• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling

मेष 2013 राशिफल (चंद्र राशिफल)
Hindi Rashifal Mesh Rashi 2013 (Moon Sign)

मेष 2013 राशिफल (चंद्र राशिफल)

मेष (ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

मंगल की राशि में जन्म होने के कारण आप साहसी व्यक्ति हैं। लेकिन कभी-कभी आपमें क्रोध की अधिकता देखने को मिलेगी। शिक्षा स्थान पर सूर्य का प्रभाव होने के कारण आप प्रखर बुद्धि हैं। धन स्थान पर शुक्र का प्रभाव होने के कारण आप आर्थिक सम्पन्नता और एशोआराम की चीजों आ आनंद लेंगे। भाग्येश बृहस्पति भाग्यशाली व धार्मिक बना रहा है। शनि आपको कर्मठ बनाकर लाभ दे रहा है। बुध के कारण आप स्वभाव से स्पष्टवादी होंगे तथा धूर्तता से बचेंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। लेकिन आपने जो हासिल किया है उससे आप थोड़े बेचैन और असंतुष्ट भी हो सकते हैं।

2013 राशिफल परिवार

दूसरे भाव में स्थित बृहस्पति परिवार के सदस्यों की संख्या में बढोत्तरी करवा सकता है परिवार में किसी को संतान की प्राप्ति हो सकती है या फिर कोई वैवाहिक बंधन में बंध सकता है। आप अपने घर परिवार के सदस्यों का हित करेंगें। और उनके लिये धन खर्च भी करेंगें। इन सबके बावजूद भी बीच-बीच में परिवार के कुछ सदस्यों का बर्ताव अच्छा नहीं रहेगा। अपनी समस्याओं के समाधान के लिये परिवार पर अधिक निर्भरता उचित नहीं होगी।

2013 राशिफल स्वास्थ्य

प्रथम भाव में स्थित केतू की वजह से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। अत: पूरे वर्ष स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना उचित होगा। खान-पान पर संयम रखना बहुत जरूरी होगा क्योकि आपके स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा खतरा फूड पाइजनिंग के कारण होगा। इस साल जहां तक सम्भव हो गैर जरूरी यात्राओं से बचें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। इस पूरे वर्ष आपको व्यवहारिक बने रहना होगा। हांलाकि इस दौरान आप बेकार के कामों में फंसे रह सकते हैं।

2013 राशिफल प्रेम

प्रेम प्रसंगों के लिए यह साल मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी को लेकर परेशानियां रह सकती हैं। छोटे मोटे झगडों की वजह से प्रेम में कमी आएगी। या फिर आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा अविवाहित लोगों के भी आपके लाख चाहने के बावजूद विपरीत लिंगी से संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। प्रेम के किए गए झूठे वादे आपके दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। जिसे आप बहुत प्यार करते हैं वो विवाद होने पर आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकता है।

2013 राशिफल कार्यक्षेत्र

दशमेश शनि के सप्तम भाव में उच्च राशि में होने कारण बडे कामों के प्रस्ताव मिलेंगे। आप कई बडें कामों में सफल भी होंगे लेकिन व्यापार के बड़े बड़े निर्णय लेने या विकास की योजनाओं पर ध्यान देने के लिए यह आवश्यक है कि आप पूरी जांच परख करके ही ऐसा करें। किसी कानूनी झंझट में पड़ने से बचें। राहू-केतू की स्थितियां साझे में काम करने वालों के लिए शुभ नहीं रहेंगी। औरों की लापरवाही और असफलताओं से आप चिन्तित रह सकते हैं। झूठी आशाओं पर निर्भर न रहें अधिक आत्मविश्वास आपको आपदाग्रस्त कर सकता है। अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहना भी जरूरी होगा। इन सबके बावजूद अपने रूचि के क्षेत्र में आप अच्छा काम करेंगे और जनप्रिय बनें रहेंगे।

2013 राशिफल धन

धन भाव में बृहस्पति का गोचर होने के कारण आपकी आमदनी में बढोत्तरी होगी फलस्वरूप आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। किसी वसीयत के माध्यम से भी आपको धन लाभ हो सकता है। अथवा किसी अप्रत्याशित जगह से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी धार्मिक कार्य में खर्चे कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के हित में भी आप खर्च करेंगे। इन सबके बावजूद किसी माध्यम से आपका पैसा खो सकता है। अत: कोई जोखिम भरा निवेश करने से बचें साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर चिंतन करें।

2013 राशिफल विद्या

विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा लेकिन किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने से पहले उस संस्थान और पाठ्यक्रम के बारें में सम्पूर्ण जानकारी एकत्र कर लेना जरूरी होगा अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड सकता है। कला कविता एवम् साहित्य से जुडे विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। जो लोग एक साथ एक से अधिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की आदत रखते हैं उन्हें सचेत रहने की आवश्यकता है। अधिक आत्मविश्वासी होने से भी बचना जरूरी होगा। किसी सहपाठी पर किसी भी विषयवस्तु पर आवश्यकता से अधिक विश्वास और निर्भरता उचित नहीं होगी।

2013 का यह राशिफल चन्द्र राशि (Moon Sign) आधारित है और वैदिक ज्‍योतिष के सिद्धान्‍तों के आधार पर तैयार किया गया है। यदि आपको अपनी चन्द्र राशि का पता नहीं है तो Find your Moon Sign क्लिक करके अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कर सकते हैं।

2013 Horoscope in Hindi is based on your moon sign and prepared according to ancient principles of Indian Vedic Astrology. If you do not know your Moon Sign, please click Find your Moon Sign to find out it free. it free.

अपनी राशि चुनिए -
मेष
Aries
Rashifal 2013 Aries
 
वृष
Taurus
Rashifal 2013 Taurus
 
मिथुन
Gemini
Rashifal 2013 Gemini
 
कर्क
Cancer
Rashifal 2013 Cancer
 
सिंह
Leo
Rashifal 2013 Leo
 
कन्या
Virgo
Rashifal 2013 Virgo
 
तुला
Libra
Rashifal 2013 Libra
 
वृश्चिक
Scorpio
Rashifal 2013 Scorpio
 
धनु
Sagittarius
Rashifal 2013 Sagittarius
 
मकर
Capricorn
Rashifal 2013 Capricorn
 
कुम्भ
Aquarius
Rashifal 2013 Aquarius
 
मीन
Pisces
Rashifal 2013 Pisces
 
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved