifal 2013 Aquarius
 
मीन
Pisces
Rashifal 2013 Pisces
 
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved