• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Ask A Question
  • Child Report 2022
  • Raj Yoga Report
  • Career Counseling

सिंह 2013 राशिफल (चंद्र राशिफल)
Hindi Rashifal Singh Rashi 2013 (Moon Sign)

सिंह 2013 राशिफल (चंद्र राशिफल)

सिंह (मा, मी, मू, मो, टा, टी, टू, टे)

आप प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी हैं। आप चौडे़ कंधों से युक्त होगे। आप स्वभाव से उत्साही, निडर और साहसी होगे। आप उदार प्रकृति के व्यक्तियों का सम्मान करने वाले हैं। आप स्वभाव से दृढ़ निश्चयी है। आपमें नेतृ्त्व की अदभुत क्षमता है। आप पूरे जोश के साथ कार्य करते है। आपको अपने क्रोध को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। आप एक स्वतंत्र विचारक हैं। सिद्धान्तो व अनुशासित ढंग से कार्य करना आपकी प्रवृत्ति है। आप संतोष और वैराग्य में सक्षम हैं। आप महत्वाकांक्षी हैं और कभी-कभी लालची भी हो सकते हैं। आप दार्शनिक हैं आपको साहित्य और ललित कला से प्यार है।

2013 राशिफल परिवार

पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत ही उत्तम रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। भाई-बहनों से आपके सम्बंध और मधुर होंगे। भाई-बहनों की उन्नति होगी। दूर रहने वाले पारिवारिक सदस्य के घर आगमन अथवा उसके साथ सम्बंधों में सुधार होने से मन प्रसन्न होगा। परिवार के सभी सदस्यों का वर्ताव आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा।

2013 राशिफल स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिए भी यह वर्ष अनुकूलत है। इस साल छोटी-मोटी बीमारी लगी रहेगी। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो इस वर्ष आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। समय-समय पर आप जलवायु परिवर्तन करने जाते रहेंगे। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम फलदायी रहेगा।

2013 राशिफल प्रेम

प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष बहुत ही अनुकूल रहेगा। । कुछ मामलों में आपको जरूरत से ज्यादा जिद न करने की सलाह दी जाती है। अन्यथा पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के कई मौके मिलेंगे। ये यात्राएं दूर देशों की अथवा धर्म स्थलों से जुडी हो सकती हैं। संतान को लेकर आपके दिलों दिमाग में जो चिंताएं थी वो इस वर्ष दूर होने वाली है। किसी पुराने रिश्तेदार या परिचित से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे।

2013 राशिफल कार्यक्षेत्र

इस साल आप व्यापार नौकरी या धन्धे में कुछ विशेष करेंगे। आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार का विस्तार होगा और पद बढे़गा। नए उद्यमों या व्यवसायों में प्रवेश करने का मौका मिलेगा। इस अवधि में वरिष्ठ लोगों व शक्तिवान व्यक्तियों से स्नेह व सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार और नौकरी के सिलसिले में भ्रमण भी होगा। कुछ प्रतिस्पर्धी भी सामने आएंगे लेकिन उनसे आपको विशेष फर्क नहीं पडेगा। जायेगी। अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण विपरीत परिस्थिति में भी आपको मति भ्रम नहीं होगा और सही काम करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढे़गा और आपकी प्रतिष्ठा में भी बढोत्तरी होगी।

2013 राशिफल धन

इस पूरे वर्ष आपकी आमदनी साधारण रूप से अच्छी रहेगी। आय में निरंतरता के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। आमदनी का कोई नया जरिया मिलने की उम्मीद है। इसी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोडे से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है। धन के लिहाज से आपके लिये यह साल बेहतर है।

2013 राशिफल विद्या

अध्ययन के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने के लिये तैयार रहेंगें। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेना चाह रहे हैं उसके लिए समय अनुकूल है। आपको उसमें सफलता मिलेगी। यदि आप कोई व्यवसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की अच्छी उम्मीद है। यदि आप किसी नए शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो इस साल आपको इस कार्य में सफलता मिलेगी। जहां से शिक्षा लेने के बाद आप को नई और सही दिशा की प्राप्ति होगी। जो लोग दूर देश में जाकर शिक्षा लेना चाह रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल है।

2013 का यह राशिफल चन्द्र राशि (Moon Sign) आधारित है और वैदिक ज्‍योतिष के सिद्धान्‍तों के आधार पर तैयार किया गया है। यदि आपको अपनी चन्द्र राशि का पता नहीं है तो Find your Moon Sign क्लिक करके अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कर सकते हैं।

2013 Horoscope in Hindi is based on your moon sign and prepared according to ancient principles of Indian Vedic Astrology. If you do not know your Moon Sign, please click Find your Moon Sign to find out it free. it free.

अपनी राशि चुनिए -
मेष
Aries
Rashifal 2013 Aries
 
वृष
Taurus
Rashifal 2013 Taurus
 
मिथुन
Gemini
Rashifal 2013 Gemini
 
कर्क
Cancer
Rashifal 2013 Cancer
 
सिंह
Leo
Rashifal 2013 Leo
 
कन्या
Virgo
Rashifal 2013 Virgo
 
तुला
Libra
Rashifal 2013 Libra
 
वृश्चिक
Scorpio
Rashifal 2013 Scorpio
 
धनु
Sagittarius
Rashifal 2013 Sagittarius
 
मकर
Capricorn
Rashifal 2013 Capricorn
 
कुम्भ
Aquarius
Rashifal 2013 Aquarius
 
मीन
Pisces
Rashifal 2013 Pisces
 
Buy Today
Gemstones
Get gemstones Best quality gemstones with assurance of AstroCAMP.com More
Yantras
Get yantras Take advantage of Yantra with assurance of AstroCAMP.com More
Navagrah Yantras
Get Navagrah Yantras Yantra to pacify planets and have a happy life .. get from AstroCAMP.com More
Rudraksha
Get rudraksha Best quality Rudraksh with assurance of AstroCAMP.com More
Today's Horoscope

Get your personalised horoscope based on your sign.

Select your Sign
Free Personalized Horoscope 2023
© Copyright 2024 AstroCAMP.com All Rights Reserved